बोड़ा में देवनारायण भगवान की कथा में कहा कि *संस्कार के दो रास्ते: एक विनाश की ओर, दूसरा ठाकुर जी की भक्ति की ओर जाता हे* हरिओम खींची बोड़ा। पचोर रोड स्थित बोड़ा नगर में बाबा रामदेव समिति के तत्वावधान में लगातार सात वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में समिति द्वारा लगातार चौथे वर्ष भगवान देवनारायण की कथा का आयोजन भी किया गया। कथा के समापन दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कथा वाचक हरिओम खींची ने संस्कार, धर्म, आस्था और बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। कथा के दौरान देवनारायण कथा वाचक हरिओम खींची ने कहा कि संस्कार के जीवन में दो रास्ते होते हैं। एक रास्ता व्यक्ति को ठेके यानी नशे और गलत आदतों की ओर ले जाता है, जबकि दूसरा रास्ता ठाकुर जी यानी धर्म, भक्ति और सदाचार की ओर जाता है। दोनों रास्तों के परिणाम भी अलग-अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नशे और गलत संगति के रास्ते पर जाता है, वह स्वयं के साथ अपने परिवार और कुल को भी नुकसान पहुंचाता है। वहीं जो व्यक्ति भगवान और धर्म के मार्ग पर चलता है, वह अपने अच्छे कर्मों और संस्कारों से अपने कुल का नाम रोशन करता है और समाज में सम्मान प्राप्त करता है। उन्होंने माता-पिता से आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार देना भी हर माता-पिता का कर्तव्य होना चाहिए। बच्चों को महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर साहस, देशभक्ति, त्याग, अनुशासन और संस्कार की शिक्षा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए उनके चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। *अंधविश्वास और आडंबर से बचने का संदेश* कथा वाचक हरिओम खींची ने कथा के दौरान अंधविश्वास और धार्मिक आडंबर को लेकर भी श्रद्धालुओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में कई लोग ऐसी जगहों पर भी जाते हैं जहां न भगवान का नाम होता है और न ही ईश्वर की वास्तविक भक्ति, बल्कि केवल दिखावा और आडंबर देखने को मिलता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि धर्म के नाम पर किसी भी प्रकार के अंधविश्वास में पड़ने के बजाय भगवान के नाम, सद्कर्म, सत्य और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि कथा और धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना होना चाहिए। भगवान की कथा सुनने के बाद यदि हमारे व्यवहार, विचार और संस्कारों में परिवर्तन आता है, तभी कथा श्रवण सार्थक माना जा सकता है। *भजनों पर जमकर थिरके श्रद्धालु* भगवान देवनारायण की कथा के दौरान भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कथा के बीच प्रस्तुत किए गए भजनों पर महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु जमकर थिरके। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए और भजनों पर नृत्य कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। आयोजन में बाबा रामदेव समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सात वर्षों से लगातार भंडारे और चार वर्षों से देवनारायण कथा के आयोजन के माध्यम से समिति द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

- *महंगाई और सोयाबीन अफलन के विरोध में कांग्रेस ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन* बोड़ा। राजगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियवृत्त सिंह खींची के निर्देशानुसार गुरुवार को बोड़ा में ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार बोड़ा मोतीलाल पंथी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने सोयाबीन की फसल में अफलन एवं बांझपन की समस्या से प्रभावित किसानों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा एवं फसल बीमा राशि दिलाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में कई किसानों की सोयाबीन फसल प्रभावित हुई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत दिलाई जाना आवश्यक है। इसके साथ ही कांग्रेस ने शक्कर के बढ़े हुए दाम कम करने, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने तथा घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दामों से आमजन को राहत देने की मांग भी ज्ञापन में रखी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। सरकार को आमजन एवं किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राहत के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक धूल सिंह यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लखन रुहेला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक यादव, जनपद सदस्य निहाल सिंह रुहेला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेश यादव, मुकेश सिसोदिया, ढाबला सरपंच प्रतिनिधि मनीष जाट, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम राजपूत, गुलाब सिंह यादव, सेवादल अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी, तेजसिंह यादव, राजेंद्र जाट, भारत सिंह रुहेला, हरि सिंह मीणा, विष्णु मालवीय, दीपक भिलाला, देवेंद्र धनगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- बारिश में खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार को मजबूर ग्रामीण, श्मशान घाट पर टिनशेड की दरकार राजगढ़। जनपद पंचायत राजगढ़ की ग्राम पंचायत समेली में श्मशान घाट पर टिनशेड नहीं होने से ग्रामीणों को बारिश के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंतिम संस्कार के दौरान बारिश होने पर परिजनों और ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे बरसाती के सहारे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट पर आवश्यक सुविधाओं का अभाव लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश के दौरान शव के अंतिम संस्कार के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों को भी बारिश से बचने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है, जब अचानक बारिश शुरू हो जाती है। ऐसी स्थिति में अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है और लोगों को मजबूरी में बरसाती लगाकर व्यवस्था करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत प्रशासन से श्मशान घाट पर स्थायी टिनशेड निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश और धूप दोनों मौसम में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न हो। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा की ओर प्रशासन को प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द टिनशेड का निर्माण कराया जाना चाहिए।1
- राजगढ़ पुलिस ने 10 राज्य में 30 हजार किमी पीछे किया,3 हजार सीसीटीवी कैमरे खंगाल 14 आरोपी पकड़े मध्य प्रदेश की राजगढ़ पुलिस ने 2 करोड़ रुपये की सनसनीखेज ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। ‘ऑपरेशन मनी ट्रैप’ के तहत पुलिस ने 10 राज्यों में दबिश देकर गिरोह के 14 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.73 करोड़ रुपये नकद, 4 वाहन और 19 एंड्रॉइड मोबाइल सहित कुल 2.92 करोड़ रुपये से अधिक का मशरूका बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 30 हजार किमी पीछा किया और 3 हजार CCTV खंगाले राजगढ़ एसपी अमित तोलानी के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने 35 दिनों तक लगातार अभियान चलाया। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने लगभग 30 हजार किलोमीटर तक पीछा किया और 3 हजार से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले, तब जाकर गिरोह के तार अलग-अलग राज्यों से जुड़े मिले। ऐसे दिया वारदात को अंजाम जांच में सामने आया कि गिरोह ने पैसे दोगुने करने का लालच देकर पीड़ित से 2 करोड़ रुपये ठगे थे। आरोपियों ने पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए फर्जी कंपनी, फर्जी ई-मेल, कूटरचित दस्तावेज और 4 करोड़ रुपये के आरटीजीएस (RTGS) का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया था। इसके बाद गिरोह के सदस्य भोपाल में पीड़ित से 2 करोड़ रुपये कैश लेकर चंपत हो गए। आरोपियों ने हवाला नेटवर्क से फैलाया पैसा, इंदौर में भी थी ठगी की तैयारी,लेकिन धराएं ठगी की रकम को आरोपियों ने हवाला और आंगड़िया नेटवर्क के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों में ट्रांसफर कर दिया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह ने पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी 50-50 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के शिकंजे में आने से पहले यह गिरोह इंदौर में भी एक अगली बड़ी ठगी की योजना बना रहा था। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी तलाशी कर रही हे।4
- 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठूंगा!” वर्ग 2-3 चयनित शिक्षकों के समर्थन में दिग्विजय सिंह की सरकार को चेतावनी1
- न्याय की गुहार सभी पत्रकार भाइयों, समाजसेवियों और आम जनता से हाथ जोड़कर विनम्र अपील है कि सिस्टम के सताए इस किसान परिवार की आवाज बनें और न्याय दिलाने में मदद करें। विद्युत मंडल के अधिकारियों की कथित लापरवाही से घायल हुए बेटे को न्याय दिलाने के लिए एक बुजुर्ग पिता अपने घायल बेटे को हाथ ठेले पर लेकर सीहोर से भोपाल पहुंचा। यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि एक मजबूर पिता की पीड़ा और व्यवस्था से न्याय की गुहार है। ऊर्जा मंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के दरवाजे तक पहुंचकर यह परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। बेटे के शरीर पर लगी चोटों से ज्यादा दर्द शायद उस पिता के दिल में है, जो अपने घायल बेटे को हाथ ठेले पर लेकर न्याय मांगने राजधानी की गलियों तक पहुंच गया। यह दृश्य किसी भी संवेदनशील इंसान को झकझोर सकता है। क्या किसान और उसके परिवार को न्याय पाने के लिए इतनी बड़ी पीड़ा से गुजरना पड़ेगा? जिस पिता ने अपने बेटे को सहारा देकर चलना सिखाया, आज वही पिता मजबूरी में उसे हाथ ठेले पर लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के दरवाजे-दरवाजे न्याय मांग रहा है। हम सभी पत्रकार भाइयों और आम जनता से अपील करते हैं कि इस दर्द को गंभीरता से समझें, इस आवाज को आगे बढ़ाएं और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों तक यह बात पहुंचाएं। किसान की यह पुकार है—हमें राजनीति नहीं, न्याय चाहिए। दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई हो, घायल किसान को उचित उपचार एवं सहायता मिले और उसके परिवार को न्याय मिले। 🙏 कृपया इस पीड़ित किसान की आवाज को दबने न दें। एक शेयर शायद इस मजबूर परिवार की आवाज उन जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा दे, जहां से उसे न्याय मिल सकता है। #न्याय_की_गुहार #किसान_की_आवाज #किसान_को_न्याय #सीहोर #भोपाल #किसान_का_दर्द #विद्युत_हादसा #किसानों_की_आवाज2
- भारत संपादक * राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र * भारत संवाद* लाइव न्यूज चैनल संपादक सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * भारत संवाद* समाचार पत्र और * भारत संवाद* न्यूज के साथ । * परिवर्तन उदय* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र संपादक सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * परिवर्तन उदय * समाचार पत्र के साथ । ** खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9039403567*सैफ अली संपादक1
- समस्त वेदों शास्त्रों पुराणों मनीषी संत महात्माओं का मत है कि इस घोर कलियुग में भगवान नाम संकीर्तन ही सबसे बड़ा जपयज्ञ है। जय श्री हरि।।1
- सावन सवारी में महिलाओं के मंगलसूत्र चुराने वाली 4 महिलाएं पकड़ाई नरसिंहगढ़ पुलिस ने सावन सोमवार सवारी में महाई के मंगलसूत्र ,जेवर चुराने वाली महिलाओं की एक गैंग को पुलिस ने पकड़ा जिसमे 4 महिलाएं पकड़ाई जिनके पास से मंगलसूत्र भी बरामद हुए हे ।1