Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ बिजनौर श्री मुनिराज जी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद द्वारा दिनांक 25.02.2026 से 27.02.2027 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स, बिजनौर में आयोजित अन्तर्जनपदीय पुलिस हैण्डबाल कलस्टर (महिला/पुरूष) हैण्डबाल, बास्केटबाल प्रतियोगिता बरेली जोन, बरेली वर्ष -2026, का समापन किया गया। इस सम्बन्ध में पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद सर की बाइट ।*
S K news
ब्रेकिंग न्यूज़ बिजनौर श्री मुनिराज जी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद द्वारा दिनांक 25.02.2026 से 27.02.2027 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स, बिजनौर में आयोजित अन्तर्जनपदीय पुलिस हैण्डबाल कलस्टर (महिला/पुरूष) हैण्डबाल, बास्केटबाल प्रतियोगिता बरेली जोन, बरेली वर्ष -2026, का समापन किया गया। इस सम्बन्ध में पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद सर की बाइट ।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Vijay rathi1
- ऑपरेशन चक्रव्यूह और मिशन शक्ति 5.0 के तहत जानसठ पुलिस की बड़ी कामयाबी, पोक्सो एक्ट का वांछित गिरफ्तार जानसठ । जनपद में अपराधियों की धरपकड़ और महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियानों के अंतर्गत जानसठ थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में जारी 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' और 'मिशन शक्ति 5.0' के तहत पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज जा रहा है। डीएसपी जानसठ रूपाली रॉय चौधरी और थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त अमित कुमार पुत्र गंगादास (निवासी ग्राम नूनीखेड़ा) को घटायन क्षेत्र से घेराबंदी कर दबोच लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। गिरफ्तार करने वाली टीम मे महिला उपनिरीक्षक अपर्णा यादव उपनिरीक्षक दीपक शर्मा कांस्टेबल विजय कुमार महिला कांस्टेबल रंजनी आदि शामिल रहे हैं। वही स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की है।3
- नजीबाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक: 10 वर्षीय छात्र पर हमला, क्षेत्र में दहशत रिपोर्ट: TN NEWS | बिजनौर नजीबाबाद। नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मौजमपुर तुलसी क्षेत्र के कच्ची गढ़ी मोहल्ले का है, जहां 10 वर्षीय छात्र हादी पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हादी स्कूल से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में घूम रहे कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। बच्चे के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्तों को भगाकर उसे बचाया। हमले में हादी के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्र को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्ते और अन्य जानवर खुलेआम घूम रहे हैं। इससे पहले भी कई लोगों पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। निवासियों ने नगर प्रशासन से तत्काल अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की मांग की है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद अब प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।1
- बिजनौर के शेरकोट क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक गुलदार का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि गुलदार बंदर का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना थाना शेरकोट क्षेत्र के मंधोरा मार्ग पर नया गांव रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री के पास की है। शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों ने सड़क किनारे गुलदार का शव देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। अधिकारियों के अनुसार मृत गुलदार नर था और उसकी उम्र करीब 5 वर्ष बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है और यह भी देखा जा रहा है कि विद्युत लाइन की सुरक्षा को लेकर कहीं लापरवाही तो नहीं हुई। इलाके में गुलदार की मौजूदगी से पहले भी दहशत का माहौल रहा है, ऐसे में इस घटना के बाद वन विभाग और प्रशासन सतर्क हो गया है।1
- Post by नीरज कुमार1
- जिला बिजनोर क्षेत्र शेरकोट में गुलदार की हुई बिजली का करंट लगने से मौत,1
- Post by Vijay rathi1
- जानसठ तहसील रिपोर्टर ब्रह्म प्रकाश शर्मा -होली पर हुड़दंग किया तो खैर नहीं, सोशल मीडिया की निगरानी के लिए पुलिस मुस्तैद । -एसडीएम जानसठ और थाना सिखेड़ा पुलिस ने ली शांति समिति की बैठक, दिए सख्त निर्देश । -हुड़दंगियों और नशेड़ियों पर रहेंगी पुलिस की पैनी नजर -- इंस्पेक्टर योगेंद्र शर्मा जानसठ/ सिखेड़ा । आगामी होली एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को थाना सिखेड़ा परिसर में एसडीएम जानसठ, राजकुमार भारती की अध्यक्षता में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और डीजे संचालकों की एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में दो-टूक चेतावनी दी गई कि त्योहार के उत्साह में कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम राजकुमार भारती ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों, जबरन रंग डालने वालों और सड़कों पर स्टंट करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस कठोरतम कार्रवाई करेगी। डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय सीमा और ध्वनि मानकों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के भड़काऊ गाने न बजाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सोशल मीडिया को लेकर भी सख्त रुख अपनाया गया है। एसडीएम ने कहा कि फेसबुक, व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम पर किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज होगा।झूठी अफवाहें फैलाने वाली सूचनाओं को बिना पुष्टि के आगे न बढ़ाएं। पुलिस की आईटी सेल सक्रियता से हर ग्रुप और पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील करते हुए इंस्पेक्टर सिखेड़ा, योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों और धर्मगुरुओं से संवाद करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस बल त्यौहार के दौरान लगातार गश्त पर रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से थाना सिखेड़ा का समस्त पुलिस स्टाफ, क्षेत्र के प्रधान, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का आश्वासन दिया। । -एसडीएम जानसठ और थाना सिखेड़ा पुलिस ने ली शांति समिति की बैठक, दिए सख्त निर्देश । -हुड़दंगियों और नशेड़ियों पर रहेंगी पुलिस की पैनी नजर -- इंस्पेक्टर योगेंद्र शर्मा जानसठ/ सिखेड़ा । आगामी होली एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को थाना सिखेड़ा परिसर में एसडीएम जानसठ, राजकुमार भारती की अध्यक्षता में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और डीजे संचालकों की एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में दो-टूक चेतावनी दी गई कि त्योहार के उत्साह में कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम राजकुमार भारती ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों, जबरन रंग डालने वालों और सड़कों पर स्टंट करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस कठोरतम कार्रवाई करेगी। डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय सीमा और ध्वनि मानकों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के भड़काऊ गाने न बजाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सोशल मीडिया को लेकर भी सख्त रुख अपनाया गया है। एसडीएम ने कहा कि फेसबुक, व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम पर किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज होगा।झूठी अफवाहें फैलाने वाली सूचनाओं को बिना पुष्टि के आगे न बढ़ाएं। पुलिस की आईटी सेल सक्रियता से हर ग्रुप और पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील करते हुए इंस्पेक्टर सिखेड़ा, योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों और धर्मगुरुओं से संवाद करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस बल त्यौहार के दौरान लगातार गश्त पर रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से थाना सिखेड़ा का समस्त पुलिस स्टाफ, क्षेत्र के प्रधान, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का आश्वासन दिया।1
- शेरकोट क्षेत्र में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़े गुलदार की करंट लगने से मौत। ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा। नया गांव रोड पर पटाखा फैक्ट्री के पास सड़क किनारे मिला गुलदार का शव। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों ने देखा शव, इलाके में मची अफरा-तफरी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, गुलदार नर बताया गया, उम्र करीब 5 साल। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, वन विभाग की आगे की कार्रवाई जारी। थाना शेरकोट मे मंधोरा मार्ग पर नया गांव के पास का पूरा मामला।1