चेवाड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को नल-जल योजना की स्थिति का जायजा लेने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया चेवाड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को नल-जल योजना की स्थिति का जायजा लेने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह निरीक्षण कार्यक्रम शाम 5:00 बजे तक चला। निरीक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों और नगर पंचायत क्षेत्रों में संचालित नल-जल योजनाओं का स्थल पर जाकर अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति की नियमितता, पाइपलाइन की स्थिति, जल टंकी की कार्यप्रणाली तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी की गुणवत्ता की जांच की गई। कई स्थानों पर तकनीकी बिंदुओं पर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि किसी भी पंचायत या वार्ड में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि यदि प्रखंड क्षेत्र के किसी भी पंचायत या नगर पंचायत क्षेत्र में नल-जल योजना बाधित पाई जाती है तो उसे तत्काल मरम्मत कर पुनः चालू कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित एजेंसियों और कर्मियों को सतर्क रहने तथा शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं जलापूर्ति में समस्या हो तो इसकी सूचना तत्काल प्रखंड कार्यालय को दें, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
चेवाड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को नल-जल योजना की स्थिति का जायजा लेने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया चेवाड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को नल-जल योजना की स्थिति का जायजा लेने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह निरीक्षण कार्यक्रम शाम 5:00 बजे तक चला। निरीक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों और नगर पंचायत क्षेत्रों में संचालित नल-जल योजनाओं का स्थल पर जाकर अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति की नियमितता, पाइपलाइन की स्थिति, जल टंकी की कार्यप्रणाली तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी की गुणवत्ता की जांच की गई। कई स्थानों पर तकनीकी बिंदुओं पर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि किसी भी पंचायत या वार्ड में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि यदि प्रखंड क्षेत्र के किसी भी पंचायत या नगर पंचायत क्षेत्र में नल-जल योजना बाधित पाई जाती है तो उसे तत्काल मरम्मत कर पुनः चालू कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित एजेंसियों और कर्मियों को सतर्क रहने तथा शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं जलापूर्ति में समस्या हो तो इसकी सूचना तत्काल प्रखंड कार्यालय को दें, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
- शेखपुरा - राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जल-जीवन-हरियाली अभियान” के अंतर्गत प्रतिमाह मनाए जाने वाले जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर आज राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में एक जागरूकता एवं बौद्धिक कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा के एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग एवं मैकेट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार तथा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन), बिहार सरकार के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, जल प्रबंधन, पर्यावरण संतुलन एवं सतत विकास के प्रति विद्यार्थियों, सहायक प्राध्यापकों एवं समाज में व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संदीप तिवारी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित, समृद्ध एवं सतत भविष्य की मजबूत आधारशिला है। इस अभियान को सफल बनाने में तकनीकी शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी विभागों की समन्वित भूमिका अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में डीन (अकादमिक) डॉ. जयशंकर प्रसाद केशरी, रजिस्ट्रार डॉ. बी. एन. मिश्रा, एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार तथा मैकेट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल कुमार हिन्दुस्तानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और जल संरक्षण को दैनिक जीवन एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आशीष कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने अपने विस्तृत, तथ्यपरक एवं अत्यंत प्रेरणादायक व्याख्यान में जल-जीवन-हरियाली अभियान की बहुआयामी उपयोगिता पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने जल प्रबंधन के वैज्ञानिक उपायों, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन तथा मत्स्य संसाधनों के संरक्षण, ग्रामीण आजीविका एवं सतत विकास से इसके गहरे संबंध को विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का वैज्ञानिक, योजनाबद्ध एवं सामुदायिक सहभागिता आधारित प्रबंधन ही पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण सशक्तिकरण एवं समग्र विकास का प्रभावी मार्ग प्रशस्त करता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने तकनीकी ज्ञान और नवाचार के माध्यम से इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दें। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, तालाबों के पुनर्जीवन एवं हरियाली बढ़ाने जैसे विषयों पर सार्थक एवं ज्ञानवर्धक चर्चा हुई। अंत में उपस्थित सभी सहायक प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन सभी सहयोगी विभागों के समन्वित प्रयास से संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।5
- करंडे थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में एक व्यक्ति को दूसरी बार एक व्यक्ति पहली बार गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय यादव, पिता स्वर्गीय एतवारी यादव, ग्राम छठीयारा तथा अजय यादव, पिता स्वर्गीय राजो यादव, ग्राम केवाली के रूप में की गई जो की दूसरी बार शराब का सेवन करते हुए पकड़े गए है। करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को शराब के सेवन की हालत में पकड़ा गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर थाना लाया गया। बताया जा रहा है कि एक पूर्व में भी शराब सेवन के मामले में पकड़े जा चुके हैं, जिसके कारण इस बार उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।करंडे थाना पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नियमित छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे शराबबंदी कानून का पालन करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।1
- THE KING OF BIHAR ITS ,,,ASHOK SAMRAT,,,1
- नगर पंचायत सदर बाजार स्थित एक जेवर दुकान में धोखाधड़ी कर जेवर खरीदने की कोशिश करते एक युवक को दुकानदार और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। दुकानदार संजीत कुमार ने बताया कि करीब दो माह पहले उक्त युवक ने उनकी दुकान से लाखों रुपये के जेवर खरीदे थे और स्कैनर से डिजिटल भुगतान किया था, लेकिन अगले ही दिन भुगतान की गई राशि को वापस निकाल लिया था। बुधवार को वही युवक दोबारा संजीत कुमार के भाई की जेवर दुकान पर इसी तरह की ठगी करने पहुंचा, लेकिन दुकानदार ने उसे पहचान लिया और लोगों की मदद से पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अशोक कुमार और निवास स्थान बरबीघा के नशरतपुर गांव बताया है। घटना के बाद दुकान के पास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक के पुराने रिकॉर्ड और अन्य संभावित ठगी की घटनाओं की भी छानबीन कर रही है।1
- बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी शुक्रवार को मोकामा पहुंचे, जहां भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार मंगलम के नेतृत्व में आहार होटल में उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अल्पाहार के बाद जिला मंत्री संजीव कुमार मंगलम की अगुवाई में विधायक का काफिला सूर्यनारायण घाट होते हुए महादेव स्थान स्थित “श्री शत चंडी यज्ञ” स्थल पहुंचा। यज्ञ आयोजकों द्वारा भी उनका सम्मान किया गया। यज्ञ मंच से मिथिलेश तिवारी ने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस महायज्ञ में आने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि वे माँ गंगा की गोद में आए हैं और यहां उपस्थित सभी लोग गंगा पुत्र-पुत्री हैं। साथ ही उन्होंने मोकामा को “बदलता मोकामा” बताते हुए क्षेत्र में विकास की बात कही। मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि बिहार में जब भी कोई नई योजना आती है, तो उसका पहला लाभ मोकामा को मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और मोकामा लगातार प्राथमिकता में रहा है।1
- लखीसराय। फाइलेरिया मुक्त भविष्य बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों के आंगनवाड़ी केंद्रों पर सर्वजन दवा सेवन मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर प्रखंड के महिसोना गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 164 पर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया तथा स्वयं भी दवा ली।अभियान के तहत जिले में कुल 1,160 केंद्र बनाए गए हैं। सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलेगा। मेगा कैंप के माध्यम से जीविका समूह की 89,935 से अधिक सदस्याओं एवं उनके परिवारों के 2 लाख से अधिक सदस्यों को दवा खिलाई गई।1
- बिहार पुलिस और शराब माफिया का बात चिट वायरल, बेगुसराय पुलिस1
- चेवाड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को नल-जल योजना की स्थिति का जायजा लेने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह निरीक्षण कार्यक्रम शाम 5:00 बजे तक चला। निरीक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों और नगर पंचायत क्षेत्रों में संचालित नल-जल योजनाओं का स्थल पर जाकर अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति की नियमितता, पाइपलाइन की स्थिति, जल टंकी की कार्यप्रणाली तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी की गुणवत्ता की जांच की गई। कई स्थानों पर तकनीकी बिंदुओं पर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि किसी भी पंचायत या वार्ड में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि यदि प्रखंड क्षेत्र के किसी भी पंचायत या नगर पंचायत क्षेत्र में नल-जल योजना बाधित पाई जाती है तो उसे तत्काल मरम्मत कर पुनः चालू कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित एजेंसियों और कर्मियों को सतर्क रहने तथा शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं जलापूर्ति में समस्या हो तो इसकी सूचना तत्काल प्रखंड कार्यालय को दें, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।1