logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Ramkishor saini manpur

1 hr ago
user_Ramkishor saini Ramkishor
Ramkishor saini Ramkishor
सिकराय, दौसा, राजस्थान•
1 hr ago

Ramkishor saini manpur

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Ramkishor saini manpur
    1
    Ramkishor saini manpur
    user_Ramkishor saini Ramkishor
    Ramkishor saini Ramkishor
    सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *सिकराय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दरोगा ढाणी मानपुर में बड़ी धूमधाम से 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया विद्यालय के संस्था प्रधान श्री कुंजी लाल मीना ने ध्वजारोहण कर कार्य क्रम की शुरूआत की और बालक बालिकाओं का प्रतिभा समारोह हुआ जिसमें भामाशाहों ने बालक बालिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों पर बालक बालिकाओं ने अपनी प्रस्तुति दी*
    1
    *सिकराय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दरोगा ढाणी मानपुर में बड़ी धूमधाम से 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया विद्यालय के संस्था प्रधान श्री कुंजी लाल मीना ने ध्वजारोहण कर कार्य क्रम की शुरूआत की और बालक बालिकाओं का प्रतिभा समारोह हुआ जिसमें भामाशाहों ने बालक बालिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों पर बालक बालिकाओं ने अपनी प्रस्तुति दी*
    user_राजू सैनी मानपुर
    राजू सैनी मानपुर
    सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • विधायक ने किया छोटे-छोटे बच्चों की परेड का अवलोकन स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आज सिकराय उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक विक्रम के द्वारा झंडारोहण किया गया और स्कूल के बच्चों के द्वारा सलामी भी दी गई वही कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 50 से अधिक लोगों को सम्मानित भी किया गया है।
    2
    विधायक ने किया छोटे-छोटे बच्चों की परेड का अवलोकन स्वतंत्रता दिवस पर
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आज सिकराय उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक विक्रम के द्वारा झंडारोहण किया गया और स्कूल के बच्चों के द्वारा सलामी भी दी गई वही कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 50 से अधिक लोगों को सम्मानित भी किया गया है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    5 hrs ago
  • कुंजेला गांव में सरकारी स्कूल में क्या प्रोग्राम हुआ देखोभाई वंदे मातरम के ऊपर क्या प्रोग्राम बनाया है बच्चों ने देखा भाई मजा आ गया भाई
    1
    कुंजेला गांव में सरकारी स्कूल में क्या प्रोग्राम हुआ देखोभाई
वंदे मातरम के ऊपर क्या प्रोग्राम बनाया है बच्चों ने देखा भाई मजा आ गया भाई
    user_कुंजेला की समस्या
    कुंजेला की समस्या
    Roofing Service नादोती, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • श्रीमहावीरजीराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दानालपुर में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम में दी प्रस्तुति मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को किया याद
    2
    श्रीमहावीरजीराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दानालपुर में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम में दी प्रस्तुति 
मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को किया याद
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    1 hr ago
  • दौसा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह *दौसा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह* *जिला कलक्टर डॉ.सौम्या झा ने किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली* *-विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं शहीद वीरांगनाओं को किया सम्मानित* दौसा, 15 अगस्त। जिलेभर में 80वां स्वतन्त्रता दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट परेड कमाण्डर पुलिस सब इंस्पेक्टर गीता चैधरी के नेतृत्व में निकाली गई। आरएसी टूकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर फूला मीना, राजस्थान पुलिस का सब इंस्पेक्टर नगेन्द्र सिंह, महिला पुलिस का सब इंस्पेक्टर मनीषा, होमगार्ड का प्लाटून कमांडर गोपाल लाल मीना, एनसीसी एसडी का एसयूओ अर्जुन सिंह, हिन्दुस्तान गाइड्स का सीमा गुर्जर, हिन्दुस्तान स्काउट्स का अमित मीना एवं स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट्स का विवेक बंशीवाल ने नेतृत्व करते हुए मार्च पास्ट किया। मुख्य समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद कुमार शर्मा ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया। *सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी* समारोह के दौरान छात्रा-छात्राओं की ओर से सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आनन्द शर्मा बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने ‘रंगीलो सावन आयो रे...’ के साथ लोक नृत्य की प्रस्तुती दी। इसी प्रकार लिटिल चॉइस दा वीनस स्कूल के छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘वन्दे मातरम सुजलाम सुफलाम...’, जवाहर नवोदय विद्यालय खेड़ली की छात्राओं ने ‘मराठी लोक नृत्य’, फ्रेम इंटरनेशनल स्कूल के छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘जयति जय जय भारतम...’, केन्द्रीय विद्यालय दौसा के छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘मेक इन इंडिया...’, बालिका आदर्श विद्या मंदिर की छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘भारत देश हमारा...’ के माध्यम से मनमोहक देशभक्ति प्रस्तुतियां दी। *परेड में राजस्थान पुलिस पहले स्थान पर रही* जिला कलक्टर ने जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 40 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। वहीं शहीदों की वीरांगानों को शॉल ओढ़ाकर एवं ताम्र पत्रा भेंटकर सम्मानित किया गया। परेड वरिष्ठ वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाली राजस्थान पुलिस एवं द्वितीय स्थान पर रही होमगार्ड की टुकड़ियों तथा कनिष्ठ वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाली स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट एवं द्वितीय स्थान पर रही भारत स्काउट गाइड्स को सम्मानित किया गया। *सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालिका आदर्श विद्या मंदिर प्रथम रही* सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर बालिका आदर्श विद्या मंदिर दौसा व द्वितीय स्थान पर केन्द्रीय विद्यालय दौसा रही, जिन्हें अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कमला शर्मा, नवनीत शर्मा एवं माधुरी गुप्ता ने किया। समारोह में यह रहें उपस्थित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में दौसा सांसद मुरारी लाल मीना, दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा, पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा, पंचायत समिति प्रधान प्रह्लाद मीना, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जगमोहन मीना पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चन्द गंगवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर मीना, दौसा उपखंड अधिकारी संजू मीना, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीना सहित जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, प्रबुद्ध नागरिक, अन्य अधिकारी-कार्मिक एवं आमजन उपस्थित रहे। *उल्लेखनीय कार्य करने वाली इन प्रतिभाओं को किया सम्मानित* विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दौसा उपखण्ड अधिकारी संजू मीना, तहसीलदार लालसोट राजेन्द्र मीना, मानद हवलदार वीरेन्द्र सिंह, बहादुरीपूर्ण कार्य के लिए पुखराज एवं युधिष्ठिर, अदम्य साहस के लिए सब इंस्पेक्टर मनोहर लाल एवं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरिशंकर, जेवीवीएनएल दौसा के तकनीशियन प्रथम राकेश कुम्भकार, उपखण्ड कार्यालय दौसा के वरिष्ठ सहायक रतिराम मीना, स्वयंसेवक दिनेश कुमार योगी, समाज सेवा के लिए भारत विकास परिषद दौसा, जिला कलक्टर के निजी सहायक अरविंद शर्मा, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक लालसोट अविनाश शर्मा, जिला परिषद कार्यालय कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत राजपुरा उर्फ महाराजपुरा शिवशंकर शर्मा, प्रोटोकॉल लिपिक एवं सेल अमीन जिला सत्र न्यायालय दौसा विनोद कुमार शर्मा, अपर मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट सिकराय के लिपिक ग्रेड 2 रवि पाठक, सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी गजेन्द्र कुमार मीना, वाहन चालक अजीत सिंह गुर्जर, भूअभिलेख निरीक्षक राजेश कुमार गुर्जर, ईएलसी प्रभारी आशुतोष मीना, सूचना सहायक जिला रसद कार्यालय प्रमोद जांगिड़, सहायक सांख्यिकी अधिकारी दौसा कपिल कुमार कट्टा, अध्यापक नरेन्द्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक कानसिंह चौहान, हिन्दुस्तान स्काउट गाईड सोनू डीओ, जिला कलक्ट्रेट के कनिष्ठ सहायक शशांक पाराशर, भू अभिलेख निरीक्षक राकेश पाल गोठवाल, अनुराग सेवा संस्थान लालसोट, गुरू शिष्य ईकाई दौसा विश्राम कुमार शर्मा, नगर परिषद दौसा के कार्यवाहक जमादार दिनेश चंद, वरिष्ठ लेखाधिकारी भारमल मीना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलू वर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी फैलीराम मीना, एचएसजी महिला स्वयं सहायता समूह भांडारेज हेमलता देवी एवं आरपीजी पटवारी महवा विजय सिंह सैनी को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कक्षा 10 के छात्रा धारूवी डोई को 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, छात्र हंसराज बैरवा को कक्षा 12 कला वर्ग में 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, छात्र अमित कुमार मीना़ को कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर एवं छात्र यश चतुर्वेदी को कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग में 80.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। *शहीद वीरांगनाओं का हुआ सम्मान* शहीद वीरांगनाओं में शहीद घनश्याम गुर्जर की माता सुशीला देवी एवं शहीद रामबल गुर्जर की पत्नी गुलाब देवी को जिला कलक्टर एवं अन्य अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। *कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर ने किया ध्वजारोहण* स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिला कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने सुबह 8 बजे अपने निवास पर ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी क्षेत्रों में स्वतन्त्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। जिले के राजकीय कार्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों तथा आमजन द्वारा अपने निवास एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
    1
    दौसा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह
*दौसा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह* 
*जिला कलक्टर डॉ.सौम्या झा ने किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली*  
*-विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं शहीद वीरांगनाओं को किया सम्मानित* 
दौसा, 15 अगस्त। जिलेभर में 80वां स्वतन्त्रता दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट परेड कमाण्डर पुलिस सब इंस्पेक्टर गीता चैधरी के नेतृत्व में निकाली गई। आरएसी टूकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर फूला मीना, राजस्थान पुलिस का सब इंस्पेक्टर नगेन्द्र सिंह, महिला पुलिस का सब इंस्पेक्टर मनीषा, होमगार्ड का प्लाटून कमांडर गोपाल लाल मीना, एनसीसी एसडी का एसयूओ अर्जुन सिंह, हिन्दुस्तान गाइड्स का सीमा गुर्जर, हिन्दुस्तान स्काउट्स का अमित मीना एवं स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट्स का विवेक बंशीवाल ने नेतृत्व करते हुए मार्च पास्ट किया। मुख्य समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद कुमार शर्मा ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया।
*सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी* 
समारोह के दौरान छात्रा-छात्राओं की ओर से सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आनन्द शर्मा बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने ‘रंगीलो सावन आयो रे...’ के साथ लोक नृत्य की प्रस्तुती दी। इसी प्रकार लिटिल चॉइस दा वीनस स्कूल के छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘वन्दे मातरम सुजलाम सुफलाम...’, जवाहर नवोदय विद्यालय खेड़ली की छात्राओं ने ‘मराठी लोक नृत्य’, फ्रेम इंटरनेशनल स्कूल के छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘जयति जय जय भारतम...’, केन्द्रीय विद्यालय दौसा के छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘मेक इन इंडिया...’, बालिका आदर्श विद्या मंदिर की छात्रा-छात्राओं ने अभिनय गीत ‘भारत देश हमारा...’ के माध्यम से मनमोहक देशभक्ति प्रस्तुतियां दी। 
*परेड में राजस्थान पुलिस पहले स्थान पर रही* 
जिला कलक्टर ने जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 40 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। वहीं शहीदों की वीरांगानों को शॉल ओढ़ाकर एवं ताम्र पत्रा भेंटकर सम्मानित किया गया। परेड वरिष्ठ वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाली राजस्थान पुलिस एवं द्वितीय स्थान पर रही होमगार्ड की टुकड़ियों तथा कनिष्ठ वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाली स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट एवं द्वितीय स्थान पर रही भारत स्काउट गाइड्स को सम्मानित किया गया। 
*सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालिका आदर्श विद्या मंदिर प्रथम रही* 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर बालिका आदर्श विद्या मंदिर दौसा व द्वितीय स्थान पर केन्द्रीय विद्यालय दौसा रही, जिन्हें अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कमला शर्मा, नवनीत शर्मा एवं माधुरी गुप्ता ने किया।
समारोह में यह रहें उपस्थित
जिला स्तरीय मुख्य समारोह में दौसा सांसद मुरारी लाल मीना, दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा, पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा, पंचायत समिति प्रधान प्रह्लाद मीना, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जगमोहन मीना पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चन्द गंगवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर मीना, दौसा उपखंड अधिकारी संजू मीना, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीना सहित जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, प्रबुद्ध नागरिक, अन्य अधिकारी-कार्मिक एवं आमजन उपस्थित रहे।
*उल्लेखनीय कार्य करने वाली इन प्रतिभाओं को किया सम्मानित* 
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दौसा उपखण्ड अधिकारी संजू मीना, तहसीलदार लालसोट राजेन्द्र मीना, मानद हवलदार वीरेन्द्र सिंह, बहादुरीपूर्ण कार्य के लिए पुखराज एवं युधिष्ठिर, अदम्य साहस के लिए सब इंस्पेक्टर मनोहर लाल एवं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरिशंकर, जेवीवीएनएल दौसा के तकनीशियन प्रथम राकेश कुम्भकार, उपखण्ड कार्यालय दौसा के वरिष्ठ सहायक रतिराम मीना, स्वयंसेवक दिनेश कुमार योगी, समाज सेवा के लिए भारत विकास परिषद दौसा, जिला कलक्टर के निजी सहायक अरविंद शर्मा, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक लालसोट अविनाश शर्मा, जिला परिषद कार्यालय कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत राजपुरा उर्फ महाराजपुरा शिवशंकर शर्मा, प्रोटोकॉल लिपिक एवं सेल अमीन जिला सत्र न्यायालय दौसा विनोद कुमार शर्मा, अपर मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट सिकराय के लिपिक ग्रेड 2 रवि पाठक, सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी गजेन्द्र कुमार मीना, वाहन चालक अजीत सिंह गुर्जर, भूअभिलेख निरीक्षक राजेश कुमार गुर्जर, ईएलसी प्रभारी आशुतोष मीना, सूचना सहायक जिला रसद कार्यालय प्रमोद जांगिड़, सहायक सांख्यिकी अधिकारी दौसा कपिल कुमार कट्टा, अध्यापक नरेन्द्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक कानसिंह चौहान, हिन्दुस्तान स्काउट गाईड सोनू डीओ, जिला कलक्ट्रेट के कनिष्ठ सहायक शशांक पाराशर, भू अभिलेख निरीक्षक राकेश पाल गोठवाल, अनुराग सेवा संस्थान लालसोट, गुरू शिष्य ईकाई दौसा विश्राम कुमार शर्मा, नगर परिषद दौसा के कार्यवाहक जमादार दिनेश चंद, वरिष्ठ लेखाधिकारी भारमल मीना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलू वर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी फैलीराम मीना, एचएसजी महिला स्वयं सहायता समूह भांडारेज हेमलता देवी एवं आरपीजी पटवारी महवा विजय सिंह सैनी को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार कक्षा 10 के छात्रा धारूवी डोई को 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, छात्र हंसराज बैरवा को कक्षा 12 कला वर्ग में 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, छात्र अमित कुमार मीना़ को कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर एवं छात्र यश चतुर्वेदी को कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग में 80.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
*शहीद वीरांगनाओं का हुआ सम्मान* 
शहीद वीरांगनाओं में शहीद घनश्याम गुर्जर की माता सुशीला देवी एवं शहीद रामबल गुर्जर की पत्नी गुलाब देवी को जिला कलक्टर एवं अन्य अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 
*कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर ने किया ध्वजारोहण* 
स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिला कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने सुबह 8 बजे अपने निवास पर ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। 
उल्लेखनीय है कि जिले के सभी क्षेत्रों में स्वतन्त्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। जिले के राजकीय कार्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों तथा आमजन द्वारा अपने निवास एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज  फहराया गया।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • दौसा सैंथल उपखंड क्षेत्र के कई गांवो में आज दोपहर जमकर बारिश हुई इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सैंथल उपखंड क्षेत्र में पड रही भीषण गर्मी को लेकर आज जबरदस्त बारिश होने से ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली है और बाजरे की फसलों को भी फायदा मिला है इस दौरान उपखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से हम लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे लेकिन आज सावन मास में आज हरियाली तीज 15 अगस्त के मौके पर जबरदस्त बारिश हो रही है जिसको ग्रामीणों ने ईश्वर की मर्जी बताया इस दौरान उपखंड क्षेत्र में खेतों में हरी-भरी बाजरे की फसले लहराती रही और जबरदस्त बरसती रही इस दौरान ग्रामीण,संजय सैनी व मंजीत ख़ान ने बताया कि आगे भी बारिश का दौर बरसाने की संभावना है ताकि ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिल सके और फसलों को बरसात से पानी की कमी पूरी हो सके इस दौरान करीब 20 =25 मिनट तक जबरदस्त बारिश बरसी इस दौरान ग्रामीणों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लगातार यह बारिश का दौर रात भर बरसाने की संभावना है
    2
    दौसा 
सैंथल उपखंड क्षेत्र के कई गांवो में आज दोपहर जमकर बारिश हुई 

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सैंथल उपखंड क्षेत्र में पड रही भीषण गर्मी को लेकर आज जबरदस्त बारिश होने से ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली है और बाजरे की फसलों को भी फायदा मिला है 
इस दौरान उपखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से हम लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे लेकिन आज सावन मास में आज हरियाली तीज 15 अगस्त के मौके पर जबरदस्त बारिश हो रही है 
जिसको ग्रामीणों ने ईश्वर की मर्जी बताया 
इस दौरान उपखंड क्षेत्र में खेतों में हरी-भरी बाजरे की फसले लहराती रही और जबरदस्त बरसती रही 
इस दौरान ग्रामीण,संजय सैनी व मंजीत ख़ान ने बताया कि आगे भी बारिश का दौर बरसाने की संभावना है ताकि ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिल सके और फसलों को बरसात से पानी की कमी पूरी हो सके
इस दौरान करीब 20 =25 मिनट तक जबरदस्त बारिश बरसी 
इस दौरान ग्रामीणों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लगातार यह बारिश का दौर रात भर बरसाने की संभावना है
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • दौसा आज सैंथल उपखंड मुख्यालय पर 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान उपखंड अधिकारी नवज्योति कांवरिया ने उपखंड मुख्यालय पर ध्वजा रोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली और उपखंड अधिकारी सहित सभी ने तिरंगे को सैल्यूट किया इस दौरान उपखंड अधिकारी ने मां सरस्वती की समक्ष दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस दौरान उपखंड अधिकारी नवज्योति कांवरिया ने उपखंड क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों एवं कर्मचारियों सहित 30 छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया इस दौरान उपखंड अधिकारी नवज्योति कांवरिया के साथ नायब तहसीलदार मालीराम ट्रेलर प्रशासक कांता देवी मामोडिया, दौसा जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर, महात्मा गांधी विद्यालय प्रधानाचार्य गरिमा तिवारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य पिंटू कुमार जांगिड़, तथा ग्राम विकास अधिकारी राजवीर सिंह तवर ने सहभागिता निभाई इस दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत किया दी गई इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतीया पेश कर सभी का मनमोह लिया इस दौरान देशभक्ति का जज्बा सहित छात्र-छात्राओं में स्वतंत्रता सेनानियों के सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किए गए इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय स्टाफ के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया इस दौरान उपखंड अधिकारी नवज्योति कावड़िया ने अखंड भारत के लिए तथा स्वतंत्रता सेनानियों के जज्बे को सलाम करते हुए आज के नौजवान छात्र-छात्राओं को भविष्य के लिए बहुत जरूरी बताया और उपखंड अधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को जानकारियां दी इस दौरान दसवीं बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा में दौसा जिले में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए सैंथल उपखंड क्षेत्र की तीन छात्रों के द्वारा अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए भामाशाहों के द्वारा भी नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस दौरान संपूर्ण उपखंड क्षेत्र में 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया
    4
    दौसा 
आज सैंथल उपखंड मुख्यालय पर 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया 
इस दौरान उपखंड अधिकारी नवज्योति कांवरिया ने उपखंड मुख्यालय पर ध्वजा रोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली और उपखंड अधिकारी सहित सभी ने तिरंगे को सैल्यूट किया 
इस दौरान उपखंड अधिकारी ने मां सरस्वती की समक्ष दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम की शुरुआत की 
इस दौरान उपखंड अधिकारी नवज्योति कांवरिया ने उपखंड क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों एवं कर्मचारियों सहित 30 छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया 
इस दौरान उपखंड अधिकारी नवज्योति कांवरिया के साथ नायब तहसीलदार मालीराम ट्रेलर प्रशासक कांता देवी मामोडिया, दौसा जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर, महात्मा गांधी विद्यालय प्रधानाचार्य गरिमा तिवारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य पिंटू कुमार जांगिड़, तथा ग्राम विकास अधिकारी राजवीर सिंह तवर ने सहभागिता निभाई 
इस दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत किया दी गई इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतीया पेश कर सभी का मनमोह लिया 
इस दौरान देशभक्ति का जज्बा सहित छात्र-छात्राओं में स्वतंत्रता सेनानियों के सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किए गए 
इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय स्टाफ के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया 
इस दौरान उपखंड अधिकारी नवज्योति कावड़िया ने अखंड भारत के लिए तथा स्वतंत्रता सेनानियों के जज्बे को सलाम करते हुए आज के नौजवान छात्र-छात्राओं को भविष्य के लिए बहुत जरूरी बताया और उपखंड अधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को जानकारियां दी
इस दौरान दसवीं बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा में दौसा जिले में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए सैंथल उपखंड क्षेत्र की तीन छात्रों के द्वारा अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए भामाशाहों के द्वारा भी नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया 
इस दौरान संपूर्ण उपखंड क्षेत्र में 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.