Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीना विधायक निर्मला सप्रे तिरंगा फहराया दिगंबर जैन स्कूल इंग्लिश मीडियम
बिजय चोहन
बीना विधायक निर्मला सप्रे तिरंगा फहराया दिगंबर जैन स्कूल इंग्लिश मीडियम
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बीना में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर के निवास पर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण, किया गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि लोकेशन -बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-शनिवार को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बीना में देशभक्ति और उल्लास का माहौल रहा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर के निवास और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण एवं ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्व मंत्री के निवास पर हुआ ध्वजारोहण पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर के निवास पर सुबह 8 बजे किया गया।अध्यक्ष इंदर सिंह यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि मोहन तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण सुबह 9 बजे कार्यक्रम हुआ। सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा कि `आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों कोटि-कोटि नमन। उनकी कुर्बानी के कारण ही आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना है ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ध्वज वंदन इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भी ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली। कार्यालय को तिरंगे की पताकाओं और फूलों से सजाया गया था। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर सिंह यादवइस मौके पर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश का वाचन किया और कहा कि "स्वतंत्रता दिवस हमें देश सेवा और संविधान की रक्षा का संकल्प लेने का दिन है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से देश की एकता, भाईचारे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए काम करती आई है। आज हमें गरीब, किसान और आमजन के हितों के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।" कार्यक्रम के दौरान अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रमुख वक्ताओं में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, श्रीराम पाराशर, महेंद्र सिंह ठाकुर, राजेंद्र सेन शशि मोहन तिवारी,पी पी नायक, उमा नवैया, आदि ने विचार व्यक्त किए।सभी नेताओं ने देश की आजादी के इतिहास को याद किया और युवाओं से देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश पासु ने किया आभार शहर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष प्रमोद राय ने किया। कार्यक्रम के अंत में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर राकेश सिघंई, अशोक परिहार जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, जगदीश पाराशर, उमा नवैय, एंड कृष्णा कैथोरिया, मोतीलाल अहिरवार।विक्रांत गोलनदाज, बलराम अहिरवार, जन्नू लाल राय, शशि राय, ममता अहिरवार, शिवानी बौद्ध, अशोक अहिरवार, दिनेश तिवारी, बबलू अहिरवार, बलवीर सिंह ठाकुर, अतिक खान पार्षद, खुशीलाल अहिरवार जिला पंचायत सदस्य सुखलाल अहिरवार, मोहनी कश्यप, हरिशंकर दीक्षित, हरि नारायण कुशवाहा, राजाराम अहिरवार, राहुल यादव, महेंद्र नवैया, देवेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे।4
- बीना विधायक निर्मला सप्रे तिरंगा फहराया दिगंबर जैन स्कूल इंग्लिश मीडियम1
- ग्वालियर से विदिशा जा रही थी यह बस ये रास्ते में पलट गई है अम्मा नगर चौराहे से पहले तो मेरा सभी ड्राइवर भाइयों से कहना है कि आराम से चले बारिश का टाइम है धीरे बस चलाएं देखकर बस चलाएं भाई ऐसी होनी अनहोनी हो जाती है तो इसमें सभी लोग परेशान हो जाते हैं इसमें सवारियां भी थी ना जाने किसको चोट कितनी लगी तो मेरे भाई आराम से चलाओ बिल्कुल धीरे चलाओ मेरा सभी ड्राइवर भाइयों से कहना है वाहन को धीरे चलाएं ये ड्राइवर भाई बैठे हुए हैं ग्वालियर से विदिशा जा रही थी यह बस ये रास्ते में पलट गई है अम्मा नगर चौराहे से पहले तो मेरा सभी ड्राइवर भाइयों से कहना है कि आराम से चले बारिश का टाइम है धीरे बस चलाएं देखकर बस चलाएं भाई ऐसी होनी अनहोनी हो जाती है तो इसमें सभी लोग परेशान हो जाते हैं इसमें सवारियां भी थी ना जाने किसको चोट कितनी लगी तो मेरे भाई आराम से चलाओ बिल्कुल धीरे चलाओ मेरा सभी ड्राइवर भाइयों से कहना है वाहन को धीरे चलाएं ये ड्राइवर भाई बैठे हुए हैं1
- दीपा लोधी पत्रकार गंजबासौदा वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन!1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 15 अगस्त 2026* *जिला विदिशा* *विदिशा में गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह* *प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर किया स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व* *राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा पुलिस परेड ग्राउंड, आकर्षक मार्चपास्ट, बैंड की प्रस्तुतियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों समेत पुरस्कार वितरण ने बढ़ाई समारोह की गरिमा* विदिशा, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदिशा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय एवं भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मंडलाधिकारी श्री हेमंत यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण तथा मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। *राष्ट्रध्वज फहराकर लिया परेड की सलामी:* समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन के पश्चात राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर प्रगति, आशा और नए संकल्प के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को मुक्त आकाश में छोड़ा गया। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री लखन पटेल ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड दलों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। समारोह में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया तथा मुख्य अतिथि द्वारा जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया गया। *आकर्षक मार्चपास्ट और देशभक्ति की धुनों ने बढ़ाया समारोह का गौरव:* स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल एवं शौर्यादल के जवानों ने शानदार एवं अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। परेड के दौरान देशभक्ति के नारों के बीच हर्ष फायर किया गया। प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने विभिन्न परेड दलों के कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। शौर्यादल ने भी मार्चपास्ट में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई। वहीं पुलिस बैंड दल एवं वात्सल्य स्कूल बैंड दल ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक धुनों का वादन करते हुए समारोह में उपस्थित लोगों में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का संचार किया तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी। *छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां:* समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। *उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड से किया सम्मानित:* स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का उत्साहवर्धन किया गया। *राष्ट्रगान के साथ हुआ समारोह का समापन:* स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरे पुलिस परेड ग्राउंड में देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा। ध्वजारोहण, शानदार मार्चपास्ट, बैंड की प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह ने आयोजन को भव्य और गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता एवं अखंडता की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की।1
- सिरोंज: बेटी जैसी पाली थी "कटोरी" - किसान ने बकरी की मौत पर कराई तेहरवीं, 500 लोगों को कराया भोज* *रिपोर्टर: रूपेश यादव, सिरोंज* *सिरोंज: बेटी जैसी पाली थी "कटोरी" - किसान ने बकरी की मौत पर कराई तेहरवीं, 500 लोगों को कराया भोज* *रिपोर्टर: रूपेश यादव, सिरोंज* *सिरोंज, विदिशा* । इंसान और जानवर के रिश्ते की अनोखी मिसाल सिरोंज में देखने को मिली। भवानी नगर मोहल्ले के किसान नवल सिंह मालवीय ने अपनी पालतू बकरी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार से लेकर तेहरवीं तक सब कुछ इंसानों की तरह किया। नवल सिंह की बकरी "कटोरी उर्फ चमेली" 3 अगस्त को चल बसी। नवल का कहना है कि उन्होंने उसे 20 साल तक पाला। वो बकरी उनके लिए बेटी जैसी थी। घर में पलंग पर सोती थी और हमेशा परिवार के साथ रहती थी। "जब कटोरी मरी तो लगा घर का ही कोई सदस्य चला गया" - नवल सिंह ने बताया। *पूरे विधि-विधान से हुआ संस्कार* बकरी की मौत के बाद नवल सिंह ने प्रशासन से अनुमति लेकर उसका दाह संस्कार किया। इसके बाद अस्थियां लेकर गंगा में विसर्जित करने गए। 15 अगस्त को गंगाजली खोलकर तेहरवीं का आयोजन किया गया। इतना ही नहीं, बाकायदा शोक पत्रिका छपवाकर रिश्तेदारों और पड़ोसियों को न्योता भेजा गया। तेहरवीं में करीब 500 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। *लोगों ने की सराहना* आज के समय में जब कई बार बुजुर्गों तक को अंतिम समय में परिवार का साथ नहीं मिलता, ऐसे में एक पालतू पशु का इतने सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करना लोगों को छू गया। नवल सिंह के इस कदम की आसपास के लोगों और रिश्तेदारों ने खूब प्रशंसा की और तेहरवीं में शामिल होकर उन्हें हौसला दिया।4
- इस वीडियोज मे भी आप देख सकते है इसमे भी बाबा साहब डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जी की तस्वीर नही रखी गई है ऐसा क्यो भेद भाव होता है अध्यापको द्वारा जबकी देश को आजाद हुए 80 वर्ष हो गए है ऐसे अध्यापको को सबक सिखाने चाहिए प्रशासन इस पर ध्यान दे जय संविधान जय भारत भारत की जय1
- दीपा लोधी पत्रकार गंजबासौदा। वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन! वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन!1