*सोनाहातु में कुएं में गिरा जंगली हाथी, घंटों मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू मुआवजे को लेकर दो घंटे तक नोकझोंक, एक लाख भुगतान के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन* सोनाहातु थाना क्षेत्र अंतर्गत सारयाद गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली हाथी अचानक गांव के एक कुएं में गिर गया। घटना बुंडू वन प्रक्षेत्र की है। जैसे ही हाथी के कुएं में गिरने की खबर फैली, आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया अधिकारियों के अनुसार, राहत की बात यह रही कि हाथी को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और वह कुएं के अंदर सुरक्षित था हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से पहले मामला उस समय उलझ गया जब कुएं के मालिक ने मुआवजे की मांग कर दी। इसको लेकर करीब दो घंटे तक वन विभाग और मालिक के बीच नोकझोंक होती रही। अंततः वन विभाग ने एक लाख रुपये मुआवजे के तौर पर भुगतान किया, जिसके बाद रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया।जेसीबी मशीन और अन्य जरूरी उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद हाथी को वापस जंगल की ओर भेज दिया गया।ग्रामीणों में राहत, प्रशासन ने ली राहत की सांस हाथी के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों और प्रशासन दोनों ने राहत की सांस ली।

- Post by Gautam Raftaar media1
- सोनाहातू: थाना क्षेत्र के बुंडू वन रेंज के सारेयाद गांव के एक कुएं में गुरुवार सुबह हाथी गिरने की जानकारी ग्रामीणों को मिली। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग ओर स्थानीय प्रशासन को दिया। वन विभाग के द्वारा जेसीबी मशीन से कुआं को खोद रास्ता बनाया गया। 6 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित हाथी को कुआं से बाहर निकाला गया। गुरुवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों के बीच हलचल मची। काफी संख्या में ग्रामीण कुआं के समीप जमा हुए। वन विभाग की टीम पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अधिकारियों ने जेसीबी मंगवाए गए और जेसीबी की मदद से खुले कुएं के समानांतर एक रास्ता बनाया गया।कुएं में काफी देर तक फंसे रहे हाथी को जैसे ही कुएं से बाहर निकलने का रास्ता दिखा वह उछलता-कूदता हुआ खुद बाहर निकल आया। इस संबंध में प्रभारी वनपाल सिप्रियन टुटी ने बताया कि कुआं में हाथी गिरने की सूचना मिलते ही तत्काल रेस्क्यू प्रारंभ किया। कुआं मालिक को मुआवजा राशि देकर कुआं से समानांतर रास्ता बनाकर हाथी को सुरक्षित निकाला गया इस दौरान ग्रामीणों के भीड़ के कारण कुछ सुविधा भी हुई।1
- अंजुमन चुनाव में एडवोकेट ज़फ़र जाफरी ने दी अपनी प्रतिक्रिया1
- सिल्ली : सिल्ली थाना परिसर में गुरूवार को जमीन संबंधित विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने अपनी जमीन से जुड़ी समस्याएं रखीं।जनता दरबार में प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक थाना प्रभारी नवीन कुमार एवं सीओ अरुणिमा एक्का उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बारी-बारी से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र से कुल 10 मामले आए थे। इनमें से 8 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं थाना ने कहा शेष मामलों की सुनवाई आगामी शुक्रवार को सुबह 11 बजे आयोजित जनता दरबार की जाएगी। उन्होंने लोगों से जमीन संबंधित मामले के लिए जनता दरबार में उपस्थित होने की अपील की है। इधर जनता दरबार के माध्यम से प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान से आम जनता में संतोष और विश्वास का माहौल देखा जा रहा है। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी अंचल कार्यालय के कर्मी एवं फरियादी उपस्थित थे।2
- गांव के तमाम श्रद्धालुओ ने इस कलश यात्रा में भाग लिए इसे .......1
- Post by Devanand Sinha Sinha1
- Post by Sudha kumari1
- Post by Gautam Raftaar media1