Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान के उदयपुर जिले के सलूंबर में अशोक भील आदिवासी की गाड़ी पर हमला हुआ है।
Suraj. sadana. toda
राजस्थान के उदयपुर जिले के सलूंबर में अशोक भील आदिवासी की गाड़ी पर हमला हुआ है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- आदिवासी न्यूज़।।।।।।।।।।,।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।1
- राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान पायलट ने बेणेश्वर धाम में शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, ब्रह्मा मंदिर और वाल्मीकि मंदिर में देव दर्शन किए। उन्होंने धाम के पीठाधीश्वर महंत अच्युतानन्द महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और बेणेश्वर के विकास को लेकर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने साबला में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साबला के कार्यालय का उद्घाटन किया, जहां हजारों कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमालाओं से लाद दिया। आसपुर में भी कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें तलवार व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने महज ढाई साल के छोटे से कार्यकाल में ही जनता का विश्वास पूरी तरह खो दिया है और अब यह सरकार केवल अधिकारियों के दम पर चल रही है। देश और प्रदेश के मौजूदा हालातों पर चिंता जताते हुए पायलट ने कहा कि युवाओं में भारी असंतोष है। उन्होंने पेपर लीक मामले को उठाते हुए कहा कि सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, जिसके कारण बच्चे आत्महत्या करने को मजबूर हैं, लेकिन इस पर कोई सुध लेने वाला या जिम्मेदारी तय करने वाला नहीं है। इसके अलावा उन्होंने अस्पतालों की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था, स्कूलों की गिरती छतों और दलितों, महिलाओं व गरीबों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। पायलट ने 'डबल इंजन' सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जयपुर और दिल्ली दोनों जगह इंजन होने के बावजूद किसानों को खाद, डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही है, जबकि पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा' का नारा देने वाली सरकार के नाक के नीचे अयोध्या के राम मंदिर में खरबों रुपये का चंदा चंपत कर लिया गया। भगवान राम की पूजा करने वाले ही उनकी नाक के नीचे डकैती डाल रहे हैं और एफआईआर में बड़े मगरमच्छों के बजाय सिर्फ ड्राइवर, चपरासी जैसे छोटे कर्मचारियों के नाम डाल दिए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग, न्यायपालिका, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं पर दबाव की राजनीति की जा रही है और भाजपा कोर्ट की फटकार के बावजूद पंचायत, जिला परिषद व नगर निकाय चुनाव टालकर चुनाव कराने से भाग रही है। पायलट ने दावा किया कि यदि अभी चुनाव हुए तो कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। इस मौके पर महेंद्रजीत सिंह मालवीया, ताराचंद भगोरा, शंकर यादव, प्रेम कुमार पाटीदार, गणेश घोघरा, कर्णसिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, गजेंद्र सिंह खरोडिया, नारायण लाल मीणा, नानूराम कलाल, बलवंत सिंह वालाई, राकेश रोत, उर्मिला अहारी, मीनाक्षी परमार, वालजी पाटीदार, मुस्तफा हुसैन, रुपशंकर त्रिवेदी, नवदीप सिंह देवला और शंकरलाल मीणा सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- उदयपुर जिले के सराडा से केसरियाजी जाने वाली सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के खस्ताहाल होने के कारण सबसे बड़ी चिंता यह है कि आपातकालीन स्थिति (इमरजेंसी) होने पर भी कोई समय पर नहीं पहुंच सकता है। इस गंभीर समस्या के बावजूद इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है और जिम्मेदार लोग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं ताकि लोगों को इस बड़ी मुसीबत से राहत मिल सके।1
- Available for Sale Other Vehicle Type : JCB Brand : jcb Model : 2017 Year of Registration : 2017 Price (₹) : 1850000 City / Locality : Kabja Vehicle Type : Other Vehicle Condition : Old Fuel Type : Diesel बेचना है2
- राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की धरियावद तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोठड़ा में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए बिलानाम जमीन आवंटित कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। गोठड़ा के सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर उपखण्ड अधिकारी को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2025-26 के बजट में इस नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा की गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपनी पंचायत में स्थित खसरा संख्या 272/146 की बिलानाम भूमि को स्वास्थ्य केंद्र के लिए सुरक्षित छोड़ रखा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत के ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस सुरक्षित रखी गई जमीन पर अनधिकृत तरीके से लगातार कब्जा किया जा रहा है, जिसे रोकना बेहद आवश्यक है। इस भूमि का पटवारी और गिरदावर ने मौके पर आकर मुआयना भी किया था, लेकिन इसके बाद प्रशासन द्वारा आगे की कोई कार्रवाई नहीं की गई। पंचायत में बिलानाम जमीन उपलब्ध होने के बावजूद प्रशासनिक उदासीनता और अवैध कब्जे के कारण स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध कब्जे को हटाने और उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए उक्त बिलानाम जमीन का पुनः सर्वे कराकर स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान उपसरपंच रमेश बरोड़, रामलाल बरोड़, थावरचंद वडेरी, शांतिलाल बरोड़, बहादुर मल कलासुआ, ओंकार निनामा, पृथ्वीराज कलासुआ, शिवलाल निनामा, हरीश भगोरा, लालूराम निनामा, मोहनलाल वडेरा, आशुराम राणा सहित गोठड़ा ग्राम पंचायत के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- राजस्थान में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रस्तावित प्रारूप को लेकर आमजन और विभिन्न वर्गों की आकांक्षाओं को टटोलने की कवायद के तहत उदयपुर संभाग स्तरीय द्वितीय चरण की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें भाग लिया और विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और संपत्ति अधिकारों जैसे संवेदनशील पारिवारिक कानूनों पर अपनी राय व दूरगामी सुझाव सौंपे। राजस्थान उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता एवं समान नागरिक संहिता समिति के सदस्य बसंत सिंह छाबा की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में डूंगरपुर जिला परिषद के ईडीपी सभागार से प्रशासनिक अमला और प्रबुद्ध वर्ग मौजूद रहा। इस दौरान जिला कलक्टर देशलदान, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रैगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ के साथ-साथ विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने समिति के समक्ष अपनी बात रखी। जनसुनवाई में समाज में व्याप्त कुप्रथाओं पर चोट और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। वरिष्ठ पत्रकार तनुज शर्मा ने अंचल में प्रचलित 'नाता प्रथा' पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इस प्रथा से जन्म लेने वाली संतानों के अधिकारों की रक्षा के लिए यूसीसी में विशेष प्रावधान शामिल करने की वकालत की। वहीं, मन की उड़ान संस्थान की संस्थापिका कामना चौबीसा ने लिव-इन रिलेशनशिप के संबंध में स्पष्ट कानूनी दिशा-निर्देश तय करने, बहु-विवाह पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और लैंगिक न्याय के तहत महिला व पुरुष दोनों को समान अधिकार देने की मांग की। इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता पूजा मखीजा और राजकुमारी ने विधवा महिलाओं के हितों की सुरक्षा व भरण-पोषण पर बल दिया, जबकि वनवासी कल्याण परिषद के प्रतिनिधि नरेश ने 'एक देश, एक विधान' की अवधारणा का समर्थन किया। सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार करते हुए समाजसेवी सतीश जैन ने बाल विवाह पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान शामिल करने का सुझाव दिया। इसके साथ ही, अनुसूचित क्षेत्रों की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। बार एसोसिएशन डूंगरपुर के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चुंडावत ने मांग की कि उत्तराखंड की तर्ज पर राजस्थान में भी अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग को यूसीसी के दायरे से पूरी तरह बाहर रखा जाए। सामाजिक कार्यकर्ता सोमा लाल कोटेड ने भी शेड्यूल एरिया की विशिष्ट परिस्थितियों को देखते हुए विशेष प्रावधानों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया। अंत में मोहम्मद इस्माइल कुरैशी और कमलेश अहारी सहित विभिन्न प्रतिनिधियों ने देश की एकता व भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अपने सुझाव दर्ज कराए।1
- राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट अपने एक दिवसीय दौरे पर वागड़ की आस्था के केंद्र, त्रिवेणी संगम बेणेश्वर धाम पहुंचे। डूंगरपुर पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों, पूर्व सांसद, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बेणेश्वर धाम के हरि मंदिर में दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और वागड़ की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना करने के बाद सचिन पायलट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य और केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। धाम से प्रस्थान करने से पहले उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस युवाओं और किसानों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।2
- आदिवासी इलाके की न्यूज़।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।1