Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेलहर के पर्यटन विकास को लेकर पटना में पैरवी, सचिव निलेश देवरे से मिले विधायक बिहार बांका, जिले के बेलहर विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बेलहर के विधायक मनोज यादव ने पटना में पर्यटन विभाग के सचिव निलेश देवरे से मुलाकात कर क्षेत्र के प्रसिद्ध हनुमाना डैम झरना मेला और झजवा मेला को बिहार के पर्यटन मानचित्र पर शामिल करने का आवेदन सौंपा है।
Banka Today News
बेलहर के पर्यटन विकास को लेकर पटना में पैरवी, सचिव निलेश देवरे से मिले विधायक बिहार बांका, जिले के बेलहर विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बेलहर के विधायक मनोज यादव ने पटना में पर्यटन विभाग के सचिव निलेश देवरे से मुलाकात कर क्षेत्र के प्रसिद्ध हनुमाना डैम झरना मेला और झजवा मेला को बिहार के पर्यटन मानचित्र पर शामिल करने का आवेदन सौंपा है।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार बांका सिविल कोर्ट परिसर से बड़ी खबर—आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई न्यायिक परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया गया। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संगम कुमार साहू ने न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और निरीक्षी न्यायमूर्ति जस्टिस रितेश कुमार की उपस्थिति में दो नए ई-सेवा केंद्र, डिजिटाइजेशन सेंटर, कैंटीन और जज कॉलोनी में ओपन जिम का ऑनलाइन शुभारंभ किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य ने कहा कि ये सुविधाएं वादकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी। संवाददाता: बिकाश शर्मा, बांका।1
- चलिए जानते हैं देवघरा मेला में क्या-क्या आ रहा है? Break Dance, Train etc Ground Report Munger Dastak.... #Sinturana #tetiyabamber #mungerdastak #mamtachoudhary #Munger #deoghar #samratchoudhary #tarapurvidhansabha1
- तारापुर एएसपी संकेत कुमार के निर्देश पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। न्यायालय से जारी वारंट एवं इस्तेहार के लंबित मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में हरपुर थाना अध्यक्ष सत्यम कुमार के नेतृत्व में एसआई रोशन कुमार एवं एएसआई धर्मेंद्र कुमार की टीम ने विभिन्न गांवों में छापेमारी की। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के बेलबिहमा एवं हरपुर गांव से अलग-अलग मामलों में फरार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। हरपुर गांव से वारंटी निशि भूषण मंडल को पकड़ा गया, जबकि बेलबिहमा गांव से न्यायालय द्वारा जारी इस्तेहार के आलोक में चंद्रशेखर यादव एवं टुनटुन यादव को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में मुंगेर जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों में हड़कंप मच गया है।1
- ecl कंपनी के अंदर काम कर रहे हैं कुर्मी परेशान समस्या का नहीं हो रहा है समाधान उसके द्वारा किया गया जोरदार प्रदर्शन1
- 31 साल पुराने मामले में माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को मिली जमानत, MP-MLA कोर्ट ने दी बड़ी राहत .. लेकिन गिरफ्तारी के दौरान एक अलग से केस थोप दिया गया था। उसमें भी जमानत लेना होगा। कोर्ट में अभी सुनवाई जारी है।1
- बीच बाजार बेखौफ चोर, सोती रही सुरक्षा व्यवस्था — तीसरी मंजिल चढ़कर दो लाख की चोरी बीच बाजार, भीड़-भाड़, दुकानें, आवाजाही और पुलिस गश्ती — इन सबके बीच अगर कोई यह मान ले कि उसका घर सुरक्षित है, तो शायद यह उसकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है। गोड्डा शहर के गांगटा चौक स्थित उत्तम ज्वेलर्स के ऊपर बने आवास में सोमवार देर रात हुई चोरी की घटना ने यही कड़वी सच्चाई सामने रख दी है। यह वारदात न सिर्फ चोरों की बेखौफ हिम्मत को दर्शाती है, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी करारा व्यंग्य करती है। सोमवार रात करीब 10:11 बजे, जब परिवार के सभी सदस्य दुकान बंद कर नीचे वाले फ्लोर पर सो रहे थे, उसी वक्त चोर ने बगल के चादरा के घर का सहारा लिया। पहले वह छत पर चढ़ा, फिर वहां से एक अन्य नवनिर्मित मकान होते हुए छलांग दर छलांग तीसरी मंजिल तक पहुंच गया। वहां रेलिंग पर उसके पैरों के साफ निशान मिले हैं, जो उसकी दुस्साहसिक चढ़ाई की कहानी खुद बयां करते हैं। तीसरी मंजिल पर पहुंचकर चोर ने कुर्सी का सहारा लेकर छत के सबसे ऊपर लगे दरवाजे को अंदर से खोला और फिर आराम से घर के भीतर दाखिल हो गया। इसके बाद उसने सीधे उस कमरे का रुख किया, जहां गोदरेज और पर्स रखा हुआ था। दोनों को खोलकर उसने सोना-चांदी के जेवरात समेट लिए, जिससे परिवार को करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि, नीचे स्थित दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ, जिससे स्पष्ट है कि चोर की नजर सिर्फ घर में रखे कीमती जेवरात पर थी। सुबह करीब 8 बजे, जब घर की महिला सदस्य चाय लेकर ऊपर पहुंचीं, तो देखा कि दरवाजा खुला है। पूछने पर जब किसी को इसकी जानकारी नहीं मिली, तब अनहोनी की आशंका गहराई। छत पर पैर के निशान, फटा हुआ पर्स और खुला गोदरेज देखकर परिवार को चोरी का एहसास हुआ। पीड़ित उत्तम कुमार भगत, जो मूल रूप से सरोनी बाजार के रहने वाले हैं और पिछले 8 वर्षों से यहां मकान खरीदकर रह रहे हैं, ने कहा कि “अब तो लगता है कि बीच बाजार में रहना भी सुरक्षित नहीं रहा। एक दिन भी घर छोड़कर बाहर जाना खतरे से खाली नहीं है।” सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि घटना स्थल के आसपास कहीं भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा, जबकि दुकान में कैमरा मौजूद है। लेकिन चोर ने दुकान में प्रवेश नहीं किया, जिससे कैमरे में कोई फुटेज नहीं मिल सका। पीड़ित परिवार ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है और पुलिस के पहुंचने का इंतजार कर रहा है। वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर बीच बाजार की यह हालत है, तो गलियों और मोहल्लों की सुरक्षा की कल्पना करना ही बेकार है। यह घटना प्रशासन के लिए चेतावनी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो चोरों के हौसले और बुलंद होंगे और आम लोगों की रातों की नींद यूं ही उड़ती रहेगी।1
- बांका बिहार )जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर आयोजित मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हो गई है। बैठक के बाद बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने स्पष्ट कहा है कि लंबित कांडों के त्वरित डिस्पोजल पर अब और सख्ती बरती जाएगी। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि, होली, ईद और आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए जिले में विशेष चौकसी बरती जाए। संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखने, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने और विधि-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।1
- चलिए जानते हैं देवघरा मेला में क्या-क्या आ रहा है? Break Dance, Train etc Ground Report Munger Dastak.... #Sinturana #tetiyabamber #mungerdastak #mamtachoudhary #Munger #deoghar #samratchoudhary #tarapurvidhansabha1
- Pati patni ke bich Chala bich sadkon per High voltage drama dekhiae देखिए इस खबर में में काफी लोगों में हों रहा है चर्चा !1