logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नाम से फ़र्ज़ी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने से भड़के ,युथ कार्यकर्ताओ ने पुलिस को ज्ञापन सौपा,दोषियों पर कार्यवाही की मांग शक्तिफार्म। सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे फर्जी और भ्रामक प्रचार के खिलाफ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। सोमवार को युवाओं ने शक्तिफार्म चौकी पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा और मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि हाल ही में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नाम से एक फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर बेहद भड़काऊ पोस्ट वायरल की गई। इस पोस्ट में बांग्लादेशी मुसलमानों को उत्तराखंड में बसाने को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे समाज में भ्रम और तनाव का माहौल पैदा करने की कोशिश की गई। यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गणेश गोदियाल ने स्वयं वीडियो जारी कर इस फर्जी आईडी का खंडन किया है और साफ किया है कि यह उनकी आईडी नहीं है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एआई तकनीक और फर्जी प्रोफाइल का दुरुपयोग कर सुनियोजित तरीके से कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि साइबर अपराध के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। इस दौरान अमित विश्वास, समीर मल्लिक, प्रशांत मजूमदार, पियूष हीरा, पंकज साना, अजय, राज, अर्जुन विश्वास, देव, विवेक और दीप्तेश विश्वास समेत कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
3 hrs ago
9fb980ed-9686-47a7-a10e-47403d56b5dd

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नाम से फ़र्ज़ी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने से भड़के ,युथ कार्यकर्ताओ ने पुलिस को ज्ञापन सौपा,दोषियों पर कार्यवाही की मांग शक्तिफार्म। सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे फर्जी और भ्रामक प्रचार के खिलाफ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। सोमवार को युवाओं ने शक्तिफार्म चौकी पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा और मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि हाल ही में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नाम से एक फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर बेहद भड़काऊ पोस्ट वायरल की गई। इस पोस्ट में बांग्लादेशी मुसलमानों को उत्तराखंड में बसाने को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे समाज में भ्रम और तनाव का माहौल पैदा करने की कोशिश की गई। यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गणेश गोदियाल ने स्वयं वीडियो जारी कर इस फर्जी आईडी का खंडन किया है और साफ किया है कि यह उनकी आईडी नहीं है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एआई तकनीक और फर्जी प्रोफाइल का दुरुपयोग कर सुनियोजित तरीके से कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि साइबर अपराध के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। इस दौरान अमित विश्वास, समीर मल्लिक, प्रशांत मजूमदार, पियूष हीरा, पंकज साना, अजय, राज, अर्जुन विश्वास, देव, विवेक और दीप्तेश विश्वास समेत कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Kanchan Kanchan
    1
    Post by Kanchan Kanchan
    user_Kanchan Kanchan
    Kanchan Kanchan
    रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • बिग ब्रेकिंग............ पीलीभीत।पूरनपुर में दिनदहाड़े मकान पर कब्जे की कोशिश, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल—खुलेआम दबंगई से दहशत में लोग। सरेआम कब्जे के प्रयास का सीसीटीवी फुटैज सोशल मीडिया पर वायरल।
    1
    बिग ब्रेकिंग............
पीलीभीत।पूरनपुर में दिनदहाड़े मकान पर कब्जे की कोशिश, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल—खुलेआम दबंगई से दहशत में लोग। सरेआम कब्जे के प्रयास का सीसीटीवी फुटैज सोशल मीडिया पर वायरल।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों की भारी भागीदारी रही, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के त्रिलोकी नाथ मंदिर से हुआ, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान परशुराम की झांकी को रवाना किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता, धर्म और संस्कृति को बनाए रखने का संदेश दिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों की भारी भागीदारी रही, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के त्रिलोकी नाथ मंदिर से हुआ, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान परशुराम की झांकी को रवाना किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता, धर्म और संस्कृति को बनाए रखने का संदेश दिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Ashutosh Mishra
    Ashutosh Mishra
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *हजारा: राणा प्रताप नगर में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने बुझाई* पूरनपुर (पीलीभीत)। थाना हजारा क्षेत्र के राणा प्रताप नगर गांव में रविवार सुबह झोपड़ीनुमा घरों में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड का स्टेशन दूर होने के कारण दमकल मौके पर समय से नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए बाल्टी और घरेलू संसाधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते दिखे। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर धीरे-धीरे काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
    1
    *हजारा: राणा प्रताप नगर में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने बुझाई*
पूरनपुर (पीलीभीत)। थाना हजारा क्षेत्र के राणा प्रताप नगर गांव में रविवार सुबह झोपड़ीनुमा घरों में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड का स्टेशन दूर होने के कारण दमकल मौके पर समय से नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए बाल्टी और घरेलू संसाधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते दिखे। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर धीरे-धीरे काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by Pankaj gupta
    1
    Post by Pankaj gupta
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Uttar Pradesh ek ladka ne apne ghar per baithkar gana Baja kar gana ga raha tha uska naam hai Sonu da leta hai aaj ka breaking news like share comment jarur Karen
    2
    Uttar Pradesh ek ladka ne apne ghar per baithkar gana Baja kar gana ga raha tha uska naam hai Sonu da leta hai aaj ka breaking news like share comment jarur Karen
    user_Jeet Fast food
    Jeet Fast food
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.