logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*खड़ंजे पर अवैध कब्जे से ग्रामीण परेशान,डीएम से लगाई गुहार,दबंगों पर रास्ता घेरने का आरोप,नाली जाम होने से घर तक पहुंचना मुश्किल* *खड़ंजे पर अवैध कब्जे से ग्रामीण परेशान,डीएम से लगाई गुहार,दबंगों पर रास्ता घेरने का आरोप,नाली जाम होने से घर तक पहुंचना मुश्किल* जिला क्राइम ब्यूरो रामू राजपूत *फर्रुखाबाद* जिले के राजेपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बनारसीपुर में खड़ंजे पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी अनुज सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि गांव के कुछ दबंग लोग खड़ंजे पर जानवर बांधकर और अपना सामान रखकर रास्ते को अवरुद्ध कर रहे हैं। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि खड़ंजे के किनारे बनी नाली भी पूरी तरह जाम हो चुकी है। नाली का गंदा पानी रास्ते पर भर रहा है, जिससे लोगों को घर आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित का आरोप है कि कई बार समझाने के बावजूद दबंग लोग झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं और फतेहगढ़ जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं, बावजूद इसके उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से खड़ंजे से अवैध कब्जा हटवाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को कब तक राहत मिल पाती है।

2 hrs ago
user_रामू राजपूत पत्रकार
रामू राजपूत पत्रकार
Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
07a77909-7ef4-454a-938e-9b36b149cb06

*खड़ंजे पर अवैध कब्जे से ग्रामीण परेशान,डीएम से लगाई गुहार,दबंगों पर रास्ता घेरने का आरोप,नाली जाम होने से घर तक पहुंचना मुश्किल* *खड़ंजे पर अवैध कब्जे से ग्रामीण परेशान,डीएम से लगाई गुहार,दबंगों पर रास्ता घेरने का आरोप,नाली जाम होने से घर तक पहुंचना मुश्किल* जिला क्राइम ब्यूरो रामू राजपूत *फर्रुखाबाद* जिले के राजेपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बनारसीपुर में खड़ंजे पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी अनुज सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि गांव के कुछ दबंग लोग खड़ंजे पर जानवर बांधकर और अपना सामान रखकर रास्ते को अवरुद्ध कर रहे हैं। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि खड़ंजे

के किनारे बनी नाली भी पूरी तरह जाम हो चुकी है। नाली का गंदा पानी रास्ते पर भर रहा है, जिससे लोगों को घर आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित का आरोप है कि कई बार समझाने के बावजूद दबंग लोग झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं और फतेहगढ़ जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं, बावजूद इसके उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से खड़ंजे से अवैध कब्जा हटवाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को कब तक राहत मिल पाती है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • फर्रुखाबाद ब्रेकिंग सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर ब्लास्ट का मामला ब्लास्ट में घायल भैया लाल निवासी थाना मऊदरवाजा नूरपुर की हुई मौत ब्लास्ट में पूर्व विधायक के दोनों पुत्रों सहित 6 लोग हुए थे घायल हालत गंभीर होने पर तत्काल भैयालाल को जिला अस्पताल लोहिया से किया गया था कानपुर रेफर पुलिस ने ब्लास्ट के मामले में विधायक के पुत्रों सहित 6 लोगों पर कराया था मुकदमा दर्ज मृतक भैया लाल को पुलिस ने बनाया था आरोपी पुलिस की निगरानी में सभी आरोपियों का चल रहा इलाज फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरट्टा का था मामला
    2
    फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर ब्लास्ट का मामला
ब्लास्ट में घायल भैया लाल निवासी थाना मऊदरवाजा नूरपुर की हुई मौत
ब्लास्ट में पूर्व विधायक के दोनों पुत्रों सहित 6 लोग हुए थे घायल
हालत गंभीर होने पर तत्काल भैयालाल को जिला अस्पताल लोहिया से किया गया था कानपुर रेफर
पुलिस ने ब्लास्ट के मामले में विधायक के पुत्रों सहित 6 लोगों पर कराया था मुकदमा दर्ज 
मृतक भैया लाल को पुलिस ने बनाया था आरोपी
पुलिस की निगरानी में सभी आरोपियों का चल रहा इलाज
फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरट्टा का था मामला
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by BHARAT VIKASH SVDISE MANCH
    1
    Post by BHARAT VIKASH SVDISE MANCH
    user_BHARAT VIKASH SVDISE MANCH
    BHARAT VIKASH SVDISE MANCH
    Yoga instructor कायमगंज, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post khinmini farrukhabad kaimganj
    1
    Post khinmini farrukhabad  kaimganj
    user_Pradeep Kumar
    Pradeep Kumar
    कायमगंज, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जलालाबाद सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में दो कार्यक्रम एक साथ संपन्न हुए शिक्षक मुरारी लाल सेवानिवृत्त, आमोद त्रिपाठी का प्रमोशनः जलालाबाद के सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सम्मान समारोह
    1
    जलालाबाद सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में दो कार्यक्रम एक साथ संपन्न हुए 
शिक्षक मुरारी लाल सेवानिवृत्त, आमोद त्रिपाठी का प्रमोशनः जलालाबाद के सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सम्मान समारोह
    user_आकाश मिश्रा
    आकाश मिश्रा
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • फतेहगढ़ पुलिस का गुड़वर्क: 101 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सौंपे। सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता गुमशुदा खोए हुए कुल 101 एंड्राइड मोबाइल फोन लगभग लगभग 22 लाख रुपए के बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किए गए । एंकर: फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित पुलिस लाइन सभागार में सीओ अमृतपुर संजय वर्मा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित की। गुमशुदा खोए हुए कल 101 एंड्राइड मोबाइल फोन सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किए गए। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपए बताई गई है। मोबाइल स्वामियों को खोए हुए मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए। मोबाइल फोन स्वामियों को फोन मिलते ही चेहरे पर खुशी नजर आई। एसपी आरती सिंह के निर्देशन में सर्विलांस सेल टीम प्रभारी संत कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर अमित शर्मा, हेड कांस्टेबल संदीप राव, अनुराग कुमार, सचिन सिंह, राहुल शर्मा ने कड़ी मेहनत से जनपद व अन्य जनपदों में खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए। उसके बाद मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए। बाइट: संजय वर्मा ( क्षेत्राधिकारी अमृतपुर, फर्रुखाबाद)
    3
    फतेहगढ़ पुलिस का गुड़वर्क: 101 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सौंपे। 
सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता गुमशुदा खोए हुए कुल 101 एंड्राइड मोबाइल फोन लगभग लगभग 22 लाख रुपए के बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किए गए । 
एंकर: फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित पुलिस लाइन सभागार में  सीओ अमृतपुर संजय वर्मा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित की। 
गुमशुदा खोए हुए कल 101 एंड्राइड मोबाइल फोन सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किए गए। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपए बताई गई है। मोबाइल स्वामियों को खोए हुए मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए। मोबाइल फोन स्वामियों को फोन मिलते ही चेहरे पर खुशी नजर आई। एसपी आरती सिंह के निर्देशन में सर्विलांस सेल टीम प्रभारी संत कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर अमित शर्मा, हेड कांस्टेबल संदीप राव, अनुराग कुमार, सचिन सिंह, राहुल शर्मा ने कड़ी मेहनत से जनपद व अन्य जनपदों में खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद  किए। उसके बाद मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए।
बाइट: संजय वर्मा ( क्षेत्राधिकारी अमृतपुर, फर्रुखाबाद)
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 🟥 प्रेस नोट – थाना सदर बाजार जनपद – शाहजहाँपुर सराहनीय कार्य | दिनांक – 01.04.2026 🔷 थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना सदर बाजार पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। 🔷 घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 01.04.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम चौकी शहबाजनगर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति नई बस्ती रेलवे अंडरपास के पास अवैध शस्त्र के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मायाप्रकाश पुत्र साधूराम (उम्र लगभग 27 वर्ष), निवासी – नई बस्ती, ग्राम शहबाजनगर, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से: ✔️ 01 अदद तमंचा .315 बोर ✔️ 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए। अभियुक्त को समय 06:28 बजे हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 🔷 पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 118/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर 🔷 गिरफ्तारी का विवरण 📍 स्थान – नई बस्ती रेलवे अंडरपास, थाना सदर बाजार 📅 दिनांक – 01.04.2026 ⏰ समय – 06:28 बजे 🔷 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 587/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मु0अ0सं0 118/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 🔷 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 👮 उ0नि0 संतोष कुमार 👮 का0 इन्तखाब आलम 👮 का0 आशीष कुमार
    3
    🟥 प्रेस नोट – थाना सदर बाजार
जनपद – शाहजहाँपुर
सराहनीय कार्य | दिनांक – 01.04.2026
🔷 थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना सदर बाजार पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
🔷 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 01.04.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम चौकी शहबाजनगर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति नई बस्ती रेलवे अंडरपास के पास अवैध शस्त्र के साथ मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मायाप्रकाश पुत्र साधूराम (उम्र लगभग 27 वर्ष), निवासी – नई बस्ती, ग्राम शहबाजनगर, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर बताया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से:
✔️ 01 अदद तमंचा .315 बोर
✔️ 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
बरामद किए गए।
अभियुक्त को समय 06:28 बजे हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
🔷 पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 118/2026
धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर
🔷 गिरफ्तारी का विवरण
📍 स्थान – नई बस्ती रेलवे अंडरपास, थाना सदर बाजार
📅 दिनांक – 01.04.2026
⏰ समय – 06:28 बजे
🔷 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 587/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
मु0अ0सं0 118/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
🔷 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
👮 उ0नि0 संतोष कुमार
👮 का0 इन्तखाब आलम
👮 का0 आशीष कुमार
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    Content Creator (YouTuber) जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.