Shuru
Apke Nagar Ki App…
भक्ति में डूबा खैरा डोरॉय, 108 अखंड रामधुन शुरू भव्य कलश यात्रा के साथ रामधुन कार्यक्रम का आगाज तारापुर प्रखंड के खैरा डोरॉय स्थित कौची नाथ महादेव मंदिर में शुक्रवार को श्री श्री 108 अखंड रामधुन एवं यज्ञशाला निर्माण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर निकली कलश शोभायात्रा में 351 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा विषय स्कूल परिसर से शुरू होकर गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंची, जहां जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। रास्ते में श्रद्धालुओं का शरबत से स्वागत किया गया। अखंड रामधुन का उद्घाटन रोहित चौधरी ने किया। आयोजन समिति के अनुसार 48 घंटे का रामधुन 12 अप्रैल तक चलेगा तथा भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे रहे।
SUMIT KUMAR

More news from बिहार and nearby areas
- Post by THE LIVE Munger1
- भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कथित फेक एनकाउंटर मामले में रामधनी यादव के छोटे बेटे अंकित यादव ने बड़ा बयान दिया है। अंकित यादव का कहना है कि, “मेरे पिता का एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी है। उन्हें पहले से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था और बाद में कहानी बनाकर एनकाउंटर दिखाया गया। हमें न्याय चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है और मीडिया में सच्चाई सामने नहीं आने दी जा रही है। परिवार ने राज्य सरकार और उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की CBI या न्यायिक जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो।1
- Post by Nishant kumar1
- यहां पर बराबर दुर्घटना होता रहता है इस संसार पर ध्यान दिया जाए हमेशा दुख होता रहता है इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है इस गड्ढे को जल्दी से जल्दी भरा जाए हम लोग बराबर खतरे में रहते हैं यहां पर कभी गा1
- Post by Mukesh Kumar1
- नाला निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम, ठेकेदार के आश्वासन पर खुला रास्ता गोगरी। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित मध्य मकतब के समीप शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान महिला और पुरुष बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए, जिससे लगभग आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। स्थानीय निवासी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि वर्षों से नाला निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई। आक्रोशित लोगों ने अंततः सड़क जाम कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। जाम की सूचना मिलने के बाद ठेकेदार से संपर्क किया गया। ठेकेदार ने फोन पर आश्वासन दिया कि नाला निर्माण कार्य अगले दिन से शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। बताया जाता है कि लंबे समय से नाला नहीं बनने के कारण जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।1
- बिहार में दादा लगातार बदमाशों का एनकाउंटर हो रहा है क्या कहेंगे, तब अनंत सिंह ने बयान दिया कि आम आदमी को कुल चोर छिन रहा परेशान कर रहा है, जो भी हो रहा है एकदम सही हो रहा है।1
- Post by THE LIVE Munger1