मैथन मोड़ के संजय चौक पर लगा रोड सेफ्टी मिरर, दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश। निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र के मैथन स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग–19 पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मैथन मोड़ के संजय चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से रोड सेफ्टी मिरर लगाया गया है। इस मिरर के लगने से अब वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जाता है कि यह विशेष प्रकार का सेफ्टी मिरर उन स्थानों पर लगाया जाता है जहां मोड़ होने या दृश्यता कम होने के कारण सामने से आने वाले वाहनों को देख पाना मुश्किल होता है। ऐसे स्थानों पर अक्सर दुर्घटनाएं होने की संभावना अधिक रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, संजय चौक के इस मोड़ पर पहले कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी थीं, क्योंकि मोड़ के कारण सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा लगाना कठिन हो जाता था। अब सेफ्टी मिरर लगने के बाद वाहन चालकों को पहले से ही सामने की स्थिति का स्पष्ट दृश्य मिल सकेगा, जिससे हादसों में कमी आने की उम्मीद है। इस पहल के पीछे स्थानीय समाजसेवी रंजीत महतो का महत्वपूर्ण योगदान बताया जा रहा है। उन्होंने लगातार इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया था। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी, एनएचएआई के अधिकारियों, अंचल अधिकारी से लेकर धनबाद उपायुक्त तक को आवेदन देकर सड़क सुरक्षा की मांग उठाई गई थी। अंततः विभाग ने मामले की गंभीरता को समझते हुए यहां रोड सेफ्टी मिरर लगाने का कार्य पूरा कराया। मिरर लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने समाजसेवी रंजीत महतो के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। वहीं लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी।
मैथन मोड़ के संजय चौक पर लगा रोड सेफ्टी मिरर, दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश। निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र के मैथन स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग–19 पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मैथन मोड़ के संजय चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से रोड सेफ्टी मिरर लगाया गया है। इस मिरर के लगने से अब वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका में कमी
आने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जाता है कि यह विशेष प्रकार का सेफ्टी मिरर उन स्थानों पर लगाया जाता है जहां मोड़ होने या दृश्यता कम होने के कारण सामने से आने वाले वाहनों को देख पाना मुश्किल होता है। ऐसे स्थानों पर अक्सर दुर्घटनाएं होने की संभावना अधिक रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, संजय चौक के इस मोड़ पर पहले कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी थीं, क्योंकि मोड़ के कारण सामने
से आने वाले वाहनों का अंदाजा लगाना कठिन हो जाता था। अब सेफ्टी मिरर लगने के बाद वाहन चालकों को पहले से ही सामने की स्थिति का स्पष्ट दृश्य मिल सकेगा, जिससे हादसों में कमी आने की उम्मीद है। इस पहल के पीछे स्थानीय समाजसेवी रंजीत महतो का महत्वपूर्ण योगदान बताया जा रहा है। उन्होंने लगातार इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया था। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी, एनएचएआई के
अधिकारियों, अंचल अधिकारी से लेकर धनबाद उपायुक्त तक को आवेदन देकर सड़क सुरक्षा की मांग उठाई गई थी। अंततः विभाग ने मामले की गंभीरता को समझते हुए यहां रोड सेफ्टी मिरर लगाने का कार्य पूरा कराया। मिरर लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने समाजसेवी रंजीत महतो के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। वहीं लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी।
- Post by Niraj Kumar1
- बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का संविधान आज सिर्फ ऐसा लगता है कि वह इतिहास के पन्नों में दबकर रह गया है 👉 आज पीड़ितों को न्याय मिलना दुभर हो गया है। साथ ही साथ बेरोजगारी महंगाई चरम पर है सत्ता के लिए लोगों को 5 किलो अनाज देकर चूहों जैसा जाल बिछाकर पिंजरे में बंद रखकर मारा जा रहा है 👉 संवैधानिक पद पर रहते हुए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पार्टी का चुनावी प्रचार में व्यस्त रहते हैं । जो इस देश के अस्तित्व के लिए खतरा है 👉 लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- धनबाद. कुख्यात भगोड़ा गेंगस्टर प्रिंस खान व अन्य के खिलाफ धनबाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस दौरान शनिवार को उसके वासेपुर स्थित कमर मखदुमी रोड आवास पर न्यायालय के द्वारा निर्गत इश्तहार चिपकाया गया है. मामले में पुलिस ने प्रिंस खान के भाई गोपी खान व अन्य के नाम का इश्तेहार चिपकाया है. बताते चले की बैंक मोड़ थाना के सब इंस्पेक्टर रवि कुमार शनिवार को पुलिस बल के साथ वासेपुर स्थित कमर मखदूमी रोड पहुंचे जहाँ उन्होंने प्रिंस खान के आवास पर इश्तेहार चिपकाया. मौके पर सब इंस्पेक्टर ने बताया कि यह इस्तेहार न्यायालय के आदेश पर चिपकाया गया है. उन्होंने कहा की इश्तहार के माध्यम से आरोपी को निर्धारित समय सीमा में न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है. अगर तय समय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं होता है तो आगे कानूनी कार्रवाई संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है.1
- पश्चिम बंगाल के गायब मतदाता: चुनाव से पहले बड़ी साजिश या तकनीकी गलती? ⚠️1
- धनबाद में पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा और धमकियों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा सांसद ढुल्लू महतो के समर्थकों पर गंभीर आरोप लगे हैं, वहीं अमित सिंह ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। क्या पत्रकारों की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है? #Dhanbad #JharkhandNews #PressFreedom #Journalism #BreakingNews #Media #FreePress #NewsUpdate #IndiaNews #VoiceOfJournalists #SocialMedia #TrendingNews #LatestNews #HindiNews Jeevan News 24 Jayram Bauri Journalist Amit Kumar Raghav Chadha B T Vlogs1
- Post by Niraj Kumar1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- कतरास न्यूज़:-बाघमारा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और हालिया हमले की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और असामाजिक तत्वों में भय पैदा करने के उद्देश्य से ब्लॉक-टू एरिया में एरिया कमांडर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया।सुरक्षा बलों की इस सक्रियता से साफ संकेत दिया गया है कि अवैध गतिविधियों को अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।दरअसल एक दिन पूर्व जमुनिया परियोजना के वी-पॉइंट पर बीसीसीएल के सुरक्षा महाप्रबंधक मोहम्मद हफिजुल कुरैशी पर हमला और चालक के साथ मारपीट की घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया। घटना के वक्त बीसीसीएल के अधिकारी, ब्लॉक-टू क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार और सीआईएसएफ की टीम परियोजना स्थल का निरीक्षण कर रही थी।बताया जाता है कि अवैध खनन में संलिप्त गिरोह लगातार सीसीटीवी कैमरों को निशाना बना रहा था। जिससे उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद न हो सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए टीम सुरक्षित स्थानों पर नए कैमरे लगाने की रणनीति बना रही थी। तभी अचानक कथित तौर पर गिरोह से जुड़े लोगों ने हमला बोल दिया। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।इस दुस्साहसिक घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में दबाव बढ़ा दिया है। फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों को भरोसा दिलाया गया है। वहीं अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को कड़ा संदेश दिया गया है कि अब उनकी खैर नहीं।प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध कोयला खनन और इससे जुड़े नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।3