Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना उच्च न्यायालय, माननीय चीफ जस्टिस द्वारा जमुई में ई-सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन न्यायिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और Tion नागरिकों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम..... ई-स्टैंप पेपर और ई-पेमेंट की ऑनलाइन खरीद में भी सहायता प्रदान.... वर्चुअल सुविधाओं के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में सहयोग, ई-मुलाकात बुकिंग तथा वर्चुअल कोर्ट में ट्रैफिक चालान का निपटान भी संभव....
Rajiv Ranjan
पटना उच्च न्यायालय, माननीय चीफ जस्टिस द्वारा जमुई में ई-सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन न्यायिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और Tion नागरिकों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम..... ई-स्टैंप पेपर और ई-पेमेंट की ऑनलाइन खरीद में भी सहायता प्रदान.... वर्चुअल सुविधाओं के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में सहयोग, ई-मुलाकात बुकिंग तथा वर्चुअल कोर्ट में ट्रैफिक चालान का निपटान भी संभव....
More news from बिहार and nearby areas
- जमुई समाहणालय परिसर से जिलाधिकारी श्री नवीन ने फलेरिया मुक्ति अभियान का शुरुआत करते हुए जागरूकता रथ को हरा झंडी दिखाकर किया रवाना !1
- लखीसराय जिले के लखीसराय शेखपुरा पथ में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपना 90 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया एवं एलपीसी रसीद पर किसानों को दो -दो लाख रुपए की केसीसी देने की बात कही।1
- लखीसराय। उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जिला स्तरीय क्रियान्वयन की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक उप विकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के प्रधान सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना रहा। राज्य कार्यालय, जीविका से प्राप्त निर्देश के आलोक में योजना के तहत पूर्व में दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर चुके लाभार्थियों द्वारा राशि के उपयोग की जानकारी प्राप्त करने तथा शेष दो लाख रुपये की राशि को चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों के खातों में अंतरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।उप विकास आयुक्त ने योजना की अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए जीविका एवं नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया तथा सूर्यगढ़ा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य कार्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर शेष राशि का समयबद्ध अंतरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका अनीता कुमारी, जीविका के जिला स्तरीय प्रबंधक, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे1
- सम्राट चौधरी जी के पत्नी ने किया देवघरा मेला का निरीक्षण!1
- तारापुर शहीद स्मारक के समीप पुलिस प्रशासन द्वारा आज सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में हुए इस अभियान में अवैध बालू परिवहन और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष राजकुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जांच के क्रम में दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से जुर्माना वसूला गया। वहीं अवैध बालू लदे कई ट्रैक्टर और हाइवा को जब्त किया गया, जिससे बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना है। माइनिंग इंस्पेक्टर मो. अरमान ने बताया कि माइनिंग अधिनियम के तहत कुल 1 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि बाइक चालकों से 15,500 रुपये वसूले गए।1
- चेवाड़ा–शेखपुरा मार्ग पर आरा मशीन के बगल में स्थित वार्ड नंबर तीन के उत्तर टोला में सोमवार की मध्य रात्रि अज्ञात बदमाशों ने एक खड़े टेंपो में आग लगा दी। इस घटना में टेंपो पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। जला हुआ टेंपो उत्तर टोला निवासी स्वर्गीय विष्णु पासवान के पुत्र चंदन पासवान का बताया जा रहा है। पीड़ित चंदन पासवान ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह देर शाम टेंपो चलाने के बाद उसे वहीं खड़ा कर घर चला गया था। देर रात प्रशासन व स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना मिली कि उसके टेंपो में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। पीड़ित ने चेवाड़ा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- स्वयं दवा सेवन कर डीएम ने दिया जागरूकता का संदेश... 10 से 27 फरवरी तक चलेगा विशेष जन-जागरूकता अभियान... ‘मच्छर भगाओ, फाइलेरिया से बचाओ’ संदेश के साथ रथ रवाना...1
- जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट मे समाजसेवी जेड अली भुट्टो एवं मुखिया जूली देवी इत्यादि की मौजूदगी रही है1
- लखीसराय। नगर थाना पुलिस ने संतर मुहल्ला स्थित मिनी एलआईसी ऑफिस में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया। इस संबंध में साइबर थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी गई।प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि 9 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला निवासी राजेश कुमार के घर स्थित मिनी एलआईसी ऑफिस में अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 93 हजार रुपये नगद चोरी कर ली गई थी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखीसराय जिले के कजरा निवासी राजन कुमार उर्फ शिवम कुमार के रूप में की गई है। उसके पास से चोरी के 63 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।1