Shuru
Apke Nagar Ki App…
शादी से पहले दूल्हा हो गया फरार... अब पीड़िता पहुंची... अभी तक आपने सुना होगा की शादी से एक दिन पहले दुल्हन फरार हो गई या किसी के साथ भाग गई लेकिन उत्तर प्रदेश के झांसी में इसके विपरीत हो गया जहां शादी से एक दिन पहले आर्मी वाला दूल्हा फरार हो गया अब पीड़िता न्याय की आश लेकर पुलिस कप्तान महोदय के पास पहुंची है। आज 11 मार्च को होने वाली थी शादी, ग्राम पालर से आनी थी बारात, मामला चिरगांव थाना क्षेत्र के मुंडेई गांव का #jhansi
JOURNALIST REETESH PRATAP
शादी से पहले दूल्हा हो गया फरार... अब पीड़िता पहुंची... अभी तक आपने सुना होगा की शादी से एक दिन पहले दुल्हन फरार हो गई या किसी के साथ भाग गई लेकिन उत्तर प्रदेश के झांसी में इसके विपरीत हो गया जहां शादी से एक दिन पहले आर्मी वाला दूल्हा फरार हो गया अब पीड़िता न्याय की आश लेकर पुलिस कप्तान महोदय के पास पहुंची है। आज 11 मार्च को होने वाली थी शादी, ग्राम पालर से आनी थी बारात, मामला चिरगांव थाना क्षेत्र के मुंडेई गांव का #jhansi
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बदायूं। उझानी नगर में बुधवार की सुबह पंखा रोड स्थित नाले में पड़ा एक वृद्ध का शव देख नागरिकों में सनसनी फैल गई। नागरिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को नाले से बाहर निकलवाया तब मृतक की शिनाख्त बेनीनगला गांव निवासी के रूप में हुई। बताते हैं कि मृतक शराब पीता था जिसके चलते वह मंगलवार की रात किसी समय मसीह की हालत में नाले में गिर गया और फिर रात भर नाले में पड़ा रहा जिससे उसकी मौत हो गई । बताते हैं कि पंखा रोड पर आवागमन बना रहता है लेकिन अंधेरा होने के कारण किसी की नजर नाले में पड़़े वृद्ध की ओर नही जा सकी। बताते हैं कि मृतक की पहचान 60 साल के सेवाराम यादव पुत्र नवाब सिंह यादव निवासी बेनी नगला के रूप में लोगों ने की जिस पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दिए इस सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए इसके बाद पुलिस नहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- इटावा भरथना थाना क्षेत्र के भरथना बिधूना मार्ग पर शॉर्ट सर्किट के चलते ओमनी वैन में लगी भीषण आग काफी देर तक उठती रही आग की लपटें घटना के दौरान मौके पर नहीं मिला वैन चालक भरथना पुलिस के जवानों तथा फायर टीम ने संभाला मोर्चा समय रहते सूझ बूझ दिखाते हुए आग पर पाया गया काबू, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने समय रहते हालातों पर पाया काबू, वैन चालक की तलाश जारी1
- बदायूं जनपद के उझानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डिलीवरी के दौरान एक जच्चा की मौत हो जाने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी कराने के नाम पर अस्पताल स्टाफ ने उनसे करीब ₹1 लाख रुपये लिए, लेकिन सही उपचार न मिलने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।2
- उझानी / आज दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक जच्चा महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई बच्चे की भी बिगडती हालत को देख उसे ईलाज के लिए मेडीकल कालेज रैफर किया गया है। जच्चा महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। महिला के परिजनों ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूदे नगर निवासी भुवनेश की पत्नी नीरज को बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया जहां दोपहर में आपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत बिगडने लगी जब तक जच्चा महिला को ईलाज मिल पाता उसकी मौत हो गई बच्चे की बिगडती हालत को देख उसे मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। जच्चा महिला की मौत के बाद मृतका की सास सोनवती ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर आपरेशन और ईलाज के नाम पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है1
- युवाओं में है हर संभव कार्य कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य : दिलीप युवाओं को उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प से मिलेगा महान लक्ष्य : डा.सुभि चौधरी बदायूं : कंपोजिट विद्यालय असरासी में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। भारत कोकिला कंपनी और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली आल ओवर चैंपियन रही। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जीवन बदल देती है। विशिष्ट अतिथि सीएचसी मेडीकल आफीसर असरासी डा. सुभि चौधरी स्काउटिंग का प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक तैयार कर रहा है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं में हर कार्य को संभव कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य निहित है। उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प के साथ युवा आगे बढ़ रहे हैं। ब्लाक व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार यादव ने परिणामों की घोषणा की। स्काउट वर्ग में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली प्रथम, पृथ्वीराज चौहान टोली द्वितीय, डा.भीमराव आंबेडकर और चंद्र शेखर आजाद टोली तृतीय स्थान पर रही। जबकि गाइड वर्ग में भारत कोकिला कंपनी प्रथम, मीराबाई कंपनी द्वितीय और कल्पना चावला कंपनी तृतीय स्थान पर रही। स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार, वसुंधरा शर्मा, संतोष कुमार शर्मा निर्णायक रहे। विजेता टोलियों को मुख्य अतिथि दिलीप कुमार, विशिष्ट अतिथि डा. सुभि चौधरी, प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा.जुगल किशोर ने विजेता टोलियों के टोली नायकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण पाल शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डीपी सिंह, इंदल सिंह, भानु यादव, रूबी शर्मा, बल्गा इंटल सुमन, अवनीश सक्सेना, अनिल कुमार शर्मा, अल्पेश वैश्य, तराना सुजाअत आदि मौजूद रहीं। संचालन डा.जुगल किशोर ने किया।1
- Post by Farman Saifi2
- Post by Thakur Sobran singh Journalist1
- परिजनों ने महिला डाक्टर पर किया हमला, नागरिकों ने बचाया, पुलिस और अस्पताल के गार्ड बने रहे मूक दर्शक बदायूं। उझानी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पहुंचे परिजनों ने जब हंगामा काटा तब कई युवकों और महिलाओं ने इमरजेंसी में ड्यूटी कर रही महिला डाक्टर अनामिका पर पुलिस की मौजूदगी में अचानक हमला बोल दिया। इस पर वह बाहर की ओर भागी तब नागरिक भी उनके पीछे गए और हमला कर रहे लोगों से महिला डाक्टर को वामुश्किल से बचाया। इस दौरान पुलिस कर्मी अस्पताल परिसर में डटे रहे और महिला डाक्टर को बचाने का प्रयास नही किया। केवल मोहित नामक कॉस्टेबिल ने आगे आकर हंगामा कर रहे परिजनों को हटाया।2