Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोहरदगा उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने खरीफ आच्छादन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मृदा स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मिलेट मिशन, पीएम-कुसुम योजना, लोहरदगा उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने खरीफ आच्छादन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मृदा स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मिलेट मिशन, पीएम-कुसुम योजना,
Altamas rja
लोहरदगा उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने खरीफ आच्छादन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मृदा स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मिलेट मिशन, पीएम-कुसुम योजना, लोहरदगा उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने खरीफ आच्छादन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मृदा स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मिलेट मिशन, पीएम-कुसुम योजना,
More news from झारखंड and nearby areas
- लोहरदगा उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने खरीफ आच्छादन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मृदा स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मिलेट मिशन, पीएम-कुसुम योजना, लोहरदगा उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने खरीफ आच्छादन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मृदा स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मिलेट मिशन, पीएम-कुसुम योजना,1
- 5 साल में नहीं पहुंचा पानी कब जागेंगे मुखिया?🤔😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #pani #mukhiya1
- लोहरदगा के पहाड़ी छेत्र की हलात देखकर आप दंग रह जायेंगे लोहरदगा के पहाड़ी छेत्र की हलात देखकर आप दंग रह जायेंगे1
- सिसई के लकया पंचायत में CFTUI मजदूर संघ का एक दिवसीय जागरूकता अभियान संपन्न, कई सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा मजदूर संघ सी.एफ.टी.यू.आई. के तत्वावधान में सिसई प्रखंड के लकेया पंचायत भवन में एक दिवसीय जागरूकता अभियान सह बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन गुमला जिला अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन खान और दक्षिणी प्रमंडल उपाध्यक्ष रजक बख्श के निर्देशानुसार किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड और पंचायत स्तर पर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव करना और संगठन का विस्तार करना था। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन खान के कार्यों और संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि 2024, 25 और 2026 में संगठन के द्वारा लगभग 200 से अधिक प्रवासी मृतक मजदूरों के शवों को बाहर से झारखंड लाया गया है। अनेक लापता मजदूरों को खोजकर उनके घर तक सकुशल पहुंचाया गया है। इसके साथ ही मजदूरों का लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया वेतन भी वापस दिलाया गया है। संगठन स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी लगातार आवाज उठा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1.सभी प्रवासी मजदूरों का प्रवासी कार्ड अवश्य बनाया जाए, जिसकी जिम्मेदारी परिवार और स्वयं मजदूर की होगी। 2.संगठित मजदूर निबंधन कार्ड सिर्फ रेजा, कुली, मिस्त्री श्रेणी के मजदूरों का ही बनाया जाए और नियोजन फॉर्म में ग्राम मुखिया व पंजीकृत मजदूर संघ के पदाधिकारी का हस्ताक्षर-मोहर अनिवार्य हो। 3. बिना पंजीकृत ठेकेदार या एजेंट जो मजदूरों को बाहर ले जाते हैं, उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। CFTUI ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रवासी मजदूरों का पलायन रोका जाए और झारखंड में ही रोजगार का सृजन किया जाए। संगठन ने जिला प्रशासन और श्रम विभाग को भी इस संबंध में अवगत कराने की बात कही। इस अवसर पर लकेया पंचायत की मुखिया सुगिया देवी, नीलम गुप्ता, सावित्री देवी, बीना देवी, विरांति देवी, कांति देवी, मीना देवी, शीला देवी, संगीता देवी, लगती देवी, संपत्ति देवी, देवंती देवी, फूलमति देवी, रितु कुमारी, अंजनी देवी, गुड़िया देवी, दीपक तुरी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मजदूर उपस्थित थे।1
- सिसई : "करम महोत्सव" में झूम उठा छारदा गांव, पारंपरिक गीत -नृत्य से सजी सांस्कृतिक संध्या सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत बचाने का संकल्प सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के छारदा गांव के बड़का बगीचा मैदान स्कूल टोली में छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में करम महोत्सव का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। महोत्सव में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लिया। पूरे गांव में पारंपरिक संस्कृति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। करम महोत्सव के अवसर पर करम डाली के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। पारंपरिक गीत-संगीत के साथ लोगों ने करम पर्व की खुशियां मनाईं। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डमकच और करम गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि करम पर्व प्रकृति, परंपरा और सामाजिक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। वहीं समाज के लोगों को संबोधित करते हुए आरक्षण, जनगणना एवं परिसीमन का मुद्दा उठाते हुए जागरूक भी किया। इस दौरान समाज के लोगों ने करम महोत्सव के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। महोत्सव में समाज के केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग,प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, प्रखंड कोषाध्यक्ष राम कुमार साहु,किशोर साहू, हीरा साहू सहित पांच जिलों के पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंड कमेटियों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।4
- खूंटी बिरसा मुंडा पुस्तकालय के समीप करम अखाड़ा का उद्घाटन। आदिवासी लोक वर्ता। खूंटी। खूंटी बिरसा मुंडा पुस्तकालय के समीप स्थित करम अखाड़ा में सांसद निधि से निर्मित नवनिर्मित अखाड़ा का उद्घाटन खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद कालीचरण मुंडा जी ने कहा कि करम अखाड़ा आदिवासी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। सरना समाज की संस्कृति को सहेजना और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। वही दूसरी ओर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि समाज के आगुवाओ द्वारा बात रखा गया था कि यहां सुंदरीकरण हो जाता तो ठीक रहता अध्यक्ष ने तत्परता से सांसद से बात कर कुछ ही दिनों में अखाड़ा का सुन्दरीकरण हो गया साथ ही उन्होंने आगे और भी कार्य का निर्वाह समाज के अगुआ द्वारा बताए जाने पर कार्य पूर्ण करने का वचन दिया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पीटर मुन्डू, सरना समाज की नेत्री दुर्गावती ओड़या, खूंटी नगर पंचायत की अध्यक्ष रानी टूटी सहित सरना समाज के गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने इस सराहनीय कार्य के लिए सांसद कालीचरण मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित सरना समाज के लोगों ने भी अखाड़ा निर्माण के लिए सांसद महोदय का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में सांसद कालीचरण मुंडा ने समाज के लोगों के साथ पारंपरिक नृत्य कर और नगाड़ा बजाकर सभी का हौसला बढ़ाया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। मौके पर प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, नईमुद्दीन खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, देवजीत देवधरिया, सुनीता गोप,ईन्दुआन्ना हस्सा, सुन्दरमनी हंस, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, अनीता नाग, सुमन देवी, ऋतुराज झा, गुलाम गौश, यूथ कांग्रेस के आमीर हुसैन, फिरोज आलम, नौरी फुर्ती, सुरजू मुण्डा ,विनसाय मुण्डा ,दामू मुण्डा, शंकर मुण्डा,राखल पाहन,कमान्ता पाहन,जोनसन गुड़िया ,अनूप मुण्डा,अमित मुण्डा ,बुधराम ,सोमा मुण्डा, मानसिंह मुण्डा,पुनम हस्सा, सुनीता गुड़िया,सगी टुटी,लखन गुड़िया,मोतेस्ता तोपनो ,आम्ना तोपनो एवं आदिवासी संगठन के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।1
- कोराबार मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, चिरौंदी बनी विजेता विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया पुरस्कार वितरण, बोले—अगले साल इसी मैदान में होगा स्टेडियम बुढ़मू। युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में सोमवार को कोराबार मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। फाइनल मैच में चिरौंदी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चटवल की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि कोराबार मैदान में अगले वर्ष तक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले साल इसी मैदान में बनने वाले नए स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में पुरस्कार वितरण करने के लिए वह पुनः आएंगे। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेई, शमीम बड़ेहार, पार्वती देवी, संजय पटेल, एहसान अंसारी, राजकुमार महतो, ललित महतो, संजय महतो, रंथेश्वर गिरी, अंसारूल हक, कुदुस अंसारी, अरशद आलम, हाफिज राजा, मदन महतो सहित सैकड़ों खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।1
- संजीवनी हॉस्पिटल से कोई निराश होकर नहीं लौटता.?🏥🤔😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #doctor #news1