logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पति के लिए खाना ले जा रही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत उमरिया से मजदूरी करने भानगढ़ आई थी 23 वर्षीय आरती बेगा बीना के समीप भानगढ़ क्षेत्र में मजदूरी करने आई एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आरती बेगा (23 वर्ष), पति सेख बेगा, निवासी ग्राम पंचायत कठार, थाना मानपुर, जिला उमरिया, अपने परिजनों के साथ करीब 20 दिन पहले भानगढ़ में मजदूरी करने आई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे आरती अपने पति के लिए खेत पर खाना लेकर जा रही थी। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़ी। परिजन तत्काल उसे स्थानीय पटेल डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भानगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराना आवश्यक बताया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों तथा डॉक्टर से चर्चा कर घटना की जानकारी ली। पंचनामा कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी हरी सिंह तोमर, आरक्षक प्रवीण भदोरिया एवं महिला आरक्षक चांदनी पटेल मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बीना से लक्ष्मण सिंह राजपूत की रिपोर्ट लोकल न्यूज़ बीना में पति के लिए खाना ले जा रही नवविवाहिता के साथ हो गई अनहोनी

10 hrs ago
user_Mp news 24live
Mp news 24live
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

पति के लिए खाना ले जा रही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत उमरिया से मजदूरी करने भानगढ़ आई थी 23 वर्षीय आरती बेगा बीना के समीप भानगढ़ क्षेत्र में मजदूरी करने आई एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आरती बेगा (23 वर्ष), पति सेख बेगा, निवासी ग्राम पंचायत कठार, थाना मानपुर, जिला उमरिया, अपने परिजनों के साथ करीब 20 दिन पहले भानगढ़ में मजदूरी करने आई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे आरती अपने पति के लिए खेत पर खाना लेकर जा रही थी। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़ी। परिजन तत्काल उसे स्थानीय पटेल डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भानगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराना आवश्यक बताया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों तथा डॉक्टर से चर्चा कर घटना की जानकारी ली। पंचनामा कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी हरी सिंह तोमर, आरक्षक प्रवीण भदोरिया एवं महिला आरक्षक चांदनी पटेल मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बीना से लक्ष्मण सिंह राजपूत की रिपोर्ट लोकल न्यूज़ बीना में पति के लिए खाना ले जा रही नवविवाहिता के साथ हो गई अनहोनी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सुभाष ग्वालियर टोली में परंपरा चली आ रही है पूर्व जनों के द्वारा लठमार होली चली आ रही है भारी संख्या में पब्लिक की भीड़
    1
    सुभाष  ग्वालियर टोली में परंपरा चली आ रही है पूर्व जनों के द्वारा लठमार होली चली आ रही है भारी संख्या में पब्लिक की भीड़
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    वीडियो क्रिएटर बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लोकल न्यूज़ बीना में पति के लिए खाना ले जा रही नवविवाहिता के साथ हो गई अनहोनी
    1
    लोकल न्यूज़ 
बीना में पति के लिए खाना ले जा रही नवविवाहिता के साथ हो गई अनहोनी
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • खबर, सागर के बीना, खिमलासा से। रिपोर्टर हरिकृष्ण सोनी ,7049459405, घटना इस प्रकार है। अवगत कराते हे तीन दिन पहले की बात हे बीना रोड पर हनुमत दाऊ का एक्सीडेंट हुआ दो बाइक चालक रॉन्ग साइड से दाऊ से टकराए ललितपुर जिले के रहने वाले थे। गौर करने वाली बात। परिवार को गुमराह किया। बगैर परिवार को,सही जानकारी दिए एक्सीडेंट के बाद, एंबुलेंस चालक जो, नशे में थे। मालथौन होते हुए, सागर लेकर जाते समय कई, बार ऊपर नीचे गिरते पटकते ले गए थे। चालक और साथी दोनों ही नशे में थे पीछे का एक गेट खुला हुआ था जो बार-बार हवा के कारण सर में लगा ओर कई चोटे सिर ओर नाक में आई जिसका फोटो वीडियो परिवार के पास है। उनकी बेटी से बात हुई। अब हम सबको बताना चाहते हैं कि एंबुलेंस जो ले गई उनके साथी ड्राइवर सभी नशे में थे पीछे के गेट को लगाया भी नहीं जो बार-बार सिर में चोट देता रहा एवं जो गाड़ी चालक थे ललितपुर वाले वह पुलिस की गिरफ्त में बाइक भी जप्त है एवं एंबुलेंस का वीडियो फोटो एवं गाड़ी नंबर सब कुछ है हम लोगों के पास हे। शासन प्रशासन अपना काम करें यही आशा है हमने अपना बड़ा भाई खोया है एवं इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं है दोषियों पर उचित कार्रवाई हो सही ढंग से जांच हो। जिस किसी का घर परिवार बिखर जाता है। वही जानता है। किसी भी प्रकार की घटना हो।तो,जानकारी दे,इस नंबर पर, 7049459405, समाचार, एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे।
    1
    खबर, सागर के  बीना, खिमलासा से।
रिपोर्टर हरिकृष्ण सोनी ,7049459405,
घटना इस प्रकार है। अवगत कराते हे 
तीन दिन पहले की बात हे बीना रोड पर हनुमत दाऊ का एक्सीडेंट हुआ दो बाइक चालक रॉन्ग साइड से दाऊ से टकराए ललितपुर जिले के रहने वाले थे। गौर करने वाली बात। परिवार को गुमराह किया।
बगैर परिवार को,सही जानकारी दिए 
एक्सीडेंट के बाद,  एंबुलेंस चालक जो, नशे में थे।  मालथौन होते हुए, सागर लेकर जाते  समय कई, बार ऊपर नीचे गिरते पटकते ले गए थे। चालक और साथी दोनों ही नशे में थे पीछे का एक  गेट खुला हुआ था जो बार-बार हवा के कारण सर में लगा ओर कई चोटे  सिर ओर नाक में आई जिसका फोटो वीडियो परिवार के पास है। उनकी बेटी से बात हुई। अब हम सबको बताना चाहते हैं कि एंबुलेंस जो ले गई उनके साथी ड्राइवर सभी नशे में थे पीछे के गेट को लगाया भी नहीं जो बार-बार सिर में चोट देता रहा एवं जो गाड़ी चालक थे ललितपुर वाले वह पुलिस की गिरफ्त में बाइक भी जप्त है एवं  एंबुलेंस का वीडियो फोटो एवं गाड़ी नंबर सब कुछ है हम लोगों के पास हे। शासन प्रशासन अपना काम करें यही आशा है हमने अपना बड़ा भाई खोया है एवं इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं है दोषियों पर उचित कार्रवाई हो सही ढंग से जांच हो। जिस किसी का 
घर परिवार बिखर जाता है। वही जानता है।
किसी भी प्रकार की घटना हो।तो,जानकारी दे,इस नंबर पर, 7049459405,
समाचार, एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • विधायक कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम बीजेपी ने उड़ाया रंग गुलाल
    1
    विधायक कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम
बीजेपी ने उड़ाया रंग गुलाल
    user_प्रफुल्ल बोहरे
    प्रफुल्ल बोहरे
    Khurai, Sagar•
    11 hrs ago
  • *जाखलौन* ललितपुर जनपद के थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम गढ़ौली में तेंदुए ने एक गाय को अपना निशाना बनाया है। जिससे वहां के लोगों के बीच गांव में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। गढ़ौली के रहने वाले भरत यादव द्वारा जानकारी दी गई कि उनके बड़े भाई ओमकार सिंह यादव कि गाय पर तेंदुआ द्वारा प्राण घातक हमला किया गया। जिससे गाय को काफी ज्यादा जख्म आए हैं। इस बीच गांव में रहने वाले कपूर सिंह ने कैसे ही करके तेंदुआ को वहां से भगाया तो तेंदुआ गाय छोड़कर भाग गया। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि उनके गांव में सुरक्षा मुहैया कराई जाए जिससे किसी ग्रामीण के साथ कोई अनहोनी ना हो सके।
    1
    *जाखलौन* 
ललितपुर जनपद के थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम गढ़ौली में तेंदुए ने एक गाय को अपना निशाना बनाया है। जिससे वहां के लोगों के बीच गांव में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। 
गढ़ौली के रहने वाले भरत यादव द्वारा जानकारी दी गई कि उनके बड़े भाई ओमकार सिंह यादव कि गाय पर तेंदुआ द्वारा प्राण घातक हमला किया गया। जिससे गाय को काफी ज्यादा जख्म आए हैं। इस बीच गांव में रहने वाले कपूर सिंह ने कैसे ही करके तेंदुआ को वहां से भगाया तो तेंदुआ गाय छोड़कर भाग गया। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि उनके गांव में सुरक्षा मुहैया कराई जाए  जिससे किसी ग्रामीण के साथ कोई अनहोनी ना हो सके।
    user_Pradeep Jain
    Pradeep Jain
    Lalitpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • मड़ावरा के अमर भोजनालय के सामने दो बाइकों की हुई जोरदार भिंड़त में चार घायल तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया मेडीकल कॉलेज घायल युवकों की पहचान मड़ावरा निवासी नरेंद्र (26) पुत्र खिल्लु, रनगांव निवासी पुष्पेंद्र (24) पुत्र रामगोपाल चंदेल, टीकमगढ़ के कारी गांव निवासी राजेंद्र (22) पुत्र ग्यालाल और मड़ावरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी जयपाल सिंह (19) पुत्र जुगन सिंह के रूप में हुई। पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 9455422423,9695121690
    1
    मड़ावरा के अमर भोजनालय के सामने दो बाइकों की हुई जोरदार भिंड़त में चार घायल तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया मेडीकल कॉलेज 
घायल युवकों की पहचान मड़ावरा निवासी नरेंद्र (26) पुत्र खिल्लु, रनगांव निवासी पुष्पेंद्र (24) पुत्र रामगोपाल चंदेल, टीकमगढ़ के कारी गांव निवासी राजेंद्र (22) पुत्र ग्यालाल और मड़ावरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी जयपाल सिंह (19) पुत्र जुगन सिंह के रूप में हुई।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड 
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 
9455422423,9695121690
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 👋👋👋👋👋👋🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    1
    👋👋👋👋👋👋🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    user_Moti ray
    Moti ray
    Farmer सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Happy Holi bhaiyon ko 🎉🎉🎊🎉🎉🎊🎎🎎🎎💯🇮🇳🇮🇳🎎💯💯💐💐💐🌹🌹🌹🙏🙏
    1
    Happy Holi bhaiyon ko 🎉🎉🎊🎉🎉🎊🎎🎎🎎💯🇮🇳🇮🇳🎎💯💯💐💐💐🌹🌹🌹🙏🙏
    user_Moti ray
    Moti ray
    Farmer सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.