खाटू श्याम बाबा की चौरासी पग यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब श्याम सलोना महिला मंडल के तत्वाधान में निकाली गई चौरासी पग यात्रा जिसमें सरोज अगवाल एवं उनकी पूरी टीम ने बढ़ी मेहनत लगन के साथ खाटू श्याम मंदिर से राधाकृष्ण मंदिर तक निकली भव्य चौरासी पग यात्रा, जय श्री श्याम के जयघोष से गूंजा मार्ग खाटू श्याम। बाबा खाटू श्याम की भक्ति और आस्था से जुड़ी चौरासी पग यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा श्री खाटू श्याम जी मंदिर से राधाकृष्ण मंदिर तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में भगवा निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भक्ति गीतों और “जय श्री श्याम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा में रंग-बिरंगे परिधानों में शामिल बच्चों और श्रद्धालुओं ने विशेष आकर्षण पैदा किया। खाटू श्याम धाम राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां देशभर से श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था और सनातन परंपरा से जोड़ना रहा। चौरासी पग यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। **जय श्री श्याम 🙏🚩**
खाटू श्याम बाबा की चौरासी पग यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब श्याम सलोना महिला मंडल के तत्वाधान में निकाली गई चौरासी पग यात्रा जिसमें सरोज अगवाल एवं उनकी पूरी टीम ने बढ़ी मेहनत लगन के साथ खाटू श्याम मंदिर से राधाकृष्ण मंदिर तक निकली भव्य चौरासी पग यात्रा, जय श्री श्याम के जयघोष से गूंजा मार्ग खाटू श्याम। बाबा खाटू श्याम की भक्ति और आस्था से जुड़ी चौरासी पग यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा श्री खाटू श्याम जी मंदिर से राधाकृष्ण मंदिर तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में भगवा निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भक्ति गीतों और “जय श्री श्याम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा में रंग-बिरंगे परिधानों में शामिल बच्चों और श्रद्धालुओं ने विशेष आकर्षण पैदा किया। खाटू श्याम धाम राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां देशभर से श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था और सनातन परंपरा से जोड़ना रहा। चौरासी पग यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। **जय श्री श्याम 🙏🚩**
- अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर रात करीब साढ़े 8 बजे एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे विशाल पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें सीएचसी दुद्धी से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल दोनों युवक श्याम बिहारी (24) पुत्र लखन निवासी ग्राम हरनाकछार और मनीष कुमार (22)पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा निवासी ग्राम हरनाकछार घिवही, महुली बाजार से घर की ओर जा रहे थे। जोरूखाड़ गांव के पास उनकी बाइक अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। ग्रामीणों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 टीम से मनीष कुमार कांस्टेबल, मनमोहन यादव और विजय यादव पीआरबी UP32 DG6075 ने तुरंत दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि दोनों युवक के बाएं पैर में गंभीर चोटें और फ्रैक्चर को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।3
- थाना चोपन पुलिस द्वारा 13 वर्ष से लापता युवक बनकर परिवार को भावनात्मक रूप से फंसाकर 06 लाख रुपये की ठगी का प्रयास करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट- थाना चोपन पुलिस द्वारा 13 वर्ष से लापता युवक बनकर परिवार को भावनात्मक रूप से फंसाकर 06 लाख रुपये की ठगी का प्रयास करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-1
- खाटू श्याम बाबा की चौरासी पग यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब श्याम सलोना महिला मंडल के तत्वाधान में निकाली गई चौरासी पग यात्रा जिसमें सरोज अगवाल एवं उनकी पूरी टीम ने बढ़ी मेहनत लगन के साथ खाटू श्याम मंदिर से राधाकृष्ण मंदिर तक निकली भव्य चौरासी पग यात्रा, जय श्री श्याम के जयघोष से गूंजा मार्ग खाटू श्याम। बाबा खाटू श्याम की भक्ति और आस्था से जुड़ी चौरासी पग यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा श्री खाटू श्याम जी मंदिर से राधाकृष्ण मंदिर तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में भगवा निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भक्ति गीतों और “जय श्री श्याम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा में रंग-बिरंगे परिधानों में शामिल बच्चों और श्रद्धालुओं ने विशेष आकर्षण पैदा किया। खाटू श्याम धाम राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां देशभर से श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था और सनातन परंपरा से जोड़ना रहा। चौरासी पग यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। **जय श्री श्याम 🙏🚩**1
- मां जानकी मंदिर परिसर में गूंजा जय माता दी का जयघोष, दुर्गा पूजा-रामलीला को लेकर बनी आयोजन समिति। मां जानकी मंदिर परिसर में गूंजा जय माता दी का जयघोष, दुर्गा पूजा-रामलीला को लेकर बनी आयोजन समिति। नवरात्रि के नौ दिनों तक होगा धार्मिक आयोजन, विजयादशमी पर होगा भव्य रावण दहन। विंढमगंज/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश-झारखंड सीमा पर स्थित मां जानकी मंदिर एवं डिहवार बाबा के पावन प्रांगण में 7 सितंबर 2026 की शाम करीब 8 बजे आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि, रामलीला एवं रावण दहन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन एवं देखरेख डिहवार बाबा के ब्रह्मचारी वेद मोहन जी के नेतृत्व में किया गया। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। � 1001520497.jpg बैठक में सलैयाडीह के पूर्व ग्राम प्रधान अरविंद कुमार जायसवाल, मुरारी जायसवाल, प्रभात कुमार गुप्ता, किश्ल्य मयूर जायसवाल, पवन कुमार रजक, विवेक जायसवाल, सलैयाडीह वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह उर्फ किंशू सिंह तथा राम सकल जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए समिति का गठन किया गया। संजय कुमार को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं ओम प्रकाश रावत, डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा शिवम गुप्ता उर्फ विक्की मद्धेशिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। राजू गुप्ता कोष संबंधी व्यवस्था तथा राज कमल को इलेक्ट्रॉनिक एवं डेकोरेशन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। महामंत्री की जिम्मेदारी अमित केसरी, सत्यम जायसवाल, प्रकाश कुमार गुप्ता एवं प्रियांशु गुप्ता को दी गई। रावण के विशाल पुतले के निर्माण की पूरी जिम्मेदारी अमित कुमार केसरी को सौंपी गई है। वहीं आयोजन के प्रचार-प्रसार एवं सोशल मीडिया कवरेज की जिम्मेदारी प्रभात कुमार गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र गुप्ता, प्रेम कुशवाहा, ओम प्रकाश रावत एवं अजय गुप्ता को दी गई है। � 1001520524.jpg बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना एवं नवरात्रि का आयोजन सनातन हिंदू रीति-रिवाज और विधि-विधान से किया जाएगा। इसके साथ ही रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य और धर्म की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने के बाद विजयादशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन किया जाएगा। आयोजन समिति का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में सत्य, धर्म, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश पहुंचाना है।4
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज में विशाल पीडीए महासम्मेलन, सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी को लेकर एकजुटता का आह्वान। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा—पीडीए का जनसैलाब आगामी चुनाव में सपा की ऐतिहासिक जीत का संकेत है। नेताओं ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और पीडीए की एकजुटता मजबूत करने की अपील की। #SonbhadraNews #PDA #Sonbhadra #SamajwadiParty1
- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रूपया 8 हजार से बढ़कर रूपया 12 हजार, सहायिकाओं का रूपया 4 हजार से बढ़कर 6 हजार रूपया- मा0 मंत्री जी* *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को रूपया 5 लाख तक निःशुल्क कैशलेस उपचार की सुविधा* *बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए बेबी किट और माताओं को सहजन के पौधे किए गए वितरित* *आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित बनाकर बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर* अयोध्या में आयोजित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण आज पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन सोनभद्र में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गोड़ ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को संबोधित किया तथा नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किये। राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गोड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रूपया 8,000 से बढ़ाकर रूपया 12,000 तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय रूपया 4,000 से बढ़ाकर रूपया 6,000 किया गया है। इसके साथ ही उन्हें रूपया 5 लाख तक निःशुल्क कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराने के घोषण किये है अब आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की इलाज की सुविधा बेहतर होगी और उन्हें समस्याओं से जुझना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जा रहा है जिससें उनके कार्यों में तकनीकी दक्षता आएगी तथा विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर माननीय विधायक सदर श्री भूपेश चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के हित में की गई घोषणाएं उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने वाली हैं। मानदेय में वृद्धि से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी, वहीं कैशलेस उपचार की सुविधा से बीमारी की स्थिति में उपचार के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्मार्टफोन की सुविधा से उनके कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता भी बढ़ेगी। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों की बेहतर देखभाल की जाए और उन्हें अपने बच्चों जैसा प्यार एवं स्नेह दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के लिए पोषाहार, टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र बच्चों को इन सुविधाओं का समय से लाभ मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों को लगातार आधुनिक, सुविधायुक्त एवं सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है, ताकि बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाओं को सुविधाएं एवं सम्मान प्रदान कर उन्हें और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाएं समाज के सबसे महत्वपूर्ण बच्चों एवं माताओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि, स्वास्थ्य सुविधा, स्मार्टफोन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं लाभर्थियों को बेबी किट किया गया। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को ध्यान में रखते हुए उनकी माताओं को सहजन के पौधे भी उपलब्ध कराए गए, ताकि परिवारों को पौष्टिक आहार के साथ स्वास्थ्यवर्धक खाद्य विकल्प उपलब्ध हो सकें। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनीत सिंह ने धन्वाद ज्ञापित किये, कार्यक्रम का सफल संचालन ऋचा ओझा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक घोरावल के प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र मौर्य, जिला पंचायत सदस्य श्री मोहन कुशवाहा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।3
- 48 घंटे से फूटा है पेयजल पाइप, सड़क पर बह रहा पानी; विभाग की चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी चिनिया। थाना क्षेत्र के चिनिया-खुथुआ मोड़ मुख्य सड़क पर रानीचेरी गांव से आगे करियई माटी के समीप पुल पर पेयजल आपूर्ति की पाइप फट गई है। पाइप फटने के बाद पिछले करीब 48 घंटे से लगातार पानी का फव्वारा निकलकर बर्बाद हो रहा है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से इसकी मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं की गई है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे भी पाइप से तेज धार में पानी निकलता हुआ देखा गया। एक ओर लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने विभाग से फटी पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।1
- एसडीएम ने बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन किया, विद्यालय का निरीक्षण कर पठन पाठन व भोजन व्यवस्था पर जताई संतुष्टि दुद्धी (सोनभद्र)। एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता एवं खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने आज मंगलवार को स्थानीय कम्पोजिट विद्यालय में मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में भाग लिया और बच्चों के साथ बैठक भोजन का स्वाद चखा । दोनों अधिकारियों ने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण करके पठन पाठन की गतिविधियाँ और भोजन की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से बातचीत कर कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति और सिलेबस के अनुपालन की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को स्वच्छ वातावरण में पौष्टिक एवं समय पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। दोनों अधिकारियों ने रसोई और भंडारण की सफाई, भोजन की गुणवत्ता तथा सर्वपोषण मानकों के पालन का भी मूल्यांकन किया और व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना बच्चों के स्वास्थ्य और कई परिवारों की पोषण सुरक्षा के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण के जरिए किसी भी कमी को समय रहते दूर किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने शिक्षकों और संबंधित कर्मियों की सेवाश्रेयता की सराहना की और अभिभावकों से स्कूल आने जाने व बच्चों के समय पर विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। विद्यालय वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने दोनों अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि विभागीय सहयोग से विद्यालय में पढ़ाई और भोजन व्यवस्था बेहतर हो रही है। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया । मौके पर शैलेश मोहन सहित तमाम अध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।4