logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :जर्जर रास्ते में कीचड़ और दलदल से ग्रामीण परेशान, बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा विकासखंड के ग्राम छिरका में लालू यादव के घर से अनु कुशवाहा तथा शुभम निगम और भोला शर्मा के घर तक जाने वाला रास्ता इन दिनों बदहाल है। रास्ते पर अत्यधिक कीचड़ और दलदल होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 25-30 वर्ष पहले इस रास्ते पर अस्थायी रूप से खड़ंजा डाला गया था, जिसके बाद आज तक रास्ते की सुध नहीं ली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने वर्तमान ग्राम प्रधान को कई बार रास्ते की समस्या से अवगत कराया, लेकिन प्रधान की ओर से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि "यह मेरे अंडर में नहीं है।" ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते में लंबे समय से जमा कीचड़ के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है तथा पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर रास्ते का स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

12 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

हमीरपुर :जर्जर रास्ते में कीचड़ और दलदल से ग्रामीण परेशान, बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा विकासखंड के ग्राम छिरका में लालू यादव के घर से अनु कुशवाहा तथा शुभम निगम और भोला शर्मा के घर तक जाने वाला रास्ता इन दिनों बदहाल है। रास्ते पर अत्यधिक कीचड़ और दलदल होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 25-30 वर्ष पहले इस रास्ते पर अस्थायी रूप से खड़ंजा डाला गया था, जिसके बाद आज तक रास्ते की सुध नहीं ली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने वर्तमान ग्राम प्रधान को कई बार रास्ते की समस्या से अवगत कराया, लेकिन प्रधान की ओर से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि "यह मेरे अंडर में नहीं है।" ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते में लंबे समय से जमा कीचड़ के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है तथा पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर रास्ते का स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :सरिया चोरी के शक में युवक पकड़ा, ट्रक चालकों ने की पिटाई मौदहा, हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप के पीछे सोमवार को सरिया चोरी के शक में ट्रक चालकों ने एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान ट्रक चालकों और वहां मौजूद लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई। पकड़े गए युवक की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र राजभईया वर्मा के रूप में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक खुद को खंडेह गांव का निवासी और पूर्व प्रधान का पुत्र बता रहा था। बताया गया कि पेट्रोल पंप के पीछे रखे सरिया की चोरी के संदेह में ट्रक चालकों ने युवक को पकड़ा था। इसी दौरान ट्रकों से बैटरी चोरी किए जाने के शक को लेकर भी उससे पूछताछ की गई। मामला बढ़ने पर लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने युवक के नशे की हालत में होने की बात भी कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। युवक पर लगाए गए चोरी के आरोप भी अभी साबित नहीं हुए हैं। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की भूमिका चोरी की घटनाओं में थी या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
    1
    हमीरपुर :सरिया चोरी के शक में युवक पकड़ा, ट्रक चालकों ने की पिटाई
मौदहा, हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप के पीछे सोमवार को सरिया चोरी के शक में ट्रक चालकों ने एक युवक को पकड़ लिया।  पूछताछ के दौरान ट्रक चालकों और वहां मौजूद लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई।
पकड़े गए युवक की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र राजभईया वर्मा के रूप में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक खुद को खंडेह गांव का निवासी और पूर्व प्रधान का पुत्र बता रहा था।
बताया गया कि पेट्रोल पंप के पीछे रखे सरिया की चोरी के संदेह में ट्रक चालकों ने युवक को पकड़ा था। इसी दौरान ट्रकों से बैटरी चोरी किए जाने के शक को लेकर भी उससे पूछताछ की गई। मामला बढ़ने पर लोगों ने युवक की पिटाई कर दी।
स्थानीय लोगों ने युवक के नशे की हालत में होने की बात भी कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। युवक पर लगाए गए चोरी के आरोप भी अभी साबित नहीं हुए हैं। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है।
पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की भूमिका चोरी की घटनाओं में थी या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत एक की मौत चार घायल राठ (हमीरपुर)। जरिया थाना क्षेत्र के पवई गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार पति-पत्नी खेतों से चारा काटकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया और दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    1
    तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत एक की मौत चार घायल
राठ (हमीरपुर)। जरिया थाना क्षेत्र के पवई गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार पति-पत्नी खेतों से चारा काटकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया और दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बांदा में इलाज पर सवाल | महिला की मौत के बाद डॉक्टर पर गंभीर आरोप बांदा में इलाज पर सवाल | महिला की मौत के बाद डॉक्टर पर गंभीर आरोप बांदा में करीब 24 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद निजी क्लिनिक संचालक डॉ. वीके पटेल पर परिजनों ने गलत इलाज और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बांदा के आवास विकास इलाके में महिला की मौत के बाद हड़कंप मचा है। नरैनी क्षेत्र की करीब 24 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉ. वीके पटेल पर गलत इलाज और कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए मीडिया के सामने अपनी बात रखी और कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने डॉक्टर के आवासीय भवन में क्लिनिक-अस्पताल संचालित किए जाने और करीब आठ फीट कथित अवैध निर्माण का आरोप भी लगाया है। उनका दावा है कि अवैध निर्माण को लेकर पहले नोटिस और आदेश जारी हो चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, चिकित्सा लापरवाही की जिम्मेदारी तय करने और कथित अवैध निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, डॉक्टर का पक्ष और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
    1
    बांदा में इलाज पर सवाल | महिला की मौत के बाद डॉक्टर पर गंभीर आरोप
बांदा में इलाज पर सवाल | महिला की मौत के बाद डॉक्टर पर गंभीर आरोप
बांदा में करीब 24 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद निजी क्लिनिक संचालक डॉ. वीके पटेल पर परिजनों ने गलत इलाज और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
बांदा के आवास विकास इलाके में महिला की मौत के बाद हड़कंप मचा है। नरैनी क्षेत्र की करीब 24 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉ. वीके पटेल पर गलत इलाज और कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए मीडिया के सामने अपनी बात रखी और कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने डॉक्टर के आवासीय भवन में क्लिनिक-अस्पताल संचालित किए जाने और करीब आठ फीट कथित अवैध निर्माण का आरोप भी लगाया है। उनका दावा है कि अवैध निर्माण को लेकर पहले नोटिस और आदेश जारी हो चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, चिकित्सा लापरवाही की जिम्मेदारी तय करने और कथित अवैध निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, डॉक्टर का पक्ष और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ये लो अनिल राजपूत के लिए यूनिक हेडलाइन: *न्यूज़ हेडलाइन:* Mahoba से दिल दहला देने वाली खबर: नकरा गांव का दिव्यांग लड़का अनिल राजपूत 31 अगस्त से लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल गुमशुदा की तलाश पनवाड़ी थाना क्षेत्र के नकरा गांव से 4 बजे से लापता है अनिल राजपूत - बोलने-सुनने में असमर्थ, ढूंढने वाले को 5000 का इनाम मदद की अपील: महोबा के नकरा गांव का मासूम अनिल राजपूत लापता, आपकी एक शेयर से मिल सकता है परिवार को बेटा *4. BREAKING - महोबा: नकरा निवासी लालसिंह का बेटा अनिल गुमशुदा, मिले तो तुरंत संपर्क करें, परिवार ने रखा 5000 इनाम
    1
    ये लो अनिल राजपूत के लिए यूनिक हेडलाइन:

*न्यूज़ हेडलाइन:*

Mahoba से दिल दहला देने वाली खबर: नकरा गांव का दिव्यांग लड़का अनिल राजपूत 31 अगस्त से लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

गुमशुदा की तलाश पनवाड़ी थाना क्षेत्र के नकरा गांव से 4 बजे से लापता है अनिल राजपूत - बोलने-सुनने में असमर्थ, ढूंढने वाले को 5000 का इनाम

 मदद की अपील: महोबा के नकरा गांव का मासूम अनिल राजपूत लापता, आपकी एक शेयर से मिल सकता है परिवार को बेटा

*4. BREAKING - महोबा: नकरा निवासी लालसिंह का बेटा अनिल गुमशुदा, मिले तो तुरंत संपर्क करें, परिवार ने रखा 5000 इनाम
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बांदा -मामूली विवाद में महिला की हत्या, देवर-भतीजा गिरफ्तार
    1
    बांदा -मामूली विवाद में महिला की हत्या, देवर-भतीजा गिरफ्तार
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज सद्भावना सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता राजा के नेतृत्व में अपने पदाधिकारीयों के साथ एक ज्ञापन रेल मंत्री भारत सरकार को रेलवे स्टेशन मास्टर बांदा को दिया, और उनको अवगत कराया कि बांदा से प्रतिदिन हजारों लोग देश के विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करते हैं, परन्तु स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं का अभाव है। यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमारी भारत सरकार से निम्न मांगे है- 1,रेलवे स्टेशन में स्लीपर / वातानुकूलित क्लास के यात्रियों के लिए नये और भव्य प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाय । 2,रेलवे कर्मचारियों के लिए बने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाये तथा बाँदा शहर में स्थित किसी अच्छे अस्पताल में कर्मचारियों के इलाज की व्यवस्था की जाये। 3,बांदा जनपद आर्थिक दृष्टि से कमजोर होने के कारण हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन मुंबई के लिए यात्रा करते हैं, परन्तु यात्रियों के अनुपात में बांदा से मुंबई के लिए गाड़ियां बहुत कम है अतः तुलसी एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाये । 4,दक्षिण भारत के शहरों जैसे चेन्नई,रामेश्वरम, हैदराबाद,मंगलुरु के लिए बांदा से ट्रेनों का प्रतिदिन संचालन किया जाये। 5,जम्मू कश्मीर,हरिद्वार, अमरनाथ की यात्रा के लिए प्रतिदिन ट्रेनों का संचालन किया जाये। 6,चम्बल एक्सप्रेस और दुर्ग वेतवा एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन किया जाय। 7,बांदा से प्रयागराज की ओर जाने के लिए सुबह और शाम पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाये। 8,समस्त एक्सप्रेस ट्रेनों में और सुपरफास्ट ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाये जाये 9,स्टेशन के बाहर पार्किंग की जगह बहुत कम है, चारपहिया गाड़ियों की पार्किंग की अलग से व्यवस्था की जाये। 10,स्टेशन परिसर में शुद्ध और सस्ते जनता भोजनालय की स्थापना की जाये।
    4
    आज सद्भावना सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता राजा के नेतृत्व में अपने पदाधिकारीयों के साथ एक ज्ञापन रेल मंत्री भारत सरकार को रेलवे स्टेशन मास्टर बांदा को दिया, और उनको अवगत कराया कि बांदा से प्रतिदिन हजारों लोग देश के विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करते हैं,
परन्तु स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं का अभाव है। यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमारी भारत सरकार से निम्न मांगे है-
1,रेलवे स्टेशन में स्लीपर / वातानुकूलित क्लास के यात्रियों के लिए नये और भव्य प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाय ।
2,रेलवे कर्मचारियों के लिए बने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाये तथा बाँदा शहर में स्थित किसी अच्छे अस्पताल में कर्मचारियों के इलाज की व्यवस्था की जाये।
3,बांदा जनपद आर्थिक दृष्टि से कमजोर होने के कारण हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन मुंबई के लिए यात्रा करते हैं, परन्तु यात्रियों के अनुपात में बांदा से मुंबई के लिए गाड़ियां बहुत कम है अतः तुलसी एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाये ।
4,दक्षिण भारत के शहरों जैसे चेन्नई,रामेश्वरम, हैदराबाद,मंगलुरु के लिए बांदा से ट्रेनों का प्रतिदिन संचालन किया जाये।
5,जम्मू कश्मीर,हरिद्वार, अमरनाथ की यात्रा के लिए प्रतिदिन ट्रेनों का संचालन किया जाये।         6,चम्बल एक्सप्रेस और दुर्ग वेतवा एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन किया जाय।
7,बांदा से  प्रयागराज की ओर जाने के लिए सुबह और शाम पैसेंजर ट्रेनों का संचालन  किया जाये।
8,समस्त एक्सप्रेस ट्रेनों में और सुपरफास्ट ट्रेनों में जनरल कोच  बढ़ाये जाये 
9,स्टेशन के बाहर पार्किंग की जगह बहुत कम है, चारपहिया गाड़ियों की पार्किंग की अलग से व्यवस्था की जाये।
10,स्टेशन परिसर में शुद्ध और सस्ते जनता भोजनालय की स्थापना की जाये।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इंडियन बैंक का सर्वर ठप, ग्राहक परेशान लेनदेन न होने से ग्रामीण क्षेत्र से आए खाताधारक बैरंग लौटे हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के थाने के पीछे संचालित इंडियन बैंक में सोमवार को सर्वर ठप रहने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। सुबह से ही सर्वर नहीं चलने के कारण खाताधारकों को रुपये निकालने, जमा करने समेत अन्य जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए परेशान होना पड़ा। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बैंक पहुंचे कई ग्राहक बिना लेनदेन के ही मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर हुए। सोमवार सुबह बैंक खुलने के बाद से ही सर्वर की समस्या बनी रही। इसके चलते बैंक में लेनदेन का काम प्रभावित रहा। बैंक परिसर में अपने जरूरी काम के लिए पहुंचे ग्राहकों को काफी देर तक सर्वर चालू होने का इंतजार करना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद भी समस्या दूर न होने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। कस्बे के भागीरथ तथा विदोखर मेदनी निवासी रमेश लखेरा ने बताया कि वह बैंक में जरूरी लेनदेन के लिए आए थे, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण उनका काम नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से बैंक आने में समय और किराया खर्च होता है, लेकिन बैंकिंग सेवा उपलब्ध न होने से उन्हें बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। खाताधारकों का कहना है कि बैंक का सर्वर ठप होने की समस्या से उन्हें आर्थिक और समय संबंधी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन से सर्वर की तकनीकी समस्या का जल्द समाधान कराने और बैंकिंग सेवाओं को सुचारु रखने की मांग की है।
    2
    इंडियन बैंक का सर्वर ठप, ग्राहक परेशान
लेनदेन न होने से ग्रामीण क्षेत्र से आए खाताधारक बैरंग लौटे
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के थाने के पीछे संचालित इंडियन बैंक में सोमवार को सर्वर ठप रहने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। सुबह से ही सर्वर नहीं चलने के कारण खाताधारकों को रुपये निकालने, जमा करने समेत अन्य जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए परेशान होना पड़ा। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बैंक पहुंचे कई ग्राहक बिना लेनदेन के ही मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर हुए।
सोमवार सुबह बैंक खुलने के बाद से ही सर्वर की समस्या बनी रही। इसके चलते बैंक में लेनदेन का काम प्रभावित रहा। बैंक परिसर में अपने जरूरी काम के लिए पहुंचे ग्राहकों को काफी देर तक सर्वर चालू होने का इंतजार करना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद भी समस्या दूर न होने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा।
कस्बे के भागीरथ तथा विदोखर मेदनी निवासी रमेश लखेरा ने बताया कि वह बैंक में जरूरी लेनदेन के लिए आए थे, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण उनका काम नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से बैंक आने में समय और किराया खर्च होता है, लेकिन बैंकिंग सेवा उपलब्ध न होने से उन्हें बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है।
खाताधारकों का कहना है कि बैंक का सर्वर ठप होने की समस्या से उन्हें आर्थिक और समय संबंधी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन से सर्वर की तकनीकी समस्या का जल्द समाधान कराने और बैंकिंग सेवाओं को सुचारु रखने की मांग की है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर :जर्जर रास्ते में कीचड़ और दलदल से ग्रामीण परेशान, बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा विकासखंड के ग्राम छिरका में लालू यादव के घर से अनु कुशवाहा तथा शुभम निगम और भोला शर्मा के घर तक जाने वाला रास्ता इन दिनों बदहाल है। रास्ते पर अत्यधिक कीचड़ और दलदल होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 25-30 वर्ष पहले इस रास्ते पर अस्थायी रूप से खड़ंजा डाला गया था, जिसके बाद आज तक रास्ते की सुध नहीं ली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने वर्तमान ग्राम प्रधान को कई बार रास्ते की समस्या से अवगत कराया, लेकिन प्रधान की ओर से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि "यह मेरे अंडर में नहीं है।" ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते में लंबे समय से जमा कीचड़ के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है तथा पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर रास्ते का स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
    1
    हमीरपुर :जर्जर रास्ते में कीचड़ और दलदल से ग्रामीण परेशान, बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल
मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा विकासखंड के ग्राम छिरका में लालू यादव के घर से अनु कुशवाहा तथा शुभम निगम और भोला शर्मा के घर तक जाने वाला रास्ता इन दिनों बदहाल है। रास्ते पर अत्यधिक कीचड़ और दलदल होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है।
ग्रामीणों के मुताबिक करीब 25-30 वर्ष पहले इस रास्ते पर अस्थायी रूप से खड़ंजा डाला गया था, जिसके बाद आज तक रास्ते की सुध नहीं ली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने वर्तमान ग्राम प्रधान को कई बार रास्ते की समस्या से अवगत कराया, लेकिन प्रधान की ओर से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि "यह मेरे अंडर में नहीं है।"
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते में लंबे समय से जमा कीचड़ के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है तथा पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर रास्ते का स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.