Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिसई प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि, 🌸ॐ नमः शिवाय 🌸🙏
उदय कुशवाहा
सिसई प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि, 🌸ॐ नमः शिवाय 🌸🙏
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by उदय कुशवाहा1
- सिसई प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। सब ने भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाया और परिवार सहित क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना किए। शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ होने के कारण सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद थी।1
- राँची के अरगोड़ा के पुराने शिव मंदिर प्रांगण से शिव बारात की झांकी शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुवे, भक्त गन पूरे ढोल नगाड़े के साथ अपने आराध्य देव की बारात में नाचते हुवे दिखाई दिए महा शिव रात्रि के मौके पर पूरा राँची शिव मय दिखा सभी शिवालयों भक्त गन सुबह से ही पूजा अर्चना करते देखे गए,।1
- चैनपुर में निकाली गई भव्य शिव बारात चैनपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली गई जिसमें हजारों कि संख्या में श्रद्धालुओं नें भाग लिया जिसका मुख्य आकर्षण का केंद्र यूपी बनारस से आई शिव कि झांकी रही जीसनें भस्म श्रृंगार जटाधारी रूप और त्रिनेत्र से आग निकाल कर सभी भक्तों को मंत्र मुग्ध कर सबको अपनी ओर आकर्षित किया। बता दें कि चैनपुर में हर वर्ष शिव बारात निकाली जाती है जो कि चैनपुर संकट मोचन हनुमान मंदिर से होकर बस स्टैंड अल्बर्ट एक्का चौक सोहन चौक एम एल ए रोड से पिपल चौक और फिर मेन रोड चैनपुर होते हुए दुर्गा मंदिर परिसर में समाप्त हुई वहीं शिव और पार्वती का जयमाला और विवाह के पश्चात पुरे चैनपुर नगरवासी ने प्रशाद स्वरूप भोजन किया ।1
- हर हर महादेव के नारे से गूंजा पालकोट । धूमधाम से निकाला गया शिव बारात, सैकड़ों बाराती माता बहन ने लिया भाग । महाशिवरात्रि को लेकर गुमला जिले के पालकोट दुर्गा मंदिर से लेकर बाबा बूढ़ा महादेव तक सभी भोले का बारात में शामिल हुए ।1
- महाशिवरात्रि पर गुफा में प्राचीन शिविलिंग दर्शन को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़ क्षेत्र में भक्ति का महौल उक्त दृशय सुदूरवर्ती इलाके के चंदवा गढ़गांव में देखने को मिला1
- घाघरा (गुमला):घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में 40 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों की एक टीम पहुंची, जहां उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं का विस्तार से अवलोकन किया। प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर बीडीओ दिनेश कुमार और अंचलाधिकारी सुशील कुमार खाखा ने टीम का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र भ्रमण कराया। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने सेहल पंचायत का दौरा किया, जहां उनका पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत हुआ। टीम ने मनरेगा के तहत निर्मित कूप, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), आम बागवानी और स्थानीय तेल मिल का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने न केवल विकास योजनाओं की समीक्षा की, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर धरातल पर योजनाओं के प्रभाव और चुनौतियों को भी समझा। निरीक्षण के पश्चात, घाघरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में डीडीसी दिलेश्वर महतो ने प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए भविष्य में विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के गुर सिखाए। अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की सराहना की और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने पर जोर दिया।4
- मसूरी बेड़ाधाम तेलगाम में महाशिवरात्रि पर लगा भव्य मेला, पूर्व राज्यसभा सांसद हुए शामिल गुमला प्रखंड के तेलगांव कोनाटोली स्थित मसूरी बेड़ाधाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को भव्य मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, भाजपा के राष्ट्रीय संयोजक आनंद साहू ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने ग्रामीणों से पारंपरिक परंपरा और संस्कृति को संजोए रखने की अपील की। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक दीपांकर साहू की पहल पर पिछले 5 वर्षों से मेला का आयोजन किया जा रहा है और गुफा के समीप शिवलिंग और मंदिर है, जिसे भव्य मंदिर रूप देने की योजना है। पूर्व राज्यसभा सांसद ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही। मौके पर कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाइट, धीरज प्रसाद साहू, पूर्व राज्यसभा सांसद3