पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया राधा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का उद्घाटन प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के यमुना पार स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत डेज मेडिकल के पास नवनिर्मित राधा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज की पूर्व मेयर एवं राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता नन्दी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का क्षेत्रीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख चाका राजकुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने विधिवत फीता काटकर राधा फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने अपनी फोर-व्हीलर गाड़ी में पेट्रोल डलवाकर पेट्रोल पंप की सेवाओं की शुरुआत भी कराई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नए पेट्रोल पंप के शुरू होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को ईमानदारी और बेहतर सेवा के साथ ग्राहकों को सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और व्यापारी भी मौजूद रहे। सभी ने पेट्रोल पंप के उद्घाटन पर संचालकों को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास के लिए इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया राधा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का उद्घाटन प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के यमुना पार स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत डेज मेडिकल के पास नवनिर्मित राधा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज की पूर्व मेयर एवं राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता नन्दी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य
अतिथि का क्षेत्रीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख चाका राजकुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने विधिवत फीता काटकर राधा फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने अपनी फोर-व्हीलर गाड़ी में पेट्रोल डलवाकर पेट्रोल पंप की सेवाओं की शुरुआत भी कराई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नए पेट्रोल पंप के शुरू होने से
स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को ईमानदारी और बेहतर सेवा के साथ ग्राहकों को सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और व्यापारी भी मौजूद रहे। सभी ने पेट्रोल पंप के उद्घाटन पर संचालकों को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास के लिए इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
- सुरक्षा गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चलने से एक व्यक्ति के बाएं हाथ पर गोली लगी अनपरा क्षेत्रान्तर्गत मामला बताया गया। इसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय द्वारा दी गई की बाइट।1
- मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरूवा अंतर्गत चौकी गांव की सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से लोगों का चलना तक दूभर हो गया है। ग्रामीणों के घरों का पानी लगातार सड़क पर बहाए जाने के कारण पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी रास्ते से गांव के लोगों के साथ-साथ अन्य राहगीरों का भी आवागमन होता है, लेकिन सड़क की हालत पिछले चार-पांच महीने से खराब बनी हुई है। बरसात या पानी भरने की स्थिति में गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं। इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत या निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है कि पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे लोगों में नाराजगी है। मामले में गांव के वरिष्ठ समाजसेवी राम शिरोमणि तिवारी ने बताया कि गांव के कुछ लोग ग्राम प्रधान से ईर्ष्या के कारण जानबूझकर अपने घरों का पानी सड़क पर गिराते हैं, जिससे यह समस्या और बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की है और गांव से होकर गुजरती है। वहीं ग्राम प्रधान फतेह बहादुर निषाद ने बताया कि उक्त सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई है और सड़क के किनारे नाली निर्माण के लिए कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस समस्या से सांसद और विधायक को भी अवगत कराया जा चुका है। ग्राम प्रधान का कहना है कि उनके पास पर्याप्त बजट नहीं है, जिससे नाली का निर्माण कराया जा सके। ऐसे में विभागीय स्तर पर ही समाधान संभव है।1
- प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह बस स्टाप चौराहे पर झोलाछाप डाक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से एक अधेड़ की मौत हो गई।इससे परिजनो में कोहरा मंच गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।मृतक के भाई को तहरीर पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। मेजा थाना क्षेत्र आई सोनाई गांव निवासी जयलाल पटेल 51 वर्ष पुत्र स्व मेवालाल पटेल मंगलवार की रात खेत में पानी लगाए थे।अचानक से उनकी तबियत खराब हो गई।इस दौरान परिजन उन्हें ऊंचडीह बस स्टाप चौराहे स्थित झोलाछाप डाक्टर मिथुन सौम्य सरकार के क्लीनिक लेकर पहुंचे।जहां डाक्टर ने जयलाल को दो इंजेक्शन लगाया। तभी उनकी तबियत और गंभीर हो गई।इसके बाद उनके मुंह से झाग निकलने पर घबराए परिजनो द्वारा उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया।जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इसके परिजनो के कोहराम एक गया।वहीं शव लेकर झोलाछाप के क्लीनिक पहुंचे परिजनो के हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना पर मेजा थाने के दरोगा मनोज यादव पुलिस बल ई साथ घटनास्थल पहुंचे।पुलिस ने परिजनो को समझा बुझाकर शव कब्जे में लिया।बुधवार की सुबह 10 बजे पंचनामा की कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया।मृतक के भाई रामलाल पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है। मेजा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पीएम भेजकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।झोलाछाप झोलाछाप डाक्टर की तलाश कराई जा रही है।जल्द ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।1
- Post by Ved Prakash Pandey1
- Post by Daud Daud1
- Post by Raju Yadav1
- प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र के गने चौकी अंतर्गत गने पहाड़ी बस्ती में तीन दिन से लापता दो वर्षीय बच्ची का शव घर से करीब 50 मीटर दूर एक गड्ढे में मिला। बच्ची सोमवार को घर के बाहर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को घर के पास ही उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरूवा अंतर्गत मेजारोड–सिरसा मार्ग पर स्थित सोरांव गांव के तिराहे पर संकरे रास्ते के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अंडरपास पुलिया से निकलकर तिराहे पर पहुंचते ही सड़क संकरी हो जाती है, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है। खासकर बड़े वाहनों के मुड़ने के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है और कुछ ही देर में लंबा जाम लग जाता है। ग्राम प्रधान राजेश द्विवेदी ने बताया कि अंडरपास पुलिया से तिराहे तक का रास्ता संकरा होने के कारण बड़े वाहन आसानी से मुड़ नहीं पाते। इसके चलते अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। स्थानीय निवासी पंकज द्विवेदी, राम बालक, संग्राम चौरसिया और नितेश कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि या तो संकरे रास्ते का चौड़ीकरण कराया जाए अथवा अंडरपास पुलिया के सामने से वैकल्पिक सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके और जाम की समस्या से राहत मिल सके।1
- समाज सेवी उमेश चन्द्र सोनी पत्रकार द्वारा सोनार का तारा मार्केट में हैंडपंप का मरम्मत कराया गया ग्रामीणों में खुशी, दादा ने कहा बहुत शुद्ध पानी मिलना है दादा के चेहरे पर खुशी देखी गई।1