श्री देवनारायण जन्मोत्सव पर 34 वी बार शाही शोभायात्रा व चल समारोह गुर्जर समाज द्वारा निकाला गया जीरापुर नगर में आखिल भारतीय क्षत्रिय गुर्जर के समाज के अराध्य देव भगवान श्री देवनारायण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से नगर के मुख्य मार्गो से शोभायात्रा चल समारोह निकालकर बनाया गया। भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव के दिन देवनारायण मंदिर परिसर में पूजा अर्चना हवन शांति पाठ व आरती कर चल समारोह निकाला गया। 34 वीं बार चल समारोह में भगवान श्री देवनारायण की सुसज्जित झांकी सजाई गई जो आकर्षण थी। चल समारोह में आसपास के क्षेत्र के सभी गांव से समाजजन शामिल हुए। चल समारोह में 05 डीजे साउंड व बेंड बाजा चल रहे थे। भगवान देवनारायण की मनमोहक झांकी के साथ आगे घोड़े पर सवार होकर विष्णु गुर्जर (एडवोकेट) हाथ मे धर्मध्वजा लहराते हुए चल रहे थे। चल समारोह में समाज की नवयुवक महिलाओं/पुरुषों ने अखाड़े में हैरतंगेज करतब दिखाए जिसने सभी लोगो का मनमोह लिया। नगर में जगह जगह चल समारोह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया व झांकी की पूजा आरती की गई। चल समारोह में डीजे पर भगवान देवनारायण के भजन गुंज रहे थे। चल समारोह में भगवान के भजनों के आनंद के साथ सभी झूमते नाचते चल रहे थे। भगवान देवनारायण के भजनों पर बाहर से आई नृत्यकाओं ने नाचते हुए सभी को आकर्षित किया। साथ ही समाज के बड़े बुजुर्गों का बिंदोरी नृत्य को भी सभी ने सराहा। चल समारोह देवनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर इन्दर चौराहा, स्वामी विवेकानंद चौराहा, बस स्टैंड, भावसार मोहल्ला, चोपड़ा बाजार, बुधवारिया बाजार, जवाहर चौक,जमाई कालोनी होते हुए गुर्जर समाज की धर्मशाला पंहुचा। जहाँ पर सहभोज महाप्रसादी का आयोजन हुआ। घोड़ी के नाच ने लोगो को किया आकर्षित। वीर गुर्जर अखाड़े के कलाकारों ने हैरतंगेज तो किया ही साथ ही डीजे साउंड पर घोड़ी के आकर्षक नृत्य ने सब लोगो का मन मोह लिया। चल समारोह का प्रमुख संगठनों द्वारा, समाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत द्वार व बेनर,पोस्टर लगाकर भी स्वागत सत्कार किया। इंदर चौराहा पर भगवानसिंह तोमर, ईश्वरसिंह तोमर मित्र मंडल, नगर परिषद जीरापुर, गौपुत्र सेना, श्रीमती सुशीला मनोहर बरेठा पार्षद, कमल कुशवाह स्वदेशी पान भंडार, दांगी क्षत्रिय महासंघ, क्रांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा, माननीय विधायक हजारीलाल दांगी द्वारा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, जीरापुर गुर्जर समाज के अध्यक्ष व समाजसेवी सुजानसिंह गुर्जर सहित, कमलसिंह, विजय, अजय, घनश्याम, दिनेश गुर्जर, यशवंत गुर्जर, ज्ञानसिंह गुर्जर, रामबाबु, सांवरिया गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के पुरुष/महिलाएं व बच्चे शामिल थे।
श्री देवनारायण जन्मोत्सव पर 34 वी बार शाही शोभायात्रा व चल समारोह गुर्जर समाज द्वारा निकाला गया जीरापुर नगर में आखिल भारतीय क्षत्रिय गुर्जर के समाज के अराध्य देव भगवान श्री देवनारायण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से नगर के मुख्य मार्गो से शोभायात्रा चल समारोह निकालकर बनाया गया। भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव के दिन देवनारायण मंदिर परिसर में पूजा अर्चना हवन शांति पाठ व आरती कर चल समारोह निकाला गया। 34 वीं बार चल समारोह में भगवान श्री देवनारायण की सुसज्जित झांकी सजाई गई जो आकर्षण थी। चल समारोह में आसपास के क्षेत्र के सभी गांव से समाजजन शामिल हुए। चल समारोह में 05 डीजे साउंड व
बेंड बाजा चल रहे थे। भगवान देवनारायण की मनमोहक झांकी के साथ आगे घोड़े पर सवार होकर विष्णु गुर्जर (एडवोकेट) हाथ मे धर्मध्वजा लहराते हुए चल रहे थे। चल समारोह में समाज की नवयुवक महिलाओं/पुरुषों ने अखाड़े में हैरतंगेज करतब दिखाए जिसने सभी लोगो का मनमोह लिया। नगर में जगह जगह चल समारोह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया व झांकी की पूजा आरती की गई। चल समारोह में डीजे पर भगवान देवनारायण के भजन गुंज रहे थे। चल समारोह में भगवान के भजनों के आनंद के साथ सभी झूमते नाचते चल रहे थे। भगवान देवनारायण के भजनों पर बाहर से आई नृत्यकाओं ने नाचते हुए
सभी को आकर्षित किया। साथ ही समाज के बड़े बुजुर्गों का बिंदोरी नृत्य को भी सभी ने सराहा। चल समारोह देवनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर इन्दर चौराहा, स्वामी विवेकानंद चौराहा, बस स्टैंड, भावसार मोहल्ला, चोपड़ा बाजार, बुधवारिया बाजार, जवाहर चौक,जमाई कालोनी होते हुए गुर्जर समाज की धर्मशाला पंहुचा। जहाँ पर सहभोज महाप्रसादी का आयोजन हुआ। घोड़ी के नाच ने लोगो को किया आकर्षित। वीर गुर्जर अखाड़े के कलाकारों ने हैरतंगेज तो किया ही साथ ही डीजे साउंड पर घोड़ी के आकर्षक नृत्य ने सब लोगो का मन मोह लिया। चल समारोह का प्रमुख संगठनों द्वारा, समाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत द्वार व बेनर,पोस्टर लगाकर भी स्वागत
सत्कार किया। इंदर चौराहा पर भगवानसिंह तोमर, ईश्वरसिंह तोमर मित्र मंडल, नगर परिषद जीरापुर, गौपुत्र सेना, श्रीमती सुशीला मनोहर बरेठा पार्षद, कमल कुशवाह स्वदेशी पान भंडार, दांगी क्षत्रिय महासंघ, क्रांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा, माननीय विधायक हजारीलाल दांगी द्वारा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, जीरापुर गुर्जर समाज के अध्यक्ष व समाजसेवी सुजानसिंह गुर्जर सहित, कमलसिंह, विजय, अजय, घनश्याम, दिनेश गुर्जर, यशवंत गुर्जर, ज्ञानसिंह गुर्जर, रामबाबु, सांवरिया गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के पुरुष/महिलाएं व बच्चे शामिल थे।
- छात्रों की गूंज कार्यक्रम का जीरापुर में हुआ सीधा प्रसारण बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद जीरापुर इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का जीरापुर शहर के इंदर चौराहे पर एलईडी स्क्रीन लगाकर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक, बेरोजगारी और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया। सीधे प्रसारण के दौरान राजगढ़ की सपना गुर्जर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सर, आप न्याय के योद्धा हैं। बेरोजगारी और पेपर लीक की समस्या से युवा हताश हैं। इंदौर की दीप्ति ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा में वर्ष 2023 और 2025 में चयनित होने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिली। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं बताते हुए कहा कि एक साथी नौ दिन से भूख हड़ताल पर है। राहुल ने उन्हें आंदोलन में शामिल होने के लिए बुलाने की बात कही। वहीं एक छात्रा ने उज्जैन में हॉस्टल सीट उपलब्ध नहीं होने की समस्या भी उठाई। जीरापुर में आयोजित प्रसारण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण सरावत ने कहा कि छात्रों की आवाज और उनके मुद्दों को सामने लाने के उद्देश्य से किए गए इस आयोजन को शहरवासियों का अच्छा सहयोग मिल रहा। राजेश मंडलोई ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के सवालों को सुनने के लिए शहर में सीधा प्रसारण आयोजित किया गया है। कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सहभागिता से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जीरापुर इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का जीरापुर शहर के इंदर चौराहे पर एलईडी स्क्रीन लगाकर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक, बेरोजगारी और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया। सीधे प्रसारण के दौरान राजगढ़ की सपना गुर्जर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सर, आप न्याय के योद्धा हैं। बेरोजगारी और पेपर लीक की समस्या से युवा हताश हैं। इंदौर की दीप्ति ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा में वर्ष 2023 और 2025 में चयनित होने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिली। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं बताते हुए कहा कि एक साथी नौ दिन से भूख हड़ताल पर है। राहुल ने उन्हें आंदोलन में शामिल होने के लिए बुलाने की बात कही। वहीं एक छात्रा ने उज्जैन में हॉस्टल सीट उपलब्ध नहीं होने की समस्या भी उठाई। जीरापुर में आयोजित प्रसारण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण सरावत ने कहा कि छात्रों की आवाज और उनके मुद्दों को सामने लाने के उद्देश्य से किए गए इस आयोजन को शहरवासियों का अच्छा सहयोग मिल रहा। राजेश मंडलोई ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के सवालों को सुनने के लिए शहर में सीधा प्रसारण आयोजित किया गया है। कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सहभागिता से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।3
- खिलचीपुर में गणेश महोत्सव की धूम,विघ्नहर्ता की आराधना में डूबा शहर, महाआरती कर लगाया 56 भोग। खिलचीपुर में गणेश महोत्सव की धूम,विघ्नहर्ता की आराधना में डूबा शहर, महाआरती कर लगाया 56 भोग। खिलचीपुर शहर सहित अंचल में दस दिवसीय गणेशोत्सव में हर तरफ भक्ति के रंग बिखर रहे हैं। सुबह से रात तक बप्पा की भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। मंदिरों के साथ पंडाल आकर्षक रोशनी से जगमगा कर सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। हर तरफ जय गणेश जय गणेश के जयकारे गूंज रहे हैं। विशालकाय पंडालों में आकर्षक झांकियों के बीच विराजे विघ्नहर्ता के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। भगवान की कहीं महाआरती की जा रही है तो कहीं पर 56 भोग लगाए जा रहे हैं। खिलचीपुर के शक्ति ग्रुप उत्सव समिति के द्वारा भगवान गणेश की रोजाना रात 8 बजे भगवान गणेश की महाआरती की जा रही है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं। 1
- *गंभीर बताकर राजगढ़ भेजा ,पर एबुलेंस में ही हो गया सामान्य प्रसव*1
- BOI बैंक के सामने सांडों के लड़ाई से इको वाहन क्षतिग्रस्त, चुनाव में बन रहा मुद्दा नगरीय क्षेत्र में सांडों का आतंक बना हुआ है। बीती देर रात डाक बंगला रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने 2 सांडों की लड़ाई हो गई। देखते ही देखते दोनो सड़क किनारे खड़ी एक इको वाहन में जा घुसे। जिससे वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद लोगो की मौके पर ही भीड़ जमा हो गईं। नगरवासियों ने कहा कि पहले इस समस्या से निजात मिलेगी तब ही इस उपचुनाव में वोट देंगे नही तो बहिष्कार करेंगे।1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत लोलकी माननीय प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोलकी में शाला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत सेवा ही संकल्प हमारा स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को चित्रों और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण ओंकारलाल कालूराम सेन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन आगामी संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थियों को अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यालय प्रभारी श्री अजय जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- छात्रों की गूंज को सीएम मोहन यादव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया झूठ की गूंज तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव* *छात्रों की गूंज को सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया 'झूठ की गूंज,* -- भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह 'झूठ की गूंज है।' यदि बच्चों, युवाओं और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया जा रहा है, तो तथ्यों और आंकड़ों को सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में तथ्यों के बजाय भ्रम फैलाने का प्रयास दिखाई दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक कार्य हुआ है। सांदीपनि विद्यालयों सहित विभिन्न योजनाओं और पहलों के परिणामस्वरूप ड्रॉपआउट दर को शून्य तक लाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में ड्रॉपआउट दर लगभग 16 प्रतिशत थी। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रदेश में अधिकांश समय कांग्रेस की सरकार रही। उस समय स्कूल शिक्षा का बजट लगभग 2 हजार करोड़ रुपये था, जबकि आज यह बढ़कर 38,658 करोड़ रुपये हो गया है। *निरंतर कार्य कर रही सरकार* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में क्या बच्चों को गणवेश, आवागमन के लिए साइकिल, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी जैसी सुविधाएं मिलती थीं? आज मध्यप्रदेश सरकार विद्यार्थियों की शिक्षा, सुविधाओं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे। अटल जी की सरकार के समय प्रदेश को एक और मेडिकल कॉलेज मिला। आज प्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। मेडिकल कॉलेजों में लगभग 680 सीटों से बढ़कर आज 7 हजार से अधिक सीटें हो गई हैं। *प्रति-व्यक्ति आय में हुई वृद्धि* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रति व्यक्ति आय लगभग 11 हजार रुपये थी, जो आज बढ़कर 1.59 लाख रुपये हो गई है। इसी प्रकार वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में लगभग 5 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता थी, जो आज लगभग 32 हजार मेगावाट हो गई है।उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। पुलिस विभाग में लगभग 18 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है, जिनमें करीब 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर पुलिस सेवा से जोड़ा जा चुका है। *सरकार लगातार कर रही भर्ती* स्कूल शिक्षा विभाग में 10 हजार भर्तियां की जा रही हैं तथा 7 हजार प्राध्यापकों की भर्ती की गई है। सरकार ने एक लाख से अधिक पदों पर प्रमोशन किए हैं और हर वर्ष एक लाख पदों के सृजन की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यदि मध्यप्रदेश की जनता से संवाद करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यों और आंकड़ों के साथ बात करनी चाहिए। मध्यप्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आय और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच भ्रम के बजाय विकास और उपलब्धियों पर तथ्यपरक संवाद होना चाहिए।1
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’’ ग्राम गोघटपुर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जनसंवाद विधानसभा क्षेत्र के लाडले विधायक हजारीलाल दांगी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत गोघटपुर में जनसंवाद एवं उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक हजारीलाल दांगी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक श्रीदांगी ने किसानों को जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया। खाद्यान्न पर्ची से जुड़ी समस्या भी सुनी। उन्होंने बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर खराब होने से होने वाली विद्युत समस्या के समाधान के लिए विद्युत लाइनों का निरीक्षण करने तथा जल निगम को गांवों में पहुंचकर पेयजल समस्याओं का निराकरण करने को कहा। कलेक्टर डॉ.गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्युत, पेयजल, अतिक्रमण एवं भूमि आवंटन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्युत विभाग को ग्राम में विद्युत पोल एवं लाइनों का निरीक्षण कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बारिश के दौरान विद्युत संबंधी समस्याओं को देखते हुए नियमित निरीक्षण करने को कहा। कलेक्टर डॉ.मिश्रा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाए। साथ ही जहां नल लगाने की आवश्यकता है वहां सरपंच के सहयोग से स्थल चिन्हांकित कर नल लगवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कर उन्हें बंद कराया जाए तथा भूमि आवंटन सहित अन्य प्रकरणों के निराकरण के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ.इच्छित गढ़पाले ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और उनके निराकरण का प्रयास करना है। सभी विभागों के अधिकारी आज ग्रामीणों के समक्ष उपस्थित हैं, इसलिए अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखें। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उद्यम संवाद कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राहियों ने शासकीय योजनाओं से मिले लाभ और स्वरोजगार के अनुभव साझा किए। भेरूलाल पांचाल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत एक लाख रूपये का ऋण लेकर वेल्डिंग वर्कशॉप शुरू की है। रतन प्रजापति ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत एक लाख रूपये का ऋण लेकर मिट्टी के कलश, दीपक एवं अन्य सामग्री बनाने के लिए मशीन से कार्य शुरू किया है। मुकेश जोशी ने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऋण लेकर सीएस सेंटर का संचालन शुरू किया है। वहीं कुलदीप सिंह ने इलेक्ट्रिक दुकान के लिए ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू किया है। ग्राम पंचायत गोघटपुर एवं ग्राम पंचायत रामनगर द्वारा ग्राम में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर विधायक हजारीलाल दांगी, कलेक्टर डॉ.गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने ग्रामों में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में किए गए इस प्रयास की सराहना की। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोघटपुर में आयोजित जनसंवाद एवं उद्यम संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को लाभ एवं सम्मान प्रदान किया गया। जल जीवन मिशन अंतर्गत क्षेत्र में नल-जल योजना के संचालन एवं संधारण में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रीमती गीताबाई, मनोहर सिंह, प्रेमसिंह वर्मा एवं राधेश्याम पंवार का सेवा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों कुलदीप सिंह सोंगारा, चेतन जायसवाल, विनोद, प्रफुल सोनी, शुभम सोनी, राहुल तिवारी, बनवारी, दुर्गा प्रसाद राठौर, सुश्री वर्षा रानी, शिवराज सिंह सरावत, श्याम पाटीदार एवं मुकेश कुमार जोशी को मंच से लाभान्वित किया गया। आवास योजना के अंतर्गत रतनलाल, नाथूराम दुलेसिंह, जगदीश, देवेन्द्र, अरविन्द एवं श्रीमती कान्ताबाई को लाभ प्रदान किया गया। इसी प्रकार आजीविका मिशन जीरापुर अंतर्गत श्रीमती रानू मकवाना, श्रीमती रीना दांगी तथा रामदेव स्व-सहायता समूह, आजाद स्व-सहायता समूह एवं खुशी स्व-सहायता समूह को लाभान्वित किया गया। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बालिका रियांशी चौहान एवं गुंजन मेरोठा को लाभ प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा जाति प्रमाण-पत्र बालक - बालिका रेखा राठौर, प्रज्ञा, हरिओम राठौर, लक्ष्मी राठौर, रामबाबू, जानकी, मितांशु राठौर, दुर्गा राठौर, गंगाराम वर्मा एवं देवीलाल भील को प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रमाण-पत्र राजू, मांगीलाल, सत्यनारायण मेरोठा, निशा, रोडूलाल, बबीता, महेन्द्र कुमार एवं नीरज को प्रदान किए गए। वहीं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र लखन, देवेन्द्र, लखन एवं विधि शर्मा को प्रदान किए गए।4
- नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा 😢 मां बगलामुखी दर्शन को आए 8 श्रद्धालुओं की मौत | सुबह सामने आया मंजर नलखेड़ा में रात की तेज बारिश के बाद सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की गाड़ी बरसाती नाले में फंस गई। सुबह मंदिर परिसर और आसपास मौजूद लोगों ने नाले में फंसी गाड़ी को देखा और प्रशासन को सूचना दी। गाड़ी का गेट खोलने पर अंदर शव मिले। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। सभी 8 मृतकों के शव रेस्क्यू कर लिए गए हैं। हादसे के बाद नलखेड़ा में श्रद्धालुओं और आम लोगों में आक्रोश देखने को मिला। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हर खबर, आपके साथ ❤️ आपके अपने चैनल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपना प्यार व समर्थन बनाए रखें।1