Shuru
Apke Nagar Ki App…
IPS अमिताभ दास का बड़ा खुलासा! शराब वाली नेहा झा का राज आया सामने! 🔥 #IPSAmitabhDas #NehaJha #BiharNews #BreakingNews #BiharDarpan24 #Expose #ViralNews #BiharNewsUpdate IPS अमिताभ दास का बड़ा खुलासा! शराब वाली नेहा झा का राज आया सामने! 🔥 #IPSAmitabhDas #NehaJha #BiharNews #BreakingNews #BiharDarpan24 #Expose #ViralNews #BiharNewsUpdate
Bihar darpan 24
IPS अमिताभ दास का बड़ा खुलासा! शराब वाली नेहा झा का राज आया सामने! 🔥 #IPSAmitabhDas #NehaJha #BiharNews #BreakingNews #BiharDarpan24 #Expose #ViralNews #BiharNewsUpdate IPS अमिताभ दास का बड़ा खुलासा! शराब वाली नेहा झा का राज आया सामने! 🔥 #IPSAmitabhDas #NehaJha #BiharNews #BreakingNews #BiharDarpan24 #Expose #ViralNews #BiharNewsUpdate
More news from बिहार and nearby areas
- फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी लूट .फैक्ट्री मैनेजर से लूट कर भागे अपराधी ! फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में आज दोपहर 2:00 बजे के आसपास नकाबपोश अपराधियों ने एक फैक्ट्री के मैनेजर से लगभग चार लाख की लूटको अंजाम दिया . अपराधी दो मोटरसाइकिल से सवार होकर आए थे . घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है . CCTV कैमरे देखे जा रहे हैं।1
- IPS अमिताभ दास का बड़ा खुलासा! शराब वाली नेहा झा का राज आया सामने! 🔥 #IPSAmitabhDas #NehaJha #BiharNews #BreakingNews #BiharDarpan24 #Expose #ViralNews #BiharNewsUpdate IPS अमिताभ दास का बड़ा खुलासा! शराब वाली नेहा झा का राज आया सामने! 🔥 #IPSAmitabhDas #NehaJha #BiharNews #BreakingNews #BiharDarpan24 #Expose #ViralNews #BiharNewsUpdate1
- सालिमपुर थाना क्षेत्र के गंगापार काला दियारा में शराब के बड़े स्टॉक का खुलासा। पटना/बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र के गंगापार काला दियारा गांव से शराब बरामदगी की बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार, 14 सितंबर को सालिमपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक बंद घर में अंग्रेजी शराब का बड़ा स्टॉक रखा गया है। सूचना मिलने के बाद सालिमपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और सूचना का सत्यापन किया। पुलिस ने बंद घर की जांच की, जहां से करीब 500 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद होने की बात सामने आई। कार्रवाई के बाद बरामद शराब को सालिमपुर थाना परिसर लाया गया है। पुलिस अब बरामद शराब की आवश्यक जांच और गिनती समेत आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुट सकती है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे यहां किस उद्देश्य से रखा गया था। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर होगी।1
- मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में जेनरल स्टोर की छत उखाड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना का दिया अंजाम। 60 हजार रूपए से अधिक मूल्य की सामान काजू, हॉर्लिक्स, पिस्ता समेत नकदी लेकर हुआ फरार , पुलिस जांच में जुटी मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदुदाबाद चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के समीप अवस्थित प्रमोद जायसवाल की जेनरल एवं मसाला दुकान में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां चोर ने दुकान का एल्वेस्टर उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब 40 से 50 हजार रुपये मूल्य के काजू, हॉर्लिक्स, पिस्ता सहित लगभग 10 से 15 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। इसकी जानकारी तब हुई जब अगले दिन सोमवार को दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार, प्रमोद जायसवाल ने देखा कि दुकान की छत का उखड़ा पड़ा है और अंदर रखे समान बिखरा पड़ा है जब मैने जांच की तो पाया कि सामान और नकदी दोनों गायब है। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस को दी। पीड़ित दुकानदार ने थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से चोरी की घटना का जल्द उद्भेदन कर सामान एवं नकदी बरामद कराने की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पचोरी की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस विधि-सम्मत कार्रवाई में जुट गई है। वैसे इस चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।1
- पटना सिटी में खुला हल्दीभुजियावाल का नया आउटलेट, जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने किया पटना सिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट पटना सिटी में हल्दीराम भुजियावाला का शुभारंभ, आज बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ग्रामीण विकास विभाग एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री एवं मेयर सीता साहू समेत कई गणमान्य लोग के द्वारा उद्घाटन किया गया पटना सिटी के लोगों, खासकर मिठाई, नमकीन और खाने-पीने के शौकीनों के लिए आज खास दिन रहा। चौक थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ स्थित सिटी मॉल के सब्जी बाजार में हल्दीराम भुजियावाला के नए आउटलेट का आज शुभारंभ किया गया। नए आउटलेट का शुभारंभ पटना की श्रवण कुमार बिहार सरकार कैबिनेट मंत्री ग्रामीण विभाग विकास विभाग एवं जनसंपर्क विभाग एवं मेयर सीता साहू, पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा बिहार विधानसभा के सचेतक और बिहार किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता ,भाजपा नेता नितिन कुमार ,भाजपा नेता शिशिर कुमार ,पूर्व डिप्टी मेयर संतोष मेहता ने संयुक्त रूप से किया। इससे पहले हल्दीराम भुजियावाला का आउटलेट पटना सिटी से करीब 20 किलोमीटर दूर सगुना मोड़ के पास संचालित हो रहा था। अब पटना सिटी में नया आउटलेट शुरू होने से आसपास के लोगों को मिठाई, नमकीन, भुजिया और खाने-पीने के व्यंजनों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। अशोक राजपथ स्थित सिटी मॉल के सब्जी बाजार में खुले इस नए आउटलेट को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। यहां परिवार और दोस्तों के साथ खाने-पीने का आनंद लेने वालों को एक नया विकल्प मिलेगा। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हल्दीराम कहाँ शोरूम खुल जाने से अच्छे क्वालिटी के हर एक तरह के व्यवसाय की गई है इसके लिए मैं संचालक को धन्यवाद देता हूं और इस तरह की सोच आनी चाहिए इससे विकास की ओर अग्रसर होता है क्षेत्र इसका में शुभकामना देता हूं पटना सिटी क्षेत्र में हल्दीराम का शोरूम नहीं होने से यहां के लोगों को काफी दूर जाना पड़ता था खुलने से लोगों की राहत हुई है और लोगों को अच्छे व्यंजन का आनंद उठाने का मौका मिला है इसलिए मैं शुभकामना देता हूं धन्यवाद देता हूं वाइट श्रवण कुमार ग्रामीण विकास विभाग एवं जनसंपर्क विभाग मंत्री बिहार सरकार वाइट रत्नेश कुशवाहा पटना साहिब विधायक बिहार विधानसभा सचेतक वाइट सीता साहू मेयर पटना1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हिन्दी दिवस पर समारोह सह कवि सम्मलेन का किया उद्घाटन, कहा- यह दुनिया में तीसरी सर्वाधिक प्रयोग की जाने वाली भाषा Mukhiyajee Reporter | Patna मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हिन्दी दिवस के अवसर पर नेहरू पथ स्थित बिहार राज्य अभिलेख भवन के सभागार में मंत्रिमंडल सचिवालय (राजभाषा) विभाग द्वारा आयोजित हिन्दी दिवस समारोह-सह-कवि सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बिहार में दो दिवसीय हिन्दी साहित्य समागम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विश्व में सर्वाधिक प्रयोग की जाने वाली भाषाओं में हिन्दी का महत्वपूर्ण स्थान है और यह दुनिया में तीसरी सर्वाधिक प्रयोग की जाने वाली भाषा है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में दिए गए संबोधन को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। साथ ही, BRICS सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हिन्दी में भारत का पक्ष और संदेश रखने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बिहार में बाढ़ की स्थिति एवं क्षति के आकलन के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्रीय टीम के बिहार आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नदियों को जोड़ने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। बिहार में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में राज्य सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है।4
- बिहार में शराब बंदी का साइड इफेक्ट, गांजा एवं सुखे नशे का शिकार हो रहे हैं नौजवान वैशाली में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले दिन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 72.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया था और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं आज भी वैशाली में गांजा की एक बड़ी खेप बरामद होने की खबर सामने आई है। हालांकि, आज कितनी मात्रा में गांजा बरामद हुआ और कितने तस्करों की गिरफ्तारी हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने आना बाकी है। लगातार दो दिनों में गांजा की बड़ी बरामदगी ने बिहार में चल रहे नशे के कथित नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बिहार तक पहुंच कैसे रहा है? क्या सिर्फ छोटे तस्करों की गिरफ्तारी से यह नेटवर्क खत्म होगा, या इसके पीछे मौजूद बड़े सप्लायर और मास्टरमाइंड तक भी पुलिस पहुंचेगी? बिहार में शराबबंदी के बावजूद दूसरे नशीले पदार्थों की तस्करी की ऐसी खबरें सरकार और प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती जरूर पेश करती हैं। अब देखना होगा कि आज की कार्रवाई में पुलिस कितनी बड़ी खेप बरामद करती है और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।1
- राघोपुर में बाढ़ से मचा हा हा कार विधायक मंत्री फ़रार यही है नया बिहार राघोपुर में बाढ़ से मचा हा हा कार विधायक मंत्री फ़रार यही है नया बिहार1