Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ramnivas Chauhan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 📢 लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर: 15 दिन के संघर्ष के बाद मिला न्याय 📍 हसनपुर कटौली, जनपद लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी के हसनपुर कटौली क्षेत्र में न्याय और संघर्ष की एक महत्वपूर्ण मिसाल सामने आई है। यहां बृजेश सिंह के आवास पर न्यायालय के आदेश के बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई थी, जिससे उनका परिवार बेघर हो गया था। 👉 इस कार्रवाई के बाद मामले ने तूल पकड़ा और पीड़ित परिवार ने लगातार 15 दिनों तक संघर्ष किया। 👉 मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन हरकत में आया और जिलाधिकारी महोदय ने परिवार को आवास और आवासीय पट्टा देने का आश्वासन दिया। ✅ आखिरकार 28 मार्च 2026 को मिला न्याय उप जिलाधिकारी के आदेश पर, कानूनगो और लेखपाल की मौजूदगी में बृजेश सिंह के परिवार को आवास प्रदान किया गया तथा उससे संबंधित आवश्यक कागजात भी सौंपे गए। 💬 यह पूरा घटनाक्रम दर्शाता है कि अगर पीड़ित अपनी आवाज उठाए और संघर्ष करे, तो प्रशासन भी संज्ञान लेकर न्याय दिलाने के लिए आगे आता है। ⚖️ प्रशासन की कार्यवाही पर उठे सवाल भी शांत जहां एक ओर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे थे, वहीं अब प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन को पूरा करने से लोगों में विश्वास भी मजबूत हुआ है। 📰 निष्कर्ष: यह मामला न सिर्फ एक परिवार को राहत मिलने की खबर है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संघर्ष और आवाज उठाने से समाधान संभव है। हक की आवाज न्यूज़ चैनल संपादक शन्नो आचार्य 86016608641
- उन्होंने सीधे सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा—“जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या होगा?”1
- Post by INDIA TV24 NEWS1
- अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगाया बहुत बड़ा आरोप "16 करोड़ पशुओं का मांस अभी तक आदित्यनाथ ने बेच दिया" - स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती1
- बस्ती: नरखोरिया गांव के जोगेश ने तलाक मिलने पर अनोखे अंदाज में खुशी जताई। 4 साल पुरानी शादी खत्म होने के बाद उन्होंने 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा की, वह भी निर्जल व्रत रखते हुए। करीब 12 घंटे में मंदिर पहुंचे और पूरे रास्ते जयकारे लगाते रहे। मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की, नारियल फोड़ा और मन्नत पूरी होने पर धन्यवाद दिया। जोगेश का कहना है कि वैवाहिक जीवन ठीक नहीं था, इसलिए उन्होंने मन्नत मांगी थी—जो अब पूरी हो गई, और इसी खुशी में उन्होंने यह अनोखा जश्न मनाया 😄1
- लखीमपुर खीरी : डीसीएम से कुचलकर मां बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर बाइक और डीसीएम में टक्कर हो गई। जिसमें छह माह की बच्ची और 28 वर्षीय शाहमीन की दर्दनाक मौत हो गई। डीसीएम लेकर भागने के प्रयास में ईरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया है। पठानन पुरवा निवासी इसराइल अपनी पत्नी शाहमीन और तीन बेटियों के साथ बाइक से नीमगांव अपने मामा के यहां शादी समारोह में जा रहे थे। इसराइल ने बताया वह लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग स्थिति राजेपुर गांव का पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से डीसीएम आ गई। बाइक चालक ने बताया डीसीएम चालक ने बाइक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी शाहमीन और रशीदा बाइक से उछलकर डीसीएम के नीचे आ गई। पहिए के नीचे आए से छह माह की बच्ची रशीदा के दो टुकड़े हो गए और 28 वर्षीय शाहमीन के सीने के ऊपर हिस्सा कुचलकर अलग हो गया। जबकि बाइक चला रहे इसराइल 29 वर्ष आफरीन छह वर्ष और पलक तीन वर्ष उछलकर दूसरी तरफ गिरने से बाल बाल बच गए। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से भागने के प्रयास में आगे जा रहे रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा उछलकर सड़क किनारे पलट गया। ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांचों लोग घायलहो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी फरधान लाया गया। जहां से ई रिक्शा चालक राजकुमार को छोड़कर चार लोगों को जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आकर डीसीएम मौके पर रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और चालक को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों से छुड़ाया।1
- दादरी-ग्रेटर नोएडा में समाजवादी सम्मानित भाईचारा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सपा प्रदेश सचिव रेहान खान की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी, जिससे सपा का मजबूत शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। नेताओं ने आपसी भाईचारा, एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।1
- लुधियाना, पंजाब। शहर में सिस्टम की लापरवाही ने एक और खतरनाक हादसे को जन्म दे दिया।, अंकित संवाद-शाहिद लखाही लुधियाना, पंजाब। शहर में सिस्टम की लापरवाही ने एक और खतरनाक हादसे को जन्म दे दिया। स्कूल से अपने बच्चे को लेकर बाइक पर घर लौट रहे एक पिता अचानक खुले पड़े सीवेज गड्ढे में जा गिरे। इस हादसे में पिता और बच्चा दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से खुला पड़ा यह गड्डा नगर निगम की अनदेखी का नतीजा है।1