चांदन-दो बाईक की टक्कर में दो बाईक सवार युवक जख्मी। चांदन (बांका)नावाडीह नाड़ीबारी मुख्य सड़क मार्ग के नाड़ी जामदाहा पुल बिन्नी के समीप दो बाईक की टक्कर में दो बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों युवक ने दुर्घटना ग्रस्त बाईक को राहगीरों के सहयोग से दुर्घटना स्थल से करीब एक सौ मीटर दूर ले जाकर पुआल की आड़ में बाईक को छिपा कर रफू चक्कर हो गए।घटना की सुचना पर पहुंचे चांदन थाना पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त राईडर बाईक JH 15 L 8994 को पुआल की आड़ में छिपा कर रक्खा गया बाईक को जप्त थाना लाने की तैयारी में जुट हुई है। घटना को लेकर बताया जाता है कि दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाईक की चालक बाईक को तेज रफ्तार से चलाकर नावाडीह की और आने के दौरान जमदाहा पुल के समीप पहुंचते ही असंतुलित होकर एक दूसरे से टकरा गई।जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया दुर्घटना ग्रस्त बाईक को थाना लाया जा रहा है।और बाईक मालिक की पता लगाया जा रहा है।चर्चित बिहार ब्यूरो न्यूज चांदन बांका

- *फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का आगाज, 2030 तक बिहार को मुक्त बनाने की पहल* रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार बांका/चांदन:स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, बिहार सरकार के निर्देश पर फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से 16 फरवरी तक चलने वाले 7 दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। अभियान का संचालन सिविल सर्जन, बांका के मार्गदर्शन में तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष कुमार के निर्देशानुसार किया जा रहा है। बुधवार को सीएचओ मोहित कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें कुसुमजोरी केंद्र संख्या 37 भी शामिल रहा। इस दौरान उन्होंने स्वयं एल्बेंडाजोल की एक गोली एवं डीईसी की तीन गोली खाकर लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका सबिता देवी एवं आशा कार्यकर्ता रेखा देवी ने भी दवा का सेवन कर लोगों को जागरूक किया।अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह ने विशेष कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर दवा वितरण का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने दवा सेवन की प्रक्रिया, लाभार्थियों की उपस्थिति एवं रजिस्टर संधारण की जांच की तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि अभियान की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि लक्षित सभी लोगों तक दवा पहुंच सुनिश्चित हो सके।अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर दो वर्ष से अधिक आयु के लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिला रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयु वर्ग के अनुसार दवा की खुराक निर्धारित की गई है। 2 से 5 वर्ष के बच्चों को डीईसी की 1 गोली एवं एल्बेंडाजोल की 1 गोली, 6 से 14 वर्ष के बच्चों को डीईसी की 2 गोली एवं एल्बेंडाजोल की 1 गोली तथा 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों को डीईसी की 3 गोली एवं एल्बेंडाजोल की 1 गोली दी जा रही है।अभियान के दौरान लोगों को फाइलेरिया रोग के कारण, इसके फैलने के तरीके तथा रोकथाम के उपायों की जानकारी दी जा रही है। सीएचओ मोहित कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष एक बार संचालित किया जाता है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक बिहार को फाइलेरिया मुक्त बनाना है।उन्होंने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलता है। घर के आसपास जमा गंदे पानी में मच्छर पनपते हैं, जो संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमित कर देते हैं। इससे हाथीपांव एवं हाइड्रोसील जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है।चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें, घर एवं आसपास साफ-सफाई रखें तथा फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन अवश्य करें।1
- प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाले लाभ को लेकर आरटीपीएस काउंटर चांदन में EKYC करने को लेकर उमड़ी भीड़। किसान सलाहकार राजीव रंजन ने बताया आज अंतिम दिन था।आज ही सीओ द्वारा जानकारी मिलने पर किसानों को जानकारी दी गई।1
- Post by Awadhesh Kumar Prajapati1
- बिहार बांका )अमरपुर में डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। चार कमरे सील किए गए और एक्सपायरी दवाएं बरामद हुईं। संचालक फरार मिले। चार गर्भवती महिलाओं को रेफरल अस्पताल भेजा गया। मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।1
- एपस्टीन फाइल्स मे हो रहा इंसानी मांस खाने का ज़िक्र India news indianews1
- कुछ वर्ष पहले तक अमरपुर शहर को क्षेत्र में “गुड नगरी” के नाम से जाना जाता था। साफ-सफाई, खेती-किसानी और आपसी समृद्धि के लिए पहचान रखने वाला अमरपुर आज बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि विकास की जगह निराशा और पलायन चर्चा का विषय बन गया है।1
- ई-रिक्शा से 57 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार1
- चांदन (बांका)नावाडीह नाड़ीबारी मुख्य सड़क मार्ग के नाड़ी जामदाहा पुल बिन्नी के समीप दो बाईक की टक्कर में दो बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों युवक ने दुर्घटना ग्रस्त बाईक को राहगीरों के सहयोग से दुर्घटना स्थल से करीब एक सौ मीटर दूर ले जाकर पुआल की आड़ में बाईक को छिपा कर रफू चक्कर हो गए।घटना की सुचना पर पहुंचे चांदन थाना पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त राईडर बाईक JH 15 L 8994 को पुआल की आड़ में छिपा कर रक्खा गया बाईक को जप्त थाना लाने की तैयारी में जुट हुई है। घटना को लेकर बताया जाता है कि दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाईक की चालक बाईक को तेज रफ्तार से चलाकर नावाडीह की और आने के दौरान जमदाहा पुल के समीप पहुंचते ही असंतुलित होकर एक दूसरे से टकरा गई।जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया दुर्घटना ग्रस्त बाईक को थाना लाया जा रहा है।और बाईक मालिक की पता लगाया जा रहा है।1