Shuru
Apke Nagar Ki App…
तुर्का लहचूरा रिंकू लक्ष्कार लहचूर प्रधान सचिव जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर
Rinkuu lakshkar
तुर्का लहचूरा रिंकू लक्ष्कार लहचूर प्रधान सचिव जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Amit Shah का बड़ा आरोप—Rahul Gandhi पर नक्सल कनेक्शन का हमला! #AmitShah #RahulGandhi #PoliticalAttack #NaxalIssue #BreakingNews #IndianPolitics #TrendingNow #ViralNews #PoliticsUpdate #DeshKiBaat1
- झांसी। जनपद के तहसील गरौठा अंतर्गत ब्लॉक बामौर के ग्राम परसुआ में मुख्य सड़क के किनारे बने खुले नाले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गांव के लोगों ने प्रशासन से नाले को बंद कर छोटी नाली बनवाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में मुख्य सड़क के पास लगभग 4 फीट गहरा और 3 फीट चौड़ा नाला बना हुआ है, जो पूरी तरह से कचरे से भर चुका है। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार छोटे बच्चे खेलते-खेलते नाले में गिर जाते हैं, वहीं पशु भी इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि इस नाले की अब कोई उपयोगिता नहीं रह गई है, क्योंकि इसमें केवल घरों का गंदा पानी ही बहता है, जिसे छोटी नाली के माध्यम से भी निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि पहले यहां नाली बनी हुई थी, जिससे पानी का निकास सुचारू रूप से होता था, लेकिन बाद में नाले के निर्माण के कारण समस्या बढ़ गई। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि उक्त नाले को समाप्त कर पूर्व की भांति छोटी नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में लखन भगवानदास, अखलेश, आत्माराम पुजारी, रोहित, दोन्द्र कुवार और पंकज कुमार सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- Post by Rinkuu lakshkar1
- राठ कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है, जहां माफिया बेखौफ होकर खनन कर रहे हैं। बिना नंबर के डंपर और ट्रैक्टर मिट्टी ढो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से यह अवैध खनन हो रहा है ¹। इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बढ़ रही है। ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर तेज गति से चल रहे हैं, जिससे आम जनता को खतरा है। प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ²। क्या आपको लगता है कि प्रशासन को इस मामले में और क्या करना चाहिए? या फिर आपको लगता है कि अवैध खनन को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं?1
- Post by Ankit Gotam1
- झांसी ➡पुलिस ने गुम हुए 126 मोबाइल बरामद किए ➡कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई ➡सर्विलांस टीम ने ट्रेस कर बरामद किए फोन ➡एसएसपी ने मालिकों को फोन सुपुर्द किए1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम अड़जरा में दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम प्रधान विनोद पटेल के पुत्र मयंक पटेल की गांव के ही शिवम पटेल (पुत्र महेश चंद्र) के ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर ग्राम प्रधान ने चुनावी रंजिश के चलते सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद गुरसराय पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया, लेकिन ग्राम प्रधान व परिजनों ने मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया। सोमवार देर रात्रि तक आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरसराय-रामनगर मार्ग पर गांव के पास ही सड़क जाम कर दिया। इस दौरान करीब 300 से 400 ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी गरौठा देवेंद्र नाथ मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक गुरसरांय शैलेंद्र सिंह सहित एरच व गरौठा थाने की पुलिस बल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया और मुकदमे में उचित धाराएं बढ़ाने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद देर रात ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1