Shuru
Apke Nagar Ki App…
“बिहार दिनभर” बुलेटिन में देखिए दिनभर की 15 सबसे बड़ी और चर्चित खबरें सियासत में तीखा हमला… चर्चित अपराधी का एनकाउंटर… और पकड़ौआ विवाह की हैरान करने वाली घटना…
Rajiv Ranjan
“बिहार दिनभर” बुलेटिन में देखिए दिनभर की 15 सबसे बड़ी और चर्चित खबरें सियासत में तीखा हमला… चर्चित अपराधी का एनकाउंटर… और पकड़ौआ विवाह की हैरान करने वाली घटना…
More news from बिहार and nearby areas
- न्यायिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और Tion नागरिकों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम..... ई-स्टैंप पेपर और ई-पेमेंट की ऑनलाइन खरीद में भी सहायता प्रदान.... वर्चुअल सुविधाओं के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में सहयोग, ई-मुलाकात बुकिंग तथा वर्चुअल कोर्ट में ट्रैफिक चालान का निपटान भी संभव....1
- लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित संतर मोहल्ला में काली मंदिर के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 9 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगर थाना अध्यक्ष सुनील साहनी के निर्देशन में छापेमारी दल द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी मनोज ठाकुर के पुत्र हरिओम कुमार को शराब के साथ धर दबोचा।नगर थाना पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई, जिसमें मौके से 9 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।छापेमारी दल में नगर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।1
- करंडे थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में एक व्यक्ति को दूसरी बार एक व्यक्ति पहली बार गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय यादव, पिता स्वर्गीय एतवारी यादव, ग्राम छठीयारा तथा अजय यादव, पिता स्वर्गीय राजो यादव, ग्राम केवाली के रूप में की गई जो की दूसरी बार शराब का सेवन करते हुए पकड़े गए है। करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को शराब के सेवन की हालत में पकड़ा गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर थाना लाया गया। बताया जा रहा है कि एक पूर्व में भी शराब सेवन के मामले में पकड़े जा चुके हैं, जिसके कारण इस बार उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।करंडे थाना पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नियमित छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे शराबबंदी कानून का पालन करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।1
- शेखपुरा - शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल डीपीएस (DPS) में वार्षिकोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चे गानों पर थिरकते नजर आये.1
- गावां : हवन पूजन और भंडारा के साथ 5 दिवसीय महायज्ञ का हुआ समापन, रात में होगा जागरण1
- Post by THE LIVE1
- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तुलना में इस बार 2,43,485 नाम कम किए गए.... अब राज्य में कुल 2,49,58,139 मतदाता पंजीकृत...... नई फाइनल लिस्ट में 1,24,82,213 पुरुष, 1,24,75,583 महिलाएं और 343 थर्ड जेंडर शामिल हैं......1
- लखीसराय जिला खेल भवन परिसर में शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025-26 के अवसर पर जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया।इस प्रतियोगिता में नवमी और 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान निबंध, क्विज और वक्तृत्व प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा और तर्कशक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को बिहार शिक्षा परियोजना लखीसराय की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। डीएम मिथिलेश मिश्र और जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने संयुक्त रूप से छात्रों को सम्मानित किया।बताया गया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमारे जिले के चयनित छात्र 20 फरवरी को वक्तृत्व प्रतियोगिता और 28 फरवरी को निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर लखीसराय का प्रतिनिधित्व करेंगे। बच्चों में वैज्ञानिक चेतना ही देश के विकास की असली ताकत है। विज्ञान दिवस हमें वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश देता है।1
- चेवाड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को नल-जल योजना की स्थिति का जायजा लेने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह निरीक्षण कार्यक्रम शाम 5:00 बजे तक चला। निरीक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों और नगर पंचायत क्षेत्रों में संचालित नल-जल योजनाओं का स्थल पर जाकर अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति की नियमितता, पाइपलाइन की स्थिति, जल टंकी की कार्यप्रणाली तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी की गुणवत्ता की जांच की गई। कई स्थानों पर तकनीकी बिंदुओं पर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि किसी भी पंचायत या वार्ड में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि यदि प्रखंड क्षेत्र के किसी भी पंचायत या नगर पंचायत क्षेत्र में नल-जल योजना बाधित पाई जाती है तो उसे तत्काल मरम्मत कर पुनः चालू कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित एजेंसियों और कर्मियों को सतर्क रहने तथा शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं जलापूर्ति में समस्या हो तो इसकी सूचना तत्काल प्रखंड कार्यालय को दें, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।1