*छिंदवाड़ा (तामिया) पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफीम पर बड़ी कार्यवाही* *अवैध मादक पदार्थ अफीम बनाने के डोडा के पौधे 6148 नग कुल वजनी 194.500 किलोग्राम कीमती 20 लाख रूपयें के जप्त* *छिंदवाड़ा (तामिया) पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफीम पर बड़ी कार्यवाही* *अवैध मादक पदार्थ अफीम बनाने के डोडा के पौधे 6148 नग कुल वजनी 194.500 किलोग्राम कीमती 20 लाख रूपयें के जप्त* सतपुडा टाइगर रिजर्व के बाघ को जहर देकर मारने वाले *आरोपी उदेसिंग पिता सुमरसिंग शीलू निवासी छातीआम* के द्वारा अपने पाडो नाला ग्राम छातीआम के जंगलो की बीच कब्जे के खेत में अवैध रूप से अवैध मादक पदार्थ अफीम बनाने के डोडा के पौधो की खेती करने के संबंध में वन विभाग से सूचना प्राप्त थाना प्रभारी तामिया द्वारा थाना /चौकी देलाखारी स्तर पर टीम गठित कर दिनांक 29.03.26 को प्राप्त सूचना पर कार्यवाही की गई आरोपी के जंगल के बीच पाडो नाला के खेत में *अफीम बनाने के डोडा के पौधे 6148 नग कुल वजनी 194.500 किलोग्राम कीमती 20 लाख रूपयें* की खेती करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से जप्त कृत्य धारा *8,18(C), 25 NDPS ACT* के तहत् पाये जाने पर *अप.क्र. 60/26* पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी उदेसिंग पिता सुमरसिंग शीलू निवासी छातीआम *वन परिक्षेत्र सांगाखेडा अंर्तगत दर्ज प्रकरण पी.ओ.आर. क्रमांक 2305/49 दिनाँक 27.03.2026* में पूर्व से *जिला जेल छिंदवाडा में निरूद्ध* है। *जप्त संपत्ति -* अफीम बनाने के डोडा के पौधे *6148* नग कुल वजनी *194.500* किलोग्राम *कुल कीमती - 20,00,000/- (बीस लाख रुपए लाख)* *नाम आरोपी -* उदेसिंग पिता सुमरसिंग शीलू निवासी छातीआम (तामिया) *आपराधिक रिकार्ड-* वन परिक्षेत्र सांगाखेडा अंर्तगत दर्ज प्रकरण पी. ओ. आर. क्रमांक 2305/49 दिनांक 27.03.2026 के विरूद्द पंजीबद्द है। *महत्त्वपूर्ण भूमिका :-* थाना प्रभारी तामिया निरी. आशीष कुमार जैतवार, चौकी प्रभारी देलाखारी उनि. मयंक उइके, प्र.आर. मधुप्रसाद कुलस्ते आर. संतोष सल्लाम, सोमवीर जाट, रोहित बघेल, प्रकाश साहू, भीम परते, प्रमोद उइके, सैनिक सुनील अहके की सराहनीय भूमिका रही। *सहयोगी जनता//सक्रिय पुलिस//सुरक्षित समाज*

- आज दिनांक 30/3/2026 को दक्खिनगांव सैंदर निंदूरा बाराबंकी एक्वा पाम आइसलैंड राजस्व टीम ने1
- छिंदवाड़ा सिंगोड़ी की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से छिंदवाड़ा सिंगोड़ी की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से1
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ हत्याकांड! बैल के बदले किसान ने जहर देकर बाघ को मार डाला, शव दफनाया। वन विभाग ने डॉग स्क्वॉयड से राज खोला, 6 गिरफ्तार। DFO साहिल गर्ग की बाइट। वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा सवाल! 🐅⚖️ #TigerPoaching #Satpuda #ChhindwaraNews #WildlifeCrime1
- बनखेड़ी। प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बचाए रखने के उद्देश्य से तहसील के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बनखेड़ी तहसील के ग्राम खरसली में रात्रि 08 बजे एवं कामती में रात्रि 09 बजे विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रामसिपाही मरावी, सहायक नोडल अधिकारी शिवशंकर सरयाम ने किसानों को नरवाई न जलाने की शपथ दिलाई। ग्राम चौपाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार रामसिपाही मरावी ने कहा कि नरवाई जलाना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। इससे भूमि के सूक्ष्म पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और जमीन बंजर होने लगती है। सहायक नोडल अधिकारी शिवशंकर सरयाम ने किसानों को नरवाई प्रबंधन के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्राम कामती में आयोजित चौपाल में कृषक सुजय चौकसे ने नरवाई प्रबंधन के साथ-साथ जैविक खेती पर विशिष्ट जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार फसल अवशेषों को जलाए बिना उन्हें खाद के रूप में परिवर्तित कर खेती की लागत कम की जा सकती है और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है। खरसली में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच गजेंद्र सिंह पटेल, बाबूलाल विश्वकर्मा, ललित पटवा, देवेन्द्र वर्मा, गोविन्द परधान ग्राम कोटवार साहब सिंह मेहरा तथा कामती की चौपाल में भी किसानों की भारी उपस्थिति रही, जहाँ नरवाई न जलाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच दुर्गा प्रसाद मेहरा, बसंत यादव, कन्हैया साहू, राजेंद्र चौकसे, रजनीश यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को यह समझाना है कि नरवाई जलाना मित्र कीटों और जमीन की नमी को खत्म करता है। इसके बजाय किसान हैप्पी सीडर, मल्चर, रोटावेटर, सुपर सीडर जैसे यंत्रों का उपयोग करें या अवशेषों को खेत में ही सड़ाकर जैविक खाद बनाएँ।1
- सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शोभापुर में गुरुवार शाम बस कंडक्टर के साथ एजेंट ने एजेंसी बढ़ाने की बात को लेकर विवाद करते हुए मारपीट की थी जिसका सीसीटीवी वीडियो आज वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस एजेंट द्वारा कंडक्टर से किस प्रकार मारपीट की जा रही है। मामले को लेकर कंडक्टर द्वारा एजेंट के खिलाफ सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी1
- https://youtu.be/qo8FXTP1HLg?si=uPCncwDinViLqMQe #Narsinghpur हिंदू उत्सव समिति द्वारा रामनवमी पर विशाल शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली1
- सोहागपुर-राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन फुटपाथ पर रहने वाले बेघर बेसहारा गरीब लोगों के लिए नि:शुल्क भोजन कराए जाते हैं। यह कार्य पूर्णतः जन सहयोग से संचालित हो रहा है, इसमें किसी भी प्रकार की शासकीय सहायता प्राप्त नहीं हो रही है। इस नेक काम में नगर वासी एवं ग्रामीण वासी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं। आज ग्राम जिझबाड़ा निवासी श्री ग्यारसीलाल ब्रह्मवंशी द्वारा अपनी पत्नी स्वर्गीय श्रीमती मिश्रा बाई ब्रह्मवंशी की गंगाजली पूजन के उपरांत यहां पर भी जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन कराए गए।1
- श्री राम जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब श्री राम मंदिर में प्रातः काल से लगी रही भक्तों की भारी भीड़ विशाल भंडारे में पहुंच समूचा सिंगोड़ी नगर एवं आसपास क्षेत्र का जनमानस स्थानीय श्री राम मंदिर सिंगोड़ी में प्रातः काल 10:00 बजे से जिले एवं प्रदेश से आए संगीत कलाकारों के द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी के मधुर भजनों के साथ श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया श्री राम जन्म महोत्सव के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन सिंगोड़ी के श्री राम मंदिर परिसर में किया गया जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया जानकारी देते हुए श्री राम मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहित साहू ने बताया कि प्रतिवर्तन अनुसार इस वर्ष भी बड़े ही भव्य तरीके से श्री राम मंदिर की में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का दिव्य एवं आलौकिक जन्म महोत्सव मनाया गया सुमधुर भजनों की प्रस्तुति में लोगों ने झूम-झूम कर नृत्य किया बधाई गीत पर महिलाओं ने भी भाव विभोर होकर नृत्य किया श्री मानस सेवा सत्संग समिति के अध्यक्ष पप्पू राव सोनी जी द्वारा स्वर्गीय भास्कर राव सोनी की स्मृति में स्मृति चिन्ह देकर अपने विशेष कार्यों के लिए गणमान्य नागरिकों का जन्मोत्सव के दौरान सम्मान किया गया बाहर से आए संगीत कलाकारों का उत्साह वर्धन करने लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी एक से बढ़कर एक संगीत भजनों का लोगों ने आनंद लिया जन्मोत्सव के तुरंत बाद मंदिर परिसर में एक दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से लगातार 8:00 बजे रात्रि तक चलता रहा क्योंकि श्री राम मंदिर सिंगोड़ी की एक अनूठी परंपरा रही है। योगेश यादव एवं पवन राल सोनी ने जानकारी दी की देर रात श्री राम भगवान की पालकी यात्रा का शुभारंभ देवी दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुआ एवं संपूर्ण गांव का भ्रमण करते हुए बस स्टैंड सिंगोड़ी पहुंचा जहां अंजुमन कमेटी के द्वारा उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात सुंदर आकर्षक आतिशबाजी का लोगों ने आनंद लिया जगह-जगह भंडारा प्रसाद का वितरण समितियां के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया शोभायात्रा का समापन श्रीदेवी दुर्गा मंदिर में श्री राम के जय घोष के साथ संपन्न हुआ देर रात तक भाग प्रतियोगिता का आयोजन चलता रहा।1