Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार पर सरकार का ध्यान, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत: डॉ. धनी राम शांडिल
Runway news live
हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार पर सरकार का ध्यान, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत: डॉ. धनी राम शांडिल
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार पर सरकार का ध्यान, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत: डॉ. धनी राम शांडिल1
- पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक1
- श्री लक्षमी नारायण मन्दिर नूरपुर से प्रातःकाल दर्शन कीजिए1
- साच पास में ही सीजन की पहली बर्फबारी फंसे वाहन। स्थानीय लोगों में खुशी की लहर।1
- स्पाहल पंचायत प्रधान सुनीता देवी को मिली सुजानपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस की कमान सुजानपुर स्पाहल पंचायत प्रधान सुनीता देवी को सुजानपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने उनके नाम की घोषणा की। नियुक्ति पर सुनीता देवी ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगी। जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। सुनीता देवी ने इसके लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और विधायक कैप्टन रंजीत सिंह का आभार जताया और कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर बूथ स्तर पर महिलाओं को जोड़ा जाएगा।1
- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का 43वां स्थापना दिवस एक गौरवशाली इतिहास : सुमीत शर्मा एचपीसीए के उत्थान मे अनुराग ठाकुर की अहम भूमिका एचसीए ने क्यूरेटर संजय टिंका और ग्राउंड स्टाफ को किया सम्मानित। नादौन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) का 43वां स्थापना दिवस आज हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से स्थानीय अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम अमतर मे मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप मे एचपीसीए के पूर्व सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य सुमीत शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों मे जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, जिला सचिव अनिल भाटिया, रिपन सिंह, दिनेश ठाकुर, अनुज गुप्ता, गौरव सोनी, पंकज कपूर, कोच अंकित अग्रवाल, क्यूरेटर संजय ठाकुर टिंका , पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों तथा क्रिकेट से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि सुमीत शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट के विकास और एचपीसीए की अब तक की गौरवपूर्ण यात्रा को याद किया गया। सुमीत ने एसोसिएशन की स्थापना से लेकर आज तक प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में किए गए पूर्व एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के प्रयासों पर प्रकाश डाला। सुमीत ने बताया कि वर्ष 1984 में स्थापित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ को उत्थान के पंख वर्ष 2000 में तब लगे जब अनुराग सिंह ठाकुर ने संघ की कमान को संभाला।उन्होंने बताया कि अनुराग ने अपने कार्यकाल मे धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के साथ बिलासपुर के लुहनू मे और नादौन के अमतर मे राष्ट्रीय स्तरीय स्टेडियम बनाकर क्रिकेट को नई और अलग पहचान दी। इसके साथ ही जिला उना और शिमला में भी अलग-अलग मैदान बनाए जोकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उपयोगी बने हुए हैं।सुमीत ने बताया कि अनुराग ने इन मैदानो को बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर के कार्यकाल में ही जहां मूल आधारभूत ढांचा संघ का बढ़ा वहीं पर खिलाड़ियों का पूल भी बड़ा, सपोर्ट स्टाफ का आंकड़ा भी इनके लगातार प्रयास के कारण उत्कृष्ट श्रेणी का बना है। परिणामस्वरूप आज धर्मशाला में दो दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचेज का आयोजन हो चुका है और हर बार क्रिकेट कैलेंडर मे इस अमतर मैदान पर भी 5-7 नेशनल मैचेस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अरुण धूमल के हिमाचल क्रिकेट में किए गए प्रयासों को भी सराहा किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों की उपलब्धियों, प्रदेश में विकसित की गई क्रिकेट सुविधाओं तथा युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्रिकेट से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ ने अपना पहला रणजी मैच 1985 मे खेला जिसमे जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने भी खिलाड़ी के रूप मे अपनी सहभागिता को याद किया। हमीरपुर क्रिकेट संघ ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं क्रिकेट प्रेमियों ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उज्ज्वल भविष्य तथा प्रदेश के खिलाड़ियों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की एवं क्यूरेटर एवं ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित किया गया और उपस्थितजनों को मिष्ठान बांटी गई। जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया एवं सम्बोधन मे 43 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा जिसमे हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट के विकास, प्रतिभाओं को अवसर देने और खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है का उल्लेख किया गया।1
- मंडी में लिव-इन रिलेशन के बाद शादी से इंकार! युवती ने लगाए गंभीर आरोप | SP Mandi ने दिया बड़ा बयान मंडी में लिव-इन रिलेशन के बाद शादी से इंकार! युवती ने लगाए गंभीर आरोप | SP Mandi ने दिया बड़ा बयान1
- बकलोह-घटासनी सड़क बदहाल, गड्ढों में भरा बारिश का पानी बना राहगीरों के लिए मुसीबत भटियात के बकलोह से घटासनी पंचायत को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति दयनीय हो गई है। लोक निर्माण की अनदेखी के कारण यह सड़क गड्ढों मे तब्दील हो चुकी है जिसके चलते स्थानीय निवासियों ओर दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह पड़े बड़े बड़े गड्ढों में बारिश का पानी जम जाता है जिससे यह मार्ग तालाब का रूप धारण कर चुका है जब भी कोई बाहन वहां से गुजरते हैं तो गंदा पानी सीधा राहगीरो के ऊपर पढ़ते हैं जिसके चलते राहगीरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है थोड़े से बारिश होने पर भी सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है और गड्ढों में पानी भरने से वह तालाब सा बन जाता है। दो दिन पहले बारिश होने के कारण सड़क में पुरा पानी भर आया है। कई बार विभाग को इस बाबत जानकारी भी दी गई परंतु सुनवाई नहीं करते बारिश के दिनों में स्थिति और भी विकराल हो जाती है। पानी से भरे गड्ढों के कारण दो पहिया वाहन चालकों को गड्ढों का गहराई का पता ही नहीं चल पाता जिससे वह कई बार गिर कर चोटिल हो जाते हैं स्थानीय निवासी अजय कुमार विनोद हेमराज तिलक राज सरदारी लाल बीना देवी सुकन्या अंजू पुष्पा कमल राजू और जितेंद्र अपने विभाग से मांग की है कि ककीरा घटासनी सड़क को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाया जाए जब इस बाबत हमने लोक निर्माण ककीरा के सहायक अभियंता राजकुमार से बात किया तो उन्होंने बताया कि जल्द से जल्दी इस रोड को दुरुस्त कर दिया जाएगा।3