शहरी सेवा शिविर-2026 के आठवें दिन हुए सैकडो शहरवासी लाभान्वित,विभिन्न मामलों का हो रहा त्वरित समाधान। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता ने किया शिविर का निरीक्षण उदयपुर। नगर निगम उदयपुर द्वारा आमजन को त्वरित एवं सुगम नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के आठवें दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर के दौरान स्वास्थ्य शाखा में प्राप्त 81 शिकायतों में से 76 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा में प्राप्त 222 प्रकरणों के विरुद्ध 265 प्रमाण-पत्र जारी किए गए, जिससे बड़ी संख्या में नागरिकों को तत्काल राहत मिली।राजस्व शाखा के अंतर्गत यूडी टैक्स के 2 बिल जारी किए गए, जिनसे 11 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं विद्युत शाखा द्वारा लाइट ठीक करने एवं नई लाइट लगाने से संबंधित 53 आवेदनों में से 47 का निस्तारण कर शहर की प्रकाश व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य किया गया।पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिविर के दौरान 30 पौधे लगाए गए। इसके अतिरिक्त आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से संबंधित 4 प्रकरणों का भी नियमानुसार निस्तारण कर पात्र हितग्राहियों को आवश्यक राहत प्रदान की गई। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने कहा कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन का नगर निगम के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो। शिविर में विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं सेवाएं प्रदान कीं। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे शहरी सेवा शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाते हुए नगर निगम की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता ने किया शिविर का निरीक्षण। निगम उपायुक्त एवं शिविर प्रभारी डॉ नरेश सोनी ने बताया कि शिविर के दौरान नगर राज्य सरकार में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता ने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में पहुंचकर आमजन से संवाद किया तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने एवं नगर निगम के स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने का भी आह्वान किया।

- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.471 किग्रा गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार डीएसटी की गुप्त सूचना पर कुआँ थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी, 45 वर्षीय आरोपी चढ़ा हत्थे संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। नशा मुक्त जिला बनाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान को लेकर डूंगरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर द्वारा संचालित ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। - मकान में दबिश देकर पकड़ा गांजा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को डीएसटी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुआँ के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूंगरसारण में एक मकान के भीतर अवैध गांजे का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए चिन्हित मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान मौके पर गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन करने पर वह 4.471 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शंकर पुत्र रतना रोत (उम्र 45 वर्ष), निवासी डूंगरसारण, थाना कुआँ, जिला डूंगरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी कुआँ द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का भी सुराग लगने की संभावना है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंथन, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंथन, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान। डूंगरपुर। आगामी नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगर पालिका सागवाड़ा चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को सर्किट हाउस, डूंगरपुर में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी एवं जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती तथा दोनों निकायों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि संगठन की असली शक्ति बूथ स्तर का कार्यकर्ता है, इसलिए हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर घर-घर संपर्क करें तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, सामाजिक न्याय, विकास और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि हमें पूरी एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ चुनाव मैदान में उतरना है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएगा तो डूंगरपुर नगर परिषद एवं सागवाड़ा नगर पालिका में कांग्रेस की विजय निश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और आगामी नगर निकाय चुनाव संगठन की मजबूती की परीक्षा हैं। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा कर प्रत्येक मतदाता तक पहुँचना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ उठाने वाली पार्टी रही है और इसी विश्वास के आधार पर कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएँ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के समर्थन से कांग्रेस दोनों नगर निकायों में शानदार विजय प्राप्त करेगी। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, पूर्व विधायक सुरेन्द्र बामणिया, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, पूर्व उप जिला प्रमुख सुरता परमार, वरिष्ठ नेता करणसिंह चौहान, विधायक प्रत्याशी राकेश रोत, कैलाश रोत, पूर्व प्रधान बसन्ती बगड़िया, निमिषा भगोरा, कांता देवी कोटेड, नगर अध्यक्ष सागवाड़ा ललित पंचाल, ब्लॉक अध्यक्ष धीरज मेहता, विनोद कटारा, दीक्षांत पाटीदार, बंशीलाल साद, मनोज पाटीदार, गुलशन मनात, सुखदेव यादव, उर्मिला अहारी, डॉ. गोविंद पटेल, अंशुमाला पंचाल, मोहम्मद इकबाल, जाहिद मलिक, चुन्नीलाल, नीलेश पटेल, मस्तक मलिक, हीरालाल पटेल, शार्दुल चोबीसा, मनोहर सिंह, कारीलाल सालेडा, शंकर डामोर, बच्चूलाल खराड़ी, नारायण भगोरा, बालकृष्ण परमार, रूपचंद भगोरा, दशरथ ननोमा, केवलाराम कोटेड, जवाहरलाल पंचाल, उमेश रावल, नारायण भराड़ा, रमेश वरहाट, सुरेश फूमतिया, हेमेंद्र सिंह, गणेश कटारा, शांतिलाल, नरेश कलासुआ, अब्दुल रहमान, भगवती प्रसाद पंड्या, कारूलाल, कालूराम कलासुआ, जीवतलाल कलासुआ, गौतमलाल खराड़ी, भरत जोशी, डायालाल पाटीदार, विनोद कुमार, विमल भाई, वालजी पाटीदार, मगनलाल मोर, रवि जादू, हंसा रावत, हेमेंद्र सिंह राठौड़, सरोज जोहियाला, हसमेन शेख, रमीज राजा, गुड्डू भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने किया तथा आभार डायरेक्टर क्रय-विक्रय सहकारी समिति अंशुमाला पंचाल ने व्यक्त किया।1
- *सुरमों का चौक में 7 फीट लंबा अजगर निकलने से मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा* *सुरमों का चौक में 7 फीट लंबा अजगर निकलने से मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा* गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 8 सुरमों का चौक में शनिवार को करीब सात फीट लंबा अजगर निकल आने से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई। अजगर पहले नाली में दिखाई दिया, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए। कुछ देर बाद वह एक मकान के निकासी पाइप में घुस गया। घटना की सूचना मिलते ही निवर्तमान पार्षद ब्रिजेश सोमपुरा ने तत्काल एनिमल रेस्क्यू टीम को सूचना दी। रेस्क्यू टीम के कृष्णा भोई एवं पंकज भोई मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली तथा रेस्क्यू टीम के त्वरित एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। निवर्तमान पार्षद सोमपुरा ने कहा कि धनमाता पहाड़ी से लगते मालीवाड़ा क्षेत्र में आए दिन जहरीले जानवर निकलते है। बारिश के दौरान वह नीचले भागों में चले आते है। क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से नगर परिषद को मालीवाड़ा व आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त रोड लाइट व्यवस्था, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने, नालियों की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा कचरा हटाने के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए, ताकि किसी को नुकसान ना हो सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें।2
- इमली घाट पर घाटों की दुर्दशा यह दृश्य उदयपुर के इमली घाट का है जहां स्मार्ट सिटी और विरासत समिति द्वारा कार्य किया गया था पर आज स्थिति इतनी दयनीय है कि कभी कोई यहां अप्रिय घटना घट सकती है दीवारों में पानी जा जा कर कमजोर हो गई है जो पत्थर जड़े गए वो धस गए कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है समय रहते नगर निगम के अधिकारियों को मौका देखकर इसको सही करना चाहिए और यह छतरी भी पूरी टूट गई।1
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौहानों का खेड़ा के सामने टूटी सड़क,बच्चे कीचड़ भरे रास्ते मे स्कूल जाने को मजबूर राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौहानों का खेड़ा के सामने टूटी सड़क,बच्चे कीचड़ भरे रास्ते मे स्कूल जाने को मजबूर जुबेर अहमद लोकेशन-धरियावद 9001885006 धरियावद-ग्राम पंचायत गाड़रियावास धावड़ी माता रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौहानों का खेड़ा में छात्र बरसात के कीचड़ में बनी कच्ची सड़क से होकर स्कूल जाने को मजबूर है। यह समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है, जिससे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी देते हुए वार्ड पंच शराफत खान मेव ने बताया कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से उक्त सड़क निर्माण की मांग को लेकर शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद न तो सड़क पर निर्माण किया गया है और ना ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। सड़क निर्माण नहीं होने से बरसात के दिनों में गड्ढे में पानी भरा रहता है जिससे छात्रों एवं आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पास ही में मस्जिद एवं मदरसा होने पर नमाज़ पढ़ने वालों के साथ भी कीचड़ होने से गन्दा पानी उड़ने का मामला सामने आया है। बताया कि यह जो सड़क है व आसपास गांव के रास्तों की ओर ले जाती है जिससे आए दिन यहां पर आवागमन होता रहता है। आसपास के मोहल्लेवासियों ने सड़क निर्माण की मांग की है।2
- पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक Ticket - 99159 तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसी, जिले की संगठनात्मक बैठक का किया गया आयोजन, जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ सहित वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य रहे मौजूद, सभी ने एक स्वर में जिले के चारों निकायों और पंचायती राज चुनाव जीतने की रणनीति बनाई, कांग्रेस जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर साधा निशान, आने वाले दिनों में पंचायती राज एवं निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। आज राजसमंद के चौमुखा महादेव परिसर में कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ की अध्यक्षता में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राजसमंद नाथद्वारा कुंभलगढ़ और भी के कांग्रेसी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जांगिड़ ने आने वाले चुनावों के लिए कमर कसने और हर हाल में चुनाव में कांग्रेस का पंचम लहराने का आहवान किया। इस बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ के साथ पीसीसी सदस्य हरि सिंह राठौड़, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, न्यू वर्तमान सभापति अशोक टांक, देवगढ़ पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, और कांग्रेस संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सिपाही आपसी मतभेद भुलाकर एक हो जाये और पूरी तैयारी के साथ कांग्रेस कार्यकाल के दौरान किए गए जनहित और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की डबल इंजन की सरकार और चंदा चोरी करने वाले लोगों को अब जनता पहचान चुकी है और देश और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने दावा किया की पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस अपना पंचम लहराएगी और पूरे बहुमत के साथ अपना बोर्ड गठन करेगी। बाइट - जगदीश जांगिड़ ( कांग्रेस जिला प्रभारी,राजसमंद )3
- अवधेशानंद जी महाराज के शिष्य पीयूष महाराज की कार दुर्घटनाग्रस्त, एयरबैग खुलने से टली बड़ी अनहोनी अवधेशानंद जी महाराज के शिष्य पीयूष महाराज की कार दुर्घटनाग्रस्त, एयरबैग खुलने से टली बड़ी अनहोनी1