logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का आगाज, 2030 तक बिहार को मुक्त बनाने की पहल* रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार बांका/चांदन:स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, बिहार सरकार के निर्देश पर फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से 16 फरवरी तक चलने वाले 7 दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। अभियान का संचालन सिविल सर्जन, बांका के मार्गदर्शन में तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष कुमार के निर्देशानुसार किया जा रहा है। बुधवार को सीएचओ मोहित कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें कुसुमजोरी केंद्र संख्या 37 भी शामिल रहा। इस दौरान उन्होंने स्वयं एल्बेंडाजोल की एक गोली एवं डीईसी की तीन गोली खाकर लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका सबिता देवी एवं आशा कार्यकर्ता रेखा देवी ने भी दवा का सेवन कर लोगों को जागरूक किया।अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह ने विशेष कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर दवा वितरण का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने दवा सेवन की प्रक्रिया, लाभार्थियों की उपस्थिति एवं रजिस्टर संधारण की जांच की तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि अभियान की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि लक्षित सभी लोगों तक दवा पहुंच सुनिश्चित हो सके।अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर दो वर्ष से अधिक आयु के लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिला रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयु वर्ग के अनुसार दवा की खुराक निर्धारित की गई है। 2 से 5 वर्ष के बच्चों को डीईसी की 1 गोली एवं एल्बेंडाजोल की 1 गोली, 6 से 14 वर्ष के बच्चों को डीईसी की 2 गोली एवं एल्बेंडाजोल की 1 गोली तथा 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों को डीईसी की 3 गोली एवं एल्बेंडाजोल की 1 गोली दी जा रही है।अभियान के दौरान लोगों को फाइलेरिया रोग के कारण, इसके फैलने के तरीके तथा रोकथाम के उपायों की जानकारी दी जा रही है। सीएचओ मोहित कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष एक बार संचालित किया जाता है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक बिहार को फाइलेरिया मुक्त बनाना है।उन्होंने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलता है। घर के आसपास जमा गंदे पानी में मच्छर पनपते हैं, जो संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमित कर देते हैं। इससे हाथीपांव एवं हाइड्रोसील जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है।चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें, घर एवं आसपास साफ-सफाई रखें तथा फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन अवश्य करें।

6 hrs ago
user_Umakant poddar
Umakant poddar
Software Developer Chanan, Banka•

More news from Banka and nearby areas
  • बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत कुसुम जोरी पंचायत में सरकारी संपत्ति पंचायत भवन अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध कब्जा प्रशासन मौन रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    1
    बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत कुसुम जोरी पंचायत में सरकारी संपत्ति पंचायत भवन अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध कब्जा प्रशासन मौन
रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    user_Umakant poddar
    Umakant poddar
    Software Developer Chanan, Banka•
    9 hrs ago
  • बिहार बांका, जिले के बेलहर विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बेलहर के विधायक मनोज यादव ने पटना में पर्यटन विभाग के सचिव निलेश देवरे से मुलाकात कर क्षेत्र के प्रसिद्ध हनुमाना डैम झरना मेला और झजवा मेला को बिहार के पर्यटन मानचित्र पर शामिल करने का आवेदन सौंपा है।
    1
    बिहार बांका, जिले के बेलहर विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बेलहर के विधायक मनोज यादव ने पटना में पर्यटन विभाग के सचिव निलेश देवरे से मुलाकात कर क्षेत्र के प्रसिद्ध हनुमाना डैम झरना मेला और झजवा मेला को बिहार के पर्यटन मानचित्र पर शामिल करने का आवेदन सौंपा है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
  • पटना पुलिस ने 31 वर्ष पूर्व गर्दनीबाग थाना में दर्ज मामले पर समन के आलोक में 6 फरवरी शुक्रवार दिन रात को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव विधिवत किया गिरफ्तार:संसद बताया साजिश रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार
    1
    पटना पुलिस ने 31 वर्ष पूर्व  गर्दनीबाग थाना में दर्ज मामले पर समन के आलोक में 6 फरवरी शुक्रवार दिन रात को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव विधिवत किया गिरफ्तार:संसद बताया साजिश 
रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार
    user_अपना बिहार
    अपना बिहार
    Electrician Banka, Bihar•
    19 hrs ago
  • देवघर जिला के मारगोमुण्डा प्रखण्ड अन्तर्गत लहरजोरी मोड़ छातापाथर स्थित मदरसा इस्लामिया फैज ए आम में बुधवार को कमिटी द्वारा सालाना अंजुमन प्रोग्राम का कराया गया आयोजन।
    1
    देवघर जिला के मारगोमुण्डा प्रखण्ड अन्तर्गत लहरजोरी मोड़ छातापाथर स्थित मदरसा इस्लामिया फैज ए आम में बुधवार को कमिटी द्वारा सालाना अंजुमन प्रोग्राम का कराया गया आयोजन।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    3 hrs ago
  • सियासत में तीखा हमला… चर्चित अपराधी का एनकाउंटर… और पकड़ौआ विवाह की हैरान करने वाली घटना…
    1
    सियासत में तीखा हमला…
चर्चित अपराधी का एनकाउंटर…
और पकड़ौआ विवाह की हैरान करने वाली घटना…
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    6 hrs ago
  • 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी बच्चे की कोई खोज ख़बर नहीं जनता मे हहाकार परेशान घरवाले रो रो कर बु*रा हा*ल #giridihupdate #KodermaNews #giridih_jharkhand #jamua #dhanwar #election2026 #Giridih #news
    1
    24 घण्टे बीत जाने के बाद भी बच्चे की कोई खोज ख़बर नहीं जनता मे हहाकार परेशान घरवाले रो रो कर बु*रा हा*ल #giridihupdate #KodermaNews #giridih_jharkhand #jamua #dhanwar #election2026 #Giridih #news
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    7 hrs ago
  • चांदन (बांका)नावाडीह नाड़ीबारी मुख्य सड़क मार्ग के नाड़ी जामदाहा पुल बिन्नी के समीप दो बाईक की टक्कर में दो बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों युवक ने दुर्घटना ग्रस्त बाईक को राहगीरों के सहयोग से दुर्घटना स्थल से करीब एक सौ मीटर दूर ले जाकर पुआल की आड़ में बाईक को छिपा कर रफू चक्कर हो गए।घटना की सुचना पर पहुंचे चांदन थाना पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त राईडर बाईक JH 15 L 8994 को पुआल की आड़ में छिपा कर रक्खा गया बाईक को जप्त थाना लाने की तैयारी में जुट हुई है। घटना को लेकर बताया जाता है कि दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाईक की चालक बाईक को तेज रफ्तार से चलाकर नावाडीह ‌की और आने के दौरान जमदाहा पुल के समीप पहुंचते ही असंतुलित होकर एक दूसरे से टकरा गई।जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया दुर्घटना ग्रस्त बाईक को थाना लाया जा रहा है।और बाईक मालिक की पता लगाया जा रहा है।चर्चित बिहार ब्यूरो न्यूज चांदन बांका
    1
    चांदन (बांका)नावाडीह नाड़ीबारी मुख्य सड़क मार्ग के नाड़ी जामदाहा पुल बिन्नी के समीप दो बाईक की टक्कर में दो बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों युवक ने दुर्घटना ग्रस्त बाईक को राहगीरों के सहयोग से दुर्घटना स्थल से करीब एक सौ मीटर दूर ले जाकर पुआल की आड़ में बाईक को छिपा कर रफू चक्कर हो गए।घटना की सुचना पर पहुंचे चांदन थाना पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त राईडर बाईक JH 15 L 8994 को पुआल की आड़ में छिपा कर रक्खा गया बाईक को जप्त थाना लाने की तैयारी में जुट हुई है। घटना को लेकर बताया जाता है कि दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाईक की चालक बाईक को तेज रफ्तार से चलाकर नावाडीह ‌की और आने के  दौरान जमदाहा पुल के समीप पहुंचते ही असंतुलित होकर एक दूसरे से टकरा गई।जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया दुर्घटना ग्रस्त बाईक को थाना लाया जा रहा है।और बाईक मालिक की पता लगाया जा रहा है।चर्चित बिहार ब्यूरो न्यूज चांदन बांका
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार Chanan, Banka•
    8 hrs ago
  • बांका:एम एम के हाई स्कूल चांदन में इंटरमीडिएट एग्जाम देकर बाहर निकल रहे बच्चौं कि प्रतिक्रिया रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार
    1
    बांका:एम एम के हाई स्कूल चांदन में इंटरमीडिएट एग्जाम देकर बाहर निकल रहे बच्चौं कि प्रतिक्रिया 
रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार
    user_Umakant poddar
    Umakant poddar
    Software Developer Chanan, Banka•
    9 hrs ago
  • बिहार बांका सिविल कोर्ट परिसर से बड़ी खबर—आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई न्यायिक परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया गया। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संगम कुमार साहू ने न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और निरीक्षी न्यायमूर्ति जस्टिस रितेश कुमार की उपस्थिति में दो नए ई-सेवा केंद्र, डिजिटाइजेशन सेंटर, कैंटीन और जज कॉलोनी में ओपन जिम का ऑनलाइन शुभारंभ किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य ने कहा कि ये सुविधाएं वादकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी। संवाददाता: बिकाश शर्मा, बांका।
    1
    बिहार बांका सिविल कोर्ट परिसर से बड़ी खबर—आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई न्यायिक परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया गया। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संगम कुमार साहू ने न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और निरीक्षी न्यायमूर्ति जस्टिस रितेश कुमार की उपस्थिति में दो नए ई-सेवा केंद्र, डिजिटाइजेशन सेंटर, कैंटीन और जज कॉलोनी में ओपन जिम का ऑनलाइन शुभारंभ किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य ने कहा कि ये सुविधाएं वादकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी।
संवाददाता: बिकाश शर्मा, बांका।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.