Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव की PDA यात्रा शुरू की। #PDA
MATHURA KESARI NEWS
रायबरेली से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव की PDA यात्रा शुरू की। #PDA
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस में खाकी के सामने PRD जवान पर युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल #HATHRASPOLICE1
- “मथुरा में दबंगई का आरोप: गेस्ट हाउस में हमला, गला कसने की कोशिश! घायलों से मिले कुमार नरेंद्र सिंह, बोले- न्याय मिलेगा” “मथुरा में दबंगई का आरोप: गेस्ट हाउस में हमला, गला कसने की कोशिश! घायलों से मिले कुमार नरेंद्र सिंह, बोले- न्याय मिलेगा”1
- मथुरा DM के सामने तीसरी बार पहुंची बुजुर्ग चंदा, जमीन कब्जे की शिकायत पर DM ने तत्काल लिया एक्शन मथुरा में जनसुनवाई के दौरान बुजुर्ग चंदा अपनी जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर तीसरी बार DM चंद्र प्रकाश सिंह के पास पहुंचीं। बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनने के बाद DM ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तहसीलदार को अपने कार्यालय बुलाया। इसके बाद महिला को तहसीलदार के साथ सरकारी गाड़ी से गांव भेजा गया। वहीं, DM ने SDM महावन को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। अब देखना होगा कि जांच के बाद जमीन कब्जे की शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है।1
- किसान अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा किसी के भरोसे रहकर नहीं बल्कि छाता शुगर मील पर 36 बिरादरी एक साथ कोई बिखराव नहीं है देख लो1
- गोवर्धन में लव जिहाद के विरोध में करणी सेना और सवर्ण समाज के युवा क्षेत्राधिकारी से मिले।। युवाओं ने प्रशासन को दिया दो दिन का अल्टीमेटम।। गोवर्धन।। गोवर्धन क्षेत्र में हाल के कुछ दिनों में हुई दो घटनाओं ने क्षेत्र के युवाओं को आक्रोशित कर दिया है। कस्बा गोवर्धन में हाल ही में दूसरे धर्म के युवक द्वारा नावालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ ओर बदनीयती का मामला सामने आया है। गोवर्धन पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। दूसरे मामले में गोवर्धन क्षेत्र के पास मुखराई गांव से मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा हिन्दू लड़की को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने की घटना ने क्षेत्र के युवाओं को आक्रोशित कर दिया है।इसी को लेकर गुरुवार को गोवर्धन क्षेत्र के हिंदूवादी युवा ,सवर्ण समाज के युवा, गोरक्षा दल के युवा, करनी सेना के युवाओं का एक मंडल गोवर्धन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह से मिला और लव जिहाद ,ओर मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा हिन्दू बेटियों को टारगेट करने के विरूद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया। गोवर्धन क्षेत्राधिकार अनिल कुमार सिंह युवकों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पैनी नजर बनाए रखेगा और ऐसी घटनाओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करेगा। वही आक्रोशित युवाओं ने पुलिस प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है कि मुखराई गांव वाले मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही करें अन्यथा हिन्दू बेटियों की रक्षा करने के लिए सवर्ण समाज हिन्दू समाज ओर करनी सेना के युवाओं को मजबूरन हाथों में हथियार उठाने पड़ेंगे। गोरक्षा दल के धीरज कौशिक ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा हिन्दू बेटियों को जानबूझ कर टारगेट किया जा रहा है। और अगर ये सब लव जिहाद , धर्मांतरण, छेड़छाड़,आदि की घटनाओं को गंभीरता से संज्ञान में लेकर प्रशासन द्वारा इसके खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी तो देश प्रदेश ओर क्षेत्र के युवाओं को मजबूरन इनके खिलाफ मैदान में आना पड़ेगा। इस मौके पर करणी सेना जिला अध्यक्ष कान्हा ठाकुर, करनी सेना आगरा मंडल प्रभारी डॉ सीताराम, ठाकुर लक्ष्मीनारायण कोषाध्यक्ष करनी सेना, ठाकुर मनमोहन सिंह, ठाकुर श्याम सिंह, एडवोकेट पवन दुवे, विष्णु दीक्षित, विजय राघव, गोरक्षा दल के धीरज कौशिक, बांके हिन्दू, नरेश ठाकुर,माधव,वेद, दीपक तिवारी,बंटी गुर्जर, जुगल किशोर गुर्जर, प्रधान नीमगांव और सैकड़ों युवा मौजूद रहे।1
- रायबरेली से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव की PDA यात्रा शुरू की। #PDA1
- यमुना नदी में बहता मिला बच्ची का शव पुलिस ने कब्ज़े में लेकर शुरू की जांच मथुरा यमुना नदी के किनारे घूमने आए युवकों की सूचना पर पुलिस ने नदी में बहता हुआ एक बच्ची का शव बरामद किया है प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनगर निवासी करण कुमार और शिवनगर निवासी शनि अपने दोस्तों के साथ यमुना किनारे घूमने और समय बिताने आए थे इसी दौरान उन्हें नदी के पानी में एक बच्ची का शव तैरता हुआ दिखाई दिया घटना की भनक लगते ही युवकों ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को इसकी सूचना दी इसके साथ ही पास की पुलिस चौकी में जाकर भी मामले की जानकारी दी गई सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुआयना करने के बाद शव को पानी से बाहर निकाला प्रत्यक्षदर्शी करण कुमार ने बताया कि शव किसी बच्ची का लग रहा है और स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि घटना हाल ही 1-2 दिन पुरानी की है शव अभी पूरी तरह से फूला भी नहीं था जिससे आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की हत्या या किसी हादसे के बाद शव को तुरंत नदी में फेंक दिया गया था फिलहाल पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बच्ची की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा4
- गोवर्धन में लव जिहाद के विरोध में करणी सेना और सवर्ण समाज के युवा क्षेत्राधिकारी से मिले।। युवाओं ने प्रशासन को दिया दो दिन का अल्टीमेटम।। गोवर्धन क्षेत्र में हाल के कुछ दिनों में हुई दो घटनाओं ने क्षेत्र के युवाओं को आक्रोशित कर दिया है। कस्बा गोवर्धन में हाल ही में दूसरे धर्म के युवक द्वारा नावालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ ओर बदनीयती का मामला सामने आया है। गोवर्धन पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। दूसरे मामले में गोवर्धन क्षेत्र के पास मुखराई गांव से मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा हिन्दू लड़की को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने की घटना ने क्षेत्र के युवाओं को आक्रोशित कर दिया है।इसी को लेकर गुरुवार को गोवर्धन क्षेत्र के हिंदूवादी युवा ,सवर्ण समाज के युवा, गोरक्षा दल के युवा, करनी सेना के युवाओं का एक मंडल गोवर्धन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह से मिला और लव जिहाद ,ओर मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा हिन्दू बेटियों को टारगेट करने के विरूद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया। गोवर्धन क्षेत्राधिकार अनिल कुमार सिंह युवकों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पैनी नजर बनाए रखेगा और ऐसी घटनाओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करेगा। वही आक्रोशित युवाओं ने पुलिस प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है कि मुखराई गांव वाले मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही करें अन्यथा हिन्दू बेटियों की रक्षा करने के लिए सवर्ण समाज हिन्दू समाज ओर करनी सेना के युवाओं को मजबूरन हाथों में हथियार उठाने पड़ेंगे। गोरक्षा दल के धीरज कौशिक ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा हिन्दू बेटियों को जानबूझ कर टारगेट किया जा रहा है। और अगर ये सब लव जिहाद , धर्मांतरण, छेड़छाड़,आदि की घटनाओं को गंभीरता से संज्ञान में लेकर प्रशासन द्वारा इसके खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी तो देश प्रदेश ओर क्षेत्र के युवाओं को मजबूरन इनके खिलाफ मैदान में आना पड़ेगा। इस मौके पर करणी सेना जिला अध्यक्ष कान्हा ठाकुर, करनी सेना आगरा मंडल प्रभारी डॉ सीताराम, ठाकुर लक्ष्मीनारायण कोषाध्यक्ष करनी सेना, ठाकुर मनमोहन सिंह, ठाकुर श्याम सिंह, एडवोकेट पवन दुवे, विष्णु दीक्षित, विजय राघव, गोरक्षा दल के धीरज कौशिक, बांके हिन्दू, नरेश ठाकुर,माधव,वेद, दीपक तिवारी,बंटी गुर्जर, जुगल किशोर गुर्जर, प्रधान नीमगांव और सैकड़ों युवा मौजूद रहे।1
- मथुरा में फौजी के घर चोरों ने बोला धावा, 40 से 50 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की अल्का पुरी, बालाजी पुरम कॉलोनी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चोरों ने एक फौजी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के मुताबिक चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 40 से 50 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फौजी की पत्नी ने बताया कि उनके पति की ड्यूटी बाड़मेर में थी और अब उनका ट्रांसफर तमिलनाडु हो गया है। इसी वजह से फौजी अपना सामान शिफ्ट करने के लिए मथुरा आए थे। वहीं, फौजी की पत्नी के मुताबिक करीब तीन-चार दिन पहले पड़ोस में एक बच्चे के जन्म को लेकर कार्यक्रम था। पड़ोस में जगह कम होने के कारण उनके घर पर हलवाई लगाए गए थे और भट्टी भी चलाई गई थी। परिजनों का कहना है कि आज जब उन्होंने घर का सामान चेक किया तो सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पीड़ित फौजी ने बताया कि वह एक गाड़ी से अपना सामान लेकर आए थे। फौजी के मुताबिक, गाड़ी चालक की कुछ गतिविधियां उन्हें संदिग्ध लगीं, जिसके चलते उन्हें उस पर भी शक है। हालांकि इस मामले में अभी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब चोरी की वारदात से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत कितनी है और वारदात के पीछे कौन लोग हैं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।1