सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों के द्वार,उमड़ी श्रद्धा अपार मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जैकारे, भूतनाथ महादेव मंदिर में 51 किलो दूध से अभिषेक जोधपुर। भोलेनाथ की आराधना के लिए खास माने जाने वाला श्रावण (सावन) माह के पहले सोमवार पर आज शिव मंदिरों और शिवालयों में रूद्राभिषेक सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शहर के सभी शिवालयों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जैकारे गूंज उठे। सनातन धर्म में सावन मास का विशेष धार्मिक महत्व होने से पूरे माह भगवान शिव की पूजा-अर्चना बड़े ही भक्ति भाव से की जाती है। शहर में सोमवार को सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का जलाभिषेक करने का तांता लगना शुरू हो गया, जिसमें दूध, केसर चंदन, जल सहित अनेक द्रव्यों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। श्रावण के पहले दिन आज शिव मंदिरों में पंडितों एवं यजमानों ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। भूतेश्वर महादेव मंदिर, मंडलनाथ अचलनाथ महादेव मंदिर, सिद्धनाथ रोड, जबरेश्वर नाथ मंदिर, तारघर स्थित दूरसंचारेश्वर महादेव मंदिर रातानाडा स्थित गणेश मंदिर, शिव मंदिर पब्लिक पार्क, चांदपोल में सिद्धपीठ, रामेश्वर धाम, पंचेश्वर, गोरेश्वर महादेव मंदिर, जूना खेड़ापति शिव मंदिर, माता का थान, राम सागर चौराहा सहित अन्य शिव मंदिरों में यजमानों और पंडितों ने अभिषेक करने के साथ रूद्री पाठ किए। शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित अचलनाथ महादेव मंदिर को रंगीन रोशनी व आकर्षक फूलमंडली से सजाया गया। वहीं शहर के प्रमुख शिवालयों में पूरे सावन मास में रुद्राभिषेक भी किए गए। शिव मंदिरों में कावडियों की ओर से जलाभिषेक भी किया गया। इसके अलावा शिव मंदिरों में सावन सोमवार के उपलक्ष में विशेष श्रृंगार, फूलमंडली, विशेष पूजा अर्चना, अभिषेक, वेद मंत्रों का पाठ व भजन सहित विभिन्न तरह के आयोजन किए गए। पहाडियों के मध्य स्थित प्राचीन जागनाथ शिवालय में सोमवार को विशेष फूल मंडली का आयोजन किया गया। घोड़ों का चौक स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प एवं फल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विश्व कल्याण की कामना की। सिद्धनाथ महादेव मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु 355 सीढियां चढकर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे। भदवासिया स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर भूतनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव का 51 किलो दूध से अभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं शिवभक्ति के वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

- *हैडलाइन:* *मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल* *अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं!* *WhatsApp 9461062705 पर भेजें संदेश और पाएं निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र सहित कई सुविधाएं* *जयपुर।* अब न दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत, न लाइनों का झंझट और न ही बिचौलियों की कोई चिंता। बस WhatsApp नंबर *9461062705* पर संदेश भेजिए और निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र सहित अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे, कुछ ही क्लिक में उठाइए। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डिजिटल राजस्थान के माध्यम से हमारी सरकार सुशासन को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाते हुए सरकारी सेवाओं को हर नागरिक तक सहजता से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। *संवाददाता* राजेश चौधरी जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 99839191911
- उकलाना नगरपालिका प्रशासन की पोल खुली बारिश मे सड़कों पर जमा हुआ पानी दुकानदार परेशान उकलाना,,,,उकलाना नगरपालिका प्रशासन की आज उस समय पोल खुल गई है दुसरी बारीश से बाजारों मे पानी भर गया और यहां पर प्रसाशन के पास पानी निकालने का कोई साधन नहीं आंखें मुंद कर बैठा सब नजारा देख रहे हैं लेकिन दुकानदार बाजार में पानी भरने से परेशान हैं यह समस्या पिछले काफी सालों से चली आ रही है लेकिन इस और किसी का भी ध्यान नहीं है हर बारिश में यही समस्या रहती है जिससे दुकानदारों की दुकानों में पानी आ जाता है नुकसान होने का डर भी बना रहता है और उकलाना के दुकानदारों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है जल्द ही इस समस्या का समाधान करें1
- राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला छात्रों को माफी नहीं सरकार से सच न्याय और माफी चाहिए तमिलनाडु दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद जान गंवाने वाले तीन मेडिकल अभ्यर्थियों—गोपिका, रोशिनी और वेत्री आनंदन—के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हर परिवार का एक ही सवाल था कि ईमानदारी से मेहनत करने वाले छात्रों को भ्रष्ट व्यवस्था की सजा क्यों भुगतनी पड़ रही है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा कराने से छात्रों पर असहनीय मानसिक दबाव पड़ा। उन्होंने कहा कि हर आंकड़े के पीछे एक छात्र का सपना और एक परिवार का दर्द छिपा है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई ऐसी शिक्षा व्यवस्था के लिए है जहां मेहनत का सम्मान हो, परीक्षाएं निष्पक्ष हों और किसी छात्र को संस्थागत विफलताओं की कीमत अपनी जान देकर न चुकानी पड़े। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के छात्रों को किसी माफी की जरूरत नहीं है। सरकार को छात्रों के सामने सच रखना चाहिए, उन्हें न्याय देना चाहिए और उनसे माफी मांगनी चाहिए।1
- कर्बला का दर्दनाक और रूहानी इतिहास: इमाम-ए-हुसैन की शहादत से चेहलुम तक इतिहास के पन्नों में जब-जब सच्चाई, न्याय और धर्म की रक्षा की मिसाल दी जाएगी, तब-तब कर्बला की उस पावन और गमगीन दास्तां को नम आँखों से याद किया जाएगा। यह कहानी है पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे (दोहिते), जिगर के टुकड़े, हजरत इमाम हुसैन (इमाम-ए-अली मकाम) और उनके परिवार व वफादार साथियों के उस महान बलिदान की, जिसे आज भी याद कर हर आँख छलक उठती है। 1. सत्य और असत्य का टकराव: बइअत से इनकार हजरत अली के विसाल के बाद जब राजनीतिक हालात बदले, तो यज़ीद बिन मुआविया ने खुद को मुस्लिम जगत का खलीफा घोषित कर दिया। यज़ीद चाहता था कि इमाम हुसैन उसकी सत्ता के आगे झुकें और उसके हक में 'बइअत' (निष्ठा की शपथ) दें। लेकिन इमाम हुसैन भली-भांति जानते थे कि यज़ीद का चरित्र और उसका शासन इस्लाम के मूल उसूलों, न्याय, और इंसानी नैतिकता के बिल्कुल खिलाफ है। इमाम हुसैन ने फरमाया कि "मुझ जैसा इंसान यज़ीद जैसे तानाशाह की बैअत कभी नहीं कर सकता।" उन्होंने दीन-ए-इस्लाम और इंसानियत को बचाने के लिए यज़ीद की तानाशाही के सामने अपनी गर्दन झुकाने के बजाय मौत को गले लगाना बेहतर समझा। 2. मदीना से कर्बला का तन्हा सफर अपने नाना (पैगंबर साहब) के शहर मदीना में अपनी जान को खतरा देख और जुल्म से बचने के लिए, इमाम हुसैन ने अपने परिवार और कुछ चुनिंदा वफादार साथियों (जिनमें महिलाएं, छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे) के साथ मदीना छोड़ा। कूफा के लोगों के लगातार बुलावा भेजने पर वे इрак की तरफ बढ़े। लेकिन रास्ते में हालात बदल चुके थे। यज़ीद की खूंखार और विशाल फौज ने उनके काफिले को कर्बला के तपते हुए रेगिस्तान में घेर लिया। फरात नदी के बहते हुए पानी पर पाबंदी लगा दी गई। जरा सोचिए उस मंज़र को—जहाँ खेमों में मासूम बच्चे भूख और प्यास से तड़प रहे हों, हलक सूख रहे हों, लेकिन इन सबके बावजूद इमाम हुसैन और उनके साथियों के हौसले और ईमान में एक इंच की भी कमजोरी नहीं आई। 3. मुहर्रम की 10 तारीख (आशूरा): कर्बला का कत्लेआम मुहर्रम की 10वीं तारीख (आशूरा) का सूरज कयामत बनकर उभरा। एक तरफ यज़ीद की हजारों हथियारों से लैस फौज थी, और दूसरी तरफ मुट्ठीभर (महज 72) प्यासे और जांबाज लोग थे। एक-एक कर इमाम हुसैन के घर के जवान बेटों, भाइयों और साथियों ने मैदान-ए-जंग में कदम रखा। हजरत अब्बास की वफादारी, युवा हजरत अली अकबर की शहादत और गोद के छह महीने के मासूम अली असगर के सीने पर तीर लगने का वह दर्दनाक वाक़या आज भी सीने को छलनी कर देता है। जब परिवार का हर पुरुष शहीद हो गया, तब शाम के वक्त खुद इमाम-ए-हुसैन जख्मों से चूर, भूखे-प्यासे मैदान में उतरे। उन्होंने सजदे की हालत में, खुदा की इबादत करते हुए अपना सिर कटा लिया, लेकिन ظालिम (जालिम) के आगे अपना सिर नहीं झुकाया। उस रेत पर बिखरा हुआ खून गवाही दे रहा था कि जिस्म कट सकते हैं, लेकिन हक और सच कभी नहीं मर सकता। 4. ताजिया, मन्नत और अकीदे का सिलसिला उनकी इस महान शहादत की याद सिर्फ दिलों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सदियों से यह गम और मोहब्बत पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही है। ताजिये की स्थापना और जुलूस: मोहर्रम की 9वीं, 10वीं और उसके ठीक 40वें दिन (चेहलुम) पर इमाम बाड़ों से ताजिए निकाले जाते हैं और उन्हें बहुत अदब के साथ अपने-अपने स्थानों पर बैठाया जाता है। मान्यताओं का अटूट समंदर: लोगों का यह अटूट और पाक विश्वास है कि इमाम-ए-हुसैन और उनके परिवार की बारगाह में जो भी सच्ची नीयत से आता है, खाली गोदें भर जाती हैं और हर बीमारी व बला दूर होती है। ताजिये के नीचे से गुजरने की रस्म: इस मुबारक मौके पर बच्चे और बड़े अकीदत के साथ ताजिए के नीचे से होकर गुजरते हैं, जिसे कर्बला के शहीदों की बरकत और सलामती का जरिया माना जाता है। कुरान खानी और दुआएं: हर मजहब और हर वर्ग के लोग अपने-अपने तरीके से कलाम-पाक पढ़ते हैं, कुरान खानी करते हैं और इमाम-ए-अली मकाम की याद में आँखें नम करके फातिहा व दुआएं मांगते हैं। 5. चेहलुम और रूहानी पैगाम आज कर्बला की घटना को सदियां बीत चुकी हैं, लेकिन इमाम हुसैन का नाम आज भी जिंदा है। बीकानेर शहर से लेकर देश के हर कोने और मदीना शरीफ तक, आज चेहलुम के मौके पर हर आँख नम है और दिल में एक ही हूक उठती है— "या हुसैन!" आज का दिन सिर्फ एक मातम का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें यह याद दिलाने के लिए है कि जब-जब दुनिया में जुल्म और अहंकार बढ़ेगा, तब-तब हुसैन का किरदार और कर्बला का सबक हमें यह सिखाएगा कि जान चली जाए तो जाए, लेकिन जुल्म के आगे कभी झुकना नहीं है। कर्बला का दर्दनाक और रूहानी इतिहास: इमाम-ए-हुसैन की शहादत से चेहलुम तक इतिहास के पन्नों में जब-जब सच्चाई, न्याय और धर्म की रक्षा की मिसाल दी जाएगी, तब-तब कर्बला की उस पावन और गमगीन दास्तां को नम आँखों से याद किया जाएगा। यह कहानी है पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे (दोहिते), जिगर के टुकड़े, हजरत इमाम हुसैन (इमाम-ए-अली मकाम) और उनके परिवार व वफादार साथियों के उस महान बलिदान की, जिसे आज भी याद कर हर आँख छलक उठती है। 1. सत्य और असत्य का टकराव: बइअत से इनकार हजरत अली के विसाल के बाद जब राजनीतिक हालात बदले, तो यज़ीद बिन मुआविया ने खुद को मुस्लिम जगत का खलीफा घोषित कर दिया। यज़ीद चाहता था कि इमाम हुसैन उसकी सत्ता के आगे झुकें और उसके हक में 'बइअत' (निष्ठा की शपथ) दें। लेकिन इमाम हुसैन भली-भांति जानते थे कि यज़ीद का चरित्र और उसका शासन इस्लाम के मूल उसूलों, न्याय, और इंसानी नैतिकता के बिल्कुल खिलाफ है। इमाम हुसैन ने फरमाया कि "मुझ जैसा इंसान यज़ीद जैसे तानाशाह की बैअत कभी नहीं कर सकता।" उन्होंने दीन-ए-इस्लाम और इंसानियत को बचाने के लिए यज़ीद की तानाशाही के सामने अपनी गर्दन झुकाने के बजाय मौत को गले लगाना बेहतर समझा। 2. मदीना से कर्बला का तन्हा सफर अपने नाना (पैगंबर साहब) के शहर मदीना में अपनी जान को खतरा देख और जुल्म से बचने के लिए, इमाम हुसैन ने अपने परिवार और कुछ चुनिंदा वफादार साथियों (जिनमें महिलाएं, छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे) के साथ मदीना छोड़ा। कूफा के लोगों के लगातार बुलावा भेजने पर वे इрак की तरफ बढ़े। लेकिन रास्ते में हालात बदल चुके थे। यज़ीद की खूंखार और विशाल फौज ने उनके काफिले को कर्बला के तपते हुए रेगिस्तान में घेर लिया। फरात नदी के बहते हुए पानी पर पाबंदी लगा दी गई। जरा सोचिए उस मंज़र को—जहाँ खेमों में मासूम बच्चे भूख और प्यास से तड़प रहे हों, हलक सूख रहे हों, लेकिन इन सबके बावजूद इमाम हुसैन और उनके साथियों के हौसले और ईमान में एक इंच की भी कमजोरी नहीं आई। 3. मुहर्रम की 10 तारीख (आशूरा): कर्बला का कत्लेआम मुहर्रम की 10वीं तारीख (आशूरा) का सूरज कयामत बनकर उभरा। एक तरफ यज़ीद की हजारों हथियारों से लैस फौज थी, और दूसरी तरफ मुट्ठीभर (महज 72) प्यासे और जांबाज लोग थे। एक-एक कर इमाम हुसैन के घर के जवान बेटों, भाइयों और साथियों ने मैदान-ए-जंग में कदम रखा। हजरत अब्बास की वफादारी, युवा हजरत अली अकबर की शहादत और गोद के छह महीने के मासूम अली असगर के सीने पर तीर लगने का वह दर्दनाक वाक़या आज भी सीने को छलनी कर देता है। जब परिवार का हर पुरुष शहीद हो गया, तब शाम के वक्त खुद इमाम-ए-हुसैन जख्मों से चूर, भूखे-प्यासे मैदान में उतरे। उन्होंने सजदे की हालत में, खुदा की इबादत करते हुए अपना सिर कटा लिया, लेकिन ظालिम (जालिम) के आगे अपना सिर नहीं झुकाया। उस रेत पर बिखरा हुआ खून गवाही दे रहा था कि जिस्म कट सकते हैं, लेकिन हक और सच कभी नहीं मर सकता। 4. ताजिया, मन्नत और अकीदे का सिलसिला उनकी इस महान शहादत की याद सिर्फ दिलों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सदियों से यह गम और मोहब्बत पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही है। ताजिये की स्थापना और जुलूस: मोहर्रम की 9वीं, 10वीं और उसके ठीक 40वें दिन (चेहलुम) पर इमाम बाड़ों से ताजिए निकाले जाते हैं और उन्हें बहुत अदब के साथ अपने-अपने स्थानों पर बैठाया जाता है। मान्यताओं का अटूट समंदर: लोगों का यह अटूट और पाक विश्वास है कि इमाम-ए-हुसैन और उनके परिवार की बारगाह में जो भी सच्ची नीयत से आता है, खाली गोदें भर जाती हैं और हर बीमारी व बला दूर होती है। ताजिये के नीचे से गुजरने की रस्म: इस मुबारक मौके पर बच्चे और बड़े अकीदत के साथ ताजिए के नीचे से होकर गुजरते हैं, जिसे कर्बला के शहीदों की बरकत और सलामती का जरिया माना जाता है। कुरान खानी और दुआएं: हर मजहब और हर वर्ग के लोग अपने-अपने तरीके से कलाम-पाक पढ़ते हैं, कुरान खानी करते हैं और इमाम-ए-अली मकाम की याद में आँखें नम करके फातिहा व दुआएं मांगते हैं। 5. चेहलुम और रूहानी पैगाम आज कर्बला की घटना को सदियां बीत चुकी हैं, लेकिन इमाम हुसैन का नाम आज भी जिंदा है। बीकानेर शहर से लेकर देश के हर कोने और मदीना शरीफ तक, आज चेहलुम के मौके पर हर आँख नम है और दिल में एक ही हूक उठती है— "या हुसैन!" आज का दिन सिर्फ एक मातम का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें यह याद दिलाने के लिए है कि जब-जब दुनिया में जुल्म और अहंकार बढ़ेगा, तब-तब हुसैन का किरदार और कर्बला का सबक हमें यह सिखाएगा कि जान चली जाए तो जाए, लेकिन जुल्म के आगे कभी झुकना नहीं है।1
- राजनीति में जैसे जैसे हालात बदलते हैं, वैसे-वैसे कई चेहरों के रुख भी बदलने लगते हैं इकबाल खान,हाल ही में वरिष्ठ टीवी पत्रकार गरिमा सिंह ने न्यूज़24 से इस्तीफा दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की राजनीतिक चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं। आज जो लोग सत्ता के सबसे बड़े समर्थक दिखाई देते हैं, वही बदलते राजनीतिक माहौल में सबसे पहले दूरी बनाते नजर आ सकते हैं। इस्तीफे, नए बयान और बदली हुई भाषा अक्सर बदलते समय का संकेत माने जाते हैं।हालांकि, किसी भी पत्रकार या एंकर के इस्तीफे के पीछे वास्तविक कारण क्या हैं, यह संबंधित व्यक्ति या संस्थान ही बता सकता है। इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों का इंतजार करना जरूरी है।1
- लाठी-डंडों से पीट-पीटकर 9 साल के मासूम की हत्या | इलाके में सनसनी | बड़ी खबर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर 9 साल के मासूम की हत्या | इलाके में सनसनी | बड़ी खबर1
- बीकानेर के नाल में बारिश के बाद जलभराव | स्कूल से पंचायत भवन तक भरा पानी, निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल~ बीकानेर के नाल कस्बे में मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पंचायत भवन और आसपास की गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई। पानी भरने से विद्यार्थियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि शहर के नजदीक होने के बावजूद आज तक इस क्षेत्र में न तो सीवर लाइन की समुचित व्यवस्था है और न ही बारिश के पानी की निकासी का स्थायी समाधान। आखिर हर बारिश के बाद बनने वाले इन हालातों से लोगों को राहत कब मिलेगी? #Bikaner #Nal #news #breakingnews #bikanernews1