शादी की जिद पर टावर पर चढ़ा युवक वीडियो पैनल पर बैठकर रोया कहा- लड़की को बुलाओ बाराबंकी में बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस-प्रशासन को हालात संभालने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। युवक टावर के ऊपर बने हिस्से पर बैठा रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी, तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। वह शादी की जिद पर अड़ा है। पुलिस ने लगातार उससे संपर्क कर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा है। दो घंटे से ज्यादा समय से युवक ऊपर है। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। एसडीआरएफ नीचे जाल लगा रही है। पुलिस भी युवक से फोन पर बातचीत कर उसे नीचे उतारने में लगी है। नगर कोतवाली क्षेत्र का है। देवा कोतवाली क्षेत्र के खंनवा गांव निवासी नितिन रावत रविवार दोपहर 2.30 बजे टावर पर चढ़ गया। लोगों ने उसे देखा तो पुलिस बुलाई। पुलिस वालों ने उसे समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उतरा। नितिन टावर के पैनल पर बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी, तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। वह शादी करने की जिद पर अड़ा है। दो घंटे बीत जाने के बाद भी जब युवक नीचे नहीं उतरा तो उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नितिन के जीजा शैलेंद्र ने बताया, पिछले करीब एक साल से उसकी एक लड़की से जान-पहचान है। दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। उनके अनुसार लड़की शादी करना चाहती है लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं है। लड़की पास के ही गांव पहाड़ापुर की रहने वाली बताई जा रही है। इसी वजह से नितिन ने यह कदम उठाया।
शादी की जिद पर टावर पर चढ़ा युवक वीडियो पैनल पर बैठकर रोया कहा- लड़की को बुलाओ बाराबंकी में बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस-प्रशासन को हालात संभालने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। युवक टावर के ऊपर बने हिस्से पर बैठा रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी, तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। वह शादी की जिद पर अड़ा है। पुलिस ने लगातार उससे संपर्क कर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा है। दो घंटे से ज्यादा समय से युवक ऊपर है। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। एसडीआरएफ नीचे जाल लगा रही है। पुलिस भी युवक से फोन पर बातचीत कर उसे नीचे उतारने में लगी है। नगर कोतवाली क्षेत्र का है। देवा कोतवाली क्षेत्र के खंनवा गांव निवासी नितिन रावत रविवार दोपहर 2.30 बजे टावर पर चढ़ गया। लोगों ने उसे देखा तो पुलिस बुलाई। पुलिस वालों ने उसे समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उतरा। नितिन टावर के पैनल पर बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी, तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। वह शादी करने की जिद पर अड़ा है। दो घंटे बीत जाने के बाद भी जब युवक नीचे नहीं उतरा तो उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नितिन के जीजा शैलेंद्र ने बताया, पिछले करीब एक साल से उसकी एक लड़की से जान-पहचान है। दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। उनके अनुसार लड़की शादी करना चाहती है लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं है। लड़की पास के ही गांव पहाड़ापुर की रहने वाली बताई जा रही है। इसी वजह से नितिन ने यह कदम उठाया।
- *गोंडा में जमीनी विवाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या* गोंडा के तुलसीपुर माझा के पूरे अर्जुन गांव में जमीनी विवाद के चलते एक युवक की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी गई। पहले युवक को पीटा गया, फिर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की ¹। *क्या है मामला?* जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है या गोंडा में जमीनी विवाद के मामले बढ़ रहे हैं?1
- सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 16 लाख रुपये कीमत के 78 मोबाइल फोन किये गये बरामद, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल व समस्त थानों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक विशेष अभियान के तहत, CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा हुए 78 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। इन बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है।1
- बाराबंकी में बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस-प्रशासन को हालात संभालने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। युवक टावर के ऊपर बने हिस्से पर बैठा रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी, तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। वह शादी की जिद पर अड़ा है। पुलिस ने लगातार उससे संपर्क कर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा है। दो घंटे से ज्यादा समय से युवक ऊपर है। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। एसडीआरएफ नीचे जाल लगा रही है। पुलिस भी युवक से फोन पर बातचीत कर उसे नीचे उतारने में लगी है। नगर कोतवाली क्षेत्र का है। देवा कोतवाली क्षेत्र के खंनवा गांव निवासी नितिन रावत रविवार दोपहर 2.30 बजे टावर पर चढ़ गया। लोगों ने उसे देखा तो पुलिस बुलाई। पुलिस वालों ने उसे समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उतरा। नितिन टावर के पैनल पर बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी, तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। वह शादी करने की जिद पर अड़ा है। दो घंटे बीत जाने के बाद भी जब युवक नीचे नहीं उतरा तो उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नितिन के जीजा शैलेंद्र ने बताया, पिछले करीब एक साल से उसकी एक लड़की से जान-पहचान है। दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। उनके अनुसार लड़की शादी करना चाहती है लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं है। लड़की पास के ही गांव पहाड़ापुर की रहने वाली बताई जा रही है। इसी वजह से नितिन ने यह कदम उठाया।1
- उन्नाव - लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर अजगैन कोतवाली के सामने, चलते ट्रक में लगी भीषण आग। देखते-देखते धू-धू कर जला ट्रक। हाइवे पर मचा हड़कंप।उन्नाव - लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर अजगैन कोतवाली के सामने, चलते ट्रक में लगी भीषण आग। देखते-देखते धू-धू कर जला ट्रक। हाइवे पर मचा हड़कंप। मौके पर पहुंची पुलिस। ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान।1
- बाराबंकी नगर कोतवाली स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को नितिन रावत नामक एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने युवक को नीचे उतारने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए। यातायात प्रभारी रामरतन यादव ने युवक के मोबाइल पर संपर्क कर उससे बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की। युवक नितिन रावत ने पुलिस से कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। नितिन रावत जिले के देवा थाना क्षेत्र का निवासी है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की को लेकर वह टावर पर चढ़ा है, वह नाबालिग है। इस तथ्य के कारण मामला संवेदनशील हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी मौके पर बुला लिया। इसका उद्देश्य जरूरत पड़ने पर सीढ़ी लगाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारना था। कड़ी धूप के बीच युवक काफी देर तक टावर पर बैठा रहा, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रही। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस घटना के कारण इलाके में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। युवक सिर्फ लडकी से शादी की बात कहता रहा और शोले के वीरु बन बैठे2
- प्यार के लिए टावर पर 'शोले' ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ा प्रेमिका से बात होने के बाद नीचे उतरा प्रेमी बाराबंकी के आवास विकास क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिजनों द्वारा विवाह से इनकार करने पर 18 वर्षीय नितिन रावत बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। करीब ढाई घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की सांसें अटका दीं। युवक अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। अंततः, परिजनों ने फोन पर प्रेमिका से उसकी बात कराई, जिसके बाद वह शांत होकर शाम 5 बजे नीचे उतरा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।1
- स्वाट/सर्विलांस व थाना सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा द्वारा 04 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद। दिनांक- 04.04.2026 को वादी मो0 वसीम पुत्र मो0 वैस निवासी ग्राम रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी द्वारा तहरीर दी गई कि उसके भाई मो0 आसिफ को मो0 तौफिक पुत्र मो0 अकील निवासी ग्राम रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0 मु0अ0सं0-129/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 1.मो0 तौफिक पुत्र मो0 अकील 2.मो0 अकील पुत्र मो0 खलील, 3.शाहरूख पुत्र मो0 कलीम 4.फैज पुत्र मो0 मुबारक निवासीगण रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद डण्डा व घटना में प्रयुक्त एक अदद सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त तौफिक मृतक आसिफ की बहन से मोबाइल पर बात करता था जिसका विरोध मृतक आसिफ व उसके परिजनों द्वारा किया जाता था, जिस कारण दोनों पक्षों में दिनांक 03.04.2026 को कहासुनी भी हुई थी और मृतक आसिफ का प्रेम सम्बन्ध प्रकाश में आये अभियुक्त शाहरूख व फैज की बहन से था। इसी बात को लेकर दिनांक 03.04.2026 की रात्रि अभियुक्त शाहरूख व फैज द्वारा मृतक आसिफ को मेला दिखाने के बहाने बुलाकर, अभियुक्तगण द्वारा मिलकर मृतक आसिफ की हत्या कर दी गयी।1
- लखनऊ के गुड़म्बा थाना क्षेत्र में अशोका गैस सर्विस गोदाम पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आम जनता में भारी आक्रोश देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए गोदाम पर पहुंचे, लेकिन समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए और लोगों ने गैस एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। स्थानीय लोगों का कहना है कि “कई घंटों से लाइन में खड़े हैं, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। आम जनता परेशान है और कोई सुनवाई नहीं हो रही।” स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो लोगों का आक्रोश और बढ़ सकता है। मुख्य बिंदु: गुड़म्बा थाना क्षेत्र का मामला अशोका गैस सर्विस गोदाम पर उमड़ी भारी भीड़ गैस सिलेंडर न मिलने से जनता नाराज घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर मौके पर हंगामे जैसे हालात, लोगों में रोष1