नहर में डूबे शिक्षक की मौत! बरौना गांव के पास गोताखोरों ने निकाला शव हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूल जा रहे सहायक अध्यापक की बाइक अचानक सामने आए बंदर से अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी। हादसे में नहर में डूबे शिक्षक अवनीश पटेल (29) पुत्र शिवपाल, निवासी तेंदुआ का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद शिक्षक की मौत की पुष्टि हो गई। बताया गया कि अवनीश बालामऊ के पैरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह वह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। संडीला मार्ग पर शारदा नहर के पास अचानक एक बंदर उनके सामने आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और शिक्षक बाइक समेत नहर में जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरू कराई। कई घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने शिक्षक का शव बरामद कर लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
नहर में डूबे शिक्षक की मौत! बरौना गांव के पास गोताखोरों ने निकाला शव हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूल जा रहे सहायक अध्यापक की बाइक अचानक सामने आए बंदर से अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी। हादसे में नहर में डूबे शिक्षक अवनीश पटेल (29) पुत्र शिवपाल, निवासी तेंदुआ का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद शिक्षक की मौत की पुष्टि हो गई। बताया गया कि अवनीश बालामऊ के पैरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह वह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। संडीला मार्ग पर शारदा नहर के पास अचानक एक बंदर उनके सामने आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और शिक्षक बाइक समेत नहर में जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरू कराई। कई घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने शिक्षक का शव बरामद कर लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- ससुराल में दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुकदमा दर्ज हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतावन खेड़ा मजरा रामपुर भटौली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामदीन पुत्र टिकई, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी गुलाबी खेड़ा थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। बताया गया कि 14 सितंबर 2026 को रामदीन अपने ससुर पप्पू पुत्र लालता के घर ग्राम सतावन खेड़ा में मौजूद था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बाइट— क्षेत्राधिकारी संडीला श्री श्लोक गौतम1
- मंसूर नगर-उच्चवल मार्ग पर झाड़ियों का कब्जा, राहगीरों को हो रही परेशानी जागो न्यूज हरदोई/ब्लॉक पिहानी। मंसूर_नगर से उच्चवल जाने वाले मार्ग पर सड़क के दोनों ओर घनी झाड़ियां उग आने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क के किनारे झाड़ियों की सफाई न होने से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बरसात के कारण झाड़ियां और अधिक बढ़ गई हैं। कई मोड़ों पर सड़क के दोनों तरफ घनी झाड़ियां होने से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो में सड़क की स्थिति साफ तौर पर देखी जा सकती है। #ग्रामीणों ने #प्रशासन से #मांग की है कि मंसूर नगर-उच्चवल #मार्ग के दोनों ओर उगी #झाड़ियों की जल्द से जल्द #सफाई कराई जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिलने के साथ आवागमन सुरक्षित हो सके। Jaago News MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Public Works Department, Madhya Pradesh1
- हरदोई में मंगलवार सुबह श्रीराम स्तुति के साथ सुन्नी धाम में भोलेनाथ के दिव्य दर्शन सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में मंगलवार सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और दर्शन किए। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा।2
- मिशन शक्ति के तहत स्वामी विवेकानंद स्कूल दलेल पुर में छात्राओं को किया जागरूक रियल न्यूज सुरसा/हरदोई थाना सुरसा क्षेत्र के अंतर्गत स्वामी विवेका नंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दलेलपुर में आज मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टीम ने विद्यालय की बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभान्वित योजनाओं तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मुख्य हेल्पलाइन नंबरों की विस्तार से जानकारी दी। बालिकाओं को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। मुख्य हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी टीम ने बताया कि यदि कोई आपका पीछा करता है, परेशान करता है, छेड़छाड़ करता है या साइबर अपराध का शिकार बनाता है तो चुप न रहें। तुरंत इन नंबरों पर सूचना दें 112 - पुलिस आपात सेवा 1090 -वूमेन पावर लाइन महिला हेल्पलाइन1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन टीम ने विशेष रूप से साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया कि आजकल ऑनलाइन ठगी, फोटो या वीडियो वायरल करने की धमकी, सोशल मीडिया पर परेशान करने जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में तुरंत 1930 पर कॉल करें। टीम ने बालिकाओं से कहा कि वे अपनी समस्या अपने परिजन, शिक्षक या नजदीकी मिशन शक्ति केंद्र पर भी बता सकती हैं। प्रधानाचार्य को दिए निर्देश टीम ने विद्यालय के प्रधानाचार्य रणधीर सिंह यादव पुत्र सरयू सिंह यादव, को बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने तथा विद्यालय परिसर में पिंक पेटिका शिकायत पेटी लगवाने के लिए निर्देशित किया, ताकि छात्राएं गुमनाम रूप से भी अपनी शिकायत डाल सकें। इस अवसर पर एंटी रोमियो मिशन शक्ति टीम में महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा, महिला मुख्य आरक्षी स्नेहलता शुक्ला, महिला आरक्षी नेहा चौहान, महिला आरक्षी नीरज आर्या एवं आरक्षी विपिन कुमार मौजूद रहे।1
- राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुआ कन्या दान योजना समिति परिवार अयोध्या में हरदोई और फतेहपुर की शाखाओं को मिला राष्ट्रीय सम्मान, पति-पत्नी ने साथ किया रक्तदान हरदोई। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कन्या दान योजना समिति परिवार की हरदोई और फतेहपुर शाखाओं को अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव के दौरान ‘राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। अयोध्या में 13 सितंबर तक चले तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में विभिन्न जिलों से सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में हरदोई और फतेहपुर की कन्या दान योजना समिति परिवार को उनके सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। हरदोई से संस्था के अध्यक्ष गोपेश दीक्षित, सचिव श्वेता दीक्षित तथा फतेहपुर शाखा प्रभारी अजय शिवहरे ने महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में गोपेश दीक्षित और उनकी पत्नी श्वेता दीक्षित द्वारा एक साथ रक्तदान करना विशेष चर्चा का विषय रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जौनपुर सिंह स्टेट की महारानी डॉ. अंजू जी ने श्वेता दीक्षित को गले लगाकर उनकी टीम द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में कन्या दान योजना समिति परिवार द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं और अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी इसी तरह बढ़-चढ़कर समाजहित में कार्य करना चाहिए। राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों से आए करीब 300 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में राम कृष्ण फाउंडेशन के संरक्षकगण, राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश गुप्ता, अयोध्या के सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय सम्मान मिलने से कन्या दान योजना समिति परिवार ने हरदोई और फतेहपुर जिले का गौरव बढ़ाया है।3
- पत्नी को भेजा वीडियो, सई नदी में तलाश जारी हरदोई के भैंसटा पुल पर खड़ी यह लावारिस मोटरसाइकिल बर्रैया खेड़ा निवासी 35 वर्षीय चंद्र मोहन तिवारी की है। चंद्र मोहन रविवार शाम से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं। #SVBHARATNEWS #HardoiNews #HardoiPolice #SaiRiver #MissingPerson #UPNews #Hardoi #Pihani #KotwaliDehat #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #SearchOperation #LocalNews1
- बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, युवक गंभीर घायल; एंबुलेंस में देरी पर पुलिस ने वाहन से पहुंचाया अस्पताल हरदोई। पिहानी थानाक्षेत्र के हरैया गांव के पास सोमवार को बुकिंग से लौट रही एक बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि बस में सवार आफताब पुत्र अल्ताफ हुसैन, निवासी बस्ती कोटकला गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायल आफताब की हालत गंभीर देखते हुए एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर पुलिस ने तत्काल मदद के लिए मोर्चा संभाला। पुलिस वाहन से घायल आफताब को सीएचसी पिहानी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के दौरान पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों ने पिहानी कोतवाल श्याम नारायण सिंह, एसआई श्याम बाबू सहित पुलिस बल की तत्परता की प्रशंसा की।1
- बांधा से आरोली जा रहे एक बाइक कवर लड़के को किसी अनजान वाहन ने जोरदार टक्कर मारी अभी रोड पर जाते हुए यशवीर नामक लड़के ने एंबुलेंस को इनफॉर्म करके रेफर कराया1