logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल प्रबंधकों के साथ गोष्ठी आयोजित, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री सतीश कुमार शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी इकौना श्री आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों/प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, स्कूल वाहनों के संचालन एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित प्रबंधकों को अवगत कराया गया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए * सभी स्कूल वाहनों के ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए तथा सत्यापन की रिपोर्ट संबंधित थाने पर उपलब्ध कराई जाए। * स्कूल वाहनों का नियमित फिटनेस परीक्षण एवं आवश्यक कागजात पूर्ण रूप से अद्यतन रखे जाएं। * स्कूल परिसर के अंदर ही वाहनों को खड़ा कर बच्चों को सुरक्षित ढंग से उतारने एवं चढ़ाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। * निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहनों में न बैठाया जाए। * बच्चों को सड़क पर उतारने/चढ़ाने की अनुमति न दी जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। * स्कूल प्रबंधन द्वारा वाहनों के संचालन में लगे समस्त कार्मिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जाए। बैठक में उपस्थित सभी प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी बताया गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। गोष्ठी के अंत में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

7 hrs ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद में हीट वेव का खतरा, तापमान 47°C तक जाने की चेतावनी, भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडवाइजरी जारी, लू का प्रकोप बढ़ा, दोपहर में घर से निकलने से बचें—प्रशासन, 45-47°C तक पहुंचेगा पारा, लोगों से सतर्क रहने की अपील,गर्म हवाओं का कहर, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की सलाह, हीट वेव अलर्ट जारी, पानी ज्यादा पीने और धूप से बचने की अपील
    1
    जनपद में हीट वेव का खतरा, तापमान 47°C तक जाने की चेतावनी, भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडवाइजरी जारी,  लू का प्रकोप बढ़ा, दोपहर में घर से निकलने से बचें—प्रशासन, 45-47°C तक पहुंचेगा पारा, लोगों से सतर्क रहने की अपील,गर्म हवाओं का कहर, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की सलाह, हीट वेव अलर्ट जारी, पानी ज्यादा पीने और धूप से बचने की अपील
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटियाथोक ब्लाक के मोहनपुर असधा गांव में पानी की तलाश में आये हिरन को कुत्तो ने किया घायल, बबलू दुबे के घर के पास लोगो ने उसे बचाया, वन विभाग को हुई सूचना #gonda #HindiNews #balrampurnews
    1
    इटियाथोक ब्लाक के मोहनपुर असधा गांव में पानी की तलाश में आये हिरन को कुत्तो ने किया घायल, बबलू दुबे के घर के पास लोगो ने उसे बचाया, वन विभाग को हुई सूचना
#gonda #HindiNews  #balrampurnews
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आज माननीय विधायक जी की अध्यक्षता में रैली निकाली गई और पूरे बाजार में घुमाई गई यह सनातन धर्म के प्रचार के लिए सर्वोपरि हमें अपने धर्म के प्रचार के लिए सजग रहना चाहिए तथा समय-समय पर रेलिया को निकालना चाहिए
    2
    आज माननीय विधायक जी की अध्यक्षता में रैली निकाली गई और पूरे बाजार में घुमाई गई यह सनातन धर्म के प्रचार के लिए सर्वोपरि हमें अपने धर्म के प्रचार के लिए सजग रहना चाहिए तथा समय-समय पर रेलिया को निकालना चाहिए
    user_Onkarnathtripathi
    Onkarnathtripathi
    Teacher बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहराइच सीतापुर रोड पर चल रही पेट्रोल पम्प पर सरकारी आदेश की उड़ाई जा रही है धज्जियां, पेट्रोल पम्प पर अधिक तर लोग जरीकेन,पीपा में ले रहे हैं पेट्रोल व डीजल, वहीं दूसरी तरफ जिलापूर्ती अधिकारी‌ का आदेश भी। जारी हो चुका है कि जैरीकेन,व,पीपा मे‌ ,तेल ना देने की हिदायत की‌,गई है मगर सब हवा हवाई में चल रहा है मोगलहा, पेट्रोल पम्प पर,कुछ इस तरह लगे हैं जैरीकेन पेट्रोल पम्प पर,जो फोटो,में व,वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है
    1
    बहराइच सीतापुर रोड पर चल रही पेट्रोल पम्प पर सरकारी आदेश की उड़ाई जा रही है धज्जियां,
पेट्रोल पम्प पर अधिक तर लोग जरीकेन,पीपा में ले रहे हैं पेट्रोल व डीजल,
वहीं दूसरी तरफ जिलापूर्ती अधिकारी‌ का आदेश भी। जारी हो चुका है कि जैरीकेन,व,पीपा मे‌ ,तेल ना देने की हिदायत की‌,गई है मगर सब हवा हवाई में चल रहा है
मोगलहा, पेट्रोल पम्प पर,कुछ इस तरह लगे हैं जैरीकेन पेट्रोल पम्प पर,जो फोटो,में व,वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश बहराइच नानपारा के इमामगंज बाईपास चौराहे पर ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारू रूप से ना चलने के कारण बार-बार लगता है जाम l जागरूक नागरिकों ने ज़ाम से निजात की मांग प्रशासन से की है l
    1
    उत्तर प्रदेश बहराइच नानपारा के इमामगंज बाईपास चौराहे पर ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारू रूप से ना चलने के कारण बार-बार लगता है  जाम l
जागरूक  नागरिकों ने ज़ाम से निजात की मांग प्रशासन से की है l
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बहराइच के रामगांव इलाके में गन्ने के जूस के पैसे को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। लक्खाबौंडी गांव के फड़ चौराहे पर कल्लू और उनके बेटे नफीस गन्ने के जूस की दुकान लगाते हैं। रविवार शाम कुछ लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और जूस पिलाने के लिए कहा। जूस पीने के बाद रुपये मांगने पर दबंग नाराज हो गए और पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। इसमें दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
    3
    बहराइच के रामगांव इलाके में गन्ने के जूस के पैसे को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। लक्खाबौंडी गांव के फड़ चौराहे पर कल्लू और उनके बेटे नफीस गन्ने के जूस की दुकान लगाते हैं। रविवार शाम कुछ लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और जूस पिलाने के लिए कहा। जूस पीने के बाद रुपये मांगने पर दबंग नाराज हो गए और पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। इसमें दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पूर्व विधायक जगराम पासवान का सीधा वादा 2027 में जीत दिलाइए बलरामपुर में स्टेडियम बनकर रहेगा,
    1
    पूर्व विधायक जगराम पासवान का सीधा वादा 2027 में जीत दिलाइए बलरामपुर में स्टेडियम बनकर रहेगा,
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Janta ki awaz 647
    1
    Post by Janta ki awaz 647
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • नेपाल के जमुनाहा नाके पर सुरक्षा सख्ती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वायरल वीडियो में नेपाली पुलिस एक व्यक्ति को ₹100 से अधिक मूल्य का सामान ले जाने से रोकती नजर आ रही है, जिससे आम लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि सीमा पार से सामान लाने पर निर्धारित सीमा के कारण रोजमर्रा के यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोगों ने विरोध जताया है और प्रशासन से नियमों में राहत की मांग की है।
    1
    नेपाल के जमुनाहा नाके पर सुरक्षा सख्ती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वायरल वीडियो में नेपाली पुलिस एक व्यक्ति को ₹100 से अधिक मूल्य का सामान ले जाने से रोकती नजर आ रही है, जिससे आम लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है।
बताया जा रहा है कि सीमा पार से सामान लाने पर निर्धारित सीमा के कारण रोजमर्रा के यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोगों ने विरोध जताया है और प्रशासन से नियमों में राहत की मांग की है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.