मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’’ ग्राम गोघटपुर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जनसंवाद विधानसभा क्षेत्र के लाडले विधायक हजारीलाल दांगी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत गोघटपुर में जनसंवाद एवं उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक हजारीलाल दांगी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक श्रीदांगी ने किसानों को जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया। खाद्यान्न पर्ची से जुड़ी समस्या भी सुनी। उन्होंने बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर खराब होने से होने वाली विद्युत समस्या के समाधान के लिए विद्युत लाइनों का निरीक्षण करने तथा जल निगम को गांवों में पहुंचकर पेयजल समस्याओं का निराकरण करने को कहा। कलेक्टर डॉ.गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्युत, पेयजल, अतिक्रमण एवं भूमि आवंटन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्युत विभाग को ग्राम में विद्युत पोल एवं लाइनों का निरीक्षण कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बारिश के दौरान विद्युत संबंधी समस्याओं को देखते हुए नियमित निरीक्षण करने को कहा। कलेक्टर डॉ.मिश्रा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाए। साथ ही जहां नल लगाने की आवश्यकता है वहां सरपंच के सहयोग से स्थल चिन्हांकित कर नल लगवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कर उन्हें बंद कराया जाए तथा भूमि आवंटन सहित अन्य प्रकरणों के निराकरण के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ.इच्छित गढ़पाले ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और उनके निराकरण का प्रयास करना है। सभी विभागों के अधिकारी आज ग्रामीणों के समक्ष उपस्थित हैं, इसलिए अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखें। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उद्यम संवाद कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राहियों ने शासकीय योजनाओं से मिले लाभ और स्वरोजगार के अनुभव साझा किए। भेरूलाल पांचाल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत एक लाख रूपये का ऋण लेकर वेल्डिंग वर्कशॉप शुरू की है। रतन प्रजापति ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत एक लाख रूपये का ऋण लेकर मिट्टी के कलश, दीपक एवं अन्य सामग्री बनाने के लिए मशीन से कार्य शुरू किया है। मुकेश जोशी ने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऋण लेकर सीएस सेंटर का संचालन शुरू किया है। वहीं कुलदीप सिंह ने इलेक्ट्रिक दुकान के लिए ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू किया है। ग्राम पंचायत गोघटपुर एवं ग्राम पंचायत रामनगर द्वारा ग्राम में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर विधायक हजारीलाल दांगी, कलेक्टर डॉ.गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने ग्रामों में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में किए गए इस प्रयास की सराहना की। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोघटपुर में आयोजित जनसंवाद एवं उद्यम संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को लाभ एवं सम्मान प्रदान किया गया। जल जीवन मिशन अंतर्गत क्षेत्र में नल-जल योजना के संचालन एवं संधारण में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रीमती गीताबाई, मनोहर सिंह, प्रेमसिंह वर्मा एवं राधेश्याम पंवार का सेवा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों कुलदीप सिंह सोंगारा, चेतन जायसवाल, विनोद, प्रफुल सोनी, शुभम सोनी, राहुल तिवारी, बनवारी, दुर्गा प्रसाद राठौर, सुश्री वर्षा रानी, शिवराज सिंह सरावत, श्याम पाटीदार एवं मुकेश कुमार जोशी को मंच से लाभान्वित किया गया। आवास योजना के अंतर्गत रतनलाल, नाथूराम दुलेसिंह, जगदीश, देवेन्द्र, अरविन्द एवं श्रीमती कान्ताबाई को लाभ प्रदान किया गया। इसी प्रकार आजीविका मिशन जीरापुर अंतर्गत श्रीमती रानू मकवाना, श्रीमती रीना दांगी तथा रामदेव स्व-सहायता समूह, आजाद स्व-सहायता समूह एवं खुशी स्व-सहायता समूह को लाभान्वित किया गया। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बालिका रियांशी चौहान एवं गुंजन मेरोठा को लाभ प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा जाति प्रमाण-पत्र बालक - बालिका रेखा राठौर, प्रज्ञा, हरिओम राठौर, लक्ष्मी राठौर, रामबाबू, जानकी, मितांशु राठौर, दुर्गा राठौर, गंगाराम वर्मा एवं देवीलाल भील को प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रमाण-पत्र राजू, मांगीलाल, सत्यनारायण मेरोठा, निशा, रोडूलाल, बबीता, महेन्द्र कुमार एवं नीरज को प्रदान किए गए। वहीं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र लखन, देवेन्द्र, लखन एवं विधि शर्मा को प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’’ ग्राम गोघटपुर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जनसंवाद विधानसभा क्षेत्र के लाडले विधायक हजारीलाल दांगी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत गोघटपुर में जनसंवाद एवं उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक हजारीलाल दांगी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक श्रीदांगी ने किसानों को जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया। खाद्यान्न पर्ची से जुड़ी समस्या भी सुनी। उन्होंने बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर खराब होने से होने वाली विद्युत समस्या के समाधान के लिए विद्युत लाइनों का निरीक्षण करने तथा जल निगम को गांवों में पहुंचकर पेयजल समस्याओं का निराकरण करने को कहा। कलेक्टर डॉ.गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्युत, पेयजल, अतिक्रमण एवं भूमि आवंटन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्युत विभाग को ग्राम में विद्युत पोल एवं लाइनों का निरीक्षण कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बारिश के दौरान विद्युत संबंधी समस्याओं को देखते हुए नियमित निरीक्षण करने को कहा। कलेक्टर डॉ.मिश्रा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि
ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाए। साथ ही जहां नल लगाने की आवश्यकता है वहां सरपंच के सहयोग से स्थल चिन्हांकित कर नल लगवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कर उन्हें बंद कराया जाए तथा भूमि आवंटन सहित अन्य प्रकरणों के निराकरण के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ.इच्छित गढ़पाले ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और उनके निराकरण का प्रयास करना है। सभी विभागों के अधिकारी आज ग्रामीणों के समक्ष उपस्थित हैं, इसलिए अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखें। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उद्यम संवाद कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राहियों ने शासकीय योजनाओं से मिले लाभ और स्वरोजगार के अनुभव साझा किए। भेरूलाल पांचाल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत एक लाख रूपये का ऋण लेकर वेल्डिंग वर्कशॉप शुरू की है। रतन प्रजापति ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत एक
लाख रूपये का ऋण लेकर मिट्टी के कलश, दीपक एवं अन्य सामग्री बनाने के लिए मशीन से कार्य शुरू किया है। मुकेश जोशी ने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऋण लेकर सीएस सेंटर का संचालन शुरू किया है। वहीं कुलदीप सिंह ने इलेक्ट्रिक दुकान के लिए ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू किया है। ग्राम पंचायत गोघटपुर एवं ग्राम पंचायत रामनगर द्वारा ग्राम में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर विधायक हजारीलाल दांगी, कलेक्टर डॉ.गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने ग्रामों में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में किए गए इस प्रयास की सराहना की। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोघटपुर में आयोजित जनसंवाद एवं उद्यम संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को लाभ एवं सम्मान प्रदान किया गया। जल जीवन मिशन अंतर्गत क्षेत्र में नल-जल योजना के संचालन एवं संधारण में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रीमती गीताबाई, मनोहर सिंह, प्रेमसिंह वर्मा एवं राधेश्याम पंवार
का सेवा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों कुलदीप सिंह सोंगारा, चेतन जायसवाल, विनोद, प्रफुल सोनी, शुभम सोनी, राहुल तिवारी, बनवारी, दुर्गा प्रसाद राठौर, सुश्री वर्षा रानी, शिवराज सिंह सरावत, श्याम पाटीदार एवं मुकेश कुमार जोशी को मंच से लाभान्वित किया गया। आवास योजना के अंतर्गत रतनलाल, नाथूराम दुलेसिंह, जगदीश, देवेन्द्र, अरविन्द एवं श्रीमती कान्ताबाई को लाभ प्रदान किया गया। इसी प्रकार आजीविका मिशन जीरापुर अंतर्गत श्रीमती रानू मकवाना, श्रीमती रीना दांगी तथा रामदेव स्व-सहायता समूह, आजाद स्व-सहायता समूह एवं खुशी स्व-सहायता समूह को लाभान्वित किया गया। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बालिका रियांशी चौहान एवं गुंजन मेरोठा को लाभ प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा जाति प्रमाण-पत्र बालक - बालिका रेखा राठौर, प्रज्ञा, हरिओम राठौर, लक्ष्मी राठौर, रामबाबू, जानकी, मितांशु राठौर, दुर्गा राठौर, गंगाराम वर्मा एवं देवीलाल भील को प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रमाण-पत्र राजू, मांगीलाल, सत्यनारायण मेरोठा, निशा, रोडूलाल, बबीता, महेन्द्र कुमार एवं नीरज को प्रदान किए गए। वहीं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र लखन, देवेन्द्र, लखन एवं विधि शर्मा को प्रदान किए गए।
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने गणेश उत्सव सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिस बल के साथ नगर में पैदल ग्स्त कर पंडालों का निरीक्षण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने गणेश उत्सव सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिस बल के साथ नगर में पैदल ग्स्त कर पंडालों का निरीक्षण किया। खिलचीपुर नगर में गणेश उत्सव को लेकर शनिवार की रात में गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के एल बंजारे ने खिलचीपुर पुलिस बल के साथ नगर में पैदल ग्रस्त की। उन्होंने बाजार और प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान गणेश प्रतिमा पांडवों का भी निरीक्षण किया और आयोजकों को जरूरी निर्देश दिए गए। गणेश पंडालून का मौके पर्चा का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पंडाल आयोजकों को पर्याप्त रोशनी श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए सही इंतजाम और बिजली के तारों को सुरक्षित तरीके से लगाने के निर्देश दिए साथ ही आग से बचाव के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने को भी कहा। इस दौरान थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत, सब इंस्पेक्टर शिवचरण यादव, नरेंद्र मीणा अभिलाष शर्मा दिलीप निगम आदि मौजूद है। 2
- श्रीकालेश्वराय नम श्री गणेशाय नम श्री हनुमतेय नमः श्री ताकाजी महाराज नम श्री तेजा दशमी महोत्सव पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में शिव नगर कंडाल नदी के किनारे पर स्थित श्रीकालेश्वर महराज जी तेजाजी महाराज के मंदिर में महा आरती के साथ महा नगर भोज के कार्ड वितरण किये गए जानकारी के अनुसार सहर्ष निवेदन है कि प्रतिवर्षाअनुसार इस वर्ष भी श्री तेजा दशमी महोत्सव एवं श्री कालेश्वर महाराज का झण्डा उद्यापन का आयोजन रखा गया है जिसमे आपकी गरिमामय उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। इस अवसर पर सभी नगर वासी भगत लोगों से अनुरोध है कि सभी निरन्तर जिर्णोद्धार कार्य में तन-मन-धन-यथा शक्ति सहयोग कर धर्म लाभ लेंवें। आवो हम सब एक साथ प्रेम पूर्वक प्रसादी ग्रहण करें। मिति भादवा सुदी 10 दिनांक-21/09/2026 सोमवार हवन शान्ति :- प्रातः 10 बजे महाप्रसादी :- सायं 5 बजे से आपके आगमन तक स्थान-श्री कालेश्वर मन्दिर मैला ग्राउंड सुसनेर निवेदक श्री कालेश्वर झण्डा मण्डल समिति एवं समस्त भक्तगण सुसनेर1
- धूमधाम से निकला भगवान श्री देवनारायण जन्मोत्सव का चल समारोह लखन गुर्जर राजगढ़। भगवान श्री देवनारायण जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को राजगढ़ नगर में गुर्जर समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। नगर में निकली यात्रा का सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। चल समारोह में समाज के युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। वहीं अखाड़े के कलाकारों ने विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा के दौरान भगवान श्री देवनारायण के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। जन्मोत्सव समिति द्वारा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों ने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर, खुजनेर रोड पहुंचा। यहां भगवान श्री देवनारायण की आरती की गई। इसके बाद कार्यक्रम में पधारे जनप्रतिनिधियों एवं समाज के वरिष्ठजनों द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, क्षेत्रीय विधायक अमर सिंह यादव, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत गुर्जर, दिल्ली से पधारे महंत जी सहित बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- 🌧️ आगर-मालवा में फिर मेहरबान मानसून! ☔ कई इलाकों में जोरदार बारिश, जानिए पूरा हाल 🌧️ आगर-मालवा में फिर मेहरबान मानसून! ☔ कई इलाकों में जोरदार बारिश, जानिए पूरा हाल 🌧️ आगर-मालवा में मानसून एक बार फिर मेहरबान है। जिले में बारिश का दौर जारी है और पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। इस वीडियो में जानिए— 👉 आगर, बड़ौद, नलखेड़ा, सुसनेर और सोयतकलां में बारिश का हाल 👉 पिछले 24 घंटे में कहां हुई कितनी बारिश 👉 1 जून से 19 सितंबर तक जिले में अब तक की बारिश 👉 आने वाले समय में बारिश को लेकर क्या स्थिति बन रही है 🌧️ मौसम का मिजाज अभी भी बदला हुआ है और बारिश का दौर जारी है। हर खबर, आपके साथ ❤️ 📢 अपने चैनल को शेयर करें, वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।1
- राजगढ़ की सपना गुर्जर ने 13% OBC आरक्षण होल्ड का मुद्दा,राहुल गांधी के सामने उठाया! इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राजगढ़ जिले की सपना गुर्जर ने युवाओं और OBC वर्ग से जुड़े मुद्दे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सामने रखे। सपना गुर्जर ने मध्य प्रदेश की BJP सरकार पर युवाओं को गुमराह करने और उनके साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा रोजगार और भर्ती से जुड़े सवालों को लेकर लंबे समय से परेशान हैं। इस दौरान उन्होंने OBC आरक्षण के 13 प्रतिशत होल्ड का मुद्दा भी उठाया। सपना गुर्जर ने कहा कि OBC वर्ग के युवाओं के आरक्षण से जुड़े मामलों में स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए और युवाओं को उनके अधिकार मिलने चाहिए। सपना गुर्जर ने भर्ती, रोजगार और OBC आरक्षण से जुड़े सवाल राहुल गांधी के सामने रखते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। #Rajgarh #RajgarhTimes #SapnaGurjar #RahulGandhi #ChhatronKiGoonj OBCReservation OBC 13PercentHold OBC13Percent YouthIssues YouthVoice Employment Recruitment MadhyaPradesh MPNews IndoreNews Students Congress MPPolitics1
- मुख्यमंत्री.डॉ मोहन यादव की शिक्षा बजट पर प्रेस वार्ता कांग्रेस के 55 साल के शासनकाल में शिक्षा पर 22 हजार करोड़ बजटथा, हमने 4.38 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव... {श्याम रानोलिया } मध्यप्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन शिक्षा और विकास के लिए उनका बजट सभी के सामने है। आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हमारी शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल उठा रहे हैं। हमारी सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है। साथ ही, हमने ₹4.38 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है, जबकि कांग्रेस के 55 साल के शासनकाल में प्रदेश का कुल बजट लगभग ₹22 हजार करोड़ था।आज युवा सवाल पूछ रहे हैं। नारी वंदन अधिनियम के विरोध और महिला प्रतिनिधित्व पर कांग्रेस क्या जवाब देगी? कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन एक भी महिला मंत्री नहीं है। जनता सब देख रही है और समय आने पर सवालों का जवाब भी देगी।1
- श्री देवनारायण जन्मोत्सव पर 34 वी बार शाही शोभायात्रा व चल समारोह गुर्जर समाज द्वारा निकाला गया जीरापुर नगर में आखिल भारतीय क्षत्रिय गुर्जर के समाज के अराध्य देव भगवान श्री देवनारायण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से नगर के मुख्य मार्गो से शोभायात्रा चल समारोह निकालकर बनाया गया। भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव के दिन देवनारायण मंदिर परिसर में पूजा अर्चना हवन शांति पाठ व आरती कर चल समारोह निकाला गया। 34 वीं बार चल समारोह में भगवान श्री देवनारायण की सुसज्जित झांकी सजाई गई जो आकर्षण थी। चल समारोह में आसपास के क्षेत्र के सभी गांव से समाजजन शामिल हुए। चल समारोह में 05 डीजे साउंड व बेंड बाजा चल रहे थे। भगवान देवनारायण की मनमोहक झांकी के साथ आगे घोड़े पर सवार होकर विष्णु गुर्जर (एडवोकेट) हाथ मे धर्मध्वजा लहराते हुए चल रहे थे। चल समारोह में समाज की नवयुवक महिलाओं/पुरुषों ने अखाड़े में हैरतंगेज करतब दिखाए जिसने सभी लोगो का मनमोह लिया। नगर में जगह जगह चल समारोह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया व झांकी की पूजा आरती की गई। चल समारोह में डीजे पर भगवान देवनारायण के भजन गुंज रहे थे। चल समारोह में भगवान के भजनों के आनंद के साथ सभी झूमते नाचते चल रहे थे। भगवान देवनारायण के भजनों पर बाहर से आई नृत्यकाओं ने नाचते हुए सभी को आकर्षित किया। साथ ही समाज के बड़े बुजुर्गों का बिंदोरी नृत्य को भी सभी ने सराहा। चल समारोह देवनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर इन्दर चौराहा, स्वामी विवेकानंद चौराहा, बस स्टैंड, भावसार मोहल्ला, चोपड़ा बाजार, बुधवारिया बाजार, जवाहर चौक,जमाई कालोनी होते हुए गुर्जर समाज की धर्मशाला पंहुचा। जहाँ पर सहभोज महाप्रसादी का आयोजन हुआ। घोड़ी के नाच ने लोगो को किया आकर्षित। वीर गुर्जर अखाड़े के कलाकारों ने हैरतंगेज तो किया ही साथ ही डीजे साउंड पर घोड़ी के आकर्षक नृत्य ने सब लोगो का मन मोह लिया। चल समारोह का प्रमुख संगठनों द्वारा, समाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत द्वार व बेनर,पोस्टर लगाकर भी स्वागत सत्कार किया। इंदर चौराहा पर भगवानसिंह तोमर, ईश्वरसिंह तोमर मित्र मंडल, नगर परिषद जीरापुर, गौपुत्र सेना, श्रीमती सुशीला मनोहर बरेठा पार्षद, कमल कुशवाह स्वदेशी पान भंडार, दांगी क्षत्रिय महासंघ, क्रांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा, माननीय विधायक हजारीलाल दांगी द्वारा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, जीरापुर गुर्जर समाज के अध्यक्ष व समाजसेवी सुजानसिंह गुर्जर सहित, कमलसिंह, विजय, अजय, घनश्याम, दिनेश गुर्जर, यशवंत गुर्जर, ज्ञानसिंह गुर्जर, रामबाबु, सांवरिया गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के पुरुष/महिलाएं व बच्चे शामिल थे।4
- नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत, युवाओं ने डीजे की धुन पर किया नृत्य, अखाड़े के कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब। धूमधाम से निकला भगवान श्री देवनारायण जन्मोत्सव का चल समारोह नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत, युवाओं ने डीजे की धुन पर किया नृत्य, अखाड़े के कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब राजगढ़। भगवान श्री देवनारायण जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को राजगढ़ नगर में गुर्जर समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। नगर में निकली यात्रा का सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। चल समारोह में समाज के युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। वहीं अखाड़े के कलाकारों ने विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा के दौरान भगवान श्री देवनारायण के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। जन्मोत्सव समिति द्वारा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों ने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर, खुजनेर रोड पहुंचा। यहां भगवान श्री देवनारायण की आरती की गई। इसके बाद कार्यक्रम में पधारे जनप्रतिनिधियों एवं समाज के वरिष्ठजनों द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, क्षेत्रीय विधायक अमर सिंह यादव, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत गुर्जर, दिल्ली से पधारे महंत जी लखन गुर्जर राजगढ़ सहित बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के निर्देशन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय भारतीय ज्ञान परंपरा में हिंदी भाषा एवं साहित्य की भूमिका रखा गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा, हिंदी भाषा एवं साहित्य के महत्व तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में हिंदी की भूमिका पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी आकांक्षा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा एवं साहित्य के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निकिता बैरागी द्वितीय स्थान नाजिश तथा तृतीय स्थान हीना खान ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया।1