logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विक्रमशिला सेतु संकट के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, 9 मई से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में 9 मई से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्रों में चिन्हित अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा। गुरुवार को तारापुर थाना परिसर में एसडीओ राकेश रंजन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एएसपी संकेत कुमार, बीडीओ असरगंज श्रीमती तान्या, बीडीओ संग्रामपुर अनीश रंजन, सीओ उमेश शर्मा, संतोष कुमार, नगर कार्यपालिका पदाधिकारी रविशंकर सिंह, सूर्यनंद, स्वच्छता पदाधिकारी कोमल कुमारी, सिटी मैनेजर रोहित कुमार, कौशल कुमार तथा थाना अध्यक्ष राज कुमार, विनोद झा, सत्यम कुमार, विपुल कुमार मौजूद थे। एसडीओ ने बताया कि विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद तारापुर मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए 10 मई को तारापुर, 12 मई को संग्रामपुर और अगले दिन असरगंज में अभियान चलेगा। ई-रिक्शा परिचालन नियंत्रित होगा, बिना लाइसेंस चालकों पर कार्रवाई होगी। दुकानदारों को सुबह 9 बजे तक सामान उतारने का निर्देश दिया गया है।

3 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
3 hrs ago

विक्रमशिला सेतु संकट के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, 9 मई से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में 9 मई से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्रों में चिन्हित अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा। गुरुवार को तारापुर थाना परिसर में एसडीओ राकेश रंजन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एएसपी संकेत कुमार, बीडीओ असरगंज श्रीमती तान्या, बीडीओ संग्रामपुर अनीश रंजन, सीओ उमेश शर्मा, संतोष कुमार, नगर कार्यपालिका पदाधिकारी रविशंकर सिंह, सूर्यनंद, स्वच्छता पदाधिकारी कोमल कुमारी, सिटी मैनेजर रोहित कुमार, कौशल कुमार तथा थाना अध्यक्ष राज कुमार, विनोद झा, सत्यम कुमार, विपुल कुमार मौजूद थे। एसडीओ ने बताया कि विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद तारापुर मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए 10 मई को तारापुर, 12 मई को संग्रामपुर और अगले दिन असरगंज में अभियान चलेगा। ई-रिक्शा परिचालन नियंत्रित होगा, बिना लाइसेंस चालकों पर कार्रवाई होगी। दुकानदारों को सुबह 9 बजे तक सामान उतारने का निर्देश दिया गया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • मुंगेर के तारापुर में 251 महिलाओं और कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली, जिससे अखंड रामधुन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। उल्टा स्थान महादेव मंदिर से शुरू हुई यात्रा में जय श्री राम के जयघोष से पूरा नवटोलिया भक्तिमय हो उठा। दो दिवसीय रामधुन के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा।
    1
    मुंगेर के तारापुर में 251 महिलाओं और कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली, जिससे अखंड रामधुन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। उल्टा स्थान महादेव मंदिर से शुरू हुई यात्रा में जय श्री राम के जयघोष से पूरा नवटोलिया भक्तिमय हो उठा। दो दिवसीय रामधुन के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    16 hrs ago
  • बिहार के सहरसा जिले के काशनगर में दो बाइकों की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
    1
    बिहार के सहरसा जिले के काशनगर में दो बाइकों की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
    user_Piyush kumar
    Piyush kumar
    Video Creator खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • बिहार के गया जिले में स्कूल बस और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि वे बेटी के घर जा रहे थे। पुलिस ने बस जब्त कर ली है और मामले की जांच कर रही है।
    4
    बिहार के गया जिले में स्कूल बस और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि वे बेटी के घर जा रहे थे। पुलिस ने बस जब्त कर ली है और मामले की जांच कर रही है।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REPORT
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REPORT
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • मुंगेर में ससुर और बहू के बीच चाकू बाजी, दोनों अस्पताल में भर्ती
    1
    मुंगेर में ससुर और बहू के बीच चाकू बाजी, दोनों अस्पताल में भर्ती
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • नगर परिषद गोगरी-जमालपुर (शेख टोली)वार्ड no 13 और 15 मस्जिद गली नगर परिषद गोगरी-जमालपुर वार्ड no 13 और 15 का मुख्य सड़क शैख टोली साल मैं 4 से 5 महीना जलमग्न रहता है जिससे आमजनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है वार्ड पार्षद कोई ध्यान तक नहीं देता है मेरी उच्च अधिकारि गन से गुजारिश है कि इस विषय पर ध्यान देने की कोशिश करे ताकि हम सब को कठिनाइयों का सामना आगे चल कर नहीं करना परे धन्यवाद
    1
    नगर परिषद गोगरी-जमालपुर (शेख टोली)वार्ड no 13 और 15 मस्जिद गली 
नगर परिषद गोगरी-जमालपुर  वार्ड no 13 और 15 का मुख्य सड़क शैख टोली साल मैं 4 से 5 महीना जलमग्न रहता है जिससे आमजनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है 
वार्ड पार्षद कोई ध्यान तक नहीं देता है 
मेरी उच्च अधिकारि गन  से गुजारिश है कि इस विषय पर ध्यान देने की कोशिश करे ताकि हम सब को कठिनाइयों का सामना आगे चल कर नहीं करना परे 
धन्यवाद
    user_MD GULAB KHAN
    MD GULAB KHAN
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • 🚨 “पूरा बिहार हुआ भाजपा मय! अब बांका में दिखेगा विकास का दम” 🚩 बांका / बिहार भाजपा वाणिज्य नेता ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज पूरे बिहार में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है और जनता विकास की राजनीति पर भरोसा जता रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बांका जिले में भी विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी। ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बांका को नई पहचान दिलाने का काम किया जाएगा। 🌟 📍 बांका में राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है और नेताओं के बयान चर्चा का विषय बने हुए हैं। 👉 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
    1
    🚨 “पूरा बिहार हुआ भाजपा मय! अब बांका में दिखेगा विकास का दम” 🚩
बांका / बिहार भाजपा वाणिज्य नेता ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज पूरे बिहार में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है और जनता विकास की राजनीति पर भरोसा जता रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बांका जिले में भी विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी।
ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बांका को नई पहचान दिलाने का काम किया जाएगा। 🌟
📍 बांका में राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है और नेताओं के बयान चर्चा का विषय बने हुए हैं।
👉 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • तारापुर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल से पूरे क्षेत्र में कूड़े का अंबार लग गया है। कर्मी वेतन कटौती और काम के घंटे बढ़ाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे शहर में बदबू फैल रही और व्यापार प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने श्रम नियमों के अनुसार भुगतान और जल्द वैकल्पिक सफाई व्यवस्था का आश्वासन दिया है।
    1
    तारापुर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल से पूरे क्षेत्र में कूड़े का अंबार लग गया है। कर्मी वेतन कटौती और काम के घंटे बढ़ाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे शहर में बदबू फैल रही और व्यापार प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने श्रम नियमों के अनुसार भुगतान और जल्द वैकल्पिक सफाई व्यवस्था का आश्वासन दिया है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    22 hrs ago
  • बिहार के गया जिले में उत्पाद विभाग ने मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक कार से 235 बोतल विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में झारखंड के रांची निवासी एक शराब तस्कर नयन मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है और उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    2
    बिहार के गया जिले में उत्पाद विभाग ने मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक कार से 235 बोतल विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में झारखंड के रांची निवासी एक शराब तस्कर नयन मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है और उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REPORT
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REPORT
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • सहरसा में कई बच्चों को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की चिंता देख जिलाधिकारी और एसपी सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित बच्चों का हाल जाना।
    1
    सहरसा में कई बच्चों को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की चिंता देख जिलाधिकारी और एसपी सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित बच्चों का हाल जाना।
    user_Piyush kumar
    Piyush kumar
    Video Creator खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.