logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना पुलिस ने नाबालिक किशोरी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल किशनी- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी नाबालिक पुत्री को नवीन पुत्र दिवारी लाल निवासी दाऊदपुर बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया है और उन्हें उसके परिवारीजनों द्वारा धमकी भी दी गई थी।पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था और पुलिस ने अपनी टीम गठित कर जांच शुरू कर दी थी।थाना पुलिस ने 19 मार्च को नाबालिक किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था।पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने अपने बयान में नवीन पुत्र दिवारी लाल निवासी दाउदपुर उसको बहला फुसलाकर कर ले जाने की बात कही और किशोरी का यह भी आरोप है कि उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए गए हैं तो वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार दोपहर 2 बजे किशोरी को भाग कर ले जाने वाले आरोपी नवीन पुत्र दिवारी लाल निवासी दाउदपुर को ग्राम पडौली से गिरफ्तार कर कर लिया है।पुलिस ने आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर चालान कर जेल भेजा है

on 25 March
user_Rachit pandey journalist
Rachit pandey journalist
Media company किशनी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
on 25 March

थाना पुलिस ने नाबालिक किशोरी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल किशनी- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी नाबालिक पुत्री को नवीन पुत्र दिवारी लाल निवासी दाऊदपुर बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया है और उन्हें उसके परिवारीजनों द्वारा धमकी भी दी गई थी।पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था और पुलिस ने अपनी टीम गठित कर जांच शुरू कर दी थी।थाना पुलिस ने 19 मार्च को नाबालिक किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था।पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने अपने बयान में नवीन पुत्र दिवारी लाल निवासी दाउदपुर उसको बहला फुसलाकर कर ले जाने की बात कही और किशोरी का यह भी आरोप है कि उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए गए हैं तो वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार दोपहर 2 बजे किशोरी को भाग कर ले जाने वाले आरोपी नवीन पुत्र दिवारी लाल निवासी दाउदपुर को ग्राम पडौली से गिरफ्तार कर कर लिया है।पुलिस ने आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर चालान कर जेल भेजा है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • (कन्नौज)। छिबरामऊ क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा विशुनगढ़ स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, छिबरामऊ का निरीक्षण किया, जो समाज कल्याण विभाग की योजना के अंतर्गत तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि यह विद्यालय लगभग 480 छात्राओं के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य को और अधिक गति दी जाए, ताकि भवन का निर्माण वर्ष 2026 तक पूर्ण हो सके और मार्च 2027 से पहले नए सत्र का संचालन शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ खेल मैदान, स्टेडियम एवं प्रशिक्षित कोच की बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके उपरांत मंत्री असीम अरुण ने विशुनगढ़ स्थित बी.आर. अंबेडकर पार्क पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्क में बाउंड्री वॉल एवं छत निर्माण की घोषणा की। साथ ही, पार्क एवं सड़क के विकास के लिए 20 लाख रुपये का बजट देने की भी घोषणा की। मंत्री ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि 20 लाख रुपये तक का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि समय पर बजट स्वीकृत किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश भर में पार्कों का विकास कराया जा रहा है, इसी क्रम में विशुनगढ़ अंबेडकर पार्क का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष नेम कुमार उर्फ पुच्चू आजाद (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष), शिव कुमार कमल, राजू भारती, राजू वाल्मीकि, प्रमोद जाटव, संतोष वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, राजू गौतम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
    1
    (कन्नौज)। छिबरामऊ क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा विशुनगढ़ स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, छिबरामऊ का निरीक्षण किया, जो समाज कल्याण विभाग की योजना के अंतर्गत तैयार किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि यह विद्यालय लगभग 480 छात्राओं के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य को और अधिक गति दी जाए, ताकि भवन का निर्माण वर्ष 2026 तक पूर्ण हो सके और मार्च 2027 से पहले नए सत्र का संचालन शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ खेल मैदान, स्टेडियम एवं प्रशिक्षित कोच की बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके उपरांत मंत्री असीम अरुण ने विशुनगढ़ स्थित बी.आर. अंबेडकर पार्क पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्क में बाउंड्री वॉल एवं छत निर्माण की घोषणा की। साथ ही, पार्क एवं सड़क के विकास के लिए 20 लाख रुपये का बजट देने की भी घोषणा की।
मंत्री ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि 20 लाख रुपये तक का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि समय पर बजट स्वीकृत किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश भर में पार्कों का विकास कराया जा रहा है, इसी क्रम में विशुनगढ़ अंबेडकर पार्क का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष नेम कुमार उर्फ पुच्चू आजाद (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष), शिव कुमार कमल, राजू भारती, राजू वाल्मीकि, प्रमोद जाटव, संतोष वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, राजू गौतम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
    user_ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मैनपुरी जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र अंतर्गत गांव रतनपुर किरकीच में हुए चर्चित युवक हत्याकांड का पुलिस ने महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। प्रेम प्रसंग के चलते हुई इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना बीते बुधवार की देर रात करीब 8 बजे की है, जब 22 वर्षीय आलोक शाक्य की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक सूचना पर परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आलोक शाक्य गांव की ही एक युवती से प्रेम करता था। उसी युवती से गांव का ही निवासी नमन उर्फ नमो शाक्य भी प्रेम करता था। इसी बात को लेकर दोनों युवकों के बीच विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने के उद्देश्य से आलोक ने नमन को गांव से लगभग 700 मीटर दूर खेतों में बने एक मकान पर बुलाया था।मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। बताया गया कि झगड़े के दौरान आलोक ने पहले नमन पर डंडे से हमला किया, जिससे वह आक्रोशित हो गया। गुस्से में आकर नमन ने वहीं पड़ी कुल्हाड़ी उठाई और आलोक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी नमन को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसका बयान मीडिया के सामने भी दर्ज हुआ।
    1
    मैनपुरी जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र अंतर्गत गांव रतनपुर किरकीच में हुए चर्चित युवक हत्याकांड का पुलिस ने महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। प्रेम प्रसंग के चलते हुई इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना बीते बुधवार की देर रात करीब 8 बजे की है, जब 22 वर्षीय आलोक शाक्य की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक सूचना पर परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आलोक शाक्य गांव की ही एक युवती से प्रेम करता था। उसी युवती से गांव का ही निवासी नमन उर्फ नमो शाक्य भी प्रेम करता था। इसी बात को लेकर दोनों युवकों के बीच विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने के उद्देश्य से आलोक ने नमन को गांव से लगभग 700 मीटर दूर खेतों में बने एक मकान पर बुलाया था।मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। बताया गया कि झगड़े के दौरान आलोक ने पहले नमन पर डंडे से हमला किया, जिससे वह आक्रोशित हो गया। गुस्से में आकर नमन ने वहीं पड़ी कुल्हाड़ी उठाई और आलोक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी नमन को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसका बयान मीडिया के सामने भी दर्ज हुआ।
    user_Aman Reporter Bewar🎤🎤
    Aman Reporter Bewar🎤🎤
    भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • कन्नौज ब्रेकिंग - पानी की हौद में गिरने से गार्ड की मौत। पैर फिसलने के बाद हौद गिरना बना मौत का कारण। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की पड़ताल। सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर स्थित एक फर्म में हुआ हादसा। मृतक 35 वर्षीय त्रवेश कचहरी टोला मोहल्ले का रहने वाला।
    2
    कन्नौज ब्रेकिंग - पानी की हौद में गिरने से गार्ड की मौत। पैर फिसलने के बाद  हौद गिरना बना मौत का कारण। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की पड़ताल। सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर स्थित एक फर्म में हुआ हादसा। मृतक 35 वर्षीय त्रवेश कचहरी टोला मोहल्ले का रहने वाला।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • Post by पत्रकार विकास दीक्षित
    1
    Post by पत्रकार विकास दीक्षित
    user_पत्रकार विकास दीक्षित
    पत्रकार विकास दीक्षित
    Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मैनपुरी जिले मेंभारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी का कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने भगवा पका पहनकर किया स्वागत उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने सभी पदाधिकारी को बधाई दी है और काहे की राष्ट्रीय नेतृत्व में जो उन्हें जिम्मेदारी दी है उसको लेकर पार्टी की नीतियों का ध्यान रखें और पार्टी को अपमानित होने से बचाए ऐसा काम ना करें जिससे पार्टी को समाज में अपमानित होना पड़े और समाज के सभी मुख्य बिंदुओं पर कार्य करें और पार्टी को आगे बढ़ने का संकल्प लें
    1
    मैनपुरी जिले मेंभारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी का कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने भगवा पका पहनकर किया स्वागत
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने सभी पदाधिकारी को बधाई दी है और काहे की राष्ट्रीय नेतृत्व में जो उन्हें जिम्मेदारी दी है उसको लेकर पार्टी की नीतियों का ध्यान रखें और पार्टी को अपमानित होने से बचाए ऐसा काम ना करें जिससे पार्टी को समाज में अपमानित होना पड़े और समाज के सभी मुख्य बिंदुओं पर कार्य करें और पार्टी को आगे बढ़ने का संकल्प लें
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by K. Kumar Mathur
    1
    Post by K. Kumar Mathur
    user_K. Kumar Mathur
    K. Kumar Mathur
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by पत्रकार विकास दीक्षित
    1
    Post by पत्रकार विकास दीक्षित
    user_पत्रकार विकास दीक्षित
    पत्रकार विकास दीक्षित
    Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.