लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार साधना न्यूज Slug:- प्रिंस खान पर शिकंजा तेज, वासेपुर में घर पर चस्पा हुआ इश्तेहार। Anchor:- कोयलांचल में सक्रिय कुख्यात भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को बैंक मोड़ थाना में दर्ज विभिन्न मामलों के सिलसिले में पुलिस ने वासेपुर स्थित कमरमखदूमी रोड पर प्रिंस खान और उसके सहयोगी गोपी खान के आवास पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार चस्पा किया। इस संबंध बैंक मोड़ थाना के एएसआई सुनील कुमार रवि ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे लंबे समय से फरार हैं। न्यायालय द्वारा कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया के तहत यह इश्तेहार जारी किया गया है ताकि आरोपियों पर दबाव बनाया जा सके और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि बैंक मोड़ थाना कांड संख्या 175/2023 और 277/2023 समेत कई मामलों में प्रिंस खान और गोपी खान रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इधर शुक्रवार को एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले की कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों के निष्पादन की समीक्षा की गई। बैठक के बाद एसएसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अपराधी द्वारा फोन या मैसेज के जरिए दी जाने वाली धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है। ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।एसएसपी ने यह भी कहा कि प्रिंस खान से जुड़े मामलों को लेकर उच्चस्तरीय बैठकों का दौर जारी है और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले में किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ पहले से अधिक सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। Byte:- सुनील कुमार रवि -- एएसआई, बैंक मोड़ थाना। नीरज कुमार साधना न्यूज

- बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का संविधान आज सिर्फ ऐसा लगता है कि वह इतिहास के पन्नों में दबकर रह गया है 👉 आज पीड़ितों को न्याय मिलना दुभर हो गया है। साथ ही साथ बेरोजगारी महंगाई चरम पर है सत्ता के लिए लोगों को 5 किलो अनाज देकर चूहों जैसा जाल बिछाकर पिंजरे में बंद रखकर मारा जा रहा है 👉 संवैधानिक पद पर रहते हुए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पार्टी का चुनावी प्रचार में व्यस्त रहते हैं । जो इस देश के अस्तित्व के लिए खतरा है 👉 लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- कतरास न्यूज़:-बाघमारा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और हालिया हमले की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और असामाजिक तत्वों में भय पैदा करने के उद्देश्य से ब्लॉक-टू एरिया में एरिया कमांडर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया।सुरक्षा बलों की इस सक्रियता से साफ संकेत दिया गया है कि अवैध गतिविधियों को अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।दरअसल एक दिन पूर्व जमुनिया परियोजना के वी-पॉइंट पर बीसीसीएल के सुरक्षा महाप्रबंधक मोहम्मद हफिजुल कुरैशी पर हमला और चालक के साथ मारपीट की घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया। घटना के वक्त बीसीसीएल के अधिकारी, ब्लॉक-टू क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार और सीआईएसएफ की टीम परियोजना स्थल का निरीक्षण कर रही थी।बताया जाता है कि अवैध खनन में संलिप्त गिरोह लगातार सीसीटीवी कैमरों को निशाना बना रहा था। जिससे उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद न हो सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए टीम सुरक्षित स्थानों पर नए कैमरे लगाने की रणनीति बना रही थी। तभी अचानक कथित तौर पर गिरोह से जुड़े लोगों ने हमला बोल दिया। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।इस दुस्साहसिक घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में दबाव बढ़ा दिया है। फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों को भरोसा दिलाया गया है। वहीं अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को कड़ा संदेश दिया गया है कि अब उनकी खैर नहीं।प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध कोयला खनन और इससे जुड़े नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।3
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- @SingerSonalYadav-c7s youtube channel hia search Maria subscriber bhi log1
- मैथन मोड़ के संजय चौक पर लगा रोड सेफ्टी मिरर, दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश। निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र के मैथन स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग–19 पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मैथन मोड़ के संजय चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से रोड सेफ्टी मिरर लगाया गया है। इस मिरर के लगने से अब वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जाता है कि यह विशेष प्रकार का सेफ्टी मिरर उन स्थानों पर लगाया जाता है जहां मोड़ होने या दृश्यता कम होने के कारण सामने से आने वाले वाहनों को देख पाना मुश्किल होता है। ऐसे स्थानों पर अक्सर दुर्घटनाएं होने की संभावना अधिक रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, संजय चौक के इस मोड़ पर पहले कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी थीं, क्योंकि मोड़ के कारण सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा लगाना कठिन हो जाता था। अब सेफ्टी मिरर लगने के बाद वाहन चालकों को पहले से ही सामने की स्थिति का स्पष्ट दृश्य मिल सकेगा, जिससे हादसों में कमी आने की उम्मीद है। इस पहल के पीछे स्थानीय समाजसेवी रंजीत महतो का महत्वपूर्ण योगदान बताया जा रहा है। उन्होंने लगातार इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया था। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी, एनएचएआई के अधिकारियों, अंचल अधिकारी से लेकर धनबाद उपायुक्त तक को आवेदन देकर सड़क सुरक्षा की मांग उठाई गई थी। अंततः विभाग ने मामले की गंभीरता को समझते हुए यहां रोड सेफ्टी मिरर लगाने का कार्य पूरा कराया। मिरर लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने समाजसेवी रंजीत महतो के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। वहीं लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी।4
- Post by Niraj Kumar1
- Post by Md sadik2
- Post by PRESS R K PRESS R K1