logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वार्ड नंबर 14 में सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे उपमुख्य पार्षद दीपक यादव, JE गुलशन कुमार और वार्ड प्रतिनिधि अमित कुमार हवेली खड़गपुर: नगर परिषद हवेली खड़गपुर के वार्ड नंबर 14 में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेने के लिए नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद दीपक यादव, JE गुलशन कुमार एवं वार्ड प्रतिनिधि अमित कुमार मौके पर मौजूद रहे। मौके पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। स्थानीय लोगों के लिए लंबे समय से सड़क निर्माण एक महत्वपूर्ण आवश्यकता रही है। अब देखना होगा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कब तक पूरा होता है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। ग्राउंड रिपोर्ट — हवेली खड़गपुर

2 hrs ago
user_Ayush Yadav journalist
Ayush Yadav journalist
Social Media Manager खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

वार्ड नंबर 14 में सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे उपमुख्य पार्षद दीपक यादव, JE गुलशन कुमार और वार्ड प्रतिनिधि अमित कुमार हवेली खड़गपुर: नगर परिषद हवेली खड़गपुर के वार्ड नंबर 14 में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेने के लिए नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद दीपक यादव, JE गुलशन कुमार एवं वार्ड प्रतिनिधि अमित कुमार मौके पर मौजूद रहे। मौके पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। स्थानीय लोगों के लिए लंबे समय से सड़क निर्माण एक महत्वपूर्ण आवश्यकता रही है। अब देखना होगा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कब तक पूरा होता है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। ग्राउंड रिपोर्ट — हवेली खड़गपुर

More news from बिहार and nearby areas
  • जमालपुर में बेखौफ हुए चोर, किराना दुकान से रुपये भरा थैला लेकर फरार फरीदपुर दास टोला में चोरी के बाद मारवाड़ी धर्मशाला रोड पर वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना जमालपुर। जमालपुर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों और आम लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। फरीदपुर दास टोला में चोरी की घटना का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। इस बार चोरों ने मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित अमीषा किराना दुकान को निशाना बनाया। बताया गया कि दुकान खोलने के दौरान चोर दुकान से रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। थैले में नकदी के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और दुकान की चाबी भी रखी हुई थी। घटना के बाद दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध के दुकान से सामान लेकर जाते हुए फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि शहर के प्रमुख बाजार और सड़कों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। जमालपुर में बेखौफ हुए चोर, किराना दुकान से रुपये भरा थैला लेकर फरार फरीदपुर दास टोला में चोरी के बाद मारवाड़ी धर्मशाला रोड पर वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना जमालपुर। जमालपुर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों और आम लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। फरीदपुर दास टोला में चोरी की घटना का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। इस बार चोरों ने मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित अमीषा किराना दुकान को निशाना बनाया। बताया गया कि दुकान खोलने के दौरान चोर दुकान से रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। थैले में नकदी के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और दुकान की चाबी भी रखी हुई थी। घटना के बाद दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध के दुकान से सामान लेकर जाते हुए फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि शहर के प्रमुख बाजार और सड़कों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    जमालपुर में बेखौफ हुए चोर, किराना दुकान से रुपये भरा थैला लेकर फरार
फरीदपुर दास टोला में चोरी के बाद मारवाड़ी धर्मशाला रोड पर वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
जमालपुर। जमालपुर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों और आम लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। फरीदपुर दास टोला में चोरी की घटना का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। इस बार चोरों ने मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित अमीषा किराना दुकान को निशाना बनाया।
बताया गया कि दुकान खोलने के दौरान चोर दुकान से रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। थैले में नकदी के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और दुकान की चाबी भी रखी हुई थी। घटना के बाद दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध के दुकान से सामान लेकर जाते हुए फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है।
एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि शहर के प्रमुख बाजार और सड़कों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
जमालपुर में बेखौफ हुए चोर, किराना दुकान से रुपये भरा थैला लेकर फरार
फरीदपुर दास टोला में चोरी के बाद मारवाड़ी धर्मशाला रोड पर वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
जमालपुर। जमालपुर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों और आम लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। फरीदपुर दास टोला में चोरी की घटना का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। इस बार चोरों ने मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित अमीषा किराना दुकान को निशाना बनाया।
बताया गया कि दुकान खोलने के दौरान चोर दुकान से रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। थैले में नकदी के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और दुकान की चाबी भी रखी हुई थी। घटना के बाद दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध के दुकान से सामान लेकर जाते हुए फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है।
एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि शहर के प्रमुख बाजार और सड़कों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • *भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* *भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* बिहार भागलपूर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं इसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकल गई थीं ट्रेन से जाने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है लंबे समय से महिला के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें परिवार की ओर से महिला को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है महिला के पुत्र राजू कुमार से मोबाइल नंबर 8102156738 पर संपर्क किया जा सकता है परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि महिला की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिजनों तक पहुंचाएं लापता महिला: कीर्ति देवी निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026 पहचान: पीले रंग की साड़ी संपर्क: राजू कुमार – 8102156738 इनाम: 2 लाख रुपये बाइट -- राजू कुमार बेटा
    4
    *भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम*

*भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम*
बिहार भागलपूर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
भागलपुर बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं इसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है
महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकल गई थीं ट्रेन से जाने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है लंबे समय से महिला के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है
परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें परिवार की ओर से महिला को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है महिला के पुत्र राजू कुमार से मोबाइल नंबर 8102156738 पर संपर्क किया जा सकता है परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि महिला की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिजनों तक पहुंचाएं लापता महिला: कीर्ति देवी
निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका
लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026 पहचान: पीले रंग की साड़ी संपर्क: राजू कुमार – 8102156738
इनाम: 2 लाख रुपये
बाइट --  राजू कुमार बेटा
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | जमुई छात्रा से बदसलूकी का आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल! मड़वा पहाड़ी में पुलिस को देखते ही भागा आरोपी, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली। अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार। ब्रेकिंग न्यूज | जमुई छात्रा से बदसलूकी का आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल! मड़वा पहाड़ी में पुलिस को देखते ही भागा आरोपी, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली। अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    2
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज | जमुई
छात्रा से बदसलूकी का आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल!
मड़वा पहाड़ी में पुलिस को देखते ही भागा आरोपी, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली। अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ब्रेकिंग न्यूज | जमुई
छात्रा से बदसलूकी का आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल!
मड़वा पहाड़ी में पुलिस को देखते ही भागा आरोपी, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली। अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    20 hrs ago
  • डीएम के आगमन की सूचना मिलते ही नगर परिषद कर्मी अलर्ट,गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू हुआ सफाई अभियान। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में बरसात के कारण कई दिनों से जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी। अस्पताल परिसर में जगह-जगह कचरा जमा रहने से स्थानीय मरीजों और अस्पताल आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को जिला पदाधिकारी के अस्पताल आगमन की जानकारी मिलते ही नगर परिषद के कर्मी अचानक सक्रिय हो गए। बुधवार की शाम चार बजे तक नगर परिषद के कर्मी अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाते नजर आए। जलजमाव वाले स्थानों से पानी निकालने के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया और जमा कचरे को हटाने का काम किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में कई दिनों से जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी, लेकिन इस ओर नगर परिषद के कर्मियों और पदाधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा था। जिला पदाधिकारी के आगमन की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया। अस्पताल परिसर में अचानक शुरू हुए सफाई अभियान को लेकर स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा रही कि अगर नियमित रूप से साफ-सफाई की जाती तो मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
    1
    डीएम के आगमन की सूचना मिलते ही नगर परिषद कर्मी अलर्ट,गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू हुआ सफाई अभियान।
गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में बरसात के कारण कई दिनों से जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी। अस्पताल परिसर में जगह-जगह कचरा जमा रहने से स्थानीय मरीजों और अस्पताल आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
बुधवार को जिला पदाधिकारी के अस्पताल आगमन की जानकारी मिलते ही नगर परिषद के कर्मी अचानक सक्रिय हो गए। बुधवार की शाम चार बजे तक नगर परिषद के कर्मी अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाते नजर आए। जलजमाव वाले स्थानों से पानी निकालने के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया और जमा कचरे को हटाने का काम किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में कई दिनों से जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी, लेकिन इस ओर नगर परिषद के कर्मियों और पदाधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा था। जिला पदाधिकारी के आगमन की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया।
अस्पताल परिसर में अचानक शुरू हुए सफाई अभियान को लेकर स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा रही कि अगर नियमित रूप से साफ-सफाई की जाती तो मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • विद्यालय के रास्ते पर बाहरी युवकों के जमावड़े की शिकायत, बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण विद्यालय के रास्ते पर बाहरी युवकों के जमावड़े की शिकायत, बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण मानसी। आदर्श मध्य विद्यालय छोटी बलहा एवं +2 उच्च विद्यालय छोटी बलहा के आवागमन मार्ग पर विद्यालय की छुट्टी के समय बाहरी युवकों के जमावड़े की शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर छात्र-छात्राओं के लिए भयमुक्त एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने पर चर्चा की। बीडीओ ने विद्यालय की छात्राओं से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें समूह में विद्यालय आने-जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और निर्बाध पठन-पाठन के लिए विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को सुरक्षित रखना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान मध्य विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का भी अनुश्रवण किया गया। बीडीओ ने प्रधानाचार्य एवं रसोइया दीदियों को भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता में और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर बीडीओ ने मानसी थाना प्रभारी को विद्यालय खुलने एवं छुट्टी के समय विद्यालय मार्ग तथा आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान मुखिया राजेश भारती, 20 सूत्री सदस्य राजाराम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    विद्यालय के रास्ते पर बाहरी युवकों के जमावड़े की शिकायत, बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

विद्यालय के रास्ते पर बाहरी युवकों के जमावड़े की शिकायत, बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण
मानसी। आदर्श मध्य विद्यालय छोटी बलहा एवं +2 उच्च विद्यालय छोटी बलहा के आवागमन मार्ग पर विद्यालय की छुट्टी के समय बाहरी युवकों के जमावड़े की शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर छात्र-छात्राओं के लिए भयमुक्त एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने पर चर्चा की।
बीडीओ ने विद्यालय की छात्राओं से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें समूह में विद्यालय आने-जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और निर्बाध पठन-पाठन के लिए विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को सुरक्षित रखना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान मध्य विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का भी अनुश्रवण किया गया। बीडीओ ने प्रधानाचार्य एवं रसोइया दीदियों को भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता में और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
मौके पर बीडीओ ने मानसी थाना प्रभारी को विद्यालय खुलने एवं छुट्टी के समय विद्यालय मार्ग तथा आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान मुखिया राजेश भारती, 20 सूत्री सदस्य राजाराम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    36 min ago
  • *50 करोड़ की नोटिस के बाद बृजभूषण-बाबा रामदेव में सुलह:* योग गुरु बोले- पतंजलि घी 100 फीसदी शुद्ध; हम नशेड़ी-गंजेड़ी साधु नहीं पतंजलि घी की शुद्धता को लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच चल रहा विवाद सुलह के साथ समाप्त हो गया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबा रामदेव ने स्पष्ट किया कि पतंजलि का घी 100 फीसदी शुद्ध है और बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात के बाद सभी भ्रम दूर हो गए हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    1
    *50 करोड़ की नोटिस के बाद बृजभूषण-बाबा रामदेव में सुलह:* योग गुरु बोले- पतंजलि घी 100 फीसदी शुद्ध; हम नशेड़ी-गंजेड़ी साधु नहीं पतंजलि घी की शुद्धता को लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच चल रहा विवाद सुलह के साथ समाप्त हो गया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबा रामदेव ने स्पष्ट किया कि पतंजलि का घी 100 फीसदी शुद्ध है और बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात के बाद सभी भ्रम दूर हो गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Ramgarh Chowk, Lakhisarai•
    53 min ago
  • तारापुर में अतिक्रमण पर चला नगर प्रशासन का बुलडोजर, फल-सब्जी विक्रेताओं का सामान जब्त तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया के नेतृत्व में सीओ संतोष कुमार और थानाध्यक्ष राज कुमार के सहयोग से अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे फल-सब्जी बेच रहे कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। शहीद चौक, तारापुर-खड़गपुर रोड तथा शहीद चौक से बैंक ऑफ इंडिया तक सड़क किनारे अतिक्रमित स्थानों को जेसीबी से हटाकर समतल कराया गया। बताते चलें कि दो-तीन दिन पूर्व नगर पंचायत की ओर से ई-रिक्शा के माध्यम से माइकिंग कराकर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई की गई। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान अगले दो-तीन दिनों तक जारी रहेगा। मौके पर सिटी मैनेजर रोहित कुमार, लेखपाल रौशन कुमार सहित नगर कर्मी और पुलिस बल मौजूद थे।
    1
    तारापुर में अतिक्रमण पर चला नगर प्रशासन का बुलडोजर, फल-सब्जी विक्रेताओं का सामान जब्त
तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया के नेतृत्व में सीओ संतोष कुमार और थानाध्यक्ष राज कुमार के सहयोग से अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे फल-सब्जी बेच रहे कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। शहीद चौक, तारापुर-खड़गपुर रोड तथा शहीद चौक से बैंक ऑफ इंडिया तक सड़क किनारे अतिक्रमित स्थानों को जेसीबी से हटाकर समतल कराया गया।
बताते चलें कि दो-तीन दिन पूर्व नगर पंचायत की ओर से ई-रिक्शा के माध्यम से माइकिंग कराकर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान अगले दो-तीन दिनों तक जारी रहेगा। मौके पर सिटी मैनेजर रोहित कुमार, लेखपाल रौशन कुमार सहित नगर कर्मी और पुलिस बल मौजूद थे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* *भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* बिहार भागलपूर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं इसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकल गई थीं ट्रेन से जाने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है लंबे समय से महिला के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें परिवार की ओर से महिला को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है महिला के पुत्र राजू कुमार से मोबाइल नंबर 8102156738 पर संपर्क किया जा सकता है परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि महिला की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिजनों तक पहुंचाएं लापता महिला: कीर्ति देवी निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026 पहचान: पीले रंग की साड़ी संपर्क: राजू कुमार – 8102156738 इनाम: 2 लाख रुपये बाइट -- राजू कुमार बेटा
    4
    भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम*
*भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम*
बिहार भागलपूर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
भागलपुर बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं इसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है
महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकल गई थीं ट्रेन से जाने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है लंबे समय से महिला के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है
परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें परिवार की ओर से महिला को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है महिला के पुत्र राजू कुमार से मोबाइल नंबर 8102156738 पर संपर्क किया जा सकता है परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि महिला की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिजनों तक पहुंचाएं लापता महिला: कीर्ति देवी
निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका
लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026 पहचान: पीले रंग की साड़ी संपर्क: राजू कुमार – 8102156738
इनाम: 2 लाख रुपये
बाइट --  राजू कुमार बेटा
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में डीएम ने किया औचक निरीक्षण, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया निर्देश। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद उत्पन्न समस्याओं और पंचायत की स्थिति का बुधवार को खगड़िया जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, बीपीआरओ प्रमोद पासवान, अंचलाधिकारी आमिर हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल, पूर्व मुखिया धीरेंद्र नारायण सिंह, उपसरपंच प्रतिनिधि फैयाज अहमद, मोहम्मद साबिर, इफ्तेखार अंसारी, वीरेंद्र शर्मा सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने जिला पदाधिकारी को पंचायत की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हाल में आई बाढ़ के कारण पंचायत की कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग रखी। इसके अलावा बाढ़ के पानी से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने, बाढ़ प्रभावित लोगों को मिलने वाली जीआर (गृह क्षति/राहत) राशि से वंचित लोगों को राशि उपलब्ध कराने, गोगरी-कुंडी मुख्य सड़क की मरम्मत कराने तथा गोगरी-कुंडी क्षेत्र से अतिक्रमण शीघ्र हटाने की मांग भी जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गई। जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर ने स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं अंचलाधिकारी आमिर हुसैन को पंचायत की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने, क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा अतिक्रमण हटाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। डीएम के निर्देश के बाद स्थानीय लोगों में समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है।
    1
    गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में डीएम ने किया औचक निरीक्षण, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया निर्देश।
गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद उत्पन्न समस्याओं और पंचायत की स्थिति का बुधवार को खगड़िया जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की समस्याओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, बीपीआरओ प्रमोद पासवान, अंचलाधिकारी आमिर हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल, पूर्व मुखिया धीरेंद्र नारायण सिंह, उपसरपंच प्रतिनिधि फैयाज अहमद, मोहम्मद साबिर, इफ्तेखार अंसारी, वीरेंद्र शर्मा सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने जिला पदाधिकारी को पंचायत की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हाल में आई बाढ़ के कारण पंचायत की कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग रखी।
इसके अलावा बाढ़ के पानी से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने, बाढ़ प्रभावित लोगों को मिलने वाली जीआर (गृह क्षति/राहत) राशि से वंचित लोगों को राशि उपलब्ध कराने, गोगरी-कुंडी मुख्य सड़क की मरम्मत कराने तथा गोगरी-कुंडी क्षेत्र से अतिक्रमण शीघ्र हटाने की मांग भी जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गई।
जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर ने स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं अंचलाधिकारी आमिर हुसैन को पंचायत की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने, क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा अतिक्रमण हटाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। डीएम के निर्देश के बाद स्थानीय लोगों में समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.