Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंदर का शिकार करने के चक्कर मे गुलदार चढ़ गया पेड़ पर जिसको करंट लगा। जिला बिजनोर क्षेत्र शेरकोट में गुलदार की हुई बिजली का करंट लगने से मौत,
Insaf news channel
बंदर का शिकार करने के चक्कर मे गुलदार चढ़ गया पेड़ पर जिसको करंट लगा। जिला बिजनोर क्षेत्र शेरकोट में गुलदार की हुई बिजली का करंट लगने से मौत,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिजनौर के शेरकोट क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक गुलदार का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि गुलदार बंदर का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना थाना शेरकोट क्षेत्र के मंधोरा मार्ग पर नया गांव रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री के पास की है। शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों ने सड़क किनारे गुलदार का शव देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। अधिकारियों के अनुसार मृत गुलदार नर था और उसकी उम्र करीब 5 वर्ष बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है और यह भी देखा जा रहा है कि विद्युत लाइन की सुरक्षा को लेकर कहीं लापरवाही तो नहीं हुई। इलाके में गुलदार की मौजूदगी से पहले भी दहशत का माहौल रहा है, ऐसे में इस घटना के बाद वन विभाग और प्रशासन सतर्क हो गया है।1
- Post by नीरज कुमार1
- जिला बिजनोर क्षेत्र शेरकोट में गुलदार की हुई बिजली का करंट लगने से मौत,1
- शेरकोट क्षेत्र में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़े गुलदार की करंट लगने से मौत। ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा। नया गांव रोड पर पटाखा फैक्ट्री के पास सड़क किनारे मिला गुलदार का शव। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों ने देखा शव, इलाके में मची अफरा-तफरी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, गुलदार नर बताया गया, उम्र करीब 5 साल। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, वन विभाग की आगे की कार्रवाई जारी। थाना शेरकोट मे मंधोरा मार्ग पर नया गांव के पास का पूरा मामला।1
- धामपुर शुगर मिल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का जोरदार आयोजन धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष धामपुर शुगर मिल में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के निर्देशानुसार 16 फरवरी से स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन 28 फरवरी को होगा। पखवाड़े के तहत मिल परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के अंतर्गत बेस्ट स्टोरेज यार्ड में श्रमदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष श्री निष्काम गुप्ता ने की। उन्होंने स्वच्छता को नियमित दिनचर्या बनाने और उपयोगी सामग्री को अधिकृत एजेंसी के माध्यम से रीसायकल कर वैल्युएबल गुड्स तैयार करने पर जोर दिया। अभियान में श्री मुकेश कश्यप, विवेक सिंह यादव, अरुण चौहान, श्याम सुंदर शर्मा, विनोद राणा, शरद गहलोत, स्मृति यादव, अजय पांडेय, कमल सिंह, वीरेंद्र (सुपरवाइजर), अनुज मलिक, स्टोर प्रबंधक दिनेश भारती, भुवनेश, सिक्योरिटी टीम से करणवीर सिंह, अशोक कुमार, उज्जवल सिंह तथा श्रमिकों में मोहम्मद शफी, रशीद, जावेद, आरिफ, बाबू, राकेश, जयपाल, अमर सिंह, अतुल, पप्पू, राजेश, मनोज सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन कारखाना प्रबंधक श्री विजय कुमार गुप्ता ने किया। स्वच्छता संदेश वाले बैनर भी परिसर में प्रदर्शित किए गए।1
- मुरादाबाद जनपद के थाना क्षेत्र भोजपुर इलाके में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार हुए संवाददाता इस्लाम सलमानी1
- #Bijnor धमकी के बीच सुनाया उम्रकैद का फैसला! #बिजनौर कोर्ट में मचा हड़कंप #ADJनिजेंद्रकुमार को दी धमकी #बड़ीखबर #BreakingNews1
- धामपुर शुगर मिल्स में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का आयोजन, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश धामपुर। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, नई दिल्ली के पत्रांक दिनांक 10 फरवरी 2026 के अनुपालन में धामपुर शुगर मिल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े की शुरुआत 16 फरवरी 2026 को हुई, जिसका समापन 28 फरवरी 2026 को होगा। इस अभियान के तहत पूरे मिल परिसर में व्यापक स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। विशेष अभियान के रूप में बेस्ट स्टोरेज यार्ड में श्रमदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष श्री निष्काम गुप्ता ने की। उनकी अगुवाई में टीम ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान सभी विभागाध्यक्षों एवं सेक्शन प्रमुखों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर श्री निष्काम गुप्ता ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरे मिल परिसर को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नियमित और प्रतिदिन सफाई करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जो भी उपयोगी सामग्री है, उसे अधिकृत एजेंसी के माध्यम से रि-साइकल कर वैल्युएबल गुड्स में परिवर्तित किया जाना चाहिए, ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता से संबंधित बैनर एवं संदेश भी प्रदर्शित किए गए, जिनके माध्यम से कर्मचारियों और श्रमिकों को जागरूक किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में भाग लेने वालों में श्री मुकेश कश्यप, विवेक सिंह यादव, अरुण चौहान, श्याम सुंदर शर्मा, विनोद राणा, शरद गहलोत, स्मृति यादव, अजय पांडेय, कमल सिंह, वीरेंद्र (सुपरवाइजर), अनुज मलिक, स्टोर प्रबंधक दिनेश भारती, भुवनेश, सिक्योरिटी टीम से करणवीर सिंह, अशोक कुमार, उज्जवल सिंह तथा श्रमिकों में मोहम्मद शफी, रशीद, जावेद, आरिफ, बाबू, राकेश, जयपाल, अमर सिंह, अतुल, पप्पू, राजेश, मनोज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वच्छता पखवाड़े का संचालन कारखाना प्रबंधक श्री विजय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। अभियान के माध्यम से मिल प्रबंधन ने स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल कार्यस्थल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।1