logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संस्कृत सप्ताह के शुभारंभ पर विद्यालय में हुआ संस्कृतमय वातावरण उच्चतर माध्यमिक संस्कृत वेदांग विद्यालय, श्री जागेश्वरनाथ जी मंदिर, बांदकपुर संस्कृत सप्ताह के शुभारंभ पर विद्यालय में हुआ संस्कृतमय वातावरण दमोह। उच्चतर माध्यमिक संस्कृत वेदांग विद्यालय, श्री जागेश्वरनाथ जी मंदिर, बांदकपुर में आज दिनांक 25 अगस्त 2026 से सात दिवसीय संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। संस्कृत सप्ताह का आयोजन 25 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार, संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष सप्ताह में विद्यालय के शिक्षक व छात्र विभिन्न रचनात्मक व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आमजन को संस्कृत के महत्व से अवगत करा रहे हैं। संस्कृत सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर व आसपास आने वाले श्रद्धालुओं तथा नागरिकों को तिलक लगाकर “संस्कृत सप्ताह की हार्दिक शुभकामनाएं” दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा के प्रति जनजागरण करते हुए “जयतु भारतम्, जयतु संस्कृतम्” का उद्घोष किया। संस्कृत के प्रति लोगों में रुचि एवं सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा की महत्ता, भारतीय संस्कृति में उसके योगदान तथा हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा में संस्कृत के स्थान के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम के संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य पंडित कुञ्जीलाल डिम्हा के मार्गदर्शन में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल एक प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि भारत की ज्ञान, संस्कृति, दर्शन, अध्यात्म व वैज्ञानिक परंपरा की महत्वपूर्ण आधारभूत भाषा है। संस्कृत के संरक्षण व संवर्धन के लिए नई पीढ़ी को इससे जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय में संस्कृत सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को संस्कृत संभाषण, श्लोक वाचन, संस्कृत गीत, भाषण, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संस्कृत के अध्ययन के लिए प्रेरित किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता आचार्य पंडित रवि शास्त्री ने बताया कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। वेद, उपनिषद, पुराण, रामायण, महाभारत, दर्शनशास्त्र व भारतीय ज्ञान-विज्ञान की विशाल परंपरा संस्कृत भाषा में उपलब्ध है। संस्कृत का संरक्षण केवल भाषा का संरक्षण नहीं, बल्कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को सुरक्षित रखने का कार्य है। उन्होंने कहा कि संस्कृत सप्ताह जैसे आयोजन विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति एवं भाषा के प्रति गौरव की भावना उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि बांदकपुर जैसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में स्थित संस्कृत विद्यालय संस्कृत शिक्षा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मिलकर संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें और दैनिक जीवन में भी संस्कृत के सरल शब्दों एवं वाक्यों के प्रयोग को बढ़ावा दें। संस्कृत सप्ताह के अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से संस्कृत भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का मूल संदेश यही है कि “संस्कृत हमारी संस्कृति की पहचान है और संस्कृत का सम्मान भारत की गौरवशाली ज्ञान परंपरा का सम्मान है।

11 hrs ago
user_Reeport 100
Reeport 100
Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago
afab0ce8-b2b6-4dea-847f-870fa2f6880c

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हटा रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह को खास अंदाज में दी गई विदाई....
    1
    हटा

रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह को खास अंदाज में दी गई विदाई....
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास महराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर आज हट्टा नगर संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास महराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर आज हट्टा नगर से होकर हट्टा ग्रामीण मण्डल मे प्रवेश कर प्रथम ग्रामीण मण्डल के घुटरिया पहुंची जहाँ पर सरपंच प्रतिनिधि ब्रजेश पटेल जी और सभी ग्रामीण जन ने स्वागत किया, इसके उपरांत हिनोता मे विक्रांत पटेल सरपंच हिनोता ने अपने सभी सहयोगियों के साथ स्वागत किया, इसके बाद यात्रा का स्वागत पड़ाव पर हेमंत चौकार्या, नरेन्द्र चौकार्या और उनके सभी सहयोगी उपस्थित रहे, उपरांत नकटी मे गोलू उपाध्याय और उनके सहयोगी रहे, कार्यक्रम का समापन गैसाबाद मे हुआ जिसमे हट्टा विधायिका श्रीमती उमदेवी खटीक जी, कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री रामेस्वर चौधरी, अनु जाति के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र अहिरवार, मण्डल अध्यक्ष गोपाल पटेल, महामंत्री रणधीर दाहिया,रामदास अहिरवार सरपंच गरेह, विनोद अहिरवार गैसाबाद, वीरेंद्र अहिरवार, भाबूती अहिरवार,हट्टा आदि सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
    1
    संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास महराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर आज हट्टा नगर
संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास महराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर आज हट्टा नगर से होकर हट्टा ग्रामीण मण्डल मे प्रवेश कर प्रथम ग्रामीण मण्डल के घुटरिया पहुंची जहाँ पर सरपंच प्रतिनिधि ब्रजेश पटेल जी और सभी ग्रामीण जन ने स्वागत किया, इसके उपरांत हिनोता मे विक्रांत पटेल सरपंच हिनोता ने अपने सभी सहयोगियों के साथ स्वागत किया, इसके बाद यात्रा का स्वागत पड़ाव पर हेमंत चौकार्या, नरेन्द्र चौकार्या और उनके सभी सहयोगी उपस्थित रहे, उपरांत नकटी मे गोलू उपाध्याय और उनके सहयोगी रहे, कार्यक्रम का समापन गैसाबाद मे हुआ जिसमे हट्टा विधायिका श्रीमती उमदेवी खटीक जी, कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री रामेस्वर चौधरी, अनु जाति के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र अहिरवार, मण्डल अध्यक्ष गोपाल पटेल, महामंत्री रणधीर दाहिया,रामदास अहिरवार सरपंच गरेह, विनोद अहिरवार गैसाबाद, वीरेंद्र अहिरवार, भाबूती अहिरवार,हट्टा आदि सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दमोह जिले के हटा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
    1
    दमोह जिले के हटा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे
दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_NEWS 24 PUBLIC TV
    NEWS 24 PUBLIC TV
    Media company Hatta, Damoh•
    10 hrs ago
  • थाना प्रभारी श्रीमती सावित्री राजपूत प्रधान आरक्षक अतुल मेहरा राजेश पटेल राहुल पटेल आपके नेतृत्व में थाना रैपुरा में खुशी का माहौल गुम हुए मोबाइल बापिस मिलने पर स्थानीय नागरिकों के चेहरे में मुस्कान आप सभी के सराहनीय योगदान पर बहुत बहुत धन्यवाद थाना प्रभारी श्रीमती सावित्री राजपूत प्रधान आरक्षक अतुल मेहरा राजेश पटेल राहुल पटेल आपके नेतृत्व में थाना रैपुरा में खुशी का माहौल गुम हुए मोबाइल बापिस मिलने पर स्थानीय नागरिकों के चेहरे में मुस्कान आप सभी के सराहनीय योगदान पर बहुत बहुत धन्यवाद
    1
    थाना प्रभारी श्रीमती सावित्री राजपूत प्रधान आरक्षक अतुल मेहरा राजेश पटेल राहुल पटेल आपके नेतृत्व में थाना रैपुरा में खुशी का माहौल गुम हुए मोबाइल बापिस मिलने पर स्थानीय नागरिकों के चेहरे में मुस्कान आप सभी के सराहनीय योगदान पर बहुत बहुत धन्यवाद

    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • देवगांव में नालियों की सफाई नहीं, कीचड़ और गंदगी के बीच स्कूल पहुंच रहे बच्चे कटनी। रीठी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवगांव में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने से सड़क किनारे कीचड़ फैल गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। बच्चों को इसी गंदगी और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्ते पर फैल रहा है। इससे आसपास गंदगी के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत एवं प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना चाहिए।
    1
    देवगांव में नालियों की सफाई नहीं, कीचड़ और गंदगी के बीच स्कूल पहुंच रहे बच्चे

कटनी। रीठी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवगांव में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने से सड़क किनारे कीचड़ फैल गया है।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। बच्चों को इसी गंदगी और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्ते पर फैल रहा है। इससे आसपास गंदगी के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत एवं प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना चाहिए।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बहोरीबंद में बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू सत्र 2026-27 का शुभारंभ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत बहोरीबंद में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ विधायक प्रणय प्रभात पांडेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विकासखंड समन्वयक अरविन्द शाह ने पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को गांव और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। विधायक पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी गांव की समस्याओं को चिन्हित कर समुदाय के सहयोग से उनके समाधान तलाशें। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक के साथ प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पुस्तकें वितरित की गईं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति एवं स्वैच्छिकता पर्व की शपथ भी दिलाई गई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    1
    बहोरीबंद में बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू सत्र 2026-27 का शुभारंभ
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत बहोरीबंद में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ विधायक प्रणय प्रभात पांडेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विकासखंड समन्वयक अरविन्द शाह ने पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को गांव और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विधायक पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी गांव की समस्याओं को चिन्हित कर समुदाय के सहयोग से उनके समाधान तलाशें। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक के साथ प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
इस दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पुस्तकें वितरित की गईं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति एवं स्वैच्छिकता पर्व की शपथ भी दिलाई गई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हैडलाइन– घर में घुसकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला! बृजपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, SP से न्याय की गुहार। एंकर– पन्ना | बृजपुर | ग्राम शहपुरा पुराने विवाद को लेकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल मुन्नीलाल यादव, जवाहरलाल यादव और तुलसीदास यादव ने पुलिस अधीक्षक पन्ना से शिकायत कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि गांव के ही छह लोगों ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें तीनों भाई घायल हो गए। शिकायत के मुताबिक, मुन्नीलाल यादव के सिर में गंभीर चोट, जवाहरलाल यादव के हाथ में फ्रैक्चर और तुलसीदास यादव के सिर में गंभीर चोट आई। ⚖️ बृजपुर थाने में FIR क्रमांक 0172/2026 दर्ज है। पीड़ितों का आरोप है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी 24 अगस्त तक पुलिस पूछताछ के लिए उनके पास नहीं पहुंची, जबकि आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने मामले के विवेचक ASI पूर्णानंद मिश्रा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग की है। 👉 अब सवाल यह है कि घायल बुजुर्गों को न्याय कब मिलेगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी? 📢 पीड़ित परिवार ने SP पन्ना से शीघ्र कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। 🎥 देखिए तस्वीरों में पीड़ितों का दर्द और पूरी घटना की जानकारी। National News Live 📰 खबर वही, जिस पर हो भरोसा।
    1
    हैडलाइन–
घर में घुसकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला!
बृजपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, SP से न्याय की गुहार।
एंकर–
पन्ना | बृजपुर | ग्राम शहपुरा
पुराने विवाद को लेकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल मुन्नीलाल यादव, जवाहरलाल यादव और तुलसीदास यादव ने पुलिस अधीक्षक पन्ना से शिकायत कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
पीड़ितों का आरोप है कि गांव के ही छह लोगों ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें तीनों भाई घायल हो गए। शिकायत के मुताबिक, मुन्नीलाल यादव के सिर में गंभीर चोट, जवाहरलाल यादव के हाथ में फ्रैक्चर और तुलसीदास यादव के सिर में गंभीर चोट आई।
⚖️ बृजपुर थाने में FIR क्रमांक 0172/2026 दर्ज है। पीड़ितों का आरोप है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी 24 अगस्त तक पुलिस पूछताछ के लिए उनके पास नहीं पहुंची, जबकि आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
पीड़ित परिवार ने मामले के विवेचक ASI पूर्णानंद मिश्रा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग की है।
👉 अब सवाल यह है कि घायल बुजुर्गों को न्याय कब मिलेगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी?
📢 पीड़ित परिवार ने SP पन्ना से शीघ्र कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
🎥 देखिए तस्वीरों में पीड़ितों का दर्द और पूरी घटना की जानकारी।
National News Live
📰 खबर वही, जिस पर हो भरोसा।
    user_भागीरथ विश्वकर्मा
    भागीरथ विश्वकर्मा
    Farmer Amanganj, Panna•
    2 hrs ago
  • राजधानी भोपाल में चयनित शिक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत पिछले 5 दिनों से निर्जल अनशन पर थे अपनी मांगो को लेकर । पुलिस ने आज नरेंद्र सिंह राजपूत को बल पूर्वक उठाकर अस्पताल पहुंचाया पद वृद्धि की मांग को लेकर नीलम पार्क में धरना दे रहे थे चयनित शिक्षक शिक्षक भर्ती वर्ग 2 वर्ग 3 में पद वृद्धि की मांग कर रहे चयनित शिक्षक
    1
    राजधानी भोपाल में चयनित शिक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत पिछले 5 दिनों से निर्जल अनशन पर थे अपनी मांगो को लेकर ।

पुलिस ने आज नरेंद्र सिंह राजपूत को बल पूर्वक उठाकर अस्पताल पहुंचाया 

पद वृद्धि की मांग को लेकर नीलम पार्क में धरना दे रहे थे चयनित शिक्षक 

शिक्षक भर्ती वर्ग 2 वर्ग 3 में पद वृद्धि की मांग कर रहे चयनित शिक्षक
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.