Shuru
Apke Nagar Ki App…
सभी बहने सुनो उ प्र में सरकारी परिवहन बस🚍 राखी के दिन बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती उ प्र में रोडवेज बस रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर बहनो के लिए बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती है यह समय, 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 26 रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनो के लिए और साथ मे एक सहयोगी भी मुफ्त सफर कर सकते है।।। Reporting Lal chand SONI. । Aaj subah times।।
Aaj Subah Times
सभी बहने सुनो उ प्र में सरकारी परिवहन बस🚍 राखी के दिन बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती उ प्र में रोडवेज बस रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर बहनो के लिए बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती है यह समय, 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 26 रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनो के लिए और साथ मे एक सहयोगी भी मुफ्त सफर कर सकते है।।। Reporting Lal chand SONI. । Aaj subah times।।
More news from Ayodhya and nearby areas
- गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब। गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब। अयोध्या। उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब उपलब्ध कराई गई है। इस लैब के माध्यम से गुरुकुल में पढ़ रहे छात्र आज की आधुनिक तकनीक से सीधे जुड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह छात्रों की एक छोटी सी इच्छा थी, जिसे गौतम अडानी ने पूरा किया है। *अडानी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी -* गौतम अडानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और लिखा - "अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद है। उनकी एक छोटी-सी इच्छा पूरी करने में हम सहभागी बन सके, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को डिजिटल युग से जोड़ने का यह विनम्र प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों के और करीब लाए और उनके लिए सीखने के नए अवसर खोले, यही कामना है।" गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।1
- दिव्यांगों को सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी सरकार में मिला बीजेपी नेता संतोष यादव का बड़ा दावा1
- कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर निषाद को कथित रूप से गाली देने का मामला गरमाया, ओबीसी महासभा ने की कार्रवाई की मांग अयोध्या, नेशनल न्यूज चैनल पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र के निवासी कुंवर निषाद को कथित रूप से गाली दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में ओबीसी महासभा ने थाना-कैंट, जनपद अयोध्या को पत्र देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील निषाद की ओर से दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि डीडी न्यूज पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुंवर निषाद को एक व्यक्ति द्वारा मां-बहन की गालियां दी गईं। पत्र में कहा गया है कि इस घटना से निषाद समाज समेत ओबीसी समाज में आक्रोश है। महासभा ने अपने पत्र में कहा है कि किसी भी व्यक्ति को राष्ट्रीय चैनल के मंच पर इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग कर किसी व्यक्ति का अपमान करने का अधिकार नहीं है। संगठन ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ओबीसी महासभा का कहना है कि इससे पहले भी संबंधित व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय चैनल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के आरोप सामने आ चुके हैं। संगठन ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।1
- गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब अयोध्या। उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब उपलब्ध कराई गई है। इस लैब के माध्यम से गुरुकुल में पढ़ रहे छात्र आज की आधुनिक तकनीक से सीधे जुड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह छात्रों की एक छोटी सी इच्छा थी, जिसे गौतम अडानी ने पूरा किया है, वहीं अडानी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी में कहा कि अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद है। उनकी एक छोटी-सी इच्छा पूरी करने में हम सहभागी बन सके, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को डिजिटल युग से जोड़ने का यह विनम्र प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों के और करीब लाए और उनके लिए सीखने के नए अवसर खोले, यही कामना है।" गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।1
- विधायक के सौजन्य से बनी इंटरलॉकिंग एक माह में दरकी, निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल (हैरिंग्टनगंज/मिल्कीपुर) विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घूरेहटा मजरे पूरेपलिया धर्मपुर में करीब एक माह पहले बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क की हालत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी के चलते इंटरलॉकिंग जगह-जगह दरकने लगी है। इतनी कम अवधि में सड़क पर आई दरारें जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 200 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क स्वर्गीय रामबचन के घर से सियाराम मौर्या के घर तक स्वीकृत हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार यह कार्य विधायक चंद्रभान पासवान के सौजन्य से पास हुआ था, लोगों को उम्मीद थी कि क्षेत्र में बेहतर और टिकाऊ सड़क का निर्माण होगा, लेकिन निर्माण पूरा होने के महज एक महीने के भीतर ही सड़क की इंटरलॉकिंग में दरारें नजर आने लगीं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में यदि गुणवत्ता का सही तरीके से पालन किया गया होता और निर्धारित मानकों के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल हुआ होता तो इतनी जल्दी सड़क की हालत खराब नहीं होती। साथ ही साथ उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में कथित तौर पर गुणवत्ता से समझौता किया गया, जिसका खामियाजा अब सड़क के रूप में सामने दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक महीने में ही इंटरलॉकिंग सड़क जवाब देने लगी तो आने वाले वर्षों में इसकी स्थिति क्या होगी? क्या संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क की तकनीकी जांच कराएंगे? क्या निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच होगी? और यदि जांच में खामियां सामने आती हैं तो जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी या सरकारी धन से हुए इस कार्य पर लीपापोती कर दी जाएगी? ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जांच टीम भेजी जाए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। साथ ही दोष मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क को मानक के अनुरूप दोबारा दुरुस्त कराया जाए। फिलहाल एक माह में इंटरलॉकिंग में आई दरारें विकास कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल बन गई हैं। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी सरकारी फाइलों में दबकर रह जाता है। ब्यूरो रिपोर्ट1
- घायल महिला पार्वती देवी को मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया बिपिन पांडेय संवाददाता अजेय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या थानापुरा कलंदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंदेला मैं चली गोली में घायल महिला पार्वती देवी को उपचार के गंभीर चोट लगने के कारण उनको जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर उचित इलाज होगा प्रशासन पूरी तरह मुस्तैयत1
- अयोध्या,व्यापार अधिकार मंच के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील जायसवाल का जन्मदिन पार्टी ने बड़ी धूमधाम से मनाया अयोध्या,व्यापार अधिकार मंच के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील जायसवाल का जन्मदिन पार्टी के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर और केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी।जन्मदिन समारोह का आयोजन पार्टी कार्यालय पर किया गया जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी नेता और शुभचिंतक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सुशील जायसवाल के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।इस अवसर पर सुशील जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज और पार्टी के कार्यकर्ताओं का जो प्रेम और स्नेह मिल रहा है, वह उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। वह सदैव व्यापारी जनहितों और संगठन के लिए कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप सेकार्यक्रम संयोजक आकाश जायसवाल, विश्व प्रकाश रूपन, कमल कौशल, शैलेंद्र सोनी रामू, रत्नाकर मिश्रा, दयाल यादव, राजीव मदान, प्रवीण रस्तोगी, मोहम्मद सिराज, प्रशांत जायसवाल, मोहित सिंह बॉबी, अजीत उपाध्याय, राजेश सोनी, दयाल यादव, ज़िलाध्यक्ष अरूण गुप्ता, इन्दर मोटवानी, नीरज जायसवाल, प्रभाकर मिश्रा, नितिन गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, मौजूद रहे3
- एक चैनल के माध्यम से राजू दास ने निषाद समाज के कांग्रेस प्रवक्ता को गलियों से नवाजा। एक चैनल के माध्यम से राजू दास ने निषाद समाज के कांग्रेस प्रवक्ता को गलियों से नवाजा। अयोध्या कांग्रेस की प्रवक्ता कुंवर निषाद को एक न्यूज़ चैनल के एक इंटरव्यू के माध्यम से राजू दास जो हनुमानगढ़ी के सेवादार हैं उन्होंने प्रवक्ता को गालियां दी जबकि एंकर बार-बार उनको भाषा शैली सुधारने की विदाई दे रही थी लेकिन इसके बावजूद भी राजू दास नहीं माने और गलियों पर गाली देते चले गए जिनकी तहरीर जनपद अयोध्या के थाना कैंट में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है जिसमें समस्त निषाद समाज में दर्ज कराई है।4