logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवानिवृत्ति से पूर्व ही होगा दस्तावेजों का निपटारा — कोटा मंडल में "प्री–रिटायरमेंट प्रोग्राम" पांचवा सत्र संपन्न *अक्टूबर 2026 एवं अक्टूबर 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 14 कर्मचारी हुए लाभान्वित* कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल द्वारा रेलकर्मियों की सेवानिवृत्ति को सहज, सम्मानजनक और परेशानीमुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए "प्री–रिटायरमेंट प्रोग्राम" का पांचवा सत्र का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कोटा में किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि इस सत्र में दो पालियों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम पाली में अक्टूबर 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 5 रेलकर्मी उपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली में अक्टूबर 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले 9 रेलकर्मी सम्मिलित हुए। इस प्रकार कुल 14 कर्मचारियों के दस्तावेजों की जाँच एवं निपटारा एक ही दिन में सुनिश्चित किया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अविरल शर्मा के नेतृत्व में संचालित इस कार्यक्रम में प्रत्येक कर्मचारी के साथ वेतन लिपिक, एचआरएमएस डीलर, सर्विस शीट डीलर, निपटारा डीलर एवं कल्याण निरीक्षक एक साथ उपस्थित रहे। कर्मचारी के आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, वेतन निर्धारण, छुट्टी खाता एवं पति/पत्नी के दस्तावेजों की जाँच उसी दिन की गई तथा कोई त्रुटि पाए जाने पर तत्काल सुधार किया गया। इस अवसर पर लेखा विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त सहायक कार्मिक अधिकारी श्री विद्या भूषण भारती, मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री रामकेश मीणा सहित अन्य पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी कर्मचारियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

3 hrs ago
user_Bsmeena
Bsmeena
Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
3 hrs ago
f9d5595e-c7dd-4e58-b9d2-963a45af455b

सेवानिवृत्ति से पूर्व ही होगा दस्तावेजों का निपटारा — कोटा मंडल में "प्री–रिटायरमेंट प्रोग्राम" पांचवा सत्र संपन्न *अक्टूबर 2026 एवं अक्टूबर 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 14 कर्मचारी हुए लाभान्वित* कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल द्वारा रेलकर्मियों की सेवानिवृत्ति को सहज, सम्मानजनक और परेशानीमुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए "प्री–रिटायरमेंट प्रोग्राम" का पांचवा सत्र का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कोटा में किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि इस सत्र में दो पालियों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम पाली में अक्टूबर 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 5 रेलकर्मी उपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली में अक्टूबर 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले 9 रेलकर्मी सम्मिलित हुए। इस प्रकार कुल 14 कर्मचारियों

e578e8f6-e310-49b8-8486-d5e211086824

के दस्तावेजों की जाँच एवं निपटारा एक ही दिन में सुनिश्चित किया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अविरल शर्मा के नेतृत्व में संचालित इस कार्यक्रम में प्रत्येक कर्मचारी के साथ वेतन लिपिक, एचआरएमएस डीलर, सर्विस शीट डीलर, निपटारा डीलर एवं कल्याण निरीक्षक एक साथ उपस्थित रहे। कर्मचारी के आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, वेतन निर्धारण, छुट्टी खाता एवं पति/पत्नी के दस्तावेजों की जाँच उसी दिन की गई तथा कोई त्रुटि पाए जाने पर तत्काल सुधार किया गया। इस अवसर पर लेखा विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त सहायक कार्मिक अधिकारी श्री विद्या भूषण भारती, मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री रामकेश मीणा सहित अन्य पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी कर्मचारियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • गंगापुर सिटी में उदेई मोड अग्रवाल समाज महिला समिति ने अध्यक्ष रेखा गुप्ता महस्वा के सानिध्य में धूमधाम से मनाया लहरिया महोत्सव
    1
    गंगापुर सिटी में उदेई मोड अग्रवाल समाज महिला समिति ने अध्यक्ष रेखा गुप्ता महस्वा के सानिध्य में धूमधाम से मनाया लहरिया महोत्सव
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    4 hrs ago
  • मीना बड़ौदा महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का मामला:शिक्षकों की कमी से नाराज़ छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर जड़ा ताला वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के मीना बड़ौदा गांव स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर मंगलवार को छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध जताया। छात्राओं ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षक लगाने की मांग की। *शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित* छात्राओं के अनुसार विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण अंग्रेजी, गणित जैसे कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि पढ़ाई को लेकर बार-बार समस्या सामने आने के बावजूद शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है। *प्रधानाचार्य भी चुनाव ड्यूटी पर* विद्यालय में शिक्षकों की कमी के बीच प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। इससे विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्राओं और ग्रामीणों का कहना है कि जब स्कूल में पहले ही शिक्षक कम हैं, ऐसे में प्रधानाचार्य के चुनाव ड्यूटी पर रहने से विद्यालय की व्यवस्था पर अतिरिक्त असर पड़ रहा है। *परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंता* छात्राओं ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आगामी परीक्षाओं को देखते हुए छात्राओं में चिंता है। उनका कहना है कि सभी विषयों की नियमित पढ़ाई के लिए पर्याप्त शिक्षक होना जरूरी है। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग को तत्काल ध्यान देना चाहिए। *मुख्य द्वार पर ताला लगाकर जताया विरोध* शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया। छात्राओं ने कहा कि उनका उद्देश्य विद्यालय की व्यवस्था बाधित करना नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई की समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना है। ग्रामीणों ने भी विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग का समर्थन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। *छात्राओं ने स्कूल के बाहर लगाए नारे,* शिक्षकों की कमी को लेकर विरोध कर रही छात्राओं ने स्कूल परिसर के बाहर नारे लगाकर अपनी नाराजगी जताई। छात्राओं ने “हमें शिक्षक चाहिए”, “शिक्षकों की कमी दूर करो”, “हमारी पढ़ाई सुचारु करो” और “शिक्षा व्यवस्था सुधारो” जैसे नारे लगाए। छात्राओं का कहना था कि उनका विरोध पढ़ाई की व्यवस्था सुधारने और पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए है। छात्रा ने कहा: “हमारे स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऊपर से प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। हमारी मांग है कि स्कूल में जल्द पर्याप्त शिक्षक लगाए जाएं, ताकि हमारी पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।” एक अन्य छात्रा ने कहा: “हम पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण हमें परेशानी हो रही है। हमारी मांग किसी के खिलाफ नहीं है, हम सिर्फ चाहते हैं कि स्कूल में सभी विषयों के शिक्षक लगाए जाएं और हमारी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।” छात्राओं ने कहा कि परीक्षा नजदीक होने के कारण शिक्षकों की कमी को लेकर उनकी चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की। *शिक्षा विभाग से तत्काल समाधान की मांग* छात्राओं और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय की स्थिति का जायजा लेकर विषयवार पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की। साथ ही प्रधानाचार्य की चुनाव ड्यूटी के दौरान विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई। अब छात्राओं के विरोध के बाद शिक्षा विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर ग्रामीणों और विद्यार्थियों की नजरें टिकी हैं।
    2
    मीना बड़ौदा महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का मामला:शिक्षकों की कमी से नाराज़ छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर जड़ा ताला
वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के मीना बड़ौदा गांव स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर मंगलवार को छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध जताया। छात्राओं ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षक लगाने की मांग की।
*शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित* 
छात्राओं के अनुसार विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण अंग्रेजी, गणित जैसे कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि पढ़ाई को लेकर बार-बार समस्या सामने आने के बावजूद शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है।
*प्रधानाचार्य भी चुनाव ड्यूटी पर* 
विद्यालय में शिक्षकों की कमी के बीच प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। इससे विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्राओं और ग्रामीणों का कहना है कि जब स्कूल में पहले ही शिक्षक कम हैं, ऐसे में प्रधानाचार्य के चुनाव ड्यूटी पर रहने से विद्यालय की व्यवस्था पर अतिरिक्त असर पड़ रहा है।
*परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंता* 
छात्राओं ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आगामी परीक्षाओं को देखते हुए छात्राओं में चिंता है। उनका कहना है कि सभी विषयों की नियमित पढ़ाई के लिए पर्याप्त शिक्षक होना जरूरी है। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग को तत्काल ध्यान देना चाहिए।
*मुख्य द्वार पर ताला लगाकर जताया विरोध* 
शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया। छात्राओं ने कहा कि उनका उद्देश्य विद्यालय की व्यवस्था बाधित करना नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई की समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना है।
ग्रामीणों ने भी विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग का समर्थन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
*छात्राओं ने स्कूल के बाहर लगाए नारे,* 
शिक्षकों की कमी को लेकर विरोध कर रही छात्राओं ने स्कूल परिसर के बाहर नारे लगाकर अपनी नाराजगी जताई। छात्राओं ने “हमें शिक्षक चाहिए”, “शिक्षकों की कमी दूर करो”, “हमारी पढ़ाई सुचारु करो” और “शिक्षा व्यवस्था सुधारो” जैसे नारे लगाए। छात्राओं का कहना था कि उनका विरोध पढ़ाई की व्यवस्था सुधारने और पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए है।
छात्रा ने कहा: “हमारे स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऊपर से प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। हमारी मांग है कि स्कूल में जल्द पर्याप्त शिक्षक लगाए जाएं, ताकि हमारी पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।”
एक अन्य छात्रा ने कहा: “हम पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण हमें परेशानी हो रही है। हमारी मांग किसी के खिलाफ नहीं है, हम सिर्फ चाहते हैं कि स्कूल में सभी विषयों के शिक्षक लगाए जाएं और हमारी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।”
छात्राओं ने कहा कि परीक्षा नजदीक होने के कारण शिक्षकों की कमी को लेकर उनकी चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की।
*शिक्षा विभाग से तत्काल समाधान की मांग* 
छात्राओं और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय की स्थिति का जायजा लेकर विषयवार पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की। साथ ही प्रधानाचार्य की चुनाव ड्यूटी के दौरान विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई।
अब छात्राओं के विरोध के बाद शिक्षा विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर ग्रामीणों और विद्यार्थियों की नजरें टिकी हैं।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • मतदान जागरूकता अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र पर दिलाई शपथ बामनवास: नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-5 पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजल जैन ने सभी लाभार्थियों को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। सीडीपीओ राजेश कुमार मीणा एवं एलएस रेनू मैडम के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में घर-घर जाकर पीले चावल देकर मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील भी की गई।
    4
    मतदान जागरूकता अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र पर दिलाई शपथ
बामनवास: नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-5 पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजल जैन ने सभी लाभार्थियों को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। सीडीपीओ राजेश कुमार मीणा एवं एलएस रेनू मैडम के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में घर-घर जाकर पीले चावल देकर मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील भी की गई।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सपोटरा शहर में गंदगी के जगह-जगह लग रहे ढेर, मौसमी बीमारियों को दे रहे दावत उपखंड मुख्यालय सपोटरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से मौसमी बीमारियां फैलने लगी है नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारी विगत 20 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं ऐसे में सपोटरा शहर के बाजार की सड़कों पर खुलेआम जगह जगह गंदगी के ढेर लगे होने से फैल रही मौसमी बीमारियों से लोग बड़े परेशान हो रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन का इस कोई ध्यान नहीं है ऐसा लगता है मानो जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंख बंद कर सो रहे हो शहर के लोगों ने गंदगी से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
    2
    सपोटरा शहर में गंदगी के जगह-जगह लग रहे ढेर, मौसमी बीमारियों को दे रहे दावत
उपखंड मुख्यालय सपोटरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से मौसमी बीमारियां फैलने लगी है 
नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारी विगत 20 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं ऐसे में सपोटरा शहर के बाजार की सड़कों पर खुलेआम जगह जगह गंदगी के ढेर लगे होने से फैल रही मौसमी बीमारियों से लोग बड़े परेशान हो रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन का इस कोई ध्यान नहीं है ऐसा लगता है मानो जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंख बंद कर सो रहे हो 
शहर के लोगों ने गंदगी से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • गांव भैंसा में राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से की शिकायत ​टोडाभीम क्षेत्र के गांव भैंसा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत दिए जाने वाले राशन में कथित घटतौली और अनियमितता का मामला सामने आया है।ग्रामीणों ने राशन डीलर पर निर्धारित मात्रा से कम सामग्री वितरण करने का गंभीर आरोप लगाया है।ग्रामीणों ने मंगलवार पत्थर 3:00 बजे बताया कि 40 किलोग्राम की पात्रता होने के बावजूद उन्हें तौल में केवल 38 किलो 500 ग्राम गेहूं ही दिया गया।बार-बार टोकने के बाद भी राशन डीलर द्वारा नियमों की अनदेखी करने का आरोप है। ​मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने टोडाभीम उप जिला कलेक्टर (SDM) को लिखित ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी डीलर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    गांव भैंसा में राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से की शिकायत

​टोडाभीम क्षेत्र के गांव भैंसा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत दिए जाने वाले राशन में कथित घटतौली और अनियमितता का मामला सामने आया है।ग्रामीणों ने राशन डीलर पर निर्धारित मात्रा से कम सामग्री वितरण करने का गंभीर आरोप लगाया है।ग्रामीणों ने मंगलवार पत्थर 3:00 बजे बताया  कि 40 किलोग्राम की पात्रता होने के बावजूद उन्हें तौल में केवल 38 किलो 500 ग्राम गेहूं ही दिया गया।बार-बार टोकने के बाद भी राशन डीलर द्वारा नियमों की अनदेखी करने का आरोप है।
​मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने टोडाभीम उप जिला कलेक्टर (SDM) को लिखित ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी डीलर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • करौली में पतंगबाजी पर बड़ा एक्शन! 4 घंटे आसमान में नहीं उड़ेगी पतंग, चाइनीज मांझे पर पूरी तरह बैन करौली में पतंगबाजी पर बड़ा एक्शन! 4 घंटे आसमान में नहीं उड़ेगी पतंग, चाइनीज मांझे पर पूरी तरह बैन करौली में रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले जिला प्रशासन ने पतंग उड़ाने वालों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। अब सुबह 6 से 8 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक पतंग उड़ाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। वहीं चाइनीज, नायलॉन, प्लास्टिक और धातु से बने मांझे की बिक्री, भंडारण, परिवहन और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पक्षियों और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
    1
    करौली में पतंगबाजी पर बड़ा एक्शन! 4 घंटे आसमान में नहीं उड़ेगी पतंग, चाइनीज मांझे पर पूरी तरह बैन

करौली में पतंगबाजी पर बड़ा एक्शन! 4 घंटे आसमान में नहीं उड़ेगी पतंग, चाइनीज मांझे पर पूरी तरह बैन
करौली में रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले जिला प्रशासन ने पतंग उड़ाने वालों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है।
अब सुबह 6 से 8 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक पतंग उड़ाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
वहीं चाइनीज, नायलॉन, प्लास्टिक और धातु से बने मांझे की बिक्री, भंडारण, परिवहन और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पक्षियों और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    33 min ago
  • लालसोट: झूला महोत्सव की शारदा पूजन से हुई शुरुआत, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे हजारों दर्शक डीडवाना में सीताराम जी महाराज झूला महोत्सव का भव्य आगाज लालसोट के डीडवाना में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय श्रावण झूला महोत्सव का मंगलवार देर रात भव्य शुभारंभ हुआ। सीताराम जी महाराज के शारदा पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नेहरू शाला खेल मैदान में बाहर से आए कलाकारों ने फिल्मी, राजस्थानी और धार्मिक गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। हास्य कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में डीडवाना सहित दौसा, गंगापुर, सवाई माधोपुर और जयपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। झूला कमेटी के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    लालसोट: झूला महोत्सव की शारदा पूजन से हुई शुरुआत, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे हजारों दर्शक
डीडवाना में सीताराम जी महाराज झूला महोत्सव का भव्य आगाज
लालसोट के डीडवाना में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय श्रावण झूला महोत्सव का मंगलवार देर रात भव्य शुभारंभ हुआ। सीताराम जी महाराज के शारदा पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
नेहरू शाला खेल मैदान में बाहर से आए कलाकारों ने फिल्मी, राजस्थानी और धार्मिक गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। हास्य कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में डीडवाना सहित दौसा, गंगापुर, सवाई माधोपुर और जयपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। झूला कमेटी के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सवाई माधोपुर बौली भैडोली में अनुसूचित जाति समाज को सरकारी योजना की जानकारी शिक्षा संगठन पर दिया जोर!सुरज्ञान बैरवा
    1
    सवाई माधोपुर बौली भैडोली में अनुसूचित जाति समाज को सरकारी योजना की जानकारी शिक्षा संगठन पर दिया जोर!सुरज्ञान बैरवा
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.