चेवाड़ा में अज्ञात बदमाशों ने खड़े टेंपो में लगाई आग,उत्तर टोला में मध्य रात्रि की घटना, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत चेवाड़ा–शेखपुरा मार्ग पर आरा मशीन के बगल में स्थित वार्ड नंबर तीन के उत्तर टोला में सोमवार की मध्य रात्रि अज्ञात बदमाशों ने एक खड़े टेंपो में आग लगा दी। इस घटना में टेंपो पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। जला हुआ टेंपो उत्तर टोला निवासी स्वर्गीय विष्णु पासवान के पुत्र चंदन पासवान का बताया जा रहा है। पीड़ित चंदन पासवान ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह देर शाम टेंपो चलाने के बाद उसे वहीं खड़ा कर घर चला गया था। देर रात प्रशासन व स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना मिली कि उसके टेंपो में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। पीड़ित ने चेवाड़ा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
चेवाड़ा में अज्ञात बदमाशों ने खड़े टेंपो में लगाई आग,उत्तर टोला में मध्य रात्रि की घटना, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत चेवाड़ा–शेखपुरा मार्ग पर आरा मशीन के बगल में स्थित वार्ड नंबर तीन के उत्तर टोला में सोमवार की मध्य रात्रि अज्ञात बदमाशों ने एक खड़े टेंपो में आग लगा दी। इस घटना में टेंपो पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। जला हुआ टेंपो उत्तर टोला निवासी स्वर्गीय विष्णु पासवान के पुत्र चंदन पासवान का बताया जा रहा है। पीड़ित चंदन पासवान ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह देर शाम टेंपो चलाने के बाद उसे वहीं खड़ा कर घर चला गया था। देर रात प्रशासन व स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना मिली कि उसके टेंपो में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। पीड़ित ने चेवाड़ा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- इंसान जोड़ो यात्रा के तहत,, called kunfu mastar,,के साथ BLCP ITS ASHOK SAMRAT1
- लखीसराय जिले के लखीसराय शेखपुरा पथ में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपना 90 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया एवं एलपीसी रसीद पर किसानों को दो -दो लाख रुपए की केसीसी देने की बात कही।1
- लखीसराय। उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जिला स्तरीय क्रियान्वयन की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक उप विकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के प्रधान सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना रहा। राज्य कार्यालय, जीविका से प्राप्त निर्देश के आलोक में योजना के तहत पूर्व में दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर चुके लाभार्थियों द्वारा राशि के उपयोग की जानकारी प्राप्त करने तथा शेष दो लाख रुपये की राशि को चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों के खातों में अंतरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।उप विकास आयुक्त ने योजना की अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए जीविका एवं नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया तथा सूर्यगढ़ा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य कार्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर शेष राशि का समयबद्ध अंतरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका अनीता कुमारी, जीविका के जिला स्तरीय प्रबंधक, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे1
- बाढ़ में बैंक से निकाली गई ₹6 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस ने रकम बरामद की बाढ़ (पटना)। बाढ़ थाना क्षेत्र में बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटी गई पूरी ₹6 लाख की राशि बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार गोवामा कॉलोनी, लंगरपुर वार्ड संख्या-02 निवासी ललन कुमार 5 फरवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹6 लाख निकालकर घर लौट रहे थे। घर के पास गली में बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा झोला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के बाद पुलिस ने लूट की रकम बरामद कर ली। इस मामले में एक आरोपी के घर से काले रंग के पॉलीथिन में रखे गए ₹6 लाख बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत और अपराधियों में दहशत का माहौल है।1
- वैशाली में रेलवे फाटक बंद करने पर भड़का जनआक्रोश, सड़कों पर उतरे ग्रामीण,खूब हुआ बबाल..!! SamacharCity।।BiharNews।।1
- अयोध्या प्रसाद जी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या प्रसाद स्मृति सदन, अस्थावां में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन1
- चेवाड़ा नगर पंचायत में असामाजिक तत्वों का आतंक, ऑटो में लगाई आग चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत उत्तर टोला स्थित आरा मशीन के समीप सोमवार की रात्रि असामाजिक तत्वों ने एक ऑटो में आग लगाकर उसे पूरी तरह जला दिया। इस घटना में ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।पीड़ित ऑटो मालिक मिश्री पासवान के पुत्र चंदन पासवान ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ऑटो रोज की तरह आरा मशीन के पास खड़ा किया गया था। देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ऑटो में आग लगा दी। सुबह जब लोगों ने जले हुए ऑटो को देखा, तब घटना की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि इस ऑटो से ही परिवार का भरण-पोषण होता था और इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है तथा संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- लखीसराय। नगर थाना पुलिस ने संतर मुहल्ला स्थित मिनी एलआईसी ऑफिस में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया। इस संबंध में साइबर थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी गई।प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि 9 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला निवासी राजेश कुमार के घर स्थित मिनी एलआईसी ऑफिस में अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 93 हजार रुपये नगद चोरी कर ली गई थी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखीसराय जिले के कजरा निवासी राजन कुमार उर्फ शिवम कुमार के रूप में की गई है। उसके पास से चोरी के 63 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।1
- तेतरहाट थाना पुलिस ने अंतर जिला बाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़। 6 व्यक्ति हुए गिरफ्तार लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र एवं चानन थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थान से क्षेत्र में सक्रिय अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का तेतरहाट थाना अध्यक्ष एलू उपाध्याय ने किया उद्वेदन चोरी के वाहन सहित 6 अपराध कमी को गिरफ्तार किया गया इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि सर्वप्रथम तेतरहाट बाजार में एक पल्सर गाड़ी पर सवार तीन व्यक्ति तेतरहाट निवासी कारू साहू के पुत्र सुमन कुमार एवं एक नाबालिक से वाहन रोककर पूछताछ की गई बाइक का कागजात उसके पास नहीं था नंबर की जांच पड़ताल करने पर चोरी का पता चला तुरंत बाइक सहित तीनों को पूछताछ हेतु थाना ले जाया गया वहां पूछताछ के क्रम में इन लोगों के द्वारा कई कुलसी की गई एवं उसके निशान देही तेतरहाट निवासी नरेश साहू के पुत्र दीपक कुमार उर्फ राधे एवं चानन थाना क्षेत्र के ईटौन गांव निवासी मोदी गुप्ता के पुत्र राजा कुमार के घर से एक चोरी का बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया एक चोरी का ई रिक्शा तीन मोबाइल बरामद किया गया इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि लगातार दिवा एवं रात्रि गश्ती क्षेत्र में प्रशासन की चौकसी भरने का ही परिणाम स्वरुप है की एक बड़ी घटना की योजना बना रहे अपराधियों को घटना के पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया1