logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जेल में बंद पति से मिलकर लौट रही महिला पासवान चौक पर बाईक से गिरी इलाज के दौरान मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख वार्ड संख्या 16 की निवासी 52 वर्षीय भागवती देवी की बाइक से गिरकर हुई दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार भागवती देवी अपने दामाद धनिलाल साह के साथ बाइक से बेतिया से घर लौट रही थीं। वह अपने पति सीताराम साह से जेल में मुलाकात कर वापस आ रही थीं। इसी दौरान पासवान चौक के समीप सड़क पर बने ब्रेकर के पास तेज रफ्तार बाइक के उछलने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां बिते रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार के दोपहर करीब एक बजे मझौलिया थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि मृतका के पति सीताराम साह बीते 28 फरवरी से बेतिया जेल में बंद हैं। पट्टीदारी के घरेलू विवाद में रबीन्द्र साह द्वारा दर्ज कराए गए मामले में उन्हें जेल भेजा गया था। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने रबीन्द्र साह, उनकी पत्नी रंजू देवी और पुत्र सिद्धू कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मृतका के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

3 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

जेल में बंद पति से मिलकर लौट रही महिला पासवान चौक पर बाईक से गिरी इलाज के दौरान मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख वार्ड संख्या 16 की निवासी 52 वर्षीय भागवती देवी की बाइक से गिरकर हुई दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार भागवती देवी अपने दामाद धनिलाल साह के साथ बाइक से बेतिया से घर लौट रही थीं। वह अपने पति सीताराम साह से जेल में मुलाकात कर वापस आ रही थीं। इसी दौरान पासवान चौक के समीप सड़क पर बने ब्रेकर के पास तेज रफ्तार बाइक के उछलने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां बिते रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार के दोपहर करीब एक बजे मझौलिया थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि मृतका के पति सीताराम साह बीते 28 फरवरी से बेतिया जेल में बंद हैं। पट्टीदारी के घरेलू विवाद में रबीन्द्र साह द्वारा दर्ज कराए गए मामले में उन्हें जेल भेजा गया था। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने रबीन्द्र साह, उनकी पत्नी रंजू देवी और पुत्र सिद्धू कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मृतका के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

More news from बिहार and nearby areas
  • नौतन विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को दोपहर करीब 1:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री के आवास कठैया बिशुनपुरवा में आयोजित किया गया, जिसमें नौतन उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेतिया के सांसद Sanjay Jaiswal शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से संगठन को मजबूती मिलती है और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा तथा कार्यशैली को समझने का अवसर मिलता है। इस दौरान आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री Narayan Prasad ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में संगठन की कार्यपद्धति, सेवा भावना और जनसंपर्क को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।
    1
    नौतन विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को दोपहर करीब 1:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री के आवास कठैया बिशुनपुरवा में आयोजित किया गया, जिसमें नौतन उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेतिया के सांसद Sanjay Jaiswal शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से संगठन को मजबूती मिलती है और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा तथा कार्यशैली को समझने का अवसर मिलता है। इस दौरान आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री Narayan Prasad ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में संगठन की कार्यपद्धति, सेवा भावना और जनसंपर्क को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • आज 7मार्च शनिवार दोपहर करीब 12बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1लाख 40हजार 500रूपए जुर्माना वसूले गए।
    1
    आज 7मार्च शनिवार दोपहर करीब 12बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1लाख 40हजार 500रूपए जुर्माना वसूले गए।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • Bihar Motihari jila ramgarhwa prakhand bajar mirch dukaan bahut Sundar sabse achcha meet milta hai har kisi ka meet milta hai
    1
    Bihar Motihari jila ramgarhwa prakhand bajar mirch dukaan bahut Sundar sabse achcha meet milta hai har kisi ka meet milta hai
    user_Suraj Sahni
    Suraj Sahni
    Ramgarhwa, Purbi Champaran•
    6 hrs ago
  • सुगौली रेल पुलिस ने स्प्रिंग चाकू के साथ रेल परिसर से दो युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
    1
    सुगौली रेल पुलिस ने स्प्रिंग चाकू के साथ रेल परिसर से दो युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • फेसबुक का पैसा आने से बहुत खुश लाग रहे है खुर्शीद ब्लॉगर
    1
    फेसबुक का पैसा आने से बहुत खुश लाग रहे है खुर्शीद ब्लॉगर
    user_BN Chitranjan
    BN Chitranjan
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • क्लास 12th का बेहतरीन तैयारी कराने वाला एकमात्र कोचिंग इंस्टिट्यूट मिडिल स्कूल के पास , विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By राहुल सर 091109 91281 #fbviralpost2025シ #holioffer2026 #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #reelsviralシ #reelsvideoシ #fbviralpost2026シ #viralshorts #fbviral
    1
    क्लास 12th का बेहतरीन तैयारी कराने वाला एकमात्र कोचिंग इंस्टिट्यूट मिडिल स्कूल के पास , विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ   By राहुल सर 091109 91281 
#fbviralpost2025シ #holioffer2026 #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #reelsviralシ #reelsvideoシ #fbviralpost2026シ #viralshorts #fbviral
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    Teacher Phulwaria, Gopalganj•
    5 hrs ago
  • खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए टीम रवाना बेतिया। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने खराब पड़े सरकारी चापाकलों की मरम्मत का अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने समाहरणालय से मरम्मति दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल की टीमें अब जिले के सभी प्रखंडों के गांवों में जाकर खराब चापाकलों को ठीक करेंगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि खराब चापाकलों की सूचना मिलते ही तुरंत मरम्मत कर उन्हें चालू किया जाए, ताकि लोगों को पेयजल की समस्या न हो।
    1
    खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए टीम रवाना
बेतिया। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने खराब पड़े सरकारी चापाकलों की मरम्मत का अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने समाहरणालय से मरम्मति दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल की टीमें अब जिले के सभी प्रखंडों के गांवों में जाकर खराब चापाकलों को ठीक करेंगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि खराब चापाकलों की सूचना मिलते ही तुरंत मरम्मत कर उन्हें चालू किया जाए, ताकि लोगों को पेयजल की समस्या न हो।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • बैरिया पंचायत सरकार भवन में लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी पढ़ाई की बेहतर सुविधा बैरिया। बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बैरिया पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रमजीत राम ने फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज की मजबूत नींव तैयार होती है और शिक्षित समाज ही विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे इस लाइब्रेरी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि भविष्य में समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई के दौरान छात्रों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी की स्थापना होने से विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध होंगे। वहीं मुखिया नवीन कुमार ने बताया कि यह बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय में फिलहाल 105 प्रकार की किताबें उपलब्ध कराई गई हैं और छात्रों की मांग के अनुसार आगे और पुस्तकें भी जोड़ी जाएंगी। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में एक साथ 26 छात्रों के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर संजय गुप्ता, केदार चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, नौशाद आलम, अनिल सिंह, रामकिशन मुखिया, धीरेंद्र चौधरी, जवाहर यादव, मंगल चौधरी सहित कई अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    बैरिया पंचायत सरकार भवन में लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी पढ़ाई की बेहतर सुविधा
बैरिया। बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बैरिया पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रमजीत राम ने फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज की मजबूत नींव तैयार होती है और शिक्षित समाज ही विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे इस लाइब्रेरी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि भविष्य में समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई के दौरान छात्रों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी की स्थापना होने से विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध होंगे। वहीं मुखिया नवीन कुमार ने बताया कि यह बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय में फिलहाल 105 प्रकार की किताबें उपलब्ध कराई गई हैं और छात्रों की मांग के अनुसार आगे और पुस्तकें भी जोड़ी जाएंगी। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में एक साथ 26 छात्रों के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर संजय गुप्ता, केदार चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, नौशाद आलम, अनिल सिंह, रामकिशन मुखिया, धीरेंद्र चौधरी, जवाहर यादव, मंगल चौधरी सहित कई अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में एक बेहद चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है। गांव के बगीचे में एक ही फंदे से पेड़ पर युवक और युवती का शव लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मृतक युवक और युवती उसी गांव के निवासी थे। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया है। गांव में अचानक यह दृश्य सामने आने से लोग दहल गए और सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेर कर सुरक्षात्मक उपाय किए और प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शवों की पहचान और कारणों की पुष्टि की जाएगी। प्रहरी अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और मृतकों के निजी जीवन की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि किसी तरह की आपसी रंजिश, दबाव या धमकी का इस घटना से कोई संबंध तो नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों मृतक काफी समय से एक-दूसरे के करीब थे और उनकी बीच प्रेम संबंध की चर्चा गांव में होती रहती थी। इस घटना ने परिवार और पूरे गांव को गहरे शोक में डाल दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जांच पूरी होने तक कोई जल्दी में अनुमान नहीं लगाया जाएगा। पुलिस की प्राथमिक जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह घटना प्रेम प्रसंग में हुई आत्महत्या है या किसी ने योजना बनाकर दोनों की हत्या की और शव को पेड़ पर लटका दिया। सिरिसिया गांव की यह घटना न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए बल्कि आसपास के इलाकों के लिए भी चिंताजनक है। सभी लोग पुलिस की जांच और निष्पक्षता पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।
    1
    सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में एक बेहद चौंकाने  वाली घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है। गांव के बगीचे में एक ही फंदे से पेड़ पर युवक और युवती का शव लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मृतक युवक और युवती उसी गांव के निवासी थे। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया है।
गांव में अचानक यह दृश्य सामने आने से लोग दहल गए और सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेर कर सुरक्षात्मक उपाय किए और प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शवों की पहचान और कारणों की पुष्टि की जाएगी।
प्रहरी अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और मृतकों के निजी जीवन की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि किसी तरह की आपसी रंजिश, दबाव या धमकी का इस घटना से कोई संबंध तो नहीं था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों मृतक काफी समय से एक-दूसरे के करीब थे और उनकी बीच प्रेम संबंध की चर्चा गांव में होती रहती थी। इस घटना ने परिवार और पूरे गांव को गहरे शोक में डाल दिया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जांच पूरी होने तक कोई जल्दी में अनुमान नहीं लगाया जाएगा। पुलिस की प्राथमिक जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह घटना प्रेम प्रसंग में हुई आत्महत्या है या किसी ने योजना बनाकर दोनों की हत्या की और शव को पेड़ पर लटका दिया।
सिरिसिया गांव की यह घटना न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए बल्कि आसपास के इलाकों के लिए भी चिंताजनक है। सभी लोग पुलिस की जांच और निष्पक्षता पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.