Shuru
Apke Nagar Ki App…
किनर काजल ठाकुर ने दी सुरैया हाजी को समझ ले जाने की धमकी
AM NEWS
किनर काजल ठाकुर ने दी सुरैया हाजी को समझ ले जाने की धमकी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by AM NEWS1
- भोपाल के एमपी नगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक होटल रूम में डॉक्टर पर महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी ग्वालियर का रहने वाला डॉक्टर अमरीश सेंगर बताया जा रहा है, जो इलाज के बहाने पीड़िता को भोपाल लाया था। पीड़िता के मुताबिक, डॉक्टर अस्पताल ले जाने के बजाय उसे एमपी नगर जोन-2 के एक होटल में ठहराया गया। रात में दवा के साथ नशीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद महिला बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के तीन दिन बाद पीड़िता ने एमपी नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।1
- Post by Ajay Suryavanshi6
- Post by Raiy Varma1
- संतोषी विहार में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ देवी जागरण मंजू गौतम के जन्मदिन पर सजी विशाल भजन संध्या भक्ति, प्रसाद वितरण और सामाजिक सहभागिता का अद्भुत संगम भोपाल। संतोषी विहार, नरेला जोड़ स्थित म. नं. 01 पर 18 फरवरी 2026, बुधवार को देवी जागरण एवं विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम श्रीमती मंजू गौतम के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया था। शाम 6 बजे से प्रारंभ हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार शामिल हुए। भजन गायकों ने माता रानी के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में झूमते रहे। रात्रि 9 बजे से प्रसाद वितरण एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्रद्धालुओं ने श्रीमती मंजू गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्रीमती मंजू गौतम सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे महाकालेश्वर मोशन पिक्चर्स में डायरेक्टर, महाकालेश्वर एस्टेट प्रा. लिमिटेड में डायरेक्टर, ओम शिव शक्ति सेवा मंडल भोपाल की अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग से जुड़ी हुई हैं। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।1
- भोपाल कांग्रेस विधायकों का सरकार के झूठे और खोखले वादों के विरुद्ध विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन1
- देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दिए जाने की घटना को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया गया। इस गंभीर, निंदनीय और लोकतंत्र विरोधी कृत्य के खिलाफ मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भोपाल में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मामले में ज्ञापन सौंपा और विरोध स्वरूप पुतला दहन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।1
- Post by AM NEWS1