मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार समस्तीपुर। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में माननीय न्यायालय, एसडीजेएम शाहपुर पटोरी द्वारा निर्गत जीआर संख्या 1121/03, टीआर संख्या 535/26 के कुर्की वारंटी मो. इकबाल, पिता अब्दुल मबिद मियां, निवासी सरहद माधो, थाना मोहिउद्दीन नगर को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जीआर संख्या 2026/20, टीआर संख्या 391/26 के वारंटी असरफी राय, सीताराम राय तथा श्रीराम राय, तीनों पिता सुखदेव राय, निवासी टाड़ा, थाना मोहिउद्दीन नगर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार समस्तीपुर। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में माननीय न्यायालय, एसडीजेएम शाहपुर पटोरी द्वारा निर्गत जीआर संख्या 1121/03, टीआर संख्या 535/26 के कुर्की वारंटी मो. इकबाल, पिता अब्दुल मबिद मियां, निवासी सरहद माधो, थाना मोहिउद्दीन नगर को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जीआर संख्या 2026/20, टीआर संख्या 391/26 के वारंटी असरफी राय, सीताराम राय तथा श्रीराम राय, तीनों पिता सुखदेव राय, निवासी टाड़ा, थाना मोहिउद्दीन नगर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
- मोहिउद्दीन नगर बाजार में 10 लाख की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन मोहिउद्दीन नगर बाजार में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन गुरुवार को स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन के साथ ही शौचालय को आम जनता के उपयोग के लिए समर्पित कर दिया गया। बताया गया कि पिछले लगभग तीन दशकों से बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को देखते हुए विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रयास से मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत शौचालय का निर्माण कराया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मोहिउद्दीन नगर बाजार क्षेत्र का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। सार्वजनिक शौचालय के शुरू होने से विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बाहर से आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शौचालय की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव की जिम्मेदारी मातृदेवी एनजीओ को सौंपी गई है, ताकि यह सुविधा लंबे समय तक सुचारू रूप से संचालित होती रहे और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उद्घाटन समारोह में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह 'गुल्लू', लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश चौधरी, सूरज चौधरी, पूर्व प्रमुख कृष्णा चौधरी, जितेंद्र ठाकुर, लालबाबू पासवान, अनिल पासवान, प्रकाश साह, विकास सहनी, बैजू राय, पवन सिंह, भाई रणधीर, पंकज साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शौचालय के उद्घाटन से स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं ने खुशी जताते हुए विधायक राजेश कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस सुविधा के शुरू होने से बाजार आने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा।1
- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में इंडक्शन प्रोग्राम 2026 का भव्य आयोजन, स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता की संभावनाओं से रूबरू हुए नवप्रवेशित बीटेक विद्यार्थी1
- सफाई कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से शहर में लगा कचरो का अंबार, आमलोग परेशान बाढ नगर परिषद के सफाई कर्मी का हड़ताल का आज तीसरा दिन है। सफाई कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से शहर में जगह-जगह सड़क किनारे कचरो का अंबार लग गया है कचरे से बदबू आने जाने वाले आमजन परेशान है। लोगों का कहना है कि बरसात का समय है इस तरह सड़क किनारे कचरो का ढेर बीमारी को आमंत्रण दे रही है। मात्र तीन दिन में शहर की हालत न किए हो गई है। सड़क से जाने वाले लोग कचरे से उठने वाले बदबू को लेकर नाक मुंह ढक करके गुजरते हैं। हालांकि कुछ स्थाई सफाई कर्मी हड़ताल पर नहीं है। नगर परिषद द्वारा स्थाई कर्मी से काम करने पर अस्थाई सफाई कर्मी बाधा पहुंचा रहे हैं। जिस शहर का हालात बिगड़ते जा रहा है। नगर परिषद को सफाई करने के लिए प्रशासनिक मदद की जरूरी है अब देखना होगा कि कब तक नगर परिषद शहर में सफाई करने में सफल होती है। बाइट अनूप कुमार स्थानीय बाइट दीपक कुमार स्थानीय दुकानदार1
- बाढ़ नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार के खिलाफ नारेबाजी; शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट के बादल1
- सनातनी निर्भय सिंह का भविष्यवाणी सच है बाकीपुर विधानसभा उप चुनाव का परिणाम 3 अगस्त को आने वाला है इसी बीच देश के चर्चित सनातनी हिंदू निर्भय सिंह से मुलाकात हुआ उन्होंने अपनी भविष्वाणी में बताया कि भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा ने इस चुनाव में बाजी माड़ी है उन्होंने प्रशांत किशोर को छोटा भाई बताते है1
- समस्तीपुर जिले के, मुसरीघरारी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत परहेता में, नाला निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा मानक की अवहेलना कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जारहा है. लोगों ने इसकी जाँच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है.1
- सीएचसी मोहिउद्दीन नगर का विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहिउद्दीन नगर का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, ओपीडी पंजीकरण काउंटर, प्रसव कक्ष, मरीजों को मिलने वाले भोजन, दवा वितरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की मंशा है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर और बेहतर तरीके से मिलें। सरकार की सभी गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। मरीजों के भोजन की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विधायक ने भोजन उपलब्ध कराने वाली एनजीओ के कार्य पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि भोजन की गुणवत्ता या व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित एनजीओ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल भवन में हो रहे जल रिसाव के मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भवन की मरम्मत में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की सुविधा को देखते हुए एयर कंडीशनर (एसी) लगाने की भी बात कही। साथ ही अस्पताल परिसर में मनचलों एवं बिचौलियों की सक्रियता पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई भी व्यक्ति मरीजों को गुमराह करते या अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती महिलाओं एवं अन्य मरीजों ने विधायक से अल्ट्रासाउंड तथा डिजिटल एक्स-रे जैसी सुविधाएं शुरू कराने की मांग की। इस पर विधायक राजेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में इन आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शीघ्र पहल की जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। विधायक के निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हलचल रही। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया जाए।1
- मोहिद्दीन नगर थाना क्षेत्र से डीजे संचालक के गाड़ी से अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी कर हुआ फरार । जिसका वीडियो CCTV कैमरा में हुआ कैद। पुलिस द्वारा छानबीन जारी । जी हां यह घटना बीते 13 जून रात्रि कि है जहां खड़ी बेलोरो गाड़ी में सेट डीजे साउंड की क़ीमती आहूजा कम्पनी के दो एमप्लीफायर चोरों ने लेकर फरार हो गया जिसका कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है । आपको बताते चले कि यह घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदुदाबाद पटोरी मुख्य पथ पर नंदनी इटवा गांव के समीप डीजे संचालक स्व. युगल राय के पुत्र विगन राय के यहां अज्ञात चोरों के द्वारा इस घटना का अंजाम दिया गया, जिसका वीडियो CCTV कैमरा में कैद हो गया। वहीं इस घटना से मायूस संचालक बिगन राय ने स्थानीय थाना मोहिउद्दीन नगर में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से समान बरामदगी करने की गुहार लगाई है। इस मामले को जब हमारे संवाददाता ने स्थानीय थाना से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर बीते कई दिनों पुलिस छानबीन कर रही है। इन्हीं मामलों को लेकर डीजे संचालक श्री राय ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1