logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुगौली रेल पुलिस ने स्प्रिंग चाकू के साथ रेल परिसर से दो युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

2 hrs ago
user_Shambhu sharan
Shambhu sharan
सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

सुगौली रेल पुलिस ने स्प्रिंग चाकू के साथ रेल परिसर से दो युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

More news from बिहार and nearby areas
  • संकहिया माई स्थान के पास 103 लीटर विदेशी शराब बरामद, बाइक जब्त
    1
    संकहिया माई स्थान के पास 103 लीटर विदेशी शराब बरामद, बाइक जब्त
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • बैरिया पंचायत सरकार भवन में लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी पढ़ाई की बेहतर सुविधा बैरिया। बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बैरिया पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रमजीत राम ने फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज की मजबूत नींव तैयार होती है और शिक्षित समाज ही विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे इस लाइब्रेरी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि भविष्य में समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई के दौरान छात्रों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी की स्थापना होने से विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध होंगे। वहीं मुखिया नवीन कुमार ने बताया कि यह बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय में फिलहाल 105 प्रकार की किताबें उपलब्ध कराई गई हैं और छात्रों की मांग के अनुसार आगे और पुस्तकें भी जोड़ी जाएंगी। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में एक साथ 26 छात्रों के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर संजय गुप्ता, केदार चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, नौशाद आलम, अनिल सिंह, रामकिशन मुखिया, धीरेंद्र चौधरी, जवाहर यादव, मंगल चौधरी सहित कई अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    बैरिया पंचायत सरकार भवन में लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी पढ़ाई की बेहतर सुविधा
बैरिया। बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बैरिया पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रमजीत राम ने फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज की मजबूत नींव तैयार होती है और शिक्षित समाज ही विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे इस लाइब्रेरी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि भविष्य में समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई के दौरान छात्रों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी की स्थापना होने से विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध होंगे। वहीं मुखिया नवीन कुमार ने बताया कि यह बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय में फिलहाल 105 प्रकार की किताबें उपलब्ध कराई गई हैं और छात्रों की मांग के अनुसार आगे और पुस्तकें भी जोड़ी जाएंगी। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में एक साथ 26 छात्रों के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर संजय गुप्ता, केदार चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, नौशाद आलम, अनिल सिंह, रामकिशन मुखिया, धीरेंद्र चौधरी, जवाहर यादव, मंगल चौधरी सहित कई अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by Talk On Chair
    1
    Post by Talk On Chair
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • Sangarampur imliya tola w/d n. 2 is pol me 1 sal se pawar nahi hi
    1
    Sangarampur imliya tola w/d n. 2 is pol me 1 sal se pawar nahi hi
    user_Omprakash kumar
    Omprakash kumar
    संग्रामपुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • गर्मी से पहले ही मुजफ्फरपुर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी हुई तेज, जिलाधिकारी ने 16 मरम्मती दलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। *पेयजल संबंधी शिकायत, सुझाव, समाधान हेतु करें कॉल-टॉल फ्री नंबर* 18001231121 18003451121 *नियंत्रण कक्ष मुज 06212242445 मोतीपुर 06223291255* जयचंद्र कुमार राज्य सचिव बिहार दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार मुजफ्फरपुर 6 मार्च, 2026 गर्मी की दस्तक के साथ ही जिले में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी पूरी तरह सक्रिय हो गये हैं। जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने स्पष्ट किया है कि जिले के प्रत्येक गांव, प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की नियमित एवं निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। इसी उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) द्वारा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय परिसर से कुल 16 मरम्मती दलों को हरी झंडी दिखाकर उनके निर्धारित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। ये मरम्मती दल जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर खराब पड़े चापाकलों की पहचान कर उनकी मरम्मत करेंगे तथा जहां आवश्यक होगा वहां जीर्ण-शीर्ण चापाकलों को हटाने की भी कार्रवाई करेंगे।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता, मुजफ्फरपुर एवं मोतीपुर को निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कार्य का सतत और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी व्यक्ति को पेयजल की किल्लत नहीं होनी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी चापाकल खराब न पड़ा रहे जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो चापाकल मरम्मत योग्य हैं, उन्हें तुरंत मैकेनिक द्वारा ठीक किया जाए, जबकि जो चापाकल अत्यधिक जीर्ण-शीर्ण स्थिति में हैं, उन्हें हटाकर नई व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी टीमों को जिम्मेदारी और तत्परता के साथ काम करना होगा। मरम्मती दलों की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक वाहन पर तीन मैकेनिकों की टीम तैनात की गई है। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत करेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि टीमों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के साथ-साथ पूरी जवाबदेही के साथ काम करना होगा, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत घर-घर लगाए गए नलों से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए आम लोगों को शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की गई है। लोग टोल फ्री नंबर 18001231121 और 18003451121 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पेयजल संबंधी समस्या के निदान एवं सहयोग हेतु दोनों डिवीजन के लिए नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं। मुजफ्फरपुर डिवीजन के लिए 06212242445 तथा मोतीपुर डिवीजन के लिए 06223291255 नंबर भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा आम नागरिक एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं। इसके लिए 8544429082 और 8544429024 नंबर जारी किए गए हैं। शिकायत भेजते समय संबंधित व्यक्ति को वार्ड संख्या, गांव, पंचायत, प्रखंड और जिला का नाम, शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर तथा शिकायत का प्रकार स्पष्ट रूप से लिखना होगा, ताकि संबंधित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी श्री सेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन प्रखंडों में पंचायतों की संख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त मरम्मती टीमों की तैनाती की जाए। उन्होंने विशेष रूप से उन प्रखंडों का उल्लेख किया जिनमें 20 से अधिक पंचायतें हैं। ऐसे प्रखंडों में कार्य की गति बढ़ाने के लिए दो-दो मरम्मती टीमों को लगाया जाएगा। मुजफ्फरपुर डिवीजन के अंतर्गत मुसहरी, सकरा, औराई, गायघाट और कटरा प्रखंडों में दो-दो मरम्मती टीमों की तैनाती करने का निर्देश दिया है। इसी प्रकार मोतीपुर डिवीजन के अंतर्गत कुढ़नी, सरैया, मोतीपुर, पारु और मीनापुर प्रखंडों में भी दो-दो टीमों को लगाया जायेगा। इन टीमों के द्वारा अभियान के रूप में कार्य करते हुए सभी खराब चापाकलों की मरम्मत करने तथा पेयजल आपूर्ति को सुचारु एवं सुदृढ़ करने कुछ कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही सभी खराब चापाकलों की मरम्मत कर ली जाएगी तथा जहां-जहां घरों में लगाए गए नलों में तकनीकी समस्या है, उन्हें भी ठीक किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसी माह के भीतर अधिकतम समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि गर्मी के दौरान लोगों को निर्बाध रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके।उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर भी इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विकास मित्र और पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। ये कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर खराब चापाकलों की सूची तैयार कर रहे हैं। इसके आधार पर मरम्मती टीमों को भेजकर समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले में कोई भी चापाकल खराब न रहे और हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो। उन्होंने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को पूरी तत्परता एवं जवाबदेह से उक्त कार्य संपादित करने का निर्देश दिया है, ताकि जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु और प्रभावी बनी रहे जिलाधिकारी द्वारा शुरू किया गया यह विशेष अभियान गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह प्रयास किया गया है कि समय रहते सभी आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाएं, जिससे जिले के विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गर्मी के दौरान पेयजल की कोई परेशानी न हो।
    1
    गर्मी से पहले ही मुजफ्फरपुर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी हुई तेज, जिलाधिकारी ने 16 मरम्मती दलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
*पेयजल संबंधी शिकायत, सुझाव, समाधान हेतु करें कॉल-टॉल फ्री नंबर* 
18001231121
18003451121
*नियंत्रण कक्ष मुज 06212242445
मोतीपुर 06223291255* 
जयचंद्र कुमार राज्य सचिव बिहार दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार 
मुजफ्फरपुर 6 मार्च, 2026 गर्मी की दस्तक के साथ ही जिले में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी पूरी तरह सक्रिय हो गये हैं। जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने स्पष्ट किया है कि जिले के प्रत्येक गांव, प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की नियमित एवं निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। इसी उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) द्वारा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय परिसर से कुल 16 मरम्मती दलों को हरी झंडी दिखाकर उनके निर्धारित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। ये मरम्मती दल जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर खराब पड़े चापाकलों की पहचान कर उनकी मरम्मत करेंगे तथा जहां आवश्यक होगा वहां जीर्ण-शीर्ण चापाकलों को हटाने की भी कार्रवाई करेंगे।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता, मुजफ्फरपुर एवं मोतीपुर को निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कार्य का सतत और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी व्यक्ति को पेयजल की किल्लत नहीं होनी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी चापाकल खराब न पड़ा रहे जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो चापाकल मरम्मत योग्य हैं, उन्हें तुरंत मैकेनिक द्वारा ठीक किया जाए, जबकि जो चापाकल अत्यधिक जीर्ण-शीर्ण स्थिति में हैं, उन्हें हटाकर नई व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी टीमों को जिम्मेदारी और तत्परता के साथ काम करना होगा। मरम्मती दलों की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक वाहन पर तीन मैकेनिकों की टीम तैनात की गई है। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत करेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि टीमों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के साथ-साथ पूरी जवाबदेही के साथ काम करना होगा, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत घर-घर लगाए गए नलों से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए आम लोगों को शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की गई है। लोग टोल फ्री नंबर 18001231121 और
18003451121 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पेयजल संबंधी  समस्या के निदान एवं सहयोग हेतु दोनों  डिवीजन के लिए नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं। मुजफ्फरपुर डिवीजन के लिए 06212242445 तथा मोतीपुर डिवीजन के लिए 06223291255 नंबर भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा आम नागरिक एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं। इसके लिए 8544429082 और 8544429024 नंबर जारी किए गए हैं। शिकायत भेजते समय संबंधित व्यक्ति को वार्ड संख्या, गांव, पंचायत, प्रखंड और जिला का नाम, शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर तथा शिकायत का प्रकार स्पष्ट रूप से लिखना होगा, ताकि संबंधित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा सके।
जिलाधिकारी श्री सेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन प्रखंडों में पंचायतों की संख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त मरम्मती टीमों की तैनाती की जाए। उन्होंने विशेष रूप से उन प्रखंडों का उल्लेख किया जिनमें 20 से अधिक पंचायतें हैं। ऐसे प्रखंडों में कार्य की गति बढ़ाने के लिए दो-दो मरम्मती टीमों को लगाया जाएगा। मुजफ्फरपुर डिवीजन के अंतर्गत मुसहरी, सकरा, औराई, गायघाट और कटरा प्रखंडों में दो-दो मरम्मती टीमों की तैनाती करने का निर्देश दिया है। इसी प्रकार मोतीपुर डिवीजन के अंतर्गत कुढ़नी, सरैया, मोतीपुर, पारु और मीनापुर प्रखंडों में भी दो-दो टीमों को लगाया जायेगा। इन टीमों के द्वारा अभियान के रूप में कार्य करते हुए सभी खराब चापाकलों की मरम्मत करने तथा पेयजल आपूर्ति को सुचारु एवं सुदृढ़ करने कुछ कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही सभी खराब चापाकलों की मरम्मत कर ली जाएगी तथा जहां-जहां घरों में लगाए गए नलों में तकनीकी समस्या है, उन्हें भी ठीक किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसी माह के भीतर अधिकतम समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि गर्मी के दौरान लोगों को निर्बाध रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके।उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर भी इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विकास मित्र और पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। ये कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर खराब चापाकलों की सूची तैयार कर रहे हैं। इसके आधार पर मरम्मती टीमों को भेजकर समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले में कोई भी चापाकल  खराब न रहे और हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो। उन्होंने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को पूरी  तत्परता एवं जवाबदेह से उक्त कार्य संपादित करने का निर्देश दिया है, ताकि जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु और प्रभावी बनी रहे जिलाधिकारी द्वारा शुरू किया गया यह विशेष अभियान गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  यह प्रयास किया गया है कि समय रहते सभी आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाएं, जिससे जिले के विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गर्मी के दौरान पेयजल की कोई परेशानी न हो।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पकहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान पकहां गांव निवासी कैलाश रावत के 45 वर्षीय पुत्र बीरेंद्र रावत और 35 वर्षीय पुत्र राम बाबू रावत के रूप में हई है। दोनों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। बताया जा रहा है कि पकहां गांव निवासी कैलाश रावत और उनके पाटीदारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आज दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। विवाद बढने पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कैलाश रावत के पुत्र रामबाबू और बीरेंद्र को गंभीर चोटें आईं, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  :  गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पकहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की पहचान पकहां गांव निवासी कैलाश रावत के 45 वर्षीय पुत्र बीरेंद्र रावत और 35 वर्षीय पुत्र राम बाबू रावत के रूप में हई है। दोनों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि पकहां गांव निवासी कैलाश रावत और उनके पाटीदारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आज दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। विवाद बढने पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कैलाश रावत के पुत्र रामबाबू और बीरेंद्र को गंभीर चोटें आईं, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    27 min ago
  • बेतिया: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि
    1
    बेतिया: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन ... रजिया तबस्सुम बैरिया प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलाही कोइरी टोला में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे टीएलएम मेला एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम और विशिष्ट अतिथि सरपंच महासंघ की अध्यक्ष रजिया तबस्सुम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ कर्मजीत राम ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव रखते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि रजिया तबस्सुम ने कहा कि आज के दौर में सफलता का सबसे बड़ा माध्यम शिक्षा है। इसलिए सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आकर मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। प्रधान शिक्षिका रिंकी कुमारी गुप्ता ने बताया कि बच्चों को आनंददायक वातावरण में पढ़ाने के लिए विद्यालय में म्यूजिकल सिस्टम, खेल सामग्री, इको क्लब सामग्री, मुफ्त पुस्तक, मध्यान भोजन, छात्रवृत्ति तथा पोशाक राशि की सुविधा दी जा रही है।कार्यक्रम में शिक्षक मजाहीर अनवर, ग्लोरी इलियास, शशि देवी, संजय श्रीवास्तव, अभिजीत कुमार, वार्ड सदस्य कृष्ण प्रसाद, सचिव पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
    1
    विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन ... रजिया तबस्सुम 
बैरिया प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलाही कोइरी टोला में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे टीएलएम मेला एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम और विशिष्ट अतिथि सरपंच महासंघ की अध्यक्ष रजिया तबस्सुम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ कर्मजीत राम ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव रखते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि रजिया तबस्सुम ने कहा कि आज के दौर में सफलता का सबसे बड़ा माध्यम शिक्षा है। इसलिए सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आकर मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। प्रधान शिक्षिका रिंकी कुमारी गुप्ता ने बताया कि बच्चों को आनंददायक वातावरण में पढ़ाने के लिए विद्यालय में म्यूजिकल सिस्टम, खेल सामग्री, इको क्लब सामग्री, मुफ्त पुस्तक, मध्यान भोजन, छात्रवृत्ति तथा पोशाक राशि की सुविधा दी जा रही है।कार्यक्रम में शिक्षक मजाहीर अनवर, ग्लोरी इलियास, शशि देवी, संजय श्रीवास्तव, अभिजीत कुमार, वार्ड सदस्य कृष्ण प्रसाद, सचिव पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    19 hrs ago
  • प्यार में इंसान क्या क्या नहीं कर जाता है, जीता जागता तस्वीर गोपालगंज में देखने को मिला,'शोले' स्टाइल ड्रामा हथकड़ी में आया 'वीरू' तब टावर पर से उतरी 'बसंती'। *--प्यार में इंसान किसी भी हद तक जा सकता है, जिसका उदाहरण भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव में देखने को मिला. यहां एक युवती अपने प्रेमी की रिहाई की मांग के लिए टावर पर चढ़ गई. इस दौरान मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।* (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) गोपालगंज 06 मार्च 2026 गोपालगंज:-आपने फिल्म 'शोले' में वीरू को बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़ते तो देखा ही होगा, लेकिन गोपालगंज में इसका 'रिवर्स वर्जन' देखने को मिला है. यहां 'बसंती' अपने 'वीरू' की रिहाई के लिए टावर पर जा बैठी. शुक्रवार (6 मार्च) की सुबह गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव में एक युवती अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर गगनचुंबी मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घंटों चले इस ड्रामे के बाद पुलिस को मजबूरन हिरासत में लिए गए प्रेमी को हथकड़ी समेत टावर के नीचे लाना पड़ा.बनकटा मल गांव निवासी संजय गोंड की पुत्री अर्पिता कुमारी का प्रेम प्रसंग गांव के ही पवन चौहान के साथ पिछले काफी समय से चल रहा था. गुरुवार (5 मार्च) की रात अर्पिता अचानक अपने घर से लापता हो गई. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिली, तो उन्होंने पवन चौहान पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी पवन चौहान को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई.​शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर बनकटा जागीरदारी स्थित मोबाइल टावर पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए. अर्पिता टावर की ऊंचाई पर बैठी थी. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. युवती की मांग थी कि पवन को रिहा किया जाए और उन दोनों की शादी कराई जाए. घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी समझाने-बुझाने के बाद भी जब अर्पिता नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई, तो पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाया. पुलिस हाजत में बंद पवन चौहान को हथकड़ी लगी हालत में ही जीप से टावर के पास लाया गया,तब जाकर युवती नीचे उतरी और मामला शांत हुआ.
    1
    प्यार में इंसान क्या क्या नहीं कर जाता है, जीता जागता तस्वीर गोपालगंज में देखने को मिला,'शोले' स्टाइल ड्रामा हथकड़ी में आया 'वीरू' तब टावर पर से उतरी 'बसंती'।
*--प्यार में इंसान किसी भी हद तक जा सकता है, जिसका उदाहरण भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव में देखने को मिला. यहां एक युवती अपने प्रेमी की रिहाई की मांग के लिए टावर पर चढ़ गई. इस दौरान मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।*
(रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार)
गोपालगंज 06 मार्च 2026
गोपालगंज:-आपने फिल्म 'शोले' में वीरू को बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़ते तो देखा ही होगा, लेकिन गोपालगंज में इसका 'रिवर्स वर्जन' देखने को मिला है. यहां 'बसंती' अपने 'वीरू' की रिहाई के लिए टावर पर जा बैठी. शुक्रवार (6 मार्च) की सुबह गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव में एक युवती अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर गगनचुंबी मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घंटों चले इस ड्रामे के बाद पुलिस को मजबूरन हिरासत में लिए गए प्रेमी को हथकड़ी समेत टावर के नीचे लाना पड़ा.बनकटा मल गांव निवासी संजय गोंड की पुत्री अर्पिता कुमारी का प्रेम प्रसंग गांव के ही पवन चौहान के साथ पिछले काफी समय से चल रहा था. गुरुवार (5 मार्च) की रात अर्पिता अचानक अपने घर से लापता हो गई. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिली, तो उन्होंने पवन चौहान पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी पवन चौहान को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई.​शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर बनकटा जागीरदारी स्थित मोबाइल टावर पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए. अर्पिता टावर की ऊंचाई पर बैठी थी. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. युवती की मांग थी कि पवन को रिहा किया जाए और उन दोनों की शादी कराई जाए. घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी समझाने-बुझाने के बाद भी जब अर्पिता नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई, तो पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाया. पुलिस हाजत में बंद पवन चौहान को हथकड़ी लगी हालत में ही जीप से टावर के पास लाया गया,तब जाकर युवती नीचे उतरी और मामला शांत हुआ.
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.