logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उजियारा अभियान में बड़ी सफलता : 67 किलो से अधिक गांजा तस्करी मामले का फरार आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार 🟦 उजियारा अभियान में बड़ी सफलता : 67 किलो से अधिक गांजा तस्करी मामले का फरार आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार 🔷 क्रेटा वाहन में 67.380 किलोग्राम गांजा परिवहन करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को नरहरपुर पुलिस ने बदायूं (उ.प्र.) से पकड़ा। उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संचालित "उजियारा अभियान" के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना नरहरपुर पुलिस ने 67.380 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन मामले में फरार आरोपी प्रदीप गिहार (22 वर्ष), जिला बदायूं (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पुलिस ने सूचना के आधार पर भारतमाला मार्ग पर एक क्रेटा वाहन की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन से 67.380 किलोग्राम अवैध गांजा, एक क्रेटा वाहन तथा 02 अतिरिक्त नंबर प्लेट बरामद किए गए। कुल ₹43.69 लाख मूल्य की संपत्ति जप्त की गई। प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। फरार आरोपी के उत्तर प्रदेश में छिपे होने की सूचना पर थाना नरहरपुर एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर बदायूं पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। कांकेर पुलिस अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी। #kankerpolice #ujiyara_abhiyan Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस

14 hrs ago
user_CG RIGHT TIMES NEWS
CG RIGHT TIMES NEWS
पत्रकार Pathariya, Mungeli•
14 hrs ago
16df676b-5984-443b-950c-30823f51b0dc

उजियारा अभियान में बड़ी सफलता : 67 किलो से अधिक गांजा तस्करी मामले का फरार आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार 🟦 उजियारा अभियान में बड़ी सफलता : 67 किलो से अधिक गांजा तस्करी मामले का फरार आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार 🔷 क्रेटा वाहन में 67.380 किलोग्राम गांजा परिवहन करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को नरहरपुर पुलिस ने बदायूं (उ.प्र.) से पकड़ा। उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संचालित "उजियारा अभियान" के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना नरहरपुर पुलिस ने 67.380 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन मामले में फरार आरोपी प्रदीप गिहार (22 वर्ष), जिला बदायूं (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पुलिस ने सूचना के आधार पर भारतमाला मार्ग पर एक क्रेटा वाहन की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन से 67.380 किलोग्राम अवैध गांजा, एक क्रेटा वाहन तथा 02 अतिरिक्त नंबर प्लेट बरामद किए गए। कुल ₹43.69 लाख मूल्य की संपत्ति जप्त की गई। प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। फरार आरोपी के उत्तर प्रदेश में छिपे होने की सूचना पर थाना नरहरपुर एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर बदायूं पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। कांकेर पुलिस अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी। #kankerpolice #ujiyara_abhiyan Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छात्र सावधान,कही आप भी,,बारहवीं के छात्र के साथ 12 लाख का Fraud!, उच्च शिक्षा के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में सामने आया है। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIIT हैदराबाद में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर एक छात्रा से 12 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। आरोप है कि फर्जी एडमिशन कंसल्टेंसी चलाने वाले लोगों ने पहले छात्रा और उसके परिजनों का भरोसा जीता, फिर एडमिशन पक्का कराने का दावा करते हुए किस्तों में पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। जब न एडमिशन मिला और न ही पैसे वापस हुए, तब पीड़िता ने तारबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    छात्र सावधान,कही आप भी,,बारहवीं के छात्र के साथ 12 लाख का Fraud!,
उच्च शिक्षा के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में सामने आया है। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIIT हैदराबाद में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर एक छात्रा से 12 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। आरोप है कि फर्जी एडमिशन कंसल्टेंसी चलाने वाले लोगों ने पहले छात्रा और उसके परिजनों का भरोसा जीता, फिर एडमिशन पक्का कराने का दावा करते हुए किस्तों में पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। जब न एडमिशन मिला और न ही पैसे वापस हुए, तब पीड़िता ने तारबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में ग्राम सभा संपन्न, विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव रखे गए। ग्राम सभा में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी। ग्राम सभा में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    2
    ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में ग्राम सभा संपन्न, विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव रखे गए।
ग्राम सभा में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी।
ग्राम सभा में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार...............
    1
    मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार...............
    user_News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    Press advisory बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • बिलासपुर सर्पदंश मुआवजा घोटाला: मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी पुलिस रिमांड में, जांच तेज। बिलासपुर में 17.24 करोड़ रुपये के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच तेज हो गई है। मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है। जांच में खुलासा हुआ कि फोटोकॉपी दुकान में फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे, जिनके हैंडराइटिंग साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। कवर्धा की एक हितग्राही महिला को भी फर्जी मुआवजा लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 431 संदिग्ध मामलों की जांच जारी है।
    1
    बिलासपुर सर्पदंश मुआवजा घोटाला: मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी पुलिस रिमांड में, जांच तेज।
बिलासपुर में 17.24 करोड़ रुपये के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच तेज हो गई है। मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है। जांच में खुलासा हुआ कि फोटोकॉपी दुकान में फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे, जिनके हैंडराइटिंग साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। कवर्धा की एक हितग्राही महिला को भी फर्जी मुआवजा लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 431 संदिग्ध मामलों की जांच जारी है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • 37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई 37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार ने शुक्रवार को विभाग में दशकों तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी। पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू और प्रधान आरक्षक (259) नारायण अवस्थी को पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) ने शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू एवं राजेश श्रीवास्तव सहित जिला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू वर्ष 1989 में आरक्षक के रूप में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। लगभग 37 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और यातायात शाखा बलौदाबाजार से सेवानिवृत्त हुए। वहीं प्रधान आरक्षक नारायण अवस्थी ने वर्ष 1984 में आरक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 42 वर्षों तक जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद वे थाना राजादेवरी से सेवानिवृत्त हुए। समारोह के दौरान सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया और उनके अनुकरणीय सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। पूरा माहौल सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से सराबोर रहा।
    1
    37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार ने शुक्रवार को विभाग में दशकों तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी। पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू और प्रधान आरक्षक (259) नारायण अवस्थी को पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) ने शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू एवं राजेश श्रीवास्तव सहित जिला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू वर्ष 1989 में आरक्षक के रूप में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। लगभग 37 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और यातायात शाखा बलौदाबाजार से सेवानिवृत्त हुए।
वहीं प्रधान आरक्षक नारायण अवस्थी ने वर्ष 1984 में आरक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 42 वर्षों तक जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद वे थाना राजादेवरी से सेवानिवृत्त हुए।
समारोह के दौरान सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया और उनके अनुकरणीय सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। पूरा माहौल सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से सराबोर रहा।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चकरभाठा थाना में किया गया वृ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चकरभाठा थाना में किया गया वृक्षारोपण गुरुवार की रात 8:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर *"एक पेड़ माँ के नाम"* अभियान के अंतर्गत गुरुवार को चकरभाठा थाना मे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को *पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह* के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना चौकी, पुलिस लाइन, आवासी परिसर पर पुलिस अधिकारी कर्मचारी द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा। बिलासपुर जिले के थाना चकरभाठा में थाना प्रभारी भावेश शेंडे के नेतृत्व में थाना परिसर में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व की आधारशिला है। पेड़-पौधे हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं, वायु को शुद्ध करते हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि पौधे वर्षा के संतुलन, भूजल संरक्षण, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को बनाए रखने में भी अहम योगदान देते हैं। फलदार एवं छायादार वृक्ष मनुष्य, पशु-पक्षियों तथा अन्य जीवों के लिए भोजन और आश्रय का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीपल, बरगद, नीम, तुलसी और बेल जैसे पौधों का धार्मिक, औषधीय एवं सामाजिक महत्व अत्यंत अधिक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से पीएसआई अनिकेत अतुल राजपूत, अर्चना साहू, एएसआई राधे ध्रुव, एचसी भरत सोनी, विजय शर्मा, आशा, इंद्र पटेल, किंडो जी, सतपुरन जांगड़े, जीवन जायसवाल सहित थाना चकरभाठा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहें । चकरभाठा पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ तथा उसके संरक्षण का दायित्व निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान से जुड़ें।
    1
    सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चकरभाठा थाना में किया गया वृ
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चकरभाठा थाना में किया गया वृक्षारोपण
गुरुवार की रात 8:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर *"एक पेड़ माँ के नाम"* अभियान के अंतर्गत गुरुवार को चकरभाठा थाना मे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया 
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को *पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह* के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना चौकी, पुलिस लाइन, आवासी परिसर पर पुलिस अधिकारी कर्मचारी द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।
बिलासपुर जिले के थाना चकरभाठा में थाना प्रभारी भावेश शेंडे के नेतृत्व में थाना परिसर में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व की आधारशिला है। पेड़-पौधे हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं, वायु को शुद्ध करते हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने बताया कि पौधे वर्षा के संतुलन, भूजल संरक्षण, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को बनाए रखने में भी अहम योगदान देते हैं। फलदार एवं छायादार वृक्ष मनुष्य, पशु-पक्षियों तथा अन्य जीवों के लिए भोजन और आश्रय का महत्वपूर्ण स्रोत हैं।
उन्होंने भारतीय संस्कृति में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीपल, बरगद, नीम, तुलसी और बेल जैसे पौधों का धार्मिक, औषधीय एवं सामाजिक महत्व अत्यंत अधिक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग से पीएसआई अनिकेत अतुल राजपूत, अर्चना साहू, एएसआई राधे ध्रुव, एचसी भरत सोनी, विजय शर्मा, आशा, इंद्र पटेल, किंडो जी, सतपुरन जांगड़े, जीवन जायसवाल सहित थाना चकरभाठा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहें ।
चकरभाठा पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ तथा उसके संरक्षण का दायित्व निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान से जुड़ें।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    22 hrs ago
  • ग्राम सकर्रा मे छत का पानी पडोसी के छत मे गिरने के विवाद पर बिजुर्ग माता पिता एव ग्राम सकर्रा मे छत का पानी पडोसी के छत मे गिरने के विवाद पर बिजुर्ग माता पिता एवं बेटे पर लाठी से हमला हिर्री थाना मे मामला दर्ज गुरुवार की रात 10:00 बजे हिर्री पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाम प्रार्थी परदेशी धनकर पिता रूपचंद धनकर उम्र 32 साल साकिन सकर्रा थाना हिरीं जिला बिलासपुर छग ने गुरुवार की साम 19/23 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज करवाया की विवरण:- मैं उक्त पते पर रहता हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं मेरे मकान के बगल में हर प्रसाद सूर्यवंशी का भी मकान लगा हुआ है उसके मकान का बरसाती पानी मेरे मकान के दिवाल में गिरता जिसके कारण घर मेरे घर के अंदर पानी भर जाता है इसके लिए मैं हर प्रसाद को कई बार खुद से व ग्राम सरपंच के माध्यम से बोल चुका हूं कि पानी निकासी का कोई व्यवस्था कर दो जिससे मेरे घर में पानी न भरे फिर भी वह नहीं माना उसी पानी निकासी की बात को लेकर आज दिनांक 30/07/2026 के दोपहर 03/30 बजे 01 हर प्रसाद सूर्यवंशी 02 देव प्रसाद सूर्यवंशी 03 मालती सूर्यवंशी 04 मनीषा सूर्यवंशी आये और बार बार पानी निकासी को लेकर बोलते रहते हो कहकर सभी मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे मैं गाली देने से मना किया तो वे लोग आवेश आज तुझे जान से मार देंगें की धमकी देते हाथ मुक्का तथा लाठी से मारपीट कर दिये घटना को देखकर मेरे पिता जी रूपचंद धनकर एवं मां गंगोत्री धनकर बीच बचाव करने आये तो वे लोग उन लोगो को भी मारपीट कर दिये मारपीट से मेरे सिर में पीठ में तथा पिता जी के दांहिने हाथ के कोहनी एवं मां के पीठ में चोट लगा है घटना को आसपास के लोग देखे है कि रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हु प्रार्थी की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने अपराध धारा-296,115(2),351(3),3(5) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    ग्राम सकर्रा मे छत का पानी पडोसी के छत मे गिरने के विवाद पर बिजुर्ग माता पिता एव
ग्राम सकर्रा मे छत का पानी पडोसी के छत मे गिरने के विवाद पर बिजुर्ग माता पिता एवं बेटे पर लाठी से हमला हिर्री थाना मे मामला दर्ज 
गुरुवार की रात 10:00 बजे हिर्री पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
नाम प्रार्थी परदेशी धनकर पिता रूपचंद धनकर उम्र 32 साल साकिन सकर्रा थाना हिरीं जिला बिलासपुर छग
ने गुरुवार की साम 19/23 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज करवाया की 
विवरण:-
मैं उक्त पते पर रहता हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं मेरे मकान के बगल में हर प्रसाद सूर्यवंशी का भी मकान लगा हुआ है उसके मकान का बरसाती पानी मेरे मकान के दिवाल में गिरता जिसके कारण घर मेरे घर के अंदर पानी भर जाता है इसके लिए मैं हर प्रसाद को कई बार खुद से व ग्राम सरपंच के माध्यम से बोल चुका हूं कि पानी निकासी का कोई व्यवस्था कर दो जिससे मेरे घर में पानी न भरे फिर भी वह नहीं माना उसी पानी निकासी की बात को लेकर आज दिनांक 30/07/2026 के दोपहर 03/30 बजे 01 हर प्रसाद सूर्यवंशी 02 देव प्रसाद सूर्यवंशी 03 मालती सूर्यवंशी 04 मनीषा सूर्यवंशी आये और बार बार पानी निकासी को लेकर बोलते रहते हो कहकर सभी मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे मैं गाली देने से मना किया तो वे लोग आवेश आज तुझे जान से मार देंगें की धमकी देते हाथ मुक्का तथा लाठी से मारपीट कर दिये घटना को देखकर मेरे पिता जी रूपचंद धनकर एवं मां गंगोत्री धनकर बीच बचाव करने आये तो वे लोग उन लोगो को भी मारपीट कर दिये मारपीट से मेरे सिर में पीठ में तथा पिता जी के दांहिने हाथ के कोहनी एवं मां के पीठ में चोट लगा है घटना को आसपास के लोग देखे है कि रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हु प्रार्थी की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने अपराध धारा-296,115(2),351(3),3(5) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.